आइपीएल-10 के 19 वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने किंग्स इलेवन पंजाब को 5 रन से हरा दिया। इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। पंजाब को जीत के लिए 160 रन बनाने थे। पंजाब की शुरुआत खराब रही और भुवनेश्वर कुमार ने पारी की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला को बिना खाता खोले पगबाधा आउट कर पवेलियन भेज दिया। कप्तान मैक्सवेल की फ्लॉप बल्लेबाजी का सिलसिला जारी रहा और वो 10 रन पर भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर वॉर्नर के हाथों कैच आउट हुए। मोर्गन को मो. नबी ने 13 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया। डेविड मिलर को राशिद खान ने एक रन पर बोल्ड किया और इस तरह देखते ही देखते पंजाब के चार विकेट गिर गए। राशिद खान ने रिद्धिमान साहा को भी बिना खाता खोले बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया और सौ रन के अंदर ही पंजाब की आधी टीम आउट हो गई।

अक्षर पटेल को मोइज़ेज आॅनरीकेज ने 7 रन पर शिखर धवन के हाथों कैच आउट कराया। मोहित शर्मा भी 10 रन बनाकर भुवनेश्वर के तीसरे शिकार बने। शिखर धवन ने उनका कैच पकड़ा। पंजाब ने केसी करिअप्पा के रूप में अपना आठवां विकेट गवांया। उन्हें भुवनेश्वर ने क्लीन बोल्ड कर दिया। एक छोर पर मनन वोहरा अकेले संघर्ष करते रहे। पंजाब को आखिरी दो ओवरों में जीत के लिए 16 रन बनाने थे। भुवनेश्वर कुमार ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर मनन वोहरा को यॉर्कर गेंद पर पगबाधा आउट कर पंजाब की हार सुनिश्चित की दी। वोहरा ने 50 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 95 रन बनाए। भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 19 रन देकर पांच विकेट झटका। इससे पहले कप्तान डेविड वार्नर (नाबाद 70) और नमन ओझा (34) की उम्दा बल्लेबाजी के दम पर मौजूदा चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को उप्पल स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग के 10वें संस्करण के 19वें राउंड रोबिन लीग मुकाबले में पंजाब के सामने 160 रनों का लक्ष्य रखा।

टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी कर रही सनराइजर्स टीम ने एक समय 50 रनों पर तीन विकेट गंवाने के बाद वार्नर और ओझा के बीच हुई 60 रनों की साझेदारी की बदौलत चुनौतीपूर्ण स्कोर हासिल किया। वार्नर ने शिखर धवन (15) के साथ पहले विकेट के लिए 25 और मोएजिज हेनरिक्स (9) के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी की। युवराज सिंह खाता तक नहीं खोल सके। ओझा का विकेट 110 के कुल योग पर गिरा। ओझा ने 20 गेंदों की तेज पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया। ओझा की विदाई के बाद वार्नर ने दीपक हुड्डा (12) के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की। अपना पहला मैच खेल रहे मोहम्मद नबी (2) कुछ खास नहीं कर सके। उनके आउट होने के बाद वार्नर ने संदीप शर्मा द्वारा फेके जा रहे पारी के अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर छक्का लगाया और फिर पांचवीं गेंद पर एक रन लेग बाई के तौर पर लिया। अंतिम गेंद पर राशिद खान (नाबाद 6) ने छक्का लगाते हुए पारी का बेहतरीन समापन किया।

[matchcode-to-post id=”shkp04172017183396″]

यहां पढ़ें  LIVE SRH vs Kings XI Punjab Match Cricket Score, IPL 2017 T20:

11:25 PM: मनन वोहरा 50 गेंदों में 9 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर भुवनेश्वर कुमार के पांचवें शिकार बने। पंजाब के नौ विकेट गिर चुके हैं।

11:23 PM: भुवनेश्वर कुमार ने अपने चौथे ओवर की पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर पंजाब को आठवां झटका दे दिया है। भुवनेश्वर कुमार का इस मैच में यह 4 विकेट है। पंजाब को जीत के लिए 11 गेंद में 16 रन और बनाने हैं।

11:22 PM: 18वें ओवर की समाप्ति पर पंजाब ने 7 विकेट के नुकसान पर 144 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 12 गेंदों में 16 रन बनाना है।

11:15 PM: पंजाब को जीत के लिए तीन ओवर में 28 रन और बनाने हैं। मनन वोहरा 84 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

11:13 PM: भुवनेश्वर कुमार ने मोहित शर्मा को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करा कर पंजाब को सातवां झटका दे दिया है। मोहित शर्मा 10 रन बना कर पवेलियन लौटे।

11:11 PM: मनन वोहरा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 43 गेंदों में 79 रन बनाए हैं। पंजाब को मैच जीतने के लिए 24 गेंदों में 35 रन और बनाने हैं। वोहरा ने अपनी पारी में 8 चौके और चार छक्के लगाए हैं।

11:08 PM: 15 ओवर की समाप्ति पर पंजाब ने 104 रन बना लिए हैं। मनन वोहरा 59 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पंजाब को जीत के लिए 30 गेंदों में 56 रन और बनाने हैं।

11:01 PM: किंग्स इलेवन पंजाब ने अपना छठा विकेट भी गवां दिया है। अक्षर पटेल 7 रन बनाकर आॅनरीकेज़ की गेंद पर शिखर धवन द्वारा लपके गए। पंजाब को जीत के लिए 36 गेंद में 76 रन और बनाने हैं।

10:51 PM: 12वें ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब का स्कोर 67 रन, मनन वोहरा क्रीज पर हैं। अक्षर पटेल क्रीज पर दूसरे बल्लेबाज हैं। पंजाब को 48 गेंद में जीत के लिए 93 रन और बनाने हैं।

10:43 PM: रशीद खान ने डेवड मिलर को क्लीन बोल्ड कर पंजाब के चौथे विकेट का पतन कर दिया है। मिलर सिर्फ एक रन बना सके। पंजाब का स्कोर 62-4, जीत के लिए 62 गेंदों में 98 रन और बनाने हैं।

10:38 PM: मोहम्मद नबी ने इयोन मॉर्गन को क्लीन बोल्ड कर पंजाब के तीसरे विकेट का पतन किया। पंजाब का स्कोर 58/3

10:36 PM: आठ ओवर की समाप्ति पर किंग्स इलेवन पंजाब ने 57 रन बना लिए हैं। उसके दो विकेट आउट हुए हैं। मनन वोहरा और दयोन मॉर्गन की जोड़ी क्रीज पर है। पंजाब को जीत के लिए 72 गेंदों में 103 रन और बनाने हैं।

10:25 PM: किंग्स इलेवन पंजाब ने 6 ओवर की समाप्ति पर 51/2 रन बना लिए हैं। मनन वोहरा 25 और इयोन मोर्गन 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। पंजबा को जीत के लिए 83 गेंद में 108 रन बनाना है।

10:22 PM: राशिद खान को डैविड वॉर्नर ने गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया है। पंजाब ने दो विकेट के नुकसान पर 36 रन बना लिए हैं। मनन वोहरा ने राशिद के आवेर की चौथी गेंद पर 4 रन जुटाए। आखिरी गेंद पर उन्होंने छक्का लगाया और इस ओवर से कुल 16 रन बनाए।

10:19 PM: मोहम्मद नबी पंजाब की पारी का पांचवां ओवर कर रहे हैं। उनकी पहली गेंद पर ही इयोन मोर्गन ने छक्का जड़ उनका स्वागत किया। अगली दो गेंदों पर सिंगल बना। इस ओवर में पंजाब ने कुल 10 रन बनाए। स्कोर 31-2

10:16 PM: चार ओवर की समाप्ति पर किंग्स इलेवन पंजाब ने दो विकेट के नुकसान पर 22 रन बना लिए हैं। मनन वोहा और इयोन मोर्गन क्रीज पर हैं।

10:08 PM: भुवनेश्वर कुमार ने ग्लेन मैक्सवेल को डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट करा कर पंजाब को दूसरा झटका दे दिया है। ग्लेन मैक्सवेल 10 रन ही बना सके। पंजाब की पारी में दोनों विकेट भुवनेश्वर कुमार ने ही झटके हैं।

10:04 PM: दूसरे ओवर की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब का स्कोर 15-1, मनन वोहरा 5 और ग्लेन मैक्सवेल 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:01 PM: बरिंदर सरन पंजाब की पारी का दूसरा ओवर कर रहे हैं। मनन वोहरा और ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी क्रीज पर है।

9:58 PM: हाशिम अमला के आउट होने के बाद ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं। पहले ओवर की समाप्ति पर पंजाब का स्कोर 6 रन एक विकेट के नुकसान पर।

9:55 PM: भुवनेश्वर कुमार ने किंग्स इलेवन पंजाब को उसकी पारी की पहली ही गेंद पर झटका ​दे दिया। उन्होंने हाशिम अमला को बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर पगबाधा आउट कर हैदराबाद को बेहतरीन शुरुआत दिला दी।

9:39 PM: सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए, डेविड वॉर्नर 54 गेंदों में 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 70 रन बनाए। राशिद खान एक गेंद में छक्के की मदद से छह रन बनाकर नाबाद रहे। किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए 160 रन बनाने होंगे।

9:33 PM: दीपक हूडा को मोहित शर्मा ने संदीप शर्मा के हाथों कैच आउट करा कर हैदराबाद के पांचवें विकेट का पतन किया। 18वें ओवर की समाप्ति ​के बार हैदराबाद का स्कोर 144 रन। डेविड वॉर्नर 64 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मोहम्मद नबी उनके साथ दूसरे बल्लेबाज हैं।

9:26 PM: 18वें ओवर की समाप्ति के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 133-4, दीपक हूडा 10 और डेविड वॉर्नर 55 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

9:23 PM: डेविड वॉर्नर ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह इस सीजन में उनका दूसरा अर्धशतक है। 17 ओवर की समाप्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 124-4 । वॉर्नर 54 और हूडा 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

9:18 PM: नमन ओझा के आउट होने के बाद दीपक हूडा क्रीज पर डेविड वॉर्नर का साथ निभाने आए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 16 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 115 रन।

9:14 PM: नमन ओझा 34 रन बनाकर केसी करिअप्पा की गेंद पर आउट हो गए। उन्हें रिद्धिमान साहा ने स्टंप किया। हैदराबाद ने 110-4 रन बनाए हैं। 16वां ओवर चल रहा है।

9:11 PM: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का पंदहवां ओवर समाप्त हो चुका है। स्कोर 108/3, डेविड वॉर्नर 42 और नमन ओझा 33 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

9:05 PM: चौदहवें ओवर की समाप्ति के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 96-3, डेविड वॉर्नर 37 और नमन ओझा 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 28 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

9:02 PM: हैदराबाद की पारी के 13 ओवर समाप्त हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन विकेट के नुकसान पर 86 रन बना लिए हैं। डेविड वॉर्नर 34 और नमन ओझा 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:48 PM: अक्षर पटेल ने युवराज सिंह को रिद्धिमान साहा के हाथों कैच आउट करा कर हैदराबाद को तीसरा झटका दे दिया है। युवराज अपना खाता भी नहीं खोल सके और मात्र एक गेंद खेलकर चले बने। नमन ओझा उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर आए हैं।

8:45 PM: आॅन​रीकेज़ हेनरिक्स को हर्षद पटेल की गेंद पर रिद्धिमान साहा ने स्टंप आउट कर हैदराबाद के दूसरे विकेट का अंत कर दिया है। स्कोर 50-2

8:40 PM: किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से अब तक इशांत शर्मा, संदीप शर्मा, मोहित शर्मा और केसी करियप्पा ने गेंदबाजी की है। हैदराबाद के बल्लेबाजा रन नहीं बना पा रहे हैं।

8:39 PM: आठवें ओवर की समाप्ति पर सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 42-1, डेविड वॉर्नर 13 और आॅनरीकेज़ 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:12 PM: दूसरे ओवर की समाप्ति पर हैदराबाद का स्कोर 9 रन बिना किसी विकेट के नुकसान पर।

IPL इतिहास के 5 सबसे सफल कप्तान; ये भारतीय खिलाड़ी है सबसे ऊपर

8:08 PM: पहले ओवर की समाप्ति के बाद पंजाब ने 3 रन बना लिए हैं। पंजाब की पारी का दूसरा ओवर इशांत शर्मा कर रहे हैं।

8:02 PM: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी शुरू हो चुकी है। संदीप शर्मा पंजाब की ओर से पहला ओवर कर रहे हैं। डेविड वॉर्नर और शिखर धवन की जोड़ी क्रीज पर है।

7.30 PM: ग्‍लेन मैक्‍सवेल ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करेगी पंजाब

7:30 PM: दोनों टीमों का अंतिम एकादश