इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 52वें मैच में शनिवार (3 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 2 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बनाए।

IPL 2025 RCB vs CSK LIVE Streaming: Watch Here

आरसीबी ने आखिरी 2 ओवर में 54 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 53 रन बनाकर नाबाद रहे। वह आईपीएल में 14 गेंद अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। पैट कमिंस और केएल राहुल ने भी 14 गेंद पर अर्धशतक जड़े हैं। यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है। विराट कोहली और जैकब बेथल ने भी अर्धशतक जड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे और रविंद्र जडेजा ने दमदार अर्धशतक जड़ा। जडेजा नाबाद रहे, लेकिन चेन्नई को जीत नहीं दिला सके।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Royal Challengers Bengaluru 
213/5 (20.0)

vs

Chennai Super Kings  
211/5 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 52 )
Royal Challengers Bengaluru beat Chennai Super Kings by 2 runs

महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा 1 ओवर में 15 रन नहीं बना पाए। यश दयाल के ओवर में धोनी तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद शिवम दुबे ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। नोबॉल भी हुआ, लेकिन चेन्नई 3 गेंद पर 6 रन नहीं बना पाई। इस जीत के साथ आरसीबी के 11 मैच में 16 अंक हो गए। चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। उसके 11 मैच में 4 अंक हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाए। विराट कोहली ने 62 रन बनाए। जैकब बेथल ने 55 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 17 और रजत पाटीदार 11 रन बनाकर आउट हुए। जितेश शर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड 2 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए मथिशा पथिराना ने 3 विकेट लिए। सैम करन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 48 गेंद पर 94 रन बनाए। शेख रशीद ने 14, सैम करन ने 5, रविंद्र जडेजा ने नाबाद 77, डेवाल्ड ब्रेविस बगैर खाता खोले आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी 12 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे 6 रन बनाकर नाबाद रहे। महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया। आरसीबी की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। जोश हेजलवुड की जगह लुंगी एनगिडी को मौका मिला।

Live Updates
19:07 (IST) 3 May 2025
RCB vs CSK IPL LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स प्लेइंग इलेवन

शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना।

इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: शिवम दुबे, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन।

19:04 (IST) 3 May 2025
CSK vs RCB LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया। आरसीबी की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। जोश हेजलवुड की जगह लुंगी एनगिडी को मौका मिला।

18:54 (IST) 3 May 2025
RCB vs CSK IPL LIVE Score: थोड़ी देर में टॉस

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच पर बारिश का साया है। हालांकि, फिलहाल बादल छाए हुए हैं, लेकिन बारिश नहीं हो रही है। टॉस तय समयानुसार शाम 7 बजे ही होगा।

18:26 (IST) 3 May 2025
CSK vs RCB LIVE Score: कैसा रहेगा मौसम

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मैच के दौरान बारिश की उम्मीद है। दोनों टीमों के अभ्यास सत्र बारिश से प्रभावित हुए। एक्यूवेदर के अनुसार शाम को आंधी आने का पूर्वानुमान है। इसके कारण मैच शुरू होने में देरी हो सकती है, पारी बाधित हो सकती है, ओवर कम हो सकते हैं या मैच धुल भी सकता है।

18:16 (IST) 3 May 2025
CSK vs RCB LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मथीशा पथिराना, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज।

17:52 (IST) 3 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट/जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, यश दयाल, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा।

17:40 (IST) 3 May 2025
CSK vs RCB LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड

जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, देवदत्त पडिक्कल, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख डार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह, लुंगी एनगिडी, फिलिप साल्ट, नुवान तुषारा, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

17:39 (IST) 3 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड

शेख रशीद, आयुष म्हात्रे, सैम करन, रविंद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, दीपक हुडा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, जेमी ओवरटन, विजय शंकर, राहुल त्रिपाठी, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, रचिन रविंद्र, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।

17:05 (IST) 3 May 2025
CSK vs RCB LIVE Score: बेंगलुरु बनाम चेन्नई मैच पर बारिश का साया

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स मैच पर बारिश का साया है। मैच के दौरान आंधी-तूफान की संभावना है। बेंगलुरु में एक मैच बारिश से प्रभावित रहा है। बारिश से मैच धुलने पर आरसीबी को नुकसान होगा।

16:54 (IST) 3 May 2025
RCB vs CSK IPL LIVE Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने चेन्नई सुपर किंग्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा।