इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 51वें मैच में गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार 2 मई की रात सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रन से हरा दिया। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 224 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 20 ओवर में 6 विकेट पर 186 रन ही बना पाई। इस हार के कारण सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद लगभग खत्म हो गईं।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए अभिषेक शर्मा ने बेहतरीन 74 रन की पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने मैच पलटा। उन्होंने ट्रेविस हेड,क्लासेन का विकेट लेकर मैच के रुख को पलट दिया। गुजरात के लिए कप्तान शुभमन गिल और जॉस बटलर ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

IPL 2025, GT vs SRH Match Live Cricket Streaming In Hindi

मैच का रोमांच

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत मजबूत स्कोर खड़ा किया। गिल ने अपनी कप्तानी पारी में तेजतर्रार अंदाज में रन बटोरे, जिसने हैदराबाद के गेंदबाजों को बैकफुट पर धकेल दिया।

साई सुदर्शन और जोस बटलर ने भी उपयोगी योगदान दिया, जिससे गुजरात ने तय 20 ओवरों में एक 224 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट लिए, लेकिन उनके गेंदबाज गुजरात के बल्लेबाजों को पूरी तरह रोक नहीं पाए।

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में की, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी ने खेल का रुख बदल दिया। प्रसिद्ध ने हेड को राशिद खान के हाथों कैच आउट करवाया, जिन्होंने डीप मिड-विकेट पर इस सीजन के सबसे शानदार कैचों में से एक लिया।

राशिद ने कुछ गज दौड़कर स्लाइड करते हुए गेंद को लपका, जिसने गुजरात को मैच में मजबूत स्थिति में ला दिया। इसके बाद इशांत शर्मा और सिराज ने कसी हुई गेंदबाजी करके हैदराबाद को वापसी का कोई मौका ही नहीं दिया।

पॉइंट्स टेबल में उछाल

इस जीत के साथ गुजरात टाइटंस ने पॉइंट्स टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया, जो अब मुंबई इंडियंस के ठीक पीछे है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। गुजरात की इस जीत ने न केवल उनके प्रशंसकों का हौसला बढ़ाया, बल्कि यह भी दिखाया कि वे दबाव में शानदार प्रदर्शन करने में सक्षम हैं।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद अब प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है, और उन्हें अपने बाकी बचे मैचों में चमत्कार की जरूरत होगी।

Live Updates
23:46 (IST) 2 May 2025
GT vs SRH LIVE Score: गुजरात ने 38 रनों से जीता मैच

गुजरात टाइटंस ने IPL 2025 के शानदार मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 38 रनों से हरा दिया। इशांत शर्मा दो गेंद फेंकने के बाद चोट के कारण लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए। साई किशोर ने उनका ओवर पूरा किया, जिसमें हैदराबाद आखिरी ओवर में सिर्फ पांच रन बना सकी। इस जोरदार जीत के साथ गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई, जो मुंबई इंडियंस के ठीक पीछे है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे स्थान पर है।

23:22 (IST) 2 May 2025
GT vs SRH LIVE Score: सिराज ने अनिकेत और कमिंदु को आउट

सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ही ओवर में दो शिकार किए। अनिकेत को शाहरुख के हाथों कैच करवा दिया वहीं कमिंदु का शानदार कैच बटलर ने लिया।

23:11 (IST) 2 May 2025
GT vs SRH LIVE Score: अभिषेक शर्मा के बाद क्लासेन भी आउट

सनराइजर्स हैदराबाद की उम्मीदों पर तगड़ा झटका लगा अच्छे लय में नजर आ रहे अभिषेक शर्मा और क्लासेन आउट होकर पवेलियन लौट गए। इशांत शर्मा ने अभिषेक शर्मा को अपना शिकार बनाया तो शानदार गेंदबाजी कर रहे प्रसिद्ध कृष्णा ने क्लासेन को आउट करके मैच का रुख पलट दिया।

22:41 (IST) 2 May 2025
GT vs SRH LIVE Score: अभिषेक शर्मा की फिफ्टी

शानदार बल्लेबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा ने छक्के से अपनी फिफ्टी पूरी की।

22:34 (IST) 2 May 2025
GT vs SRH LIVE Score: इशान किशन लौटे पवेलियन

धीमी गति से रन बना रहे इशान किशन को गेराल्ड कोएत्जी ने प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों कैच करवाकर भेजा पवेलियन।

22:10 (IST) 2 May 2025
GT vs SRH LIVE Score: प्रसिद्ध कृष्णा ने हेड को दिखाया पवेलियन का रास्ता

प्रसिद्ध कृष्णा ने ट्रेविस हेड को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को दिया पहला झटका। राशिद खान ने लिया शानदार कैच।

22:00 (IST) 2 May 2025
GT vs SRH LIVE Score: सनराइजर्स हैदराबाद की सधी शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने टीम को सधी शुरुआत दी। दोनों ने तेज गति से रन बनाते हुए टीम का स्कोर 4 ओवर में 45 रन पहुंचा दिया।

