आईपीएल-10 में रविवार को पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी आरसीबी ने 6 विकेट खोकर 158 रन बनाए। टारगेट का पीछा करते हुए केकेआर ने 4 विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। सुनील नारायण ने महज 15 गेंदों पर अर्धशतक जड़ इतिहास रच डाला। वहीं केकेआर ने पावरप्ले में 105 रन बनाकर रिकॉर्ड कायम किया। सुनील नारायण ने 17 गेंदों में 4 छक्के और 6 चौकों के साथ 54 रन बनाए। वहीं क्रिस लिन ने 50 रन की शानदार पारी खेली। आरसीबी की गेंदबाजी शुुरुआत में बेहद खराब रही। उनकी ओर से पवन नेगी ने 2, जबकि चहल और अरविंद चौधरी ने 1-1 विकेट लिए।

बैंगलोर को पहली ही गेंद पर क्रिस गेल के रूप में झटका लगा। इसके बाद कप्तान विराट कोहली (5) और एबी डिविलियर्स (10) भी जल्द आउट हो गए। हालांकि इसके बाद ट्रैविस हेड और मंदीप सिंह ने शानदार 71 रन साझेदारी करते हुए टीम को 100 रन पर पहुंचाया। मंदीप सिंह 52 रन बनाकर आउट हुए। वहीं अगर केकेआर की गेंदबाजी पर नजर डालें तो उमेश यादव ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए। वहीं सुनील नारायण 2 और क्रिस वोक्स एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

यहां पढ़ें LIVE IPL Royal Challengers Bangalore vs Kolkata Knight Riders Match Cricket Score, T20 :

[matchcode-to-post id=”bckr05072017183423″]

7:34PM : 16वें ओवर की पहली गेंद पर डबल के साथ केकेआर ने आरसीबी को दी 6 विकेट से मात।

7:31PM : हेड पारी के 13वें ओवर के साथ। पहली चार गेंदों पर सिंगल। अगली बॉल पर शानदार चौका। 13वें और 14वें ओवर में केेकेआर को दो झटके लगे।

7:22PM : चहल अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर डबल। अगली दो गेंदों पर कोई रन नहीं। इस ओवर से 5 रन बने।

7:19PM : बद्री ने पारी का 10वां ओवर डाला। इसमें लास्ट बॉल पर एक छक्के के साथ 11 रन बने।  वहीं 11वां ओवर पवन नेगी ने डाला, जिसपर एक चौके के साथ 20 रन बने।

7:09PM : अनिकेत चौधरी अपना तीसरा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। अगली बॉल पर डबल। अनिकेत चौधरी इस ओवर में 5 बॉल डालकर हैमस्ट्रिंग के चलते मैदान से बाहर।  लास्ट बॉल हेड डालते हुए। इस गेंद पर कोई रन नहीं।

7:04PM : अनिकेत चौधरी ने 7वें ओवर की पहली ही गेंद पर सुनील नारायण को आउट किया। नारायण ने 17 गेंदों में 4 छक्के और 6 चौकों के साथ 54 रन बनाए। केकेआर को पहला झटका। ये ओवर विकेट मेडेन रहा। अगले ओवर में क्रिस लिन 50 रन बनाकर आउट।

6:54PM : चहल के छठे ओवर में दो छक्के और एक चौका लगा। इस ओवर में 20 रन और इसी के साथ केकेआर के 100 रन पूरे। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पावरप्ले में 105 रन बनाकर रच डाला इतिहास।

6:47PM : अरविंद पारी का पांचवा ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर दो रन। अगली तीन बॉल पर नारायण ने चौके लगाए। अगली दो डिलीवरी वाइड। सुनील नारायण ने 15 गेंदों में पूरी की फिफ्टी।

6:44PM : बद्री की पहली तीन बॉल पर सुनील नारायण ने छक्के लगाए। चौथी बॉल पर चौका। इस ओवर से 25 रन बने।

6:40PM : चहल तीसरे ओवर के साथ। दूसरी बॉल पर क्रिस लिन ने चौका लगाया। पांचवीं बॉल पर 96 मीटर लंबा छक्का। लास्ट बॉल पर चौका। इस ओवर से 14 रन बने।

6:37PM : बद्री पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। तीसरी बॉल पर नारायण ने चौका लगाया। मैदान पर हल्की बूंदा-बांदी शुरू। इस ओवर से 6 रन।

6:35PM : केकेआर की ओर से क्रिस लिन और सुनील नारायण ओपनिंग करते हुए। अनिकेत चौधरी के इस ओवर में क्रिस ने 2 चौके और एक छक्का लगाया।

6:21PM : उमेश यादव आखिरी ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर सिंगल। दूसरी बॉल पर नेगी ने चौका लगाया। तीसरी बॉल स्लोअर वन और क्रिस लिन ने कैच लिया। नेगी 5 रन बनाकर आउट। चौथी बॉल पर हेड ने 109 मीटर लंबा छक्का लगाया। अगली गेंद पर फिर से छक्का।लास्ट बॉल पर चौक्का। इस ओवर से 21 रन बने।

6:14PM : वोक्स ने 19वें ओवर की पहली ही बॉल पर जाधव (8) को उमेश यादव के हाथों चलता किया। पवन नेगी मैदान पर आए। दूसरी बॉल पर सिंगल। हेड ने आईपीएल का पहला अर्धशतक पूरा किया। पांचवीं गेंद पर हेड ने शानदार 90 मीटर छक्का लगाया। इस ओवर से 12 रन।

6:08PM : अंकित राजपूत 18वां ओवर डालते हुए। पहली गेंद डॉट। अगली चार बॉल पर सिंगल। आखिरी गेंज पर हेड ने शानदार छक्का लगाया।

6:04PM : सुनील नारायण ने 16वें ओवर की पहली ही बॉल पर मंदीप सिंह का विकेट लिया। बैंगलोर को चौथा झटका।  इस ओवर से सिर्फ 3 रन। अगला ओवर वोक्स ने डाला, जिसमें लास्ट बॉल पर चौका लगा।

5:51PM : बारिश के बाद फिर से मैच शुरू। ग्रैंडहोम ने अपनी शेष पांच गेदें डालीं। इस ओवर से 9 रन बने।

5:10PM : सुनील नारायण ने 14वें ओवर में एक छक्के के साथ 12 रन दिए। डिग्रैंडहोम 15वां ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर चौका। इसी बीच मैदान पर बारिश शुरू।

5:05PM : राजपूत तीसरा ओवर डालते हुए। तीन सिंगल के बाद लास्ट बॉल पर चौका। डिग्रैंडहोम ने अगला ओवर डाला और इसमें सिर्फ 6 रन बने।

4:58PM : अंकित राजपूत ने 9वें ओवर में 5 रन दिए। अगला ओवर पीयूष चावला डालते हुए। इस ओवर से 8 रन।

4:47PM : पीयूष चावला 8वें ओवर में गेंदबाजी करते हुए। पहली पांच बॉल पर सिंगल। आरसीबी को तेजी से रन बनाने की जरूरत।

4:43PM : अंकित राजपूत के पहले ओवर की शुरुआत सिंगल के साथ और आरसीबी के 50 रन पूरे। उस ओवर में 5 सिंगल।

4:39PM :सुनील नारयण 7वां ओवर डालते हुए। पांचवीं बॉल पर मंदीप सिंह ने शानदार चौका लगाया। इस ओवर से 9 रन।

4:35PM : उमेश यादव अपने तीसरे ओवर के साथ। पहली गेंद डॉट अगली वाइड। पांचवीं बॉल पर चौका। इस ओवर से 5 रन बने।

4:31PM : सुनील नारायण अपना पहला ओवर डालते हुए। तीसरी बॉल पर डिविलियर्स ने चौका लगाया अगली बॉल पर आउट। इस सफल ओवर से सिर्फ 5 रन।

4:26PM : क्रिस वोक्स चौथा ओवर कराते हुए। इस ओवर से एक चौके के साथ 9 रन बने।

4:21PM : उमेश यादव अपना दूसरा ओवर डालते हुए। दूसरी बॉल पर चौका। पांचवीं  कोहली 5 रन बनाकर आउट।

4:14PM : क्रिस वोक्स पारी का दूसरा ओवर डालते हुए। पांचवी बॉल पर मनदीप सिंह ने चौका लगाया। लास्ट बॉल पर छक्का। इस ओवर से 11 रन।

4:09PM : आरसीबी की ओर से क्रिस गेल और विराट कोहली मैदान पर उतरे। उमेश यादव गेंदबाजी की शुरुआत करते हुए। बैंगलोर को पहली ही गेंद पर क्रिस गेल के रूप में झटका लगा। आखिरी बॉल पर सिंगल।

3:40PM : दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

कोलकाता नाइट राइडर्स: गौतम गंभीर (कप्तान), क्रिस लिन, शेल्डन जैक्सन, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, कोलिन डी ग्रांडहोम, क्रिस वोक्स, उमेश यादव, सुनील नारायण, पीयूष चावला, अंकित राजपूत।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स, केदार जाधव, ट्रैविस हेड, पवन नेगी, श्रीनाथ अरविंद, सैमुअल्स बद्री, अनिकेत चौधरी, युजवेंद्र चहल।

3:30PM : कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।