IPL 2022 DC vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 21 रनों से हरा दिया। मुंबई के बेबोर्न स्टेडियम में हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 207 रन बनाए। हैदराबाद ने 208 रनों के टारगेट के जवाब में 20 ओवर में आठ विकेट पर 186 रन बनाए। दिल्ली की टीम इस जीत के साथ अंक तालिका में 5वें नबंर पर पहुंच गई है। हैदराबाद की टीम लगातार तीसरा मैच हारी है।
हैदराबाद के लिए निकोलस पूरन ने अर्धशतक जड़ा। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दूसरे ही ओवर में खलील अहमद ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेजकर पहला झटका दिया। हैदराबाद को एनरिक नॉर्टजे ने दूसरा झटका दिया। उन्होंने केन विलियसमन को पवेलियन भेजा। राहुल त्रिपाठी को आउट करके मिशेल मार्श ने टीम को तीसरा झटका दिया। एडेन मार्करम को खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। शशांक सिंह को शार्दुल ठाकुर ने पवेलियन भेजा। 17वें ओवर में सीन एबट को आउट करके खलील अहमद ने हैदराबाद को छठा झटका दिया। निकोलस पूरन को शार्दुल ठाकुर ने आउट किया। आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी को कुलदीप यादव ने आउट किया।
IPL 2022 DC vs SRH: गेंद दर गेंद स्कोर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर ने शानदार नाबाद 92 और रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 67 रनों की पारी खेली। टीम की शुरुआत खराब रही। पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने मनदीप सिंह को पवेलियन भेज दिया। पांचवें ओवर में मिचेल मार्श को सीन एबट ने पवेलियन भेजा। 9 वें ओवर मे ऋषभ पंत को श्रेयस गोपाल ने पवेलियन भेजा। हैदराबाद की टीम में तीन बदलाव हुए। वहीं दिल्ली की टीम ने चार बदलाव किए। हैदराबाद ने कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल और सीन एबट को डेब्यू का मौका मिला। वहीं दिल्ली की ओर से एनरिक नॉर्टजे, मनदीप सिंह, रिपल पटेल और खलील अहमद को खेलने का मौका मिला।
Indian Premier League, 2022
Delhi Capitals
207/3 (20.0)
Sunrisers Hyderabad
186/8 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 50 )
Delhi Capitals beat Sunrisers Hyderabad by 21 runs
IPL 2022, DC vs SRH: दिल्ली की टीम 10 में से पांच मैच जीतकर अंक तालिका में 5वें नंबर पर पहुंच गई है। हैदराबाद की टीम छठे नंबर पर पहुंच गई है।
आखिरी ओवर में हैदराबाद को 27 रनों की जरूरत। कुलदीप यादव ने पहली गेंद पर कार्तिक त्यागी को पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। बल्लेबाजी करने भुवनेश्वर कुमार आए। ओवर में सिर्फ 5 रन बने। दिल्ली ने हैदराबाद को 21 रनों से हराया। हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 186 रन बनाए।
हैदराबाद को जीत के लिए आखिरी ओवर में 27 रनों की जरूरत। कार्तिक त्यागी 7 और श्रेयस गोपाल 9 रन बनाकर क्रीज पर। हैदराबाद का स्कोर 19 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन।
हैदराबाद को लगा सातवां झटका। शार्दुल ठाकुर ने निकोलस पूरन को पवेलियन भेजा। उन्होंने 62 रन बनाए। जीत के लिए 13 गेंदों पर 43 रनों की जरूरत। टीम का स्कोर 17.5 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन।
हैदराबाद को लगा छठा झटका। खलील अहमद ने सीन एबट को पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। जीत के लिए 20 गेंदों पर 55 रनों की जरूरत। टीम का स्कोर 16.4 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन।
हैदराबाद को लगा 5वां झटका। शार्दुल ठाकुर ने शशांक सिंह को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। जीत के लिए 31 गेंदों पर 74 रनों की जरूरत। टीम का स्कोर 14.5 ओवर में 5 विकेट पर 134 रन।
हैदराबाद को लगा चौथा झटका। एडेन मार्करम पवेलियन लौटे। खलील अहमद ने उन्हें आउट किया। उन्होंने 42 रन बनाए। टीम का स्कोर 12.5 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन। जीत के लिए 43 गेंदों पर 111 रनों की जरूरत।
हैदराबाद का स्कोर 11 ओवर में 3 विकेट पर 73 रन। निकोलस पूरन 11 और एडेन मार्करम 26 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 9 ओवर में 131 रनों की जरूरत।
हैदराबाद का स्कोर 9 ओवर में 3 विकेट पर 48 रन। निकोलस पूरन 2 और एडेन मार्करम 11 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 11 ओवर में 160 रनों की जरूरत।
हैदराबाद को लगा तीसरा झटका। राहुल त्रिपाठी 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मिशेल मार्श ने उन्हें पवेलियन भेजा। एडेन मार्करम 2 रन बनाकर क्रीज पर। टीम का स्कोर 3 विकेट पर 37। जीत के लिए 78 गेंदों पर 171 रनों की दरकार।
पावरप्ले समाप्त। हैदराबाद का स्कोर 6 ओवर में 2 विकेट पर 35 रन। राहुल त्रिपाठी 21 और एडेन मार्करम 1 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 84 गेंदों पर 173 रनों की जरूरत।
हैदराबाद को एनरिक नॉर्टजे ने दूसरा झटका दिया। केन विलियसमन 5 रन बनाकर आउट। नए बल्लेबाज के तौर एडेन मार्कराम आए हैं।
हैदराबाद का स्कोर 4 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन। राहुल त्रिपाठी 10 और केन विलियमसन 5 रन बनाकर क्रीज पर। जीत के लिए 16 ओवर में 185 रनों की जरूरत।
हैदराबाद को लगा पहला झटका। अभिषेक शर्मा को 7 रन पर खलील अहमद ने पवेलियन भेजा। टीम का स्कोर 1.3 ओवर में 1 विकेट पर 8 रन। केन विलियमसन और राहुल त्रिपाठी क्रीज पर।
हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू। केन विलियसमन 0 और अभिषेक शर्मा 3 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली के लिए गेंदबाजी की शुरुआत शार्दुल ठाकुर ने की।
उमरान मलिक के ओवर में रोवमैन पॉवेल ने तीन चौका और एक छक्का जड़ा। ओवर में 19 रन बने। दिल्ली ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 207 रन बनाए। हैदराबाद को 208 रनों का लक्ष्य दिया। रोवमैन पॉवेल 67 और डेविड वॉर्नर 92 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 19 ओवर में 3 विकेट पर 188 रन। डेविड वॉर्नर 92 और रोवमैन पॉवेल 49 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 103 रनों की साझेदारी। भुवनेश्वर कुमार के ओवर में 14 रन आए।
17 ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 165 रन। डेविड वॉर्नर 78 और रोवमैन पॉवेल 41 रन बनाकर क्रीज पर। सीन एबट के ओवर में 18 रन बने।
16 ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 147 रन। डेविड वॉर्नर 74 और रोवमैन पॉवेल 28 रन बनाकर क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार के ओवर में 10 रन बने।
14 ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 135 रन। डेविड वॉर्नर 72 और रोवमैन पॉवेल 18 रन बनाकर क्रीज पर। सीन एबट के ओवर में 12 रन बने।
12 ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 112 रन। उमरान मलिक के ओवर में 11 रन बने। डेविड वॉर्नर 56 और रोवमैन पॉवेल 12 रन बनाकर क्रीज पर।
11 ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर 3 विकेट पर 101 रन। डेविड वॉर्नर 49 और रोवमैन पॉवेल 9 रन बनाकर क्रीज पर। श्रेयस गोपाल के ओवर में 10 रन बने।
ऋषभ पंत ने श्रेयस गोपाल को लगातार तीन छक्का जड़ा। अगली गेंद पर चौका लगाया। फिर बोल्ड हो गए। वह 26 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली का स्कोर 9 ओवर में 3 विकेट पर 85 रन। ओवर में 13 रन बने। डेविड वॉर्नर 42 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज के तौर रोवमैन पॉवेल आए हैं।
सात ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर 2 विकेट पर 51 रन। डेविड वॉर्नर 32 और ऋषभ पंत 2 रन बनाकर क्रीज पर। श्रेयस गोपाल के ओवर में सिर्फ 1 रन आए।
दिल्ली को लगा दूसरा झटका। सीन एबट ने मिशेल मार्श को पवेलियन भेजा। उन्होंने 10 रन बनाए। टीम का स्कोर 4.2 ओवर में 2 विकेट पर 37 रन। डेविड वॉर्नर का साथ देने के लिए ऋषभ पंत आए हैं।
तीन ओवर का खेल समाप्त। दिल्ली का स्कोर 3 ओवर में 1 विकेट पर 12 रन। डेविड वॉर्नर 7 और मिचेल मार्श 5 रन बनाकर क्रीज पर। भुवनेश्वर कुमार के ओवर से सिर्फ 1 रन आया।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए मनदीप सिंह और डेविड वॉर्नर पारी की शुरुआत करने आए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने की। पांचवीं गेंद पर टीम को पहला झटका लगा। मनदीप सिंह डक पर आउट हुए। नए बल्लेबाज के तौर पर मिशेल मार्श आए। पहले ओवर में एक भी रन नहीं बना और एक विकेट गिरा।
डेविड वार्नर, मनदीप सिंह, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, रिपल पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, एनरिक नॉर्टजे
अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक
सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीता। पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हैदराबाद ने तीन बदलाव किया है। वहीं दिल्ली ने चार बदलाव किए हैं। हैदराबाद की ओर से कार्तिक त्यागी, श्रेयस गोपाल और सीन एबट को मौका मिला। दिल्ली की टीम में एनरिक नॉर्टजे, मनदीप सिंह, रिपल पटेल और खलील अहमद को मौका मिला
IPL 2022, DC vs SRH:दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2022 का अपना पिछला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स से हार गई थी। रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी की। केएल राहुल की 77 रनों की शानदार पारी खेली और दीपक हुड्डा की 52 रन की तेज पारी खेली। लखनऊ ने 195-3 का स्कोर खड़ा। शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट लिए। जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और डेविड वार्नर को क्रमश: 5 और 3 रन पर सस्ते में खो दिया। हालांकि, मिशेल मार्श ने 20 में से 37 रन बनाए जबकि ऋषभ पंत ने 44 रन बनाए। बाद में, रोवमैन पॉवेल ने 35 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने 24 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। हालांकि, टीम 189-7 के स्कोर तक ही पहुंच पाई और 6 रन से मैच हार गई।
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2022 का अपना पिछला मैच चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई थी। सीएसके ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 202-2 का स्कोर खड़ा किया। रुतुराज गायकवाड़ ने 99 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि डेविड कॉनवे ने नाबाद 85 रन बनाए। टी नटराजन 2 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज थे। जवाब में हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (39) और केन विलियमसन (47) ने शानदार शुरुआत करते हुए 58 रनों की साझेदारी की। राहुल त्रिपाठी डक पर आउट हुए जबकि एडेन मार्कराम ने 17 रन बनाए। निकोलस पूरन ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। टीम 189-6 का ही स्कोर बना सकी और 13 रन से मैच हार गई।