IPL 2021, MI vs RR : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वे संस्कारण का 24वां मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला गया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मुंबई ने राजस्थान को 7 विकेट से हरा दिया। मुंबई को 172 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के नाबाद 70 तथा क्रूणाल पांड्या के बेहतरीन 39 रनो की बदौलत 18.3 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

मुंबई ने क्रूणाल के अलावा कप्तान रोहित शर्णा (14), सूर्यकुमार यादव (16) के विकेट गंवाए। केरोन पोलार्ड 16 रनों पर नाबाद रहे। राजस्थान की ओर से क्रिस मौरिस ने दो विकेट लिए। इससे पहले, अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग कर रही 2008 की चैम्पियन टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट पर 171 रन बनाए।

इसमें जोस बटलर के 41, यशस्वी जायसवाल के 32, कप्तान संजू सैमसन के 42 और शिवम दुबे के 35 न शामिल हैं। मुम्बई की ओर से राहुल चाहर ने दो विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउल्ट को भी एक-एक सफलता मिली।

Live Blog

18:56 (IST)29 Apr 2021
मुंबई ने 17 ओवर में 3  विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं

मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 18  गेंद पर 25 रनों की जरूरत है। मुंबई ने 17 ओवर में 3  विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए हैं। कीरोन पोलार्ड 1 और क्विंटन डिकॉक 64 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

18:39 (IST)29 Apr 2021
मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 36 गेंद पर 53 रनों की जरूरत

मुंबई इंडियंस को जीतने के लिए 36 गेंद पर 53 रनों की जरूरत है। मुंबई ने 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 119  रन बना लिए हैं। क्रुणाल पंड्या 16 और क्विंटन डिकॉक 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

18:25 (IST)29 Apr 2021
मुंबई ने 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 97 रन बनाए

मुंबई इंडियंस का स्कोर 11 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 97  रन है। क्रुणाल पंड्या 3 और क्विंटन डिकॉक 49 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

18:19 (IST)29 Apr 2021
मॉरिस ने सूर्यकुमार यादव को आउट किया

राजस्थान के गेंदबाज क्रिस मॉरिस ने सूर्यकुमार यादव का विकेट लेकर मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका दिया। सूर्यकुमार यादव 16 रन बनाकर आउट हुए। 10 ओवर का खेल हो चुका है और मुंबई का स्कोर 2 विकेट पर 87 रन हो गया। 10वें ओवर से सिर्फ 4 रन आए। 

18:08 (IST)29 Apr 2021
मुंबई की बेंतरीन बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस का स्कोर बोर्ड राजस्थान के खिलाफ तेजी से बढ़ रहा है। उसने 8 ओवर के बाद 1 विकेट पर 71 रन बना लिए हैं।  डिकॉक और सूर्यकुमार यादव क्रीज पर जमे हैं। दोनों बल्लेबाज अच्छी बैटिंग की नुमाइश कर रहे हैं। इनके बीच बेहतर साझेदारी भी बन रही है। 

17:46 (IST)29 Apr 2021
मुंबई की अच्छी शुरुआत, डिकॉक अच्छी लय में

मुंबई ने 4 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान  के 27 रन बना लिए हैं। चौथा ओवर राजस्थान की ओर से मुस्तफिजुर ने डाला. उनके पहले ही ओवर में 13 रन पड़े, जिनमें 10 रन सिर्फ पहली 2 गेंदों पर बने।  डिकॉक ने उनकी पहली गेंद पर चौका जड़ा जबकि दूसरी गेंद पर जबरदस्त छक्का जड़ा। 

17:31 (IST)29 Apr 2021
चेतन सकारिया की बेहतरीन गेंदबाजी

रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक ने मुंबई इंडियंस की पारी का आगाज किया है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से चेतन सकारिया ने गेंदबाजी आक्रमण की शुरुआत की है। पहले ओवर में मात्र 4 रन बनाए।  

16:53 (IST)29 Apr 2021
शिवम दुबे 26  और कप्तान संजू सैमसन 41 रन बनाकर खेल रहे हैं

राजस्थान ने 17  ओवर में 2 विकेट खोकर 145 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर शिवम दुबे 26  और कप्तान संजू सैमसन 41 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

16:44 (IST)29 Apr 2021
संजू सैमसन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। संजू सैमसन इस सीज़न अच्छे फॉर्म में हैं ऐसे में वे टीम को एक अच्छा स्कोर दे सकते हैं। 

16:14 (IST)29 Apr 2021
राजस्थान ने 9 ओवर में 83 रन बनाए

राजस्थान ने 9 ओवर में एक विकेट खोकर 83 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 25 और कप्तान संजू सैमसन 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

16:03 (IST)29 Apr 2021
राजस्थान का सबसे अच्छा पावरप्ले

बटलर और यशस्वी दोनों शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। पावरप्ले का आखिरी ओर कुल्टर नाइल ने डाला जिसमें एक छक्के और 1 चौके के साथ कुल 14 रन बने। पावरप्ले खत्म होते ही स्ट्रेटजिक टाइम आउट भी हो गया। 

15:53 (IST)29 Apr 2021
राजस्थान के 5 ओवर में 33 रन

राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 5 ओवर खत्म होने के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान पर 33 रन है।  यशस्वी जायसवाल 8 और जोस बटलर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

15:34 (IST)29 Apr 2021
पहले ओवर में राजस्थान ने बनाए 5 रन

मुंबई के लिए पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट ने किया। इस ओवर में राजस्थान ने 5 रन बनाए हैं। केज पर सलामी बल्लेबाज जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल बल्लेबाजी कर रहे हैं।