इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन-11 में शुक्रवार (27 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मैच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 4 विकेट खोकर 219 रन बनाए। इस विशाल  टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए और इस तरह से दिल्ली डेयडेविल्स ने 55 रनों से मैच जीत लिया। दिल्ली के इस नए सीजन में यह दूसरी जीत है जो उसे 7 मैच खेलने के बाद मिली है। जीत के बाद भी प्वाइंट्स टेबल में दिल्ली का दर्जा आखिरी से ऊपर ही है। उससे ठीक नीचे मुंबई इंडियन्स मौजूद है। मुंबई एक जीत के साथ 2 प्वाइंटेस के साथ नंबर 8 पर मौजूद है।

केकेआर को क्रिस लिन (5) के रूप में जल्द पहला झटका लगा। वहीं पारी के तीसरे ओवर में ट्रेंट बोल्ट ने रॉबिन उथप्पा (1) और सुनील नरेन को पवेलियन वापस भेजा। नरेन ने 9 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। शुभम गिल और आंद्रे रसेल ने मिलकर कोलकाता की पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन जल्द ही शुभम गिल पवेलियन लौट गए। इसके बाद विकेटों का पतझड़ लगातार जारी रहा। दिनेश कार्तिक, पीयूष चावला, शिवम मावी जल्द ही आउट हो गए। केकेआर की ओर से आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। रसेल को आवेश खान ने क्लीन बोल्ड किया। मैच होने के दौरान क्रीज पर मिशेल जॉनसन 12(6) और कुलदीप यादव 7(6) रन बनाकर खेल रहे थे।

दिल्ली की तरफ से सलामी जोड़ी के रूप में पृथ्वी शॉ और कॉलिन मुनरो के बीच 59 रन की साझेदारी हुई, जिसने टीम को मजबूती दी। मुनरो 33 रन बनाकर पवेलियन लौटे। वहीं पृथ्वी शॉ आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। पृथ्वी शॉ ने 44 गेंदों में 62 रन की पारी खेली। मैक्सवेल (27) और श्रेयस अय्यर के बीच चौथे विकेट के लिए 31 गेंदों में 73 रन की पार्टनरशिप हुई। पारी के अंतिम ओवर में श्रेयस अय्यर ने 5 बाउंड्री लगाई। अय्यर ने 40 गेंदों में 10 छक्के और 3 चौकों की मदद से नाबाद 93 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से पीयूष चावला, शिवम मावी और आंद्रे रसेल को 1-1 सफलता हाथ लगी। (यहां देखें DD vs KKR मैच का फुल स्कोरकार्ड)

यहां देखें IPL 2018, DD vs KKR Live Cricket Streaming

Live Blog

IPL 2018, Live Cricket Score, SRH vs CSK Live Score Updates:

Highlights

  • केकेआर को तीसरे ओवर में लगे 2 झटके

  • अय्यर ने जड़ी 5 बाउंड्री, दिल्ली ने दिया 220 रन का टारगेट

  • 62 रन बनाकर आउट हुए पृथ्वी शॉ

  • दिल्ली के लिए इस सीजन पहले विकेट के लिए सबसे सफल साझेदारी

  • जानिए क्या है प्लेइंग इलेवन

  • केकेआर ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

23:35 (IST)27 Apr 2018
55 रनों से हारी कोलकाता, दिल्ली डेयरडेविल्स को मिली पहली जीत

आखिरी ओवर में ट्रेंट बोल्ट के हाथ में गेंद थी।20 ओवर की समाप्ति पर कोलकाता केवल 164 रन ही बना सकी। इसके लिए उसने अपने 9 विकेट खोए। दिल्ली डेयर डेविल्स ने 55 रनों से मैच जीत लिया। दिल्ली की नए सीजन में यह पहली जीत है। वह प्वाइंट्स टेबल पर सबसे आखिरी नंबर पर है। इस जीत के साथ उसने प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता खोला है। दिल्ली की जीत में श्रेयस अय्यर की शानदार 93 रनों की पारी का अहम योगदान रहा।

23:27 (IST)27 Apr 2018
आखिरी ओवर में जीत के लिए केकेआर को चाहिए 67 रन

19वां ओवर मैक्सवेल के हाथ में। दूसरी ही गेंद पर पीयूष चावला आउट हुए। उन्होंने 4 गेंदों पर 2 रन बनाए। मुनरो ने उनका कैच लपका। कुलदीप यादव मैदान पर हैं। ओवर की समाप्ति पर 153 रन 9 विकेट के नुकसान पर।

23:22 (IST)27 Apr 2018
केकेआर का 8वां विकेट गिरा, रसेल 44 रन बनाकर आउट

आवेश खान की पांचवीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आंद्रे रसेल क्लीन बोल्ड हो गए। रसेल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 30 गेंदों में 44 रन बनाए। मैदान पर मिशेल जॉनसन आए हैं।

23:18 (IST)27 Apr 2018
कोलकाता को जीत के लिए 18 गेंद में चाहिए 77 रन

17वां ओवर प्लेंकेट के हाथ में। प्लंकेट का यह चौथा ओवर है। चावला और रसेल मैदान पर हैं। पहली गेंद पर सिंगल। दूसरी बॉल पर कोई रन नहीं। तीसरी गेंद पर सिंगल। आंद्रे रसेल क्रीज पर हैं। अगली तीनों गेंदों पर कोई रन नहीं। 17 ओवर की समाप्ति। केकेआर का स्कोर 143 रन 7 विकेट के नुकसान पर।

23:13 (IST)27 Apr 2018
कोलकाता को 7वां झटका, नए बल्लेबाज शिवम मावी हुए क्लीन बोल्ड

गिल के विकेट गिरते ही मैदान पर आए शिवम मावी अपने पहेल ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में क्लीन बोल्ड हो गए।  उनका विकेट अमित मिश्रा के खाते में गया। रसेल का साथ देने के लिए पीयूष चावला मैदान पर आए हैं। 

23:11 (IST)27 Apr 2018
फिर मुश्किल में कोलकाता, शुभम गिल 37 रन बनाकर आउट

अमित मिश्रा की गेंद पर रन लेते हुए श्रेयस अय्यर ने शुभम गिल को रन आुट कर दिया। गिल जमे हुए बल्लेबाज थे और 29 गेंदों में 37 रन बनाकर खेल रहे थे। उनके जाने से कोलकाता को बड़ा झटका लगा। अगले बल्लेबाज के रूप में मावी मैदान पर हैं। कोलकाता को अब रसेल से ही उम्मीद है।

22:56 (IST)27 Apr 2018
आक्रामक हुए आंद्रे रसेल, संभली कोलकाता की पारी

13 वां ओवर बोल्ट के हाथ में हैं। क्रीज पर गिल हैं। पहली गेंद पर एक रन लिया। आंद्रे रसेल क्रीज पर मौजूद। दूसरी गेंद वाइड। दूसरी गेंद पर रसेल ने अपनी पारी का तीसरा छक्का लगाया। तीसरी गेंद पर रसेल के बल्ले से निकला 4 रन। चौथी गेंद पर सिंगल। पांचवी गेंद डॉट। आखिरी गेंद पर सिंगल लिया। 13 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 118 रन 5 विकेट के अनुसार।

22:47 (IST)27 Apr 2018
विकेट गिरने के बाद संभली कोलकाता

11 वां ओवर प्लंकेट करा रहे हैं। पहली गेंद पर गिल ने 1 रन लिया। रसल क्रीज पर हैं। रसल कार्तिक के आउट होने के बाद मैदान पर आए हैं। दूसरी गेंद डॉट। तीसरी गेंद पर रसेल ने शानदार चौका लगाया। चौथी गेंद डॉट। पांचवी गेंद पर एक रन। छठी गेंद डॉट। 11 ओवर की समाप्ति पर 89 रन पांच विकेट के नुकसान पर कोलकाता।

22:38 (IST)27 Apr 2018
कोलकाता का पांचवा विकेट गिरा, कार्तिक आउट

ओवर की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में दिनेश कार्तिक ने बोल्ट को कैच थमा दिया। कोलकाता का पांचवा विकेट गिरा। कार्तिक 18 गेंद में 18 रन बनाकर खेल रहे थे। कार्तिक का विकेट अमित मिश्रा ने लिया।

22:36 (IST)27 Apr 2018
कोलकाता को जीत के लिए चाहिए 66 गेंदों पर 144 रन

नवां ओवर वी. शंकर करा रहे हैं। शंकर का पारी में यह पहला ओवर है। पहली दो गेंद पर एक रन बने हैं।  शंकर की तीसरी गेंद पर गिल ने शानदार छक्का लगाया। चौथी गेंद पर सिंगल लिया। पांचवी और 6ठी गेंद पर एक-एक रन लिया। 9 ओवर की समाप्ति पर कोलकाता का स्कोर 76 रन 4 विकेट के नुकसान पर।

22:15 (IST)27 Apr 2018
दिल्ली ने केकेआर पर कसी नकेल

लियाम प्लंकेट को दिल्ली ने चौथे गेंदबाज के रूप में लगा दिया है। पहली बॉल पर डबल। दूसरी गेंद डॉट। लास्ट चार बॉल पर एक-एक रन के लिए दौड़। इस ओवर से कुल 6 रन बने। केकेआर को जीत के लिए 90 गेंदों में 174 रन की दरकार। केकेआर- 46/3 (5)

