राजस्थान रॉयल्स – कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मैच में राजस्थान की टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर ने स्टीव स्मिथ के नाबाद 73 रनों की पारी के दम पर केकेआर को 140 रनों का लक्ष्य दिया था।

इसके जवाब में जब केकेआर की टीम बल्लेबाजी करने के लिए उतरी तो मैदान में लिन और नारायण का तूफान देखने को मिला जिन्होंने राजस्थान के हर गेंदबाज की जमकर पिटाई की और जिसके चलते केकेआर ने इस मैच को 14वें ओवर में ही जीत लिया। केकेआर शानदार लय में दिख रही है, वहीं राजस्थान को लगातार निराशा का सामना करना पड़ रहा है।

 

Live Blog

22:50 (IST)07 Apr 2019
केकेआर ने जीता मैच

शानदार और आतिशी बल्लेबाजी के दम पर केकेआर ने इस मैच को 8 विकेट से जीत लिया है। लिन और नारायण ने खेली तूफानी पारी। 

22:37 (IST)07 Apr 2019
लिन भी हुए आउट

114 के स्कोर पर केकेआर की टीम को दूसरा झटका लगा है। अच्छी लय में दिख रहे लिन भी हुए आउट।

22:28 (IST)07 Apr 2019
अर्धशतक से चूके नारायण

91 के स्कोर पर केकेआर को पहला झटका लगा है। नारायण 41 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

22:15 (IST)07 Apr 2019
खतरनाक दिख रहे हैं नारायण

6 ओवर का खेल हो चुका है और केकेआर की टीम ने बिना विकेट गंवाए 65 रन बना लिए हैं। सुनील नारायण और लिन खतरनाक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। 

22:10 (IST)07 Apr 2019
5 ओवर के बाद केकेआर

140 रनों के जवाब में उतरी केकेआर की टीम ने 5 ओवर में 54 रन बना लिए हैं। आतिशी लय में दिख रहे हैं लिन और नारायण।

22:03 (IST)07 Apr 2019
छूटा नारायण का कैच

चौथे ओवर की पहली गेंद पर नारायण का कैच छूट गया है, लेकिन अगली ही गेंद पर लिन बोल्ड हुए और गिल्लियां नहीं गिरी। दोनों ही बल्लेबाजों के साथ पूरा भाग्य हैं। 

21:56 (IST)07 Apr 2019
नारायण ने जड़ा छक्का

दूसरा ओवर लेकर आए थे गौतम और इस ओवर में नारायण ने आतिशी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए कुल 22 रन बंटोरे और दो ओवर के बाद आरआर का स्कोर अभी 32 रन है। 

21:33 (IST)07 Apr 2019
केकेआर को 140 रनों का लक्ष्य

जीत के लिए केकेआर को इस मैच में 140 रन बनाने होंगे। अब राजस्थान की गेंदबाजी पर रहेगी नजर

21:29 (IST)07 Apr 2019
19 ओवर के बाद राजस्थान

19 ओवर के खेल के बाद अब राजस्थान का स्कोर 131 पर पहुंच गया है। अब देखना होगा कि आखिरी 6 गेंद में राजस्थान कितने और रन जोड़ती है।

21:18 (IST)07 Apr 2019
18 गेंद राजस्थान के पास और

17 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान का स्कोर अभी केवल 111 रन है। अब देखना होगा कि आखिर 18 गेंदों में आरआर कितना स्कोर खड़ा करती है। 

21:12 (IST)07 Apr 2019
बेन स्टोक्स मैदान में

राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद अब मैदान में बेन स्टोक्स आ गए हैं। 16 ओवर के बाद अभी राजस्थान का स्कोर केवल 106 रन है। अब देखना होगा कि 24 गेंद में कितना रन बनता है। 

21:05 (IST)07 Apr 2019
100 रन पूरे

15वें ओवर में राजस्थान की टीम ने 100 के आंकड़े को पार कर लिया है। अब देखना होगा कि आखिर 30 गेंद में राजस्थान कितना बड़ा स्कोर खड़ा करती है। स्मिथ ने अब अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया है।

21:01 (IST)07 Apr 2019
36 गेंद आरआर के पास और

14 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान की टीम ने 91 रन बनाए हैं। अब देखना होगा कि आखिर स्मिथ और राहुल की जोड़ी बची 36 गेंदों में कितने और रन जोड़ती है। 

20:55 (IST)07 Apr 2019
राहुल त्रिपाठी मैदान में

बटलर के आउट होने के बाद अब राहुल मैदान में आ गए हैं। अब तेजी से रन बनाने की कोशिश करेगी राजस्थान की टीम। 

20:47 (IST)07 Apr 2019
अब तेजी से रन बनाना चाहेगी राजस्थान

11 ओवर का खेल हो चुका है और राजस्थान की टीम ने केवल एक विकेट खोकर 67 रन बनाए हैं। अब बची 54 गेंदों पर राजस्थान तेजी से रन बनाना चाहेगी। 

20:33 (IST)07 Apr 2019
स्मिथ ने चौका लगाया

स्टीव स्मिथ नरेन के खिलाफ संर्घष करते दिखाई पड़ रहे हैं। इस बीच उनके बल्ले से एक अहम चौका आता हुआ। राजस्थान की बेहद धीमी शुरुआत, 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट खोकर 43 रन।

20:26 (IST)07 Apr 2019
नरेन की शानदार गेंदबाजी

सुनील नरेन की पहली चार गेंदों से तीन रन। नरेन अपनी गेंदबाजी से दोनों ही बल्लेबाज को परेशान करने का काम कर रहे हैं। 

20:19 (IST)07 Apr 2019
4 ओवर में 23 रन

प्रसिद्ध कृष्णा पारी का चौथा ओवर लेकर आए हैं। दूसरी गेंद पर बटलर ने चौका लगाया। अगली गेंद पर एक और चौका। 

20:09 (IST)07 Apr 2019
स्टीव स्मिथ मैदान में

रहाणे के आउट होने के बाद अब स्टीव स्मिथ मैदान में आ गए हैं। दो ओवर के बाद अब राजस्थान का स्कोर केवल 6 रन ही है। 

20:03 (IST)07 Apr 2019
चौके से खुला राजस्थान का खाता

रहाणे ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर चौके के साथ अपनी टीम का खाता खोला है। पीयूष चावला के इस पहले ओवर से कुल 5 रन आए हैं। 

19:58 (IST)07 Apr 2019
बटलर-रहाणे की जोड़ी मैदान में

इस मैच में बल्लेबाजी करने के लिए अब राजस्थान की तरफ से बटलर और रहाणे की जोड़ी मैदान में आई है। केकेआर की टीम अपनी फील्डिंग सेट कर रही है।

19:44 (IST)07 Apr 2019
बटलर-रहाणे पर रहेगी नजर

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने जा रही राजस्थान की टीम को रहाणे और बटलर से उम्मीद करेगी कि वो एक ठोस शुरुआत करें। वहीं केकेआर जल्द से जल्द विकेट झटकना चाहेगी। 

19:34 (IST)07 Apr 2019
केकेआर ने जीता टॉस

केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान के खिलाफ केकेआर इस मैच में एक बदलाव के साथ उतरी है। 

19:22 (IST)07 Apr 2019
पहले गेंदबाजी करना होगा बेहतर

दिनेशा कार्तिक और अजिंक्य रहाणे दोनों ही कप्तान इस पिच पर टॉस जीतकर गेंदबाजी करना चाहेंगे। दोनों ही टीम इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना पसंद करेगी।