21:44 (IST) 2 May 2025
GT vs SRH LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने की छक्के से शुरुआत

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपना खाता सिराज की गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर छक्का मारकर खोला। पहले ओवर में बने 15 रन।

21:30 (IST) 2 May 2025
GT vs SRH LIVE Score: हैदराबाद को गुजरात ने दिया 225 रनों का टारगेट

सुदर्शन, गिल और बटलर की शानदार पारियों की मदद से गुजरात टाइटंस ने 224-6 का स्कोर खड़ा किया। जिसमें गिल और बटलर ने शानदार अर्धशतक जड़े वही सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए।

21:26 (IST) 2 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: आखिरी ओवर में उनादकट ने किया कमाल झटके 3 विकेट

उनादकट ने 20वें ओवर में शानदार वापसी करते हुए तीन विकेट झटके। वाशिंगटन सुंदर,तेवतिया और मैच की आखिरी गेंद पर राशिद खान को चलता किया।

21:16 (IST) 2 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: तेजतर्रार पारी के बाद बटलर बने कमिंस का शिकार

अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी के बाद बटलर कमिस की गेंद को बॉउंड्री पार कराने के चक्कर में अभिषेक शर्मा को कैच थमा बैठे और आउट होकर पवेलियन लौटे। बटलर ने 37 गेंदों में 64 रन बनाए।

21:06 (IST) 2 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: बटलर ने जड़ा अर्धशतक

तेजी से बल्लेबाजी करते हुए जॉस बटलर ने जीशान अंसारी की गेंद पर चौका जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। बटलर ने इस अर्धशतक के लिए कुल 3 छक्के और दो चौके लगाए।

20:45 (IST) 2 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: शुभमन गिल लौटे पवेलियन

जीशान अंसारी 13वां ओवर लेकर आए। ओवर की आखिरी गेंद में हैदराबाद को दूसरी सफलता मिली। शुभमन गिल रन आउट हो गए। गिल ने अपनी इस पारी में 38 गेंदों मे 76 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 10 चौके और दो छक्के जड़े।

20:35 (IST) 2 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: गिल और बटलर ने 31 गेंद में ठोके 54 रन

गुजरात टाइटंस का 12 ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 140 रन है। शुभमन गिल के 34 गेंद में 68 और जोस बटलर के 15 गेंद में 23 रन हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। हर्षल पटेल के ओवर की 5वीं गेंद पर पैट कमिंस के हाथों से जोस बटलर का कैच छूट गया।

20:26 (IST) 2 May 2025
GT vs SRH LIVE Score: गिल ने पूरा किया अर्धशतक

मोहम्मद शमी 10वां ओवर लेकर आये। गिल ने पहली गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर बटलर ने छक्का लगाया। पांचवीं गेंद पर गिल ने चौका लगाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। दस ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 120 रन है। गिल के 26 गेंद में 52 और बटलर के 11 गेंद में 19 रन हैं। दोनों के बीच 19 गेंद में 33 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:21 (IST) 2 May 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: बटलर ने छुआ एक और कीर्तिमान

जीशान अंसारी 9वां ओवर लेकर आये। उनकी पहली गेंद पर जोस बटलर ने छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर गिल ने 1 रन लिया। चौथी गेंद पर बटलर ने एक रन लिया। इसके साथ ही बटलर ने आईपीएल में अपने 4000 रन भी पूरे किये। पांचवीं गेंद पर गिल ने एक रन लिया। आखिरी गेंद डॉट रही। गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 विकेट पर 103 रन है। गिल के 22 गेंद में 42 और बटलर के 9 गेंद में 12 रन हैं।

20:09 (IST) 2 May 2025
गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच लाइव क्रिकेट स्कोर: साई सुदर्शन को क्लासेन ने लपका

जीशान अंसारी 7वां ओवर लेकर आये। उन्होंने अपनी पांचवीं गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को पहली सफलता दिलाई। जीशान ने साई सुदर्शन को विकेट के पीछे हेनरिक क्लासेन को कैच कराया। जीशान 9 चौके की मदद से 23 गेंद में 48 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह जोस बटलर बल्लेबाजी के लिए आये हैं। उन्होंने आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना खाता खोला। गुजरात टाइटंस का स्कोर एक विकेट पर 89 रन है। शुभमन गिल के 18 गेंद में 38 रन हैं।

20:02 (IST) 2 May 2025
LIVE Cricket Score: गिल ने जड़े 2 चौके

जयदेव उनादकट छठा ओवर लेकर आये। उनके इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 11 रन आये। इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने लगातार चौके लगाये। गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना विकेट खोये 82 रन है। साई सुदर्शन के 20 गेंद में 45 और शुभमन गिल के 16 गेंद में 36 रन हैं। इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने लगातार चौके लगाये।

