भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाडि़यों में होती है। वे अब टीम इंडिया की कप्तानी छोड़ चुके हैं और केवल प्लेयर की हैसियत से ही खेल रहे हैं। आईपीएल के 10वें सीजन में भी धोनी को राइजिंग पुणे सुपरजाएंट ने कप्तानी से हटा दिया है। आईपीएल में पहली बार ऐसा हुआ है जब धोनी एक खिलाड़ी के रूप में हिस्सा ले रहे हैं। इस सीजन में उनका बल्ला भी खामोश है और वे बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। उन्होंने अभी तक चार मैच खेले हैं और केवल 33 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट भी 73 की है जो कि काफी लचर है। इसके चलते उनकी काफी आलोचना भी हो रही है।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली तो कह भी चुके हैं कि धोनी वनडे में भले ही शानदार खिलाड़ी हो लेकिन यह बात टी20 के लिए नहीं कही जा सकती। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भी कहा कि अगर धोनी चाहते हैं कि टीम में उनकी जगह बनी रहे तो उन्हें प्रदर्शन करना होगा। हालांकि पुणे टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ उनका बचाव कर रहे हैं। पुणे और गुजरात लॉयंस के मैच के बाद तो सोशल मीडिया पर भी धोनी की फॉर्म को लेकर सवाल उठाए गए। वहां पर #DhoniDropped ट्रेंड कर रहा था।
हालांकि धोनी के फैंस अभी भी उनका पक्ष ले रहे हैं। वे धोनी की खराब फॉर्म के पीछे राइजिंग पुणे सुपरजाएंट के मालिकों को वजह मान रहे हैं। साथ ही उनके बल्लेबाजी क्रम को लेकर भी सवाज उठ रहे हैं। गुजरात के खिलाफ मैच के दौरान क्रिकेट विशेषज्ञ और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट कर कहा, ”सोच रहा हूं कि धोनी के लिए क्या भूमिका है? क्या केवल फिनिशर?” मैच के दौरान कमेंटेटर्स ने भी कहा कि धोनी को लेकर टीम मैनेजमेंट क्या सोचता है। क्या उन्हें केवल अंत के पांच ओवर्स के लिए ही रखा जाएगा।
Wonder what the plan for Dhoni is? Finisher only?
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) April 14, 2017
वहीं धोनी के फैंस ने लिखा कि जल्द ही उनके बल्ले से बड़ा धमाका होगा। जुनैद आलम नाम के एक यूजर ने लिखा, ”वह केवल तीन पारियों में फेल हुए हैं। जैसे कि हम जानते हैं फॉर्म अस्थायी होती है लेकिन क्लास स्थायी होती है। पुराने धोनी जल्द ही नजर आएंगे।” आनंद सिंघानिया नाम के यूजर ने लिखा, ”क्या पागलपन है। मैं तो माही को निकालने के बजाय उन्हें रहाणे के साथ ओपनिंग करने के लिए भेजता। वे चैंपियन हैं। शांति रखिए और उनमें विश्वास कीजिए।”
https://twitter.com/_mindfreakabhi/status/852796389457145856
Just 3 matches and people have asking to drop Dhoni even Virat failed against Australia in test series #DhoniDropped
— Kailash Rathi (@_kailash) April 14, 2017
Sadness is Watching Dhoni Getting Disrespected By His Own Country Peoples #shame #DhoniDropped
— Ansh ?? #CSK (@Ansh_MSDian) April 14, 2017
कुछ टि्वटर यूजर ने कहा कि धोनी अब कप्तान नहीं है और उनके आंकड़े बताते हैं कि प्रदर्शन ठीक नहीं है। राकेश पात्रा नाम के यूजर ने लिखा, ”हम धोनी की काबिलियत जानते हैं। लेकिन इस बार आईपीएल में खराब प्रदर्शन के चलते धोनी को निकाल दो।” फीयरलैस इंडियन नाम के यूजर ने लिखा, ”वर्ल्ड कप जीत के मुख्य कारण गौतम गंभीर और युवराज सिंह थे, धोनी नहीं। #DhoniDropped” श्रुति मेहता ने लिखा, ”भावनाएं एक तरफ रखिए। धोनी कप्तान नहीं हैं। उनके आंकड़ों को देखने पर पिछले 10 साल में टी20 में केवल एक फिफ्टी। उन्होंने प्रदर्शन नहीं किया।”
https://twitter.com/Nileshetty/status/852791184187572228
When dhoni was in peak,he done the same for sehwag,sachin,gambhir..now he is getting his own treatment..karma
. #DhoniDropped— Fearless Indian (@Vicky7912379123) April 14, 2017
Emotions aside: Dhoni isn't a captain..looking at statistics just a single 50 in int t20 in last 10 yrs? Not a performer.. #Dhonidropped
— Shruti Mehta (@opportunistic05) April 14, 2017

