इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 52वें मैच में शनिवार (3 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 2 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन बनाए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बनाए।
IPL 2025 RCB vs CSK LIVE Streaming: Watch Here
आरसीबी ने आखिरी 2 ओवर में 54 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 53 रन बनाकर नाबाद रहे। वह आईपीएल में 14 गेंद अर्धशतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज बने। पैट कमिंस और केएल राहुल ने भी 14 गेंद पर अर्धशतक जड़े हैं। यशस्वी जायसवाल ने 13 गेंद पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ा है। विराट कोहली और जैकब बेथल ने भी अर्धशतक जड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे और रविंद्र जडेजा ने दमदार अर्धशतक जड़ा। जडेजा नाबाद रहे, लेकिन चेन्नई को जीत नहीं दिला सके।
Indian Premier League, 2025
Royal Challengers Bengaluru
213/5 (20.0)
Chennai Super Kings
211/5 (20.0)
Match Ended ( Day – Match 52 )
Royal Challengers Bengaluru beat Chennai Super Kings by 2 runs
महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा 1 ओवर में 15 रन नहीं बना पाए। यश दयाल के ओवर में धोनी तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। इसके बाद शिवम दुबे ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। नोबॉल भी हुआ, लेकिन चेन्नई 3 गेंद पर 6 रन नहीं बना पाई। इस जीत के साथ आरसीबी के 11 मैच में 16 अंक हो गए। चेन्नई पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। उसके 11 मैच में 4 अंक हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाए। विराट कोहली ने 62 रन बनाए। जैकब बेथल ने 55 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 17 और रजत पाटीदार 11 रन बनाकर आउट हुए। जितेश शर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड 2 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए मथिशा पथिराना ने 3 विकेट लिए। सैम करन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आयुष म्हात्रे ने 48 गेंद पर 94 रन बनाए। शेख रशीद ने 14, सैम करन ने 5, रविंद्र जडेजा ने नाबाद 77, डेवाल्ड ब्रेविस बगैर खाता खोले आउट हुए। महेंद्र सिंह धोनी 12 रन बनाकर आउट हुए। शिवम दुबे 6 रन बनाकर नाबाद रहे। महेंद्र सिंह धोनी ने प्लेइंग 11 में बदलाव नहीं किया। आरसीबी की प्लेइंग 11 में 1 बदलाव हुआ। जोश हेजलवुड की जगह लुंगी एनगिडी को मौका मिला।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2 रन से मैच जीता। रविंद्र जडेजा 45 गेंद पर 77 और शिवम दुबे 8 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बनाए। पहली बार है कि आरसीबी ने एक सीजन में चेन्नई को 2 बार हराया है।
यश दयाल ने पहली 2 गेंद पर 2 रन दिए। महेंद्र सिंह धोनी तीसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। चेन्नई को 4 गेंद पर 13 रन चाहिए थे। शिवम दुबे ने पहली ही गेंद पर छक्का जड़ा। हाई फुलटॉस के कारण नोबॉल। अगली गेंद पर 1 रन आया। रविंद्र जडेजा स्ट्राइक पर। 2 गेंद पर 5 रन चाहिए। अगली गेंद पर 1 रन आया। 1 गेंद पर 4 रन चाहिए थे। शिवम दुबे 1 रन बना पाए। बेंगलुरु 2 रन से जीती।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 ओवर में 4 विकेट पर 199 रन बनाए। जीत के लिए 15 रन चाहिए। महेंद्र सिंह धोनी 11 और रविंद्र जडेजा 75 रन बनाकर क्रीज पर।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 ओवर में4 विकेट पर 185 रन बनाए। जीत के लिए 12 गेंद पर 29 रन चाहिए। रविंद्र जडेजा 69 और महेंद्र सिंह धोनी 3 रन बनाकर क्रीज पर।
आयुष म्हात्रे को लुंगी एनगिडी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 48 गेंद पर 94 रन बनाए। डेवाल्ड ब्रेविस गोल्डन डक हुए। चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.2 ओवर में 3 विकेट पर 172 रन बनाए। जीत के लिए 22 गेंद पर 42 रन चाहिए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 16 ओवर में 2 विकेट 171 रन बनाए। जीत के लिए 24 गेंद पर 43 रन चाहिए। आयुष म्हात्रे 94 और रविंद्र जडेजा 58 रन बनाकर क्रीद पर। 62 गेंद पर 113 रन की साझेदारी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 ओवर में 2 विकेट 160 रन बनाए। जीत के लिए 30 गेंद पर 54 रन बनाए। आयुष म्हात्रे 91 और रविंद्र जडेजा 50 रन बनाकर क्रीज पर। 56 गेंद पर 102 रन की साझेदारी।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 ओवर में 2 विकेट 150 रन बनाए। जीत के लिए 36 गेंद पर 64 रन बनाए। आयुष म्हात्रे 83 और रविंद्र जडेजा 48 रन बनाकर क्रीज पर। 50 गेंद पर 92 रन की साझेदारी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 48 गेंद पर 87 रन चाहिए। रविंद्र जडेजा ने 35 रन बनाए। आयुष म्हात्रे 73 रन बनाकर क्रीज पर। 38 गेंद पर 69 रन की साझेदारी।
आयुष म्हात्रे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है। उन्होंने 30 गेंद पर 67 रन ठोक दिए हैं। रविंद्र जडेजा 20 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 10 ओवर में 2 विकेट पर 106 रन। जीत के लिए 60 गेंद 108 रन चाहिए।
