आईपीएल-10 के 42वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स का सामना अपने घरेलू मैदान पर गुजरात लायंस से हुआ। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात ने 7 विकेट खोकर 208 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली ने 3 विकेट खोकर 214 रन बना लिए। दिल्ली की शुरुआत कोई खास नहीं रही और कप्तान नायर 11 गेंदों में महज 12 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि इसके बाद संजू सैमसन (61) और ऋषभ पंत (97) ने 143 रन की साझेदारी कर दिल्ली को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। पंत ने शानदार पारी खेलते हुए 9 छक्के और 6 चौके लगाए। हालांकि वह शतक लगाने से चूक गए। इसके बाद श्रेयस अय्यर (14) और कोरे एंडरसन (18) ने दिल्ली को जीत दिलाई। बात अगर गेंदबाजी की करें तो रवींद्र जडेजा, बेसिल थंपी और प्रदीप सांगवान 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।

गुजरात को दूसरे ही ओवर में रबाडा ने ब्रैंडन मैक्कलम को विकेटकीपर पंत के हाथों 1 रन पर कैच आउट करवा दिया। इसकी अगली ही गेंद पर ड्वेन स्मिथ 9 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए रैना ने कप्तानी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 77 रन बनाए। उन्होंने दिनेश कार्तिक (65) के साथ 133 रन की साझेदारी की। दिनेश कार्तिक के आउट होते ही गुजरात की पारी लड़खड़ाती दिखी। हालांकि एरोन फिंच (27) ने टीम का काफी हद तक साथ दिया। वहीं अगर बात गेंदबाजी की करें तो रबाडा (28/2) और पैट कमिंस (30/2) सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उनके अलावा कोरे एंडरसन भी एक विकेट झटकने में कामयाब रहे लेकिन मोहम्मद शमी दिल्ली को बेहद महंगे साबित हुए। शमी ने महज 3 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 40 रन दे डाले।

यहां पढ़ें LIVE IPL Delhi Daredevils vs Gujarat Lions Match Cricket Score, T20 :

[matchcode-to-post id=”ddgs05042017183419″]

11:32PM: बेसिल थंपी अपना आखिरी ओवर डालते हुए। एंडरसन ने चौथी गेंद पर 70 मीटर लंबा छक्का लगाया। अगली बॉल वाइड। लास्ट बॉल पर आय्यर ने छक्का लगाया। अगले ओवर में छक्के के साथ दिल्ली की सात विकेट से जीत।

11:25PM: सांगवान ने 16वां ओवर डाला। इसमें अय्यर ने एक छक्का लगाया। इस ओवर से 7 रन। दिल्ली को जीत के लिए 20 रन की जरूरत।

11:19PM: ड्वेन स्मिथ का स्वागत भी चौके के साथ। आखिरी बॉल पर सिक्स। दिल्ली जीत से 44 रन दूर। अगले ओवर में जडेजा की गेंद पर संजू सैमसन कैच आउट। दिल्ली को दूसरा झटका। बेसिल थंपी के अगले ओवर में पंत 97 रन की शानदार पारी खेलकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट। दिल्ली को तीसरा झटका।

11:05PM: जडेजा का स्वागत सैमसन ने दो छक्कों के साथ की। दिल्ली जीत के करीब आते हुए। इस ओवर से 16 रन।

11:00PM: फॉक्नर के दूसरे ओवर की शुरुआत पंत ने चौके के साथ की। अगली बॉल पर शानदार छ्क्का। पंत ने पांचवीं बॉल पर फिर से शानदार छक्का लगाया। लास्ट बॉल पर फिर से छक्का।

10:55PM:सोनी पारी का  10वां ओवर कराते हुए। पहली ही गेंद पर सैमसन ने शानदार छक्का लगाया। तीसरी बॉल पर इस बल्लेबाज ने फिर से शानदार छ्क्का लगाया। इस ओवर से 16 रन।

10:49PM: रैना पारी के दूसरे ओवर की तीसरी बॉल पर पंत ने चौका लगाया। पंत ने आखिरी बॉल पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया।

10:45PM: सोनी अपने पहले ओवर के साथ। पंत ने पांचवीं गेंद पर शानदार 90 मीटर लंबा छक्का लगाया। इस ओवर में 10 रन। दिल्ली को जीत के लिए 12 ओवर में 126 रन की जरूरत।

10:40PM: रैना पारी का सातवां ओवर डालते हुए। सैमसन ने पहली बॉल पर शानदार सिक्स लगाया। इस ओवर से 10 रन।

10:36PM: जेम्स फॉक्नर अपना पहला ओवर डालते हुए। इस ओवर से सिर्फ 5 रन बने। संजू और पंत बेहद शानदार खेल रहे हैं। दिल्ली 6 ओवर में 63/1

10:32PM: प्रदीप सांगवान के तीसरे ओवर की पहली दो गेंदों पर पंत ने शानदार छक्के लगाए। तीसरी बॉल पर चौका। इस ओवर से 15 रन।

10:28PM: थंपी के दूसरे ओवर में दो छक्के लगे। इस ओवर में 16 रन बने। संजू सैमसन और ऋषभ पंत ने दिल्ली को काफी हद तक संभाल लिया है।

