एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-10 के 43वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 19 रन से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 7 विकेट खोकर 138 रन बनाए। आसान से टारगेट का पीछा करते हुए बैंगलोर सिर्फ 119 रन ही बना सकी। आरसीबी की ओर से ओपनर क्रिस गेल पहले ही ओवर में खाता खोले बिना आउट हो गए वहीं कप्तान विराट कोहली भी टीम के खाते में सिर्फ 6 रन ही जोड़ सके। हालांकि मनदीप शर्मा ने 46 बनाकर आरबीसी को काफी हद तक संभालने की कोशिश जरूर की।
87 रन पर बैंगलोर को 7वां झटका लग चुका था लेकिन इसके बाद उनकी पारी में कुछ सुधार जरूर आया। जब एक पल लगा कि कोहली की ब्रिगड मैच अपने पक्ष में कर सकती है तो आखिरी पल में लगातार दो गेंदों पर विकेट गिरने से मैच का रुख अचानक बदल गया। पंजाब की ओर से संदीप शर्मा और अक्षर पटेल ने 3-3 विकेट लिए।
बात अगर पंजाब की बल्लेबाजी की करें तो पहले ही ओवर में हाशिम अमला 1 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मार्टिन गप्टिल 9 और शॉन मार्श 20 रन बनाकर जल्द चलते बने। आलम ये रहा कि 78 रन पर पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। हालांकि आखिरी ओवर में अक्षर पटेल ने 19 रन बनाकर पंजाब को 139 के स्कोर तक पहुंचाया। और यही ओवर मैच के लिए निर्णायक साबित रहा।
यहां पढ़ें LIVE IPL Royal Challengers Bangalore vs Kings XI Punjab Match Cricket Score, T20 :
[matchcode-to-post id=”bckp05052017183420″]
11:25PM : पटेल ने 17वें ओवर की पहली दो गेंदों पर आरसीबी को दो झटके दिए। इस ओवर से महज 4 रन। अगले ओवर में बैंगलोर की हालत नाजुक और पंजाब की 19 रनों से हार।
11:08PM : वरुण एरोन ने पारी का 15वां ओवर डाला। इसमें दो चौकों के साथ 10 रन। वहीं अगले ओवर में मैक्सवेल ने 7 रन दिए। आरसीबी को जीत के लिए 33 रन की जरूरत।
10:59PM : ग्लेन मैक्सवेल अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पहली दो गेंदों पर सिंगल। इस ओवर में एस अरविंद आउट। आरसीबी को सातवां झटका।
10:55PM : वरुण एरोन पारी का 13वां ओवर डालते हुए। पहली तीन बॉल डॉट। अगली दो डिलीवरी वाइड। इस ओवर से 9 रन। बैंगलोर को जीत के लिए 55 रन की दरकार।
10:44PM : अक्षर पटेल के दूसरे ओवर में शेन वॉट्सन को चलता किया। इस ओवर से महज 4 रन। अगला ओवर कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने डाला, जिसमें 3 रन देकर मंदीप शर्मा (46) को आउट किया।
10:41PM : अक्षर पटेल के पहले ओवर में और इस ओवर में सिर्फ 3 सिंगल। मोहित शर्मा पारी का 10वां ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर मनदीप ने चौका लगाया। पांचवीं बॉल पर मनदीप ने शानदार छक्का लगाया। इस ओवर से 12 रन।
10:34PM : वरुण एरोन ने पारी का छठा ओवर डाला। इस ओवर में दो चौकों के साथ 9 रन। अगले ओवर में मनदीप शर्मा ने सिर्फ 4 रन लुटाए। आठवें ओवर में केदार जाधव 6 रन बनाकर आउट।
10:19PM : संदीप शर्मा अपना तीसरा ओवर डालते हुए। इस ओवर में एक चौका और एक छक्का। पांचवीं बॉल पर डिविलियर्स आउट। आरसीबी को तीसरा झटका। अगले ओवर में दो चौकों के साथ 9 रन।
10:10PM : वरुण एरोन पारी का चौथा ओवर डालते हुए। चौथी बॉल पर मनदीप ने चौका लगाया। इस ओवर से सिर्फ चार रन।
10:03PM : टी नटराजन की पहली बॉल पर मनदीप