इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 46वें मैच में रविवार (27 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 6 विकेट से हराया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स ने 8 विकेट पर 162 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18.3 ओवर 4 विकेट पर 165 रन बनाए।

IPL 2025 RR vs GT LIVE Score: Watch Here

दिल्ली का एक भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने शानदार गेंदबाजी की। हेजलवुड ने पर्पल कैप पर कब्जा जमाया। आरसीबी के लिए क्रुणाल पंड्या ने बेहतरीन पारी खेली। विराट कोहली ने भी अर्धशतक जड़ा।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Delhi Capitals 
162/8 (20.0)

vs

Royal Challengers Bengaluru  
165/4 (18.3)

Match Ended ( Day – Match 46 )
Royal Challengers Bengaluru beat Delhi Capitals by 6 wickets

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 10 मैच में 7 जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर। दिल्ली कैपिटल्स तीसरी हार के साथ चौथे नंबर पर। बेंगलुरु को अगला मैच 3 मई को चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ना है। दिल्ली कैपिटल्स को 29 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से है।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभिषेक पोरेल ने 28, फाफ डुप्लेसिस ने 22, करुण नायर ने 4, केएल राहुल ने 41, अक्षर पटेल ने 15, ट्रिस्टन स्टब्स ने 34, आशुतोष शर्मा ने 2, विपराज निमग ने 12 रन बनाए। मिचेल स्टार्क और दुष्मंथा चमीरा बगैर खाता खोले नाबाद रहे। बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट लिए। जोश हेजलवुड ने 2 विकेट लिए। यश दयाल और क्रुणाल पंड्या ने 1-1 विकेट लिए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रुणाल पंड्या ने 47 गेंद पर 73 और विराट कोहली ने 47 गेंद पर 51 रन बनाए। जैकब बेथेल 12 और रजत पाटीदार 6 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल बगैर खाता खोले आउट हुए। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने 2 और दुष्मंथा चमीरा ने 1 विकेट लिए।

बेंगलुरु की प्लेइंग 11 में फिल साल्ट की जगह जैकब बेथेल को मौका मिला। दिल्ली की प्लेइंग 11 में फाफ डुप्लेसिस की वापसी हुई। दोनों टीमों के बीच इस सीजन पहले एक मुकाबला हो चुका है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली को जीत मिली थी।

Live Updates
17:54 (IST) 27 Apr 2025
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार।

17:52 (IST) 27 Apr 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा।

17:44 (IST) 27 Apr 2025
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड

फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल, सुयश शर्मा, लुंगी एनगिडी, लियाम लिविंगस्टोन, स्वप्निल सिंह, मनोज भंडागे, रसिख दार सलाम, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा, अभिनंदन सिंह।

17:43 (IST) 27 Apr 2025
दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, समीर रिजवी, माधव तिवारी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे, फाफ डु प्लेसिस, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल, मोहित शर्मा।

17:20 (IST) 27 Apr 2025
दिल्ली कैपिटल्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 46वें मैच में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC)का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। लाइव क्रिकेट स्कोर अपडेट्स के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।