10:26PM: थंपी पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। ये ओवर बेहद कसा हुआ। इस ओवर से 4 रन। सांगवान ने पारी का तीसरा ओवर डाला। इस ओवर में एक छक्का। इससे 10 रन बने।

10:11PM: दिल्ली की ओर से सैमसन और करुण नायर पारी की शुरुआत करते हुए। गुजरात की ओर से प्रदीप सांगवान गेंदबाजी की शुरुआत करत हुए। पहले ओवर में दो चौके। इस ओवर से 11 रन।

9:45PM: रबाडा के आखिरी ओवर में एक चौका लगा। तीसरी बॉल पर फिंच 27 रन बनाकर कैच आउट। इस ओवर से सिर्फ 7 रन। आखिरी ओवर में दो छक्के लगे और गुजरात ने दिल्ली के सामने 209 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

9:39PM: कमिंस पारी का 18वां ओवर डालते हुए और पहली ही बॉल पर ईशान किशन अय्यर के हाथों महज 4 रन पर कैच आउट। गुजरात को पांचवां झटका। पांचवीं बॉ़ल पर चौका। इस ओवर से 5 रन।

9:34PM: कोरे एंडरसन अपना दूसरा ओवर डालते हुए। इस ओवर में एक वाइड गेंद के साथ 7 रन बने। अगले ओवर में एक चौका और इससे सिर्फ 7 रन। गुजरात की बैटिंग में धीमापन आ गया है।

9:24PM: पैट कमिंस पारी का 15वां ओवर डालते हुए और पहली ही गेंद पर कोरे एंडरसन ने दिनेश कार्तिक का शानदार कैच लपका। गुजरात को चौथा झटका। कार्तिक 65 रन बनाकर आउट। मैदान पर ईशान किशन। इस ओवर से 6 रन बने।

9:17PM: शमी अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर चौका और अगली ही गेंद पर रैना रबाडा की डायरेक्ट हिट पर रन आउट। इस ओवर में 3 चौके और 1 छक्का लगा।

9:08PM: शाबाज नदीम अपना दूसरा ओवर डालते हुए। दिनेश कार्तिक ने 2 छक्के लगाए उसके बाद रैना ने शानदार चौका लगाया। इस ओवर से 18 रन बनाए। एंडरसन ने पारी का 13वां ओवर डाला। इसमें एक छक्का और दो वाइड के साथ 12 रन बने।

8:59PM: सैमुअल्स ने पारी का 11वां ओवर डाला और इसमें रैना ने दो शानदार छक्के लगाकर गुजरात के स्कोर को तेजी दी। इस ओवर से 16 रन।

8:47PM: मिश्रा के पहले ओवर में दिनेश कार्तिक हावी रहे। उन्होंने इस ओवर में एक चौका और छक्का लगाया। इस ओवर से 13 रन बने। अगले ओवर में एक चौके के साथ 10 रन। गुजरात के 100 रन पूरे।

8:42PM: शमी पारी का सातवां ओवर डालते हुए। इस ओवर में 6 रन बने,जिसमें सैमुअल्स से कार्तिक का कैच छूटा। दिल्ली ने इस मैच में अभी तक 3 कैच टपका दिए हैं।

8:35PM: मोहम्मद शमी पारी का चौथा ओवर डालते हुए। पहली गेंद पर रैना ने छक्का लगाया और अगली पर फिर से चौका। इस ओवर में 15 रन बने। पांचवें ओवर में 11 रन, जबकि अगले ओवर में दो चौकों के साथ 12 रन बने।

8:19PM: कमिंस ने अपना पहला ओवर डाला। इसमें एक चौका लगा। गुजरात का स्कोर 20/2. गुजरात को तेजी से रन बनाने की जरूरत।

8:14PM: रबाडा के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर ब्रैंडन मैक्कलम पंत के हाथों कैच आउट। अगली ही गेंद पर ड्वेन स्मिथ रन आउट। इस ओवर में एक कैच भी छूटा।

8:04PM: गुजरात लायंस की ओर से ड्वेन स्मिथ और  ब्रैंडन मैक्कलम ओपनिंग के लिए मैदान पर। दिल्ली की ओर से शाबाज नदीम गेंदबाजी कराते हुए। नदीम की शुरुआती दो गेंदों पर चौका लगा। पहले ओवर में दस रन।

7:40PM: दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

गुजरात लॉयंस: सुरेश रैना (कप्तान), ब्रेंडन मैक्लम, एरॉन फिंच, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ईशान किशन, रवींद्र जडेजा, जेम्स फॉल्कनर, ड्वेन स्मिथ, इरफान पठान , बासिल थंपी और अंकित सोनी।

दिल्ली डेयरडेविल्स: करुण नायर (कप्तान), संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कोरी एंडरसन, शाबाज नदीम, अमित मिश्रा, कागिसो रबाडा, पैट कमिंस, मार्लोन सैमुएल्स और मोहम्मद शमी।

7:35PM: क्रिस मॉरिस, एंजेलो मैथ्यूज इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर मार्लोन सैमुअल्स को जगह दी गई है। वहीं गुजरात ने कोई बदलाव नहीं किया है।

7:31PM:  दिल्ली के कप्तान जहीर अब भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। टीम की कमान करुण नायर के हाथों में है।

7:30PM: दिल्ली डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाजी का फैसला।