आयुष म्हात्रे ने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ा। म्हात्रे 25 गेंद पर 50 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा 19 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 9 ओवर में 2 विकेट पर 88 रन। जीत के लिए 66 गेंद पर 126 रन चाहिए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 79 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 135 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा 12 और आयुष म्हात्रे 48 रन बनाकर क्रीज पर। 14 गेंद पर 21 रन की साझेदारी।
सैम करन के लुंगी एनगिडी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। आयुष म्हात्रे 39 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5.4 ओवर में 2 विकेट पर 58 रन। जीत के लिए 86 गेंद पर 156 रन चाहिए।
शेख रशीद को क्रुणाल पंड्या ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। सैम करन नए बल्लेबाज हैं। आयुष म्हात्रे 37 रन बनाकर क्रीज पर। चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 4.4 ओवर में 1 विकेट पर 55 रन। जीत के लिए 92 गेंद पर 159 रन चाहिए।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 ओवर में बगैर विकेट के 49 रन बना लिए हैं। भुवनेश्वर कुमार को आयुष म्हात्रे ने 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए। आयुष म्हात्रे 15 गेंद पर 36 और शेख रशीद 13 रन बनाकर क्रीज पर।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 ओवर में बगैर विकेट के 6 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 208 रन चाहिए। शेख रशीद 1 रन बनाकर क्रीज पर। आयुष म्हात्रे 5 रन बनाकर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए रोमारियो शेफर्ड ने 14 गेंद पर नाबाद 53 रन बनाए। विराट कोहली ने 62 रन बनाए। जैकब बेथल ने 55 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल 17 और रजत पाटीदार 11 रन बनाकर आउट हुए। जितेश शर्मा 7 रन बनाकर आउट हुए। टिम डेविड 2 रन बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए मथिशा पथिराना ने 3 विकेट लिए। सैम करन और नूर अहमद ने 1-1 विकेट लिए।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 213 रन बनाए। आखिरी 2 ओवर में 54 रन बने। टिम डेविड 2 और रोमारियो शेफर्ड 53 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 15 गेंद पर 56 रन की साझेदारी हुई।
खलील अहमद ने एक ही ओवर में 33 रन दिए। खलील ने 4 छक्के और 2 चौके दिए। रोमारियो शेफर्ड ने 9 गेंद पर 33 रन ठोके। टिम डेविड 1 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 19 ओवर में 5 विकेट पर 192 रन।
रजत पाटीदार को मथिशा पथिराना ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 11 रन बनाए। टिम डेविड 1 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17.4 ओवर में 5 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं।
जितेश शर्मा को नूर अहमद ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 7 रन बनाए। रजत पाटीदार 10 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 16.5 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन। टिम डेविड नए बल्लेबाज हैं। रजत पाटीदार 10 रन बनाकर क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 15 ओवर में 2 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल 17 रन बनाकर क्रीज पर। रजत पाटीदार 9 रन बनाकर क्रीज पर। 19 गेंद पर 23 रन की साझेदारी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 11.5 ओवर में 2 विकेट पर 121 रन बनाए। विराट कोहली 33 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट। देवदत्त पडिक्कल 3 रन बनाकर क्रीज पर। रजत पाटीदार क्रीज पर।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9.5 ओवर में 1 विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। जैकब बेथल को मथिशा पथिराना ने पवेलियन भेजा। डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार कैच लपका। विराट कोहली 42 रन बनाकर क्रीज पर। देवदत्त पडिक्कल नए बल्लेबाज हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 ओवर में बगैर विकेट के 94 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 40 और जैकब बेथल 54 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा के ओवर में 7 रन बने।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 73 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 30 और जैकब बेथल 43 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा के ओवर में 2 रन बने।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 5 ओवर में बगैर विकेट के 60 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 18 और जैकब बेथल 42 रन बनाकर क्रीज पर। नूर अहमद के ओवर में 14 रन बने।
विराट कोहली ने विस्फोटक बल्लेबाजी की है। उन्होंने खलील अहमद को 2 गेंद पर 2 छक्के जड़ दिए। खलील अहमद ने 2 ओवर में 32 रन दिए। जैकब बेथल 26 और विराट कोहली 4 गेंद पर 13 रन बनाकर क्रीज पर। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 35 रन।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। जैकब बेथल और विराट कोहली क्रीज पर। खलील अहमद ने गेंदबाजी की शुरुआत की। बेथल ने 3 चौके जड़े। बेंगलुरु का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 13 रन।
जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, यश दयाल।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: सुयश शर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, रसिख दार सलाम, मनोज भंडागे, स्वप्निल सिंह।