20:00 (IST) 2 May 2025
Gujarat Titans Vs Sunrisers Hyderabad LIVE: साई सुदर्शन कर रहे गेंदबाजों की कुटाई

हर्षल पटेल पांचवां ओवर लेकर आये। उनके इस ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 18 रन आये। उनकी आखिरी 3 गेंद में साई सुदर्शन ने 3 चौके लगाये। इससे पहले साई सुदर्शन ने टी20 क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे किये। उन्होंने पहली गेंद पर भी चौका लगाया था। पांच ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना विकेट खोये 71 रन है। गिल के 12 गेंद में 26 और साई सुदर्शन के 18 गेंद में 44 रन हैं।

19:55 (IST) 2 May 2025
आईपीएल 2025 लाइव स्कोर: गिल ने 2 चौके लगाने के बाद जड़ा छक्का

पैट कमिंस चौथा ओवर लेकर आये। शुभमन गिल ने उनके इस ओवर की पहली और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। आखिरी गेंद पर छक्का लगाया। इस ओवर से गुजरात के खाते में 17 रन आये। गुजरात टाइटंस का स्कोर बिना विकेट खोये 53 रन है। शुभमन गिल के 11 गेंद में 25 और साई सुदर्शन के 13 गेंद में 27 रन हैं।

19:46 (IST) 2 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: शमी ने अपने दूसरे ओवर में लुटाये 20 रन

मोहम्मद शमी तीसरा ओवर लेकर आये। साई सुदर्शन ने उनके इस ओवर में 5 चौके लगाये। शमी के इस ओवर में सुदर्शन सिर्फ दूसरी गेंद पर ही कोई रन नहीं बना पाये। तीन ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना विकेट खोये 36 रन है। साई सुदर्शन के 12 गेंद में 26 और शुभमन गिल के 6 गेंद में 10 रन हैं।

19:42 (IST) 2 May 2025
GT vs SRH LIVE Score: दो ओवर बाद गुजरात के 16 रन

जयदेव उनादकट दूसरा ओवर लेकर आये। उनके ओवर से गुजरात टाइटंस के खाते में 5 रन आये। दो ओवर के बाद गुजरात का स्कोर बिना विकेट खोये 16 रन है। शुभमन गिल के 6 गेंद में 10 और साई सुदर्शन के 6 गेंद में 6 रन हैं।

19:36 (IST) 2 May 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: शुभमन गिल ने शमी की गेंद पर जड़ा छक्का

गुजरात टाइटंस की पारी शुरू हो चुकी है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मोहम्मद शमी पहला ओवर लेकर आये। साई सुदर्शन ने पहली गेंद खेली। उन्होंने पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना और गुजरात टाइटंस का खाता खोला। दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने 2 रन लेकर अपना खाता खोला। तीसरी गेंद पर शुभमन गिल ने छक्का जड़ दिया। पहले ओवर से गुजरात के खाते में 11 रन आये। शुभमन गिल के 3 गेंद में 9 रन हैं।

19:18 (IST) 2 May 2025
LIVE Cricket Score: ये बन सकते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के इम्पैक्ट प्लेयर

सनराइजर्स हैदराबाद के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: अभिनव मनोहर, सचिन बेबी, ट्रेविस हेड, राहुल चाहर, वियान मुल्डर।

19:17 (IST) 2 May 2025
Gujarat Titans Vs Sunrisers Hyderabad LIVE: ये बन सकते हैं गुजरात के इम्पैक्ट प्लेयर

गुजरात टाइटंस के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: इशांत शर्मा, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, अरशद खान, शेरफेन रदरफोर्ड।

19:09 (IST) 2 May 2025
Gujarat Titans Vs Sunrisers Hyderabad LIVE: ये है गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, गेराल्ड कोएत्जी, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

19:08 (IST) 2 May 2025
आईपीएल 2025 लाइव स्कोर: ये है सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, कामिंदु मेंडिस, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी, मोहम्मद शमी।

19:05 (IST) 2 May 2025
IPL 2025 LIVE Score: पैट कमिंस ने टॉस जीत गेंदबाजी चुनी

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इसका मतलब है कि गुजरात टाइटंस की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। पैट कमिंस ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। शुभमन गिल ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। करीम जनत की जगह गेराल्ड कोएत्जी को आखिरी एकादश में शामिल किया गया है।

18:52 (IST) 2 May 2025
GT vs SRH LIVE Score: थोड़ी देर में टॉस

गुजरात बनाम हैदराबाद मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। उसी समय शुभमन गिल और पैट कमिंस अपनी-अपनी टीमों की प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगे। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।

18:29 (IST) 2 May 2025
LIVE क्रिकेट स्कोर: हैदराबाद के लिए प्लेऑफ का समीकरण

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) IPL 2025 के प्लेऑफ में तभी क्वालिफाई कर पाएगी, अगर वह अपने बाकी बचे पांच लीग मैचों में से सभी में जीत हासिल करें और तीन से ज्यादा टीमें 16 अंकों से अधिक अंक हासिल न करें।