इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025)के 48वें मैच में मंगलवार (29 अप्रैल) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रन से हराया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 8 साल बाद जीत दर्ज की। इससे पहले वह 2017 में जीती थी। दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 204 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 190 रन बनाए।

कोलकाता के लिए अंगकृष रघुवंशी और रिंकू सिंह ने अच्छी पारी खेली। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाफ डुप्लेसिस ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। चोट के बाद अक्षर पटेल ने शानदार पारी खेली। विपराज निगम ने भी शानदार पारी खेली। कोलकाता के लिए सुनील नरेन ने 3 और वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। दिल्ली कैपिटल्स 9 मैच में 12 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। उसे 2 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना है। कोलकाता नाइट राइडर्स के 10 मैच में 9 अंक हो गए हैं। वह 7वें नंबर पर है। उसे 1 मई को मुंबई इंडियंस से भिड़ना है।

Match Ended

Indian Premier League, 2025

Delhi Capitals 
190/9 (20.0)

vs

Kolkata Knight Riders  
204/9 (20.0)

Match Ended ( Day – Match 48 )
Kolkata Knight Riders beat Delhi Capitals by 14 runs

कोलकाता के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 26, सुनील नरेन ने 27, अजिंक्य रहाणे 26, अंगकृष रघुवंशी 44, वेंकटेश अय्यर 7, रिंकू सिंह 36, आंद्रे रसेल 17, रोवमैन पॉवेल 5, अनुकूल रॉय बगैर खाता खोले आउट हुए।हर्षित राणा बगैर खाता खोले वरुण चक्रवर्ती 1 रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए। विपराज निगम और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। दुष्मंथा चमीरा ने 1 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। अनुकूल रॉय को मौका मिला।

दिल्ली कैपिटल्स के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 62, अक्षर पटेल ने 43 और विपराज निगम ने 38 रन बनाए। अभिषेक पोरेल 4, करुण नायर 15, केएल राहुल 7, ट्रिस्टन स्टब्स 1, आशुतोष शर्मा 7 और मिचेल स्टार्क बगैर खाता खोले आउट हुए। दुष्मंथा चमीरा 2 और कुलदीप यादव 1 रन बनाकर नाबाद रहे। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए सुनील नरेन ने 3 विकेट लिए। वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए। अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और आंद्रे रसेल ने 1 विकेट लिए।

Live Updates
19:03 (IST) 29 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। अक्षर पटेल ने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने प्लेइंग 11 में 1 बदलाव किया। अनुकूल रॉय को मौका मिला।

18:37 (IST) 29 Apr 2025
DC vs KKR live score: थोड़ी देर में टॉस

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगा। 7.30 बजे से मैच होगा।

18:09 (IST) 29 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: कोलकाता बनाम दिल्ली हेड टू हेड रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 33 बार आमना-सामना हुआ है। कोलकाता नाइट राइडर्स 18 मैच जीती है। दिल्ली कैपिटल्स 15 मैच जीती है। 2022 से दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी रहा है। 5 में से 3 मैच जीती है। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमें 5-5 मैच जीती है। कोलकाता नाइट राइडर्स 2017 के बाद यहां नहीं जीती है। इसके बाद 3 मैच हारी है। इसमें 2019 में सुपर ओवर शामिल है।

17:44 (IST) 29 Apr 2025
DC vs KKR live score: कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग 11

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह/मनीष पांडे, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, मोइन अली, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

17:28 (IST) 29 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11

फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, आशुतोष शर्मा।

17:17 (IST) 29 Apr 2025
DC vs KKR live score: कोलकाता नाइट राइडर्स का स्क्वाड

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रोवमैन पॉवेल, वैभव अरोड़ा, चेतन सकारिया, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, एनरिक नॉर्खिया, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसोदिया, क्विंटन डिकॉक, स्पेंसर जॉनसन, मयंक मारकंडे, मोइन अली, रमनदीप सिंह।

17:16 (IST) 29 Apr 2025
IPL 2025 LIVE Score: दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड

अभिषेक पोरेल, फाफ डु प्लेसिस, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, माधव तिवारी, त्रिपुराना विजय, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, दर्शन नालकांडे, टी नटराजन, अजय जादव मंडल, मनवंत कुमार एल।

17:10 (IST) 29 Apr 2025
DC vs KKR live score: दिल्ली कैपिटल्स के सामने कोलकाता नाइट राइडर्स

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 48वें मैच में मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भिड़ेंगी। दोनों टीमें इस सीजन पहली बार आमने-सामने होंगी।