इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 60वें मैच में रविवार (18 मई) को गुजरात टाइटंस (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 10 विकेट से हरा दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाए। गुजरात टाइटंस ने 19 ओवर में बगैर विकेट के 205 रन बना लिए।
केएल राहुल ने बेहतरीन शतक जड़ा, लेकिन साई सुदर्शन के शतक और शुभमन गिल की बेहतरीन पारी ने उस पर पानी फेर दिया। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई। गुजरात टाइटंस 18 अंक के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर है। उसे लखनऊ सुपर जायंट्स से 22 मई को भिड़ना है। दिल्ली कैपिटल्स को 21 मई को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है। प्लेऑफ में 1 स्पॉट के लिए दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जंग है।
दिल्ली कैपटिल्स के लिए केएल राहुल ने नाबाद 112 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 30 और अक्षर पटेल ने 25 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 21 रन बनाकर नाबाद रहे। फाफ डुप्लेसिस 5 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और आर साई किशोर ने 1-1 विकेट लिए।
Indian Premier League, 2025
Delhi Capitals
199/3 (20.0)
Gujarat Titans
205/0 (19.0)
Match Ended ( Day – Match 60 )
Gujarat Titans beat Delhi Capitals by 10 wickets
गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन 61 गेंद पर 108 और शुभमन गिल 93 रन बनाकर नाबाद रहे। शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। कगिसो रबाडा की वापसी हुई। दिल्ली की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। विपराज निगम को माधव तिवारी और मुस्तफिजुर रहमान को मिचेल स्टार्क की जगह मौका मिला।
गुजरात टाइटंस ने 10 विकेट से दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया। साई सुदर्शन ने छक्के से मैच खत्म किया। शुभमन गिल 93 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके साथ ही गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स ने प्लेऑफ में जगह बनाई।
साई सुदर्शन ने 56 गेंद पर 100 रन ठोक दिए। शुभमन गिल 86 रन बनाकर क्रीज पर। गुजरात टाइटंस को 17.2 ओवर में हदैर विकेट के 190 रन।
गुजरात टाइटंस ने 17 ओवर में बगैर विकेट के 183 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 18 गेंद पर 17 रन चाहिए। शुभमन गिल 85 और साई सुदर्शन 94 रन बनाकर जीत के करीब।
गुजरात टाइटंस ने 14 ओवर में बगैर विकेट के 143 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 36 गेंद पर 57 रन चाहिए। साई सुदर्शन 65 और शुभमन गिल 75 रन बनाकर क्रीज पर।
गुजरात टाइटंस ने 12 ओवर में बगैर विकेट के 115 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 48 गेंद पर 85 रन चाहिए। साई सुदर्शन 67 और शुभमन गिल 46 रन बनाकर क्रीज पर।
गुजरात टाइटंस ने 8 ओवर में बगैर विकेट के 70 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 72 गेंद पर 130 रन चाहिए। साई सुदर्शन 48 और शुभमन गिल 21 रन बनाकर क्रीज पर।
गुजरात टाइटंस ने 6 ओवर में बगैर विकेट के 59 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 84 गेंद पर 141 रन चाहिए। साई सुदर्शन 44 और शुभमन गिल 15 रन बनाकर क्रीज पर।
गुजरात टाइटंस ने 3 ओवर में बगैर विकेट के 43 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 157 रन चाहिए। साई सुदर्शन 35 और शुभमन गिल 8 रन बनाकर क्रीज पर।
गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी शुरू हो गई हैं। साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर। अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। साई सुदर्शन ने चौके से खाता खोला। शुभमन गिल ने छक्के से खाता खोला। गुजरात टाइटंस का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 11 रन। जीत के लिए 189 रन चाहिए।
दिल्ली कैपटिल्स के लिए केएल राहुल ने नाबाद 112 रन बनाए। अभिषेक पोरेल ने 30 और अक्षर पटेल ने 25 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स 21 रन बनाकर नाबाद रहे। फाफ डुप्लेसिस 5 रन बनाकर आउट हुए। गुजरात टाइटंस के लिए अरशद खान, प्रसिद्ध कृष्णा और आर साई किशोर ने 1-1 विकेट लिए।
दिल्ली कैपटिल्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाए। केएल राहुल 112 और ट्रिस्टन स्टब्स 21 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 22 गेंद पर 48 रन की साझेदारी हुई।
केएल राहुल ने छक्के से शतक पूरा किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 19 ओवर में 3 विकेट पर 183 रन बनाए। केएल राहुल 103 और ट्रिस्टन स्टब्स 14 रन बनाकर क्रीज पर।
अक्षर पटेल को प्रसिद्ध कृष्णा ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 25 रन बनाए। केएल राहुल 86 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 16.2 ओवर में 3 विकेट पर 151 रन।
दिल्ली कैपिटल्स ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 151 रन बनाए। अक्षर पटेल 25 और केएल राहुल 86 रन बनाकर क्रीज पर।
दिल्ली कैपिटल्स ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 126 रन बनाए। केएल राहुल 84 और अक्षर पटेल 2 रन बनाकर क्रीज पर। 12 गेंद पर 20 रन की साझेदारी।
अभिषेक पोरेल को साई किशोर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 19 गेंद पर 30 रन बनाए। केएल राहुल 66 रन बनाकर क्रीज पर। दिल्ली कैपिटल्स ने 12 ओवर में 2 विकेट पर 106 रन बनाए।
दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवर में 1 विकेट पर 98 रन बनाए। अभिषेक पोरेल 23 और केएल राहुल 65 रन बनाकर क्रीज पर। 46 गेंद पर 82 रन की साझेदारी।
दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवर में 1 विकेट पर 64 रन बनाए। अभिषेक पोरेल 8 और केएल राहुल 47 रन बनाकर क्रीज पर। 34 गेंद पर 54 रन की साझेदारी।
दिल्ली कैपिटल्स ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 45 रन बनाए। केएल राहुल 36 और अभिषेक पोरेल 1 रन बनाकर क्रीज पर। 16 गेंद पर 29 रन की साझेदारी।
फाफ डुप्लेसिस को अरशद खान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 5 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 3.3 ओवर में 1 विकेट पर 17 रन बनाए। केएल राहुल 9 और अभिषेक पोरेल 1 रन बनाकर क्रीज पर।
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। केएल राहुल और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर। मोहम्मद सिराज ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। केएल राहुल ने पहले ओवर में 2 चौक जड़े। वह 8 रन बनाकर क्रीज पर। डप्लेसिस ने पहले ओवर में 1 भी गेंद का सामना नहीं किया। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 9 रन।
शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, अनुज रावत, दासुन शनाका।
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, समीर रिजवी, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान।
इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन: त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, करुण नायर, सेदिकुल्लाह अटल, दुष्मंथा चमीरा।
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। कगिसो रबाडा की वापसी हुई। दिल्ली की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव हुए। विपराज निगम को माधव तिवारी और मुस्तफिजुर रहमान को मिचेल स्टार्क की जगह मौका मिला।
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, आर साई किशोर, अरशद खान, गेराल्ड कोएत्जी/कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी/करुण नायर, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मुकेश कुमार/मोहित शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएट्जी, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, जयंत यादव, निशांत सिंधु, गुरनूर बराड़, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अनुज रावत, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जनत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, कुसल मेंडिस, दासुन शनाका, इशांत शर्मा।
फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, कुलदीप यादव, दुशमंथा चमीरा, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार, टी नटराजन, मुस्तफिजुर रहमान, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, सेदिकुल्लाह अटल, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, मनवंत कुमार एल, माधव तिवारी।
गुजरात टाइटंस के 11 मैच में 16 अंक हैं। उसे प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 1 जीत चाहिए। दिल्ली कैपिटल्स के 11 मैच में 13 अंक हैं। उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहे के लिए जीत जरूरी है।
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 60वें मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) का समाना गुजरात टाइटंस (GT)से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। लाइव स्कोर और मैच से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।