22:05 (IST)27 Apr 2018
केकेआर को तीसरे ओवर में लगे 2 झटके

बोल्ट अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली  ही गेंद पर उथप्पा, पृथ्वी शॉ के हाथों कैच आउट। मैदान पर नितीश राणा आ चुके हैं। तीसरी और चौथी गेंद पर नरेन ने छक्का लगाया। अगली बॉल डॉट। लास्ट बॉल शॉट और सुनील को अय्यर ने कैच आउट किया। टीम को इस ओवर में 2 झटके लगे। केकेआर- 33/3 (3)

21:54 (IST)27 Apr 2018
क्रिस लिन और सुनील नरेन आए सलामी जोड़ी के रूप में

केकेआर की तरफ से सलामी जोड़ी के रूप में क्रिस लिन और सुनील नरेन क्रीज पर आ चुके हैं। दूसरी गेंद पर लिन  ने चौके के साथ टीम का खाता खोला। अगली दो गेंदें डॉट। पांचवीं और छठी बॉल पर सिंगल। केकेआर- 6/0 (1)

21:36 (IST)27 Apr 2018
अय्यर ने जड़ी 5 बाउंड्री, दिल्ली ने दिया 220 रन का टारगेट

पारी का आखिरी ओवर शिवम मावी के हाथों में। पहली ही बॉल पर अय्यर ने लॉन्ग ऑफ की दिशा में छक्का लगाया। अगली गेंद पर फिर से छक्का। दिल्ली के 200 रन पूरे। तीसरी गेंद धीमी गति में और सिंगल चुराने की कोशिश में मैक्वेल रन आउट। चौथी बॉल पर अय्यर ने मिड विकेट की ओर सिक्स लगाया। अगली डिलीवरी वाइड। पांचवीं गेंद पर डाउन द ग्राउंड अय्यर ने चौका लगाया। लास्ट गेंद पर छक्का। इस ओवर में 4 चौके एक छक्का अय्यर के बल्ले से। दिल्ली ने कोलकाता को 220 रन का टारगेट दिया। 

21:24 (IST)27 Apr 2018
विशाल स्कोर की ओर दिल्ली

सुनील नरेन को उनका तीसरा ओवर सौंपा गया है। पहली बॉल पर मैक्सवेल ने डबल लगाया। तीसरी गेंद पर अय्यर ने छक्का जड़ा। हालांकि इसे राणा लपक सकते थे। चौथी बॉल पर सिंगल। पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल ने डबल लिया। लास्ट गेंद पर मैक्सवेल ने कवर्स की दिशा में छक्का लगाया। दिल्ली- 179/3 (18)

21:12 (IST)27 Apr 2018
श्रेयस अय्यर ने आईपीएल मैचों पूरे किए 1000 रन

पीयूष चावला अपने स्पेल के अंतिम ओवर में। पहली दो गेंदों पर मैक्सवेल कोई रन नहीं बना सके। अगली दो बॉल पर सिंगल। अय्यर ने 39 आईपीएल मैचों में अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। इस ओवर से कुल 3 रन दिल्ली के खाते में। दिल्ली- 143/3 (16)

21:04 (IST)27 Apr 2018
62 रन बनाकर आउट हुए पृथ्वी शॉ

पीयूष चावला के तीसरे ओवर की शुरुआत अय्यर ने छक्के के साथ की। अगली बॉल डॉट। तीसरी गेंद पर डबल। आखिरी गेंद पर पृथ्वी शॉ क्लीन बोल्ड। दिल्ली को दूसरा झटका लग चुका है। पृथ्वी शॉ ने 62 रन बनाए।  दिल्ली- 127/2 (14)

20:53 (IST)27 Apr 2018
आत्मविश्वास में दिख रहे पृथ्वी शॉ

कुलदीप यादव को उनका दूसरा ओवर सौंपा गया है। पहली ही बॉल पर अय्यर ने छक्का जड़ा। अगली गेंद डॉट। तीसरी बॉल पर सिंगल और स्ट्राइक शॉ के पास। चौथी गेंद पर शॉ ने सिंगल निकाला। इस ओवर से कुल 12 रन बने। दिल्ली- 106/1 (12)

20:46 (IST)27 Apr 2018
अर्धशतक की ओर पृथ्वी शॉ

सुनील नरेन अपने दूसरे ओवर के साथ। पहली चार गेदों पर सिंगल। अगली बॉल पर शॉ ने डबल लिया। लास्ट गेंद पर सिंगल। इस ओवर से 7 रन बने। पृथ्वी शॉ अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं। दिल्ली बेहतरीन बल्लेबाजी करती हुई। दिल्ली- 84/1 (10)

20:35 (IST)27 Apr 2018
विकेट गंवाने के बाद दिल्ली की थमी रफ्तार

मैदान पर श्रेयस अय्यर आ चुके हैं। गेंद आंद्रे रसेल के हाथों में। पहली दो गेंदों पर सिंगल। तीसरी और चौथी बॉल डॉट। पांचवीं गेंद पर अय्यर ने डबल लिया। लास्ट बॉल पर अय्यर ने डक किया। इस ओवर से कुल 5 रन बने। दिल्ली की रफ्तार कुछ हद तक धीमी हो गई है। दिल्ली- 64/1 (8)

20:25 (IST)27 Apr 2018
दिल्ली के लिए इस सीजन पहले विकेट के लिए सबसे सफल साझेदारी

मिचेल जॉनसन को गेंदबाजी आक्रमण में लगा दिया गया है। पहली तीन गेंदें डॉट। अगली बॉल पर पृथ्वी ने गति का इस्तेमाल करते हुए स्वीपर कवर की दिशा में चौका लगाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 36 गेंदों में बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है। दिल्ली के लिए ये इस सीजन पहले विकेट के लिए सबसे सफल साझेदारी रही है। दिल्ली- 57/0 (6)

20:16 (IST)27 Apr 2018
दिल्ली ने किया कमबैक

शिवम मावी को तीसरे गेंदबाज के रूप में केकेआर ने लगाया है। पहली गेंद डॉट। अगली बॉल पर पृथ्वी ने चौका लगाया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं। चौथी बॉल पर सिंगल और स्ट्राइक मुनरो के पास। पांचवीं गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए मुनरो ने चौका लगाया। दिल्ली- 40/0 (4)

20:03 (IST)27 Apr 2018
पृथ्वी शॉ को मिला इनिंग की शुरुआत करने का मौका

दिल्ली की ओर से पृथ्वी शॉ और कॉलिन मुनरो सलामी जोड़ी के रूप में मैदान पर आ चुके हैं। गेंद पीयूष चावला के हाथों में। पहली दो गेंदें गुगली, डॉट। तीसरी बॉल पर डबल के साथ शॉ ने टीम का खाता खोला। चौथी और पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं। आखिरी गेंद डॉट। दिल्ली- 3/0 (1)

19:50 (IST)27 Apr 2018
जानिए क्या है प्लेइंग इलेवन

दिल्ली डेयरडेविल्स : श्रेयस अय्यर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, कोलिन मुनरो, ग्लेन मैक्सवेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विजय शंकर, राहुल तेवातिया, लियाम प्लंकट, अमित मिश्रा, अवेश खान और ट्रैंट बाउल्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स : दिनेश कार्तिक (कप्तान), क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, नीतिश राणा, आंद्रे रसेल, शुभम गिल, मिशेल जॉनसन, पीयूष चावला, शिवम मावी और कुलदीप यादव।

19:47 (IST)27 Apr 2018
कोलकाता की बल्लेबाजी दमदार

कोलकाता की टीम अच्छी फॉर्म है। उसकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों सही चल रही हैं। क्रिस लिन, रोबिन उथप्पा, कप्तान दिनेश कार्तिक उसकी बल्लेबाजी की धुरी हैं। यह तीनों लगातार रन कर रहे हैं, लेकिन इन तीनों के अलावा दिल्ली के लिए सबसे बड़ा खतरा आंद्रे रसेल और सुनील नरेन हैं। इन दोनों का बल्ला अगर चल गया तो दिल्ली के गेंदबाजों के माथे पर शिकन के अलावा कुछ नहीं होगा।

19:32 (IST)27 Apr 2018
केकेआर ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसल लिया है। श्रेयस अय्यर आईपीएल में पहली बार कप्तानी कर रहे हैं। इसे वह एक बड़ी जिम्मेदारी मान रहे हैं। फैंस मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक दिख रहे हैं। विजय शंकर को गौतम गंभीर के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है।

19:30 (IST)27 Apr 2018
श्रेयस अय्यर पर होंगी नजरें

लगातार हार के बाद गौतम गंभीर ने दिल्ली की कप्तानी छोड़ दी। उनकी जगह अय्यर को कमान सौंपी गई है और उनके नेतृत्व में टीम एक नई शुरुआत की चाह के साथ उतरेगी। दिल्ली की बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में गहराई है लेकिन अभी यह कागजों तक ही सिमटी हुई है। खुद अय्यर ने बल्ले से पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। दिल्ली के पास गंभीर जैसा अनुभवी बल्लेबाज है।