CSK vs MI, IPL 2018 : आईपीएल के 11वें सीजन के प्ले ऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बनाए रखने के लिए गत चैंपियन मुंबई इंडियंस को शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज करनी होगी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई को पिछले छह मैचों में से एक केवल एक में जीत नसीब हुई है और वह आठ टीमों की तालिका में सातवें नंबर पर है। दो साल के प्रतिबंध के बाद लौटी महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई छह मैचों में पांच मैच जीतकर शीर्ष पर है।दोनों टीमें लीग के 11वें सीजन में इससे पहले एक बार और भिड़ चुकी है जब चेन्नई ने मुंबई को एक गेंद शेष रहते एक विकेट से हराया था। मुंबई के लिए उसके बल्लेबाजों का न चल पाना चिंता का विषय है। सूर्यकुमार यादव को छोड़कर कप्तान रोहित और केरेन पोलार्ड पिछले छह मैचों में से पांच में विफल रहे हैं।

IPL LIVE क्रिकेट स्कोर, CSK vs MI Live Score Updates: 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 94 रन बनाने के बाद रोहित ने पिछली पांच पारियों में केवल 20 रन ही बनाए हैं। गेंदबाजी में मयंक मरक डे अच्छा कर रहे हैं लेकिन उन्हें दूसरी तरफ से सहयोग नहीं मिल पा रहा है। मार्कंडेय ने अब तक छह मैचों में 10 विकेट लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने अब तक आठ विकेट झटके हैं। लेकिन टीम एकजुट होकर प्रदर्शन नहीं कर पा रही है।

 IPL 2018, CSK vs MI Scorecard: 

[matchcode-to-post id=”ckmi04282018186197″]

Live Blog

Read all the Latest Updates of CSK vs MI Match, IPL 2018 LIVE Here

Highlights

  • ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

  • आज के मैच में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

  • चेन्नई के युवा तेज गेंदबाज दीपक चहर से मुंबई को हो सकता है खतरा

19:11 (IST)28 Apr 2018
रिकॉर्ड बनाने से 3 कदम दूर रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अगर इस मैच में 3 छक्के लगा देते हैं, तो वह टी20 फॉर्मेट में छक्का लगाने वाले एशिया के नंबर-1 और विश्व के 7वें बैट्समैन बन जाएंगे। रोहित ने आईपीएल में 179 छक्के लगाए हैं।

16:53 (IST)28 Apr 2018
ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स: शेन वाट्सन, अंबाती रायडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, शार्दुल ठाकुर, दीपक चहर, इमरान ताहिर।

मुंबई इंडियंस: इविन लुइस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रोहित शर्मा (कप्तान), क्रुणाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, मिचेल मैक्क्लेनघन, मयंक मार्केंडेय, जसप्रीत बुमराह, मुस्तफिजुर रहमान

15:13 (IST)28 Apr 2018
कप्तान रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना जरूरी

मुंबई इंडियंस की टीम लगातार दो मैचों में हार के बाद विजयी लय में लौटने को बेताब होगी। दोनों टीमों के लिए सफर अभी तक विपरीत ही रहा है। मुंबई को अब तक छह मैचों में केवल एक ही जीत मिली है जबकि महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम ने छह में से पांच मैच अपने नाम किए हैं। वहीं चेन्नई को अपने मूल घरेलू मैदान से हटना पड़ा, लेकिन इसका असर उन पर नहीं पड़ा क्योंकि उन्होंने पुणे में अपना पहला मैच जीत लिया था। सूर्यकुमार यादव को छोड़कर मुंबई के बल्लेबाज को टूर्नामेंट में रन बनाने में परेशानी हो रही है। कप्तान रोहित शर्मा भी छह में से पांच में चलने में असफल रहे और कीरोन पोलार्ड का भी यही हाल रहा है।

14:28 (IST)28 Apr 2018
आज के मैच में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

मुंबई इंडियंस की टीम बल्लेबाजी को और मजबूती देने के लिए जेपी डुमिनी को प्लेइंग इलेवन में जगह दे सकती है। वहीं चेन्नई इमरान ताहिर की डेविड विली या फॉफ डु प्लेसिस को खिला सकती है। टूर्नामेंट में खुज को जीवित रखने के लिए मुंबई हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करना चाहेगी।

13:30 (IST)28 Apr 2018
मैच से पहले चेन्नई को बड़ी राहत

मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम को बड़ी राहत मिली है। टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एन्गीडी जल्द ही टीम से जुड़ने वाले हैं। पिता के देहांत की वजह से एन्गीडी टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़कर तले गए थे। सोशल मीडिया के जरिए एन्गीडी ने इस बात की जानकारी दी।

12:56 (IST)28 Apr 2018
किरोन पोलार्ड की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

वेस्टइंडियन क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड को मुंबई इंडियंस की टीम बाहर का रास्ता दिखा सकती है। क्योंकि पोलार्ड इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं।मुंबई इंडियन्स ने उन्हें इस बार आरटीएम का इस्तेमाल कर टीम में लिया था, मगर वह इस बार प्रदर्शन नहीं कर पाए।जबकि इससे पहले वे आक्रामक खिलाड़ी रहे हैं।  

11:46 (IST)28 Apr 2018
चेन्नई के युवा तेज गेंदबाज दीपक चहर से मुंबई को हो सकता है खतरा

टीम के पास बोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करने और किसी भी बड़े लक्ष्य को हासिल करने की ताकत है। गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर और दीपक चहर तेज आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं जबकि इमरान ताहिर और कर्ण शर्मा स्पिनर की भूमिका निभा रहे हैं। दीपक चहर शानदार फॉर्म में है और लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं।

11:08 (IST)28 Apr 2018
शानदार फॉर्म में हैं चेन्नई के बल्लेबाज


चेन्नई के लिए शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, ड्वेन ब्रावो और कप्तान धोनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। रायडू, वाटसन और धौनी पिछले छह पारियों में अब तक क्रमश: 283, 209 और 191 रन बना चुके हैं।