ऐसा लगता है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और महेंद्र सिंह धोनी के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। टीम मालिक संजीव गोयनका के भाई हर्ष गोयनका धोनी के खिलाफ लगातार ट्वीट कर रहे हैं। हालांकि धोनी के फैंस को ये ट्वीट पसंद नहीं आ रहे हैं और वे हर्ष गोयनका को ट्रॉल कर रहे हैं। हर्ष ने मुंबई इंडियंस पर जीत के बाद स्टीव स्मिथ की तारीफ की थी और धोनी को कप्तानी से हटाए जाने के फैसले को सही ठहराया था। बाद में विवाद होने पर उन्होंने ट्वीट डिलीट कर लिया था।
अब किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पुणे की हार के बाद हर्ष गोयनका ने एक बार फिर से ट्वीट किया। इसमें भी धोनी को निशाना बनाया गया था। इसमें लिखा था, ”आरपीएस की अभी तक के बल्लेबाजी के आंकड़ें- मनोज तिवारी, अजिंक्य रहाणे, डेन क्रिस्टियन की सर्वश्रेष्ठ स्ट्राइक रेट हैं।” ट्वीट के साथ एक फोटो भी पोस्ट की गई है। इसके अनुसार दो मैचों के बाद धोनी की स्ट्राइक रेट सबसे खराब है। उन्होंने दो मैचों में 17 की औसत और 73.91 की स्ट्राइक रेट से महज 17 रन बनाए हैं। इसमें सबसे ऊपर स्टीव स्मिथ फिर रहाणे, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी का नाम है।
इस ट्वीट के बाद धोनी के फैंस ने हर्ष गोयनका को एक बार फिर से घेर लिया। रोशन अग्रवाल नाम के एक यूजर ने लिखा, ”आप लकी हैं कि एमएस राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के लिए खेल रहे हैं। उनकी केवल मौजूदगी से ही ड्रेसिंग रूम में सकारात्मक ऊर्जा आ जाती है। मुझे दुख है कि आरपीएस ने उन्हें क्यों खरीदा।” धोनी माई हीरो नाम के अकाउंट से आंकड़ों की एक फोटो पोस्ट कर लिखा गया, ”मूर्ख इस आंकड़े को देखो।” बालाजी नाम के यूजर ने लिखा, ”तुम आईपीएल के सबसे घटिया मालिक हो। धोनी के लिए बुरा लग रहा है। हम कभी तुम्हारी टीम को सपोर्ट नहीं करते हम केवल एमएसडी को सपोर्ट करते हैं।” एक अन्य ने लिखा, ”वह लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे जो कि एक टीम मालिक कभी नहीं बन सकता।”
https://twitter.com/hvgoenka/status/850688162615656448
Fool look at this stat of @msdhoni pic.twitter.com/BMsGbXh3Pd
— Dhoni My Hero (@MSDIAN7) April 8, 2017
U are lucky tat MS is playing 4 RPS. D mere presence of him will spread positve energy in the dressing room. M so so sad why rps bought him
— Roshan Agarwal (@rhoeshan) April 8, 2017
बता दें कि आईपीएल 10 की बोली से एक दिन पहले ही धोनी को पुणे की कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह स्टीव स्मिथ को नियुक्त किया गया था। इस सीजन से पहले तक धोनी हर बार कप्तान के रूप में खेले थे। उन्होंने 2008 से 2015 तक चेन्नई की कमान संभाली थी और फिर 2016 में पुणे का नेतृत्व किया था। धोनी ने चेन्नई को दो बार आईपीएल और दो बार चैंपियंस लीग का विजेता बनाया था। वे आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं।