राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स को उसके घर में चार विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पुणे के सामने 156 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे पुणे ने चार गेंद शेष रहते हुए छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। पुणे के लिए सलामी बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 93 रनों की पारी खेली। जिसके लिए उन्होंने 52 गेंदों का सामना किया और नौ चौके तथा सात छक्के लगाए। एक छोर से विकेट गिरने के बावजूद राहुल ने शुरू से अंत तक एक छोर संभाले रखा और टीम को जीत दिलाई। इससे पहले, बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता का मजबूत बल्लेबाजी क्रम पुणे की कसी हुई गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर नहीं कर सका। कोलकाता ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। उसके लिए मनीष पांडे ने सर्वाधिक 37 रन, कोलिन ग्रांडहोमे ने 36 रन और सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली।

[matchcode-to-post id=”krrp05032017183418″]

यहां पढ़ें LIVE IPL  Kolkata Knight Riders vs Rising Pune Supergiant Match Cricket Score, T20

11:20 PM: राहुल त्रिपाठी अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और 93 रन के स्कोर पर आउट हुए। क्रिस वोक्स की गेंद पर रुवमैन पॉवेल ने उनका कैच लपका। त्रिपाठी ने अपनी पारी में 9 चौके और 7 छक्के जड़े। आखिरी ओवर में पुणे को जीत के लिए 5 रन बनाने हैं।

11:12 PM: राहुल त्रिपाठी ने छक्का जड़ कुलदीप यादव के ओवर की समाप्ति की। पुणे को मैच जीतने के लिए 18 गेंदों में 10 रन और बनाना है। उसके 6 विकेट बचे हैं।

11:10 PM: कुलदीप यादव ने महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपर शेल्डन जैक्सन के हाथों कैच आउट करा कर पुणे के पांचवें विकेट का पतन कर दिया। पुणे को मैच जीतने के लिए 23 गेंदों में 17 रन बनाने हैं। राहुल त्रिपाठी 85 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। एमएस धोनी के आउट होने के बाद डेनियल क्रिस्चियन क्रीज पर नए बल्लेबाज आए हैं।

10:59 PM: सुनील नारायण ने बेन स्टोक्स को 14 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट कर पुणे को चौथा झटका दिया। 14 ओवर के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 131/4, राहुल त्रिपाठी 82 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

10:54 PM: 13वें ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपजाएंट का स्कोर 130/3, राहुल त्रिपाठी 81 और बेन स्टोक्स 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पुणे को मैच जीतने के लिए 42 गेंदों में 26 रन बनाने हैं।

10:37 PM: मनोज त्रिपाठी के आउट होने के बाद राहुल त्रिपाठी का साथ निभाने के लिए क्रीज पर बेन स्टोक्स आए हैं। 9वें ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 89/3, राहुल त्रिपाठी 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:32 PM: क्रिस वोक्स ने मनोज तिवारी को क्लीन बोल्ड कर पुणे के तीसरे विकेट का पतन कर दिया। मनोज तिवारी 8 रन बना सके। पुणे का स्कोर 88/3, मैच जीतने के लिए 70 गेंदों में 68 रन बनाने हैं।

10:23 PM: स्टीव स्मिथ के आउट होने के बाद मनोज तिवारी ​क्रीज पर राहुल त्रिपाठी का साथ निभाने के लिए आए हैं। 6 ओवर की समाप्ति के बाद पुणे का स्कोर 74/2, राहुल त्रिपाठी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:16 PM: पांच ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 59/2, राहुल त्रिपाठी 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं। क्रिस वोक्स ने कप्तान स्टीव स्मिथ को 9 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर पुणे को दूसरा झटका दिया।

10:08 PM: तीन ओवर की समाप्ति पर राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का स्कोर 30/1, राहुल त्रिपाठी 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं, स्टीव​ स्मिथ उनका साथ निभा रहे हैं।

10:02 PM: उमेश यादव ने अजिंक्य रहाणे को शेल्डन जैक्सन के हाथों कैच आउट कराया। रहाणे ने 2 चौकों की मदद से 11 रन बनाए। 2 ओवर की समाप्ति पर पुणे का स्कोर 11-1, स्टीव स्मिथ क्रीज पर नए बल्लेबाल हैं।

9:56 PM: पुणे की पारी शुरू हो चुकी है, अजिंक्स रहाणे और राहुल त्रिपाठी बल्लेबाजी कर रहे हैं। केकेआर के लिए नाथन कुल्टर नाइल ने गेंदबाजी की शुरुआत की।

9:46 PM: राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के सामने कोलकाता नाइटराइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया। पुण के लिए जयदेव उनादकट और वाशिंगटन सुंदर ने दो-दो विकेट चटकाए। बेन स्टोक्स, डेनियल क्रिस्चियन और इमरान ताहिर ने एक एक विकेट झटके।

9:29 PM: क्रिस वोक्स एक रन बनाकर रन आउट हुए। केकेआर ने 18वें ओवर की समाप्ति पर 7 विकेट गवांकर 130 रन बना लिए हैं। सुर्य कुमार यादव और नाथन कुल्टर नाइल की जोड़ी क्रीज पर है।

9:25 PM: जयदेव उनादकट ने कोलिन डिग्रैंडहोम को वाशिंगटन सुंदर के हाथों कैच करा कर केकेआर को छठा झटका दिया। ग्रैंडहोम ने 19 गेंदों में तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 न बनाए।

9:09 PM: मनीष पांडे को 37 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर डेनियल क्रिस्चियन ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराया। 15 ओवर की समाप्ति पर केकेआर का स्कोर 110-5

9:01 PM: 13वें ओवर की समाप्ती पर कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर 99-4, मनीष पांडे और कोलिन डिग्रैंडहोम की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है।

8:28 PM: वाशिंगटन सुंदर ने गौतम गंभीर को 24 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट करा कर कोलकाता को तीसरा झटका ​दे दिया। 6 ओवर की समात्पि पर केकेआर का स्कोर 40-3, मनीष पांडे और युसुफ पठान की जोड़ी क्रीज पर है।

8:03 PM: कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। गौतम गंभीर और सुनील नरेन की सलामी जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए जयदेव उनादकट गेंदबाजी कर रहे हैं।

टीमें:

कोलकाता नाइट राइडर्स: सुनील नरेन, गौतम गंभीर (कप्तान), मनीष पांडे, युसुफ पठान, सुर्यकुमार यादव, शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), कोलिन डिग्रैंडहोम, क्रिस वोक्स, नाथन कुल्टर नाइल, कुलदीप यादव, उमेश यादव।

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट: अजिंक्य रहाणे, राहुल त्रिपाठी, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मनोज तिवारी, बेन स्टोक्स, एमएस धोनी (विकेटकीपर), डेनियल क्रिस्चियन, वाशिंगटन सुंदर, जयदेव उनादकट, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर।