इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 में 15 अक्टूबर को किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेजंर्स बंगलौर को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसका पांच मैचों से चला आ रहा लगातार हार का सिलसिला भी टूट गया।
शारजाह के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विराट कोहली ने टॉस जीत बल्लेबाजी चुनी। बंगलौर ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 171 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 177 रन बना मैच अपने नाम कर लिया।
पंजाब की इस जीत में उसके कप्तान केएल राहुल, ओपनर मयंक अग्रवाल और क्रिस गेल ने अहम भूमिका निभाई। हालांकि, यह भी सच है कि निकोलस पूरन के छक्के के बिना पंजाब जीत का स्वाद नहीं चख सकता था।
आईपीएल के अब तक के इतिहास में 9वीं बार किसी टीम ने मैच की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर जीत हासिल की है। इससे पहले रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 3 बार (2009, 2011, 2012) छक्का लगाकर मैच जिताया था। इस सीजन से पहले मिशेल सैंटनर ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर मैच जिताया था।
IPL 2020, RCB vs KXIP Live Cricket Score Online: यहां जानिए मैच से जुड़े अपडेट्स
इससे पहले 26 सितंबर को केएल राहुल की अगुआई वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने विराट कोहली की ‘सेना’ को 97 रन से हराया था। हालांकि, उसके बाद उसने लगातार 5 मैच खेले और सभी हारे। इस जीत के बाद उसके 8 मैचों में 2 जीत के साथ 4 अंक हैं। वह अंक तालिका में अब भी आखिरी स्थान पर है।
19 ओवरों का खेल हो चुका है। पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 170 रन है। क्रिस गेल 52 और केएल राहुल 61 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पंजाब को जीत के लिए 6 गेंद में सिर्फ 2 रन की जरूरत है। गेल और राहुल ने अपनी पारी के दौरान 5-5 छक्के लगाए हैं। दोनों ने सिर्फ एक-एक चौका लगाया।
17 ओवरों का खेल हो चुका है। किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 17 ओवर में 161 रन है। क्रिस गेल ने इस सीजन अपने पहले मैच में ही फिफ्टी लगाई। वह 36 गेंद में 50 और केएल राहुल 41 गेंद में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। पंजाब को जीत के लिए अब 18 गेंद में 11 रन की जरूरत है। उसके 9 विकेट गिरने शेष हैं।
किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 13 ओवर में एक विकेट पर 119 रन है। केएल राहुल 35 गेंद में 48 और क्रिस गेल 18 गेंद में 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। राहुल अब तक 4 छक्के, जबकि क्रिस गेल 2 छक्के लगा चुके हैं।
युजवेंद्र चहल ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को पहली सफलता दिलाई। चहल ने 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर मयंक अग्रवाल को बोल्ड किया। मयंक अग्रवाल ने इससे पहले ही गेंद पर छक्का लगाया था। मयंक अग्रवाल 25 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए। मयंक ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 3 छक्के लगाए। मयंक अग्रवाल की जगह क्रिस गेल क्रीज पर आए।
6 ओवरों यानी पावर प्ले का खेल हो चुका है। किंग्स इलेवन पंजाब ने बिना विकेट खोए 56 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 20 गेंद में 25 और मयंक अग्रवाल 16 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस दौरान मयंक ने 3 चौके और 2 छक्के लगाए हैं। वहीं, केएल राहुल ने एक चौका और 2 छक्के लगाए हैं।
पंजाब की ओर से केएल राहुल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की। बंगलौर के लिए क्रिस मॉरिस पहला ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में केएल राहुल एक रन ही बना पाए। मयंक अग्रवाल 3 गेंद में अपना खाता खोल नहीं पाए। दूसरा ओवर नवदीप सैनी ने फेंका। दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर केएल राहुल ने चौका जड़ा। 2 ओवरों के बाद पंजाब का स्कोर बिना विकेट खोए 6 रन है। पांचों रन केएल राहुल के बल्ले से निकले हैं।
16वां ओवर क्रिस जॉर्डन ने फेंका। उनके इस ओवर में बंगलौर की टीम 5 रन ही बना पाई और आखिर गेंद पर शिवम दुबे का विकेट भी गंवा दिया। शिवम दुबे 2 छक्के की मदद से 19 गेंद में 23 रन बनाकर आउट हुए। 16 ओवरों के बाद बंगलौर का स्कोर 4 विकेट पर 127 रन है। विराट कोहली 33 गेंद में 41 बनाकर क्रीज पर हैं। शिवम दुबे की जगह एबी डिविलियर्स आए।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 122 रन बनाए। विराट कोहली 31 गेंद में 40 और शिवम दुबे 15 गेंद में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। शिवम दुबे ने 15नोॆ ओवर में रवि बिश्नोई की दूसरी और तीसरी गेंद पर छक्के जड़े। इस ओवर में कुल बंगलौर ने कुल 19 रन बनाए।
13 ओवरों का खेल हो चुका है। बंगलौर का स्कोर 3 विकेट पर 97 रन है। विराट कोहली 25 गेंद में 33 और शिवम दुबे 9 गेंद में 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली अब तक 3 चौके लगा चुके हैं। रवि बिश्नोई ने 13वें ओवर में सिर्फ 3 रन दिए।
9 ओवरों का खेल हो चुका है। विराट कोहली और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। बंगलौर के 2 विकेट गिर चुके हैं। आउट होने वाले बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल और एरोन फिंच हैं। फिंच 20 और देवदत्त 18 रन बनाकर आउट हुए। विराट कोहली 15 गेंद में 23 और सुंदर 9 गेंद में 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को पांचवें ओवर की पहली गेंद पर पहला झटका लगा। अर्शदीप सिहं ने देवदत्त पडिक्कल को निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। देवदत्त एक चौके और एक छक्के की मदद से 12 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह विराट कोहली क्रीज पर आए। इससे पहले दूसरा ओवर मोहम्मद शमी ने फेंका। शमी के ओवर में एरोन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने 10 रन जोड़े। फिंच ने दूसरे ओवर में 2 चौके लगाए। तीसरा ओवर अर्शदीप सिंह ने फेंका। उनके इस ओवर की पांचवीं गेंद पर देवदत्त पडिक्कल ने चौका लगाया थ। इस ओवर में कुल 9 रन बने।
किंग्स इलेवन पंजाब के लिए ग्लेन मैक्सवेल पहला ओवर लेकर आए। रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर की ओर से एरोन फिंच और देवदत्त पडिक्कल ने पारी की शुरुआत की। मैक्सवेल की इस ओवर की आखिरी गेंद पर एरोन फिंच ने छक्का जड़ दिया। पहले ओवर में बंगलौर ने 8 रन बनाए।
RCB Playing 11: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, एरोन फिंच, एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, इसुरु उडाना, वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
KXIP Playing 11: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), क्रिस गेल, मयंक अग्रवाल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।
ग्लेन मैक्सवेल इस आईपीएल में अब तक 61 गेंद खेल चुके हैं,लेकिन इस दौरान वह एक भी छक्का नहीं लगा पाए। पिछले मैचों में पंजाब की टीम सिर्फ एक बार ही बंगलौर के खिलाफ जीत हासिल कर पाई है।
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिल सकती है। शारजाह में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। यहां पिछले 13 टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 69% रहा है।
आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल (387) और मयंक अग्रवाल (337) सबसे आगे हैं। दोनों ने सीजन में एक-एक शतक भी जड़ा है। राहुल ने तो बेंगलुरु के खिलाफ ही शानदार शतक जड़ा था।