इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में शनिवार का दूसरा मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच होगा। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई की साल 2022 में अच्छी शुरुआत नहीं हुई है और अब तक तीन मैचों में कोई जीत नहीं मिली है। वहीं आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही है। ग्लेन मैक्सवेल के शामिल होने से टीम और संतुलित होगी।
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई को पहली जीत की तलाश है। बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान रोहित खुद फ्लॉप रहे हैं। इशान किशन और तिलक वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की है। वहीं सूर्यकुमार की वापसी से भी टीम मजबूत हुई है। गेंदबाजी उतनी असरदार नहीं रही है। ऐसे में डेनियनल सैम्स की जगह फैबियन एलन और बंसिल थंपी की जयदेव उनादकट को मौका मिल सकता है।
बैंगलोर की बात करें तो ग्लेन मैक्सवेल का खेलना तय है। उनके आने से मध्यक्रम मजबूत होगा। शेरफेन रदरफोर्ड बाहर हो सकते हैं। इसके अलावा जोश हेजलवुड अभी उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में किसी और बदलाव के आसार कम हैं। कप्तान फाफ डुप्लेसिस अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वहीं दिनेश कार्तिक ने अबतक फिनिशर की भूमिका बखूबी निभाई है। गेंदबाजी में हर्षल पटेल और मोहम्मद सिराज पर दारोमदार होगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग 11
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), डेविड विली, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।
मुंबई इंडियंस संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), देवल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, फैबियन एलन/डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स, जयदेव उनादकट/बासिल थंपी।