IPL 2018, KKR vs RR Eliminator Match: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण में यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस एलिमिनेटर मैच में जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में क्वालीफायर-1 से हारने वाली टीम से मुकाबला करेगी और इसे जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी। राजस्थान 2008 में टूर्नामेंट का पहला खिताब जीत चुका है जबकि कोलकाता 2012 और 2014 में यह खिताब अपने नाम कर चुका है।
कोलकाता और राजस्थान आईपीएल में अब तक 15 बार आमने-सामने हो चुके हैं जिसमें आठ बार कोलकाता ने और सात बार राजस्थान ने जीत दर्ज की है। ईडन गार्डन्स मैदान पर दोनों टीमें अब तक छह बार एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबले में उतरी हैं जिसमें से पांच बार कोलकाता ने और केवल एक बार राजस्थान ने बाजी मारी है जो उसने 2008 में जीती थी। दोनों ही टीमों ने इस मैच के लिए अपने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।
मैच का लाइव प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 2, Star Sports 3, Star Sports HD, Star Sports हिंदी और Star Sports अंग्रेजी पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध होगी।
पहले सत्र की चैम्पियन राजस्थान की उम्मीदें अपने स्टार खिलाड़ियों पर टिकी थी लेकिन जोस बटलर और बेन स्टोक्स की गैर मौजूदगी में भी उसने आखिरी लीग मैच में रायल चैलेंजर्स बेंगलूरू को हराकर प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी थी । स्टोक्स और बटलर इंग्लैंड के लिये खेलने स्वदेश रवाना हो गए हैं । इस जीत के बावजूद उसे बाकी दो नतीजे अपने पक्ष में आने की दुआ करनी थी और उनकी दुआ रंग लाई जब मुंबई इंडियंस और पंजाब अपने अपने मुकाबले हारकर दौड़ से बाहर हो गए ।
यहां देखें कोलकाता वर्सेज राजस्थान आईपीएल मैच का लाइव स्कोर…
IPL 2018, KKR vs RR Eliminator Match Cricket Score Updates :
-केकेआर की कसी हुई गेंदबाजी के आगे राजस्थान रॉयल्स 170 रनों के लक्ष्य के मुकाबले महज 144 रन ही बना सकी। हालांकि, इस दौरान उसके पास 6 विकेट सुरक्षित थे लेकिन फिर भी ये आंकड़े उसे जीत नहीं दिला सके। राजस्थान पर कोलकाता की 25 रनों की यह जीत उसके लिए काफी महत्वपूर्ण थी। कोलकाता अब क्वालिफायर के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। फाइनल की दूसरी टीम इसी मैच से तय होगी।
-कृष्णप्पा गौतम नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर। आंद्रे रसेल 19वें ओवर की गेंदबाजी कर रहे हैं। स्ट्राइक पर हैं क्लासेन। पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश लेकिन 1 रन मिलेगा। दूसरी गेंद पर गौतम ने 1 रन लिया। अगली गेंद पर क्लासेन ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर सिंगल। पांचवी गेंद पर क्लासेन ने दो रन लिया। अगली गेंद पर कोई रन नहीं। राजस्थान को अब जीत के लिए 6 गेंदों में 34 रन चाहिए।
-17वां ओवर पीयूष चावला को थमाया गया है। पहली गेंद पर 1 रन। दूसरी गेंद पर सैमसन ने शानदार चौका लगाया। अगली गेंद पर 1 रन लेकर सैमसन ने अर्धशतक पूरा किया। अगली गेंद पर क्लासेन ने एक रन लिया। पांचवी गेंद पर विकेट। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में संजू सैमसन अपना विकेट गंवा बैठे। अर्धशतक बनाकर खेल रहे थे संजू। सियर्ल्स ने उनका कैच पकड़ा। राजस्थान-127/3(17)
-15वां ओवर कुलदीप यादव को थमाया गया है। पहली ही गेंद पर विकेट। 46 रन के निजी स्कोर पर रहाणे कैच आउट हुए। कुलदीप यादव ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लपका। राजस्थान को बड़ा झटका।
-13वां ओवर रसेल को थमाया गया है। स्ट्राइक पर हैं संजू सैमसन। पहली गेंद पर सैमसन ने एक रन लिया। दूसरी गेंद पर रहाणे ने 2 रन लिया। तीसरी गेंद पर सिंगल। चौथी गेंद पर सिंगल। पांचवी गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद पर रहाणे ने दो रन लिया। 13 ओवर की समाप्ति के बाद राजस्थान का स्कोर 103 रन 1 विकेट के नुकसान पर।
-कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए हैं। पहली गेंद पर रहाणे ने सिंगल लिया। अगली गेंद पर एक रन। अगली दो गेदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर एक रन। राजस्थान-90/1(11)
-कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए हैं। पहली गेंद पर सैमसन ने चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर सैमसन ने चौका लगाया। राजस्थान-74/1(9)
-कुलदीप यादव गेंदबाजी करने आए हैं। पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर एक रन। पांचवीं गेंद पर सैमसन ने दौ रन लिए। राजस्थान-54/1(7)
-सुनील नरेन गेंंदबाजी करने आए हैं। नरेन की तीसरी और चौथी गेंद पर राहुल ने दो लगातार छ्क्के लगाए। अंतिम गेंद पर सिंगल। राजस्थान-47/0(5)
-पीयूष चावला की पहली गेंद पर त्रिपाठी ने चौका लगाया। अगली गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर चावाला ने एलबीडब्लयू आउट किया। रहाणे ने डीआरएस लिया और गेंद लेग स्टंप को मिस करती हुई निकल गई। राजस्थान-21/0(3)
-आंद्रे रसेल गेंदबाजी करने आए हैं। पहली तीन गेंदों पर दो रन। चौथी गेंद पर रसेल ने छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर एक रन। अंतिम गेंद पर कोई रन नहीं। राजस्थान -9/0(1)
-जोफ्रा आर्चर की पहली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर कोई रन नहीं। पांचवीं गेंद पर जोरदार छक्का। अंतिम गेंद पर एक रन। केकेआर-157/6(19)
-दिनेश कार्तिक ने पहली गेंद पर छक्का लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। जयदेव उनादकट की तीसरी गेंद पर रसेल ने छक्का लगाया। पहली तीन गेंदों से 13 रन। चौथी गेंद पर चौका। केकेआर-135/5(17)
-जोफ्रा आर्चर की पहली गेंद पर चौका लगाया। दूसरी गेंद पर गिल हेनरिक क्लासेन को अपना कैच थमा बैठे। गिल 28 रन बनाकर आउट हो गए। आंद्रे रसेल ने फ्री हिट पर छक्का लगाया। केकेआर-114/5(15)
-ईश सोढ़ी की पहली गेंद पर एक रन। दूसरी गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया। अगली दो गेंदों पर दो रन। पांचवीं गेंद पर एक रन। केकेआर-82/4(13)
-श्रेयस गोपाल की पहली गेंद पर कार्तिक ने चौका लगाया। अगली दो गेंदों पर एक रन। पहली गेंद पर चौका लगने के बाद गोपाल ने अच्छी वापसी की है। केकेआर-63/4(10)
-श्रेयस गोपाल की पहली गेंद पर एक रन। पहली तीन गेंदों पर तीन रन। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। अंतिम गेंद पर लिन भी आउट हो गए। गोपाल ने उन्हें कट एंड बोल्ड किया। केकेआर-51/4(8)
-जयदेव उनादकट की पहली गेंद पर दिनेश कार्तिक चौका मारा। अगली गेंद पर एक और चौका। तीसरी गेंद पर एक रन। चौथी गेंद पर क्रिस लिन ने चौका लगाया। पांचवीं गेंद पर सिंगल। इस ओवर से 14 रन आए। केकेआर-46/3(6)
-जोफ्रा आर्चर दूसरी गेंद पर नीतीश राणा ने दो रन लिए। चौथी गेंद पर नीतीश राणा बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में जयदेव उनादकट को अपना कैच थमा बेठे। अंतिम गेंद पर कार्तिक ने चौका लगाया। केकेआर-28/3(4)
-कृष्णप्पा गौतम ने पहले ही ओवर में नरेन को आउट किया। दूसरा ओवर जोफ्रा आर्चर लेकर आए हैं। पहली गेंद पर एक रन। आर्चर इस ओवर में तीन वाइड डाल चुके हैं। चौथी गेंद पर सिंगल। केकेआर-17/1(2)
-कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान-विकेटकीपर), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रोबिन उथप्पा, आंद्र रसेल, नीतीश राणा, शुभमन गिल, जेवोन सियर्ल्स, प्रसिद्ध कृष्ण, पीयूष चावला और कुलदीप यादव।
-राजस्थान रॉयल्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), संजू सैमसन, श्रेयस गोपाल, राहुल त्रिपाठी, बेन लॉफलिन ,जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गौथम, जयदेव उनादकट, ईश सोढ़ी और अनुरीत सिंह।
-कैटिच ने ईडेन गार्डन्स में कहा , ‘‘ हार को मानसिक रूप से पीछे छोड़ना और फिर एकजुट होकर शानदार प्रदर्शन करना इस टीम का चरित्र है। हमें लगता हैं कि आज के मैच में हमें लय बरकरार रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा , ‘‘ प्लेऑफ में पहुंचना अलग तरह की भावना होती है क्योंकि आपको पता है यहां दूसरा मौका नहीं मिलेगा।
-कोलकाता नाइटराइडर्स के सहायक कोच साइमन कैटिच ने मैच से पहले कहा कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रायल्स के खिलाफ आज जीत की अपनी लय बरकरार रखना चाहेगी। कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम मु्ंबई इंडियंस से लगातार दो मैच हार कर तालिका में शीर्ष चार स्थान से नीचे खिसक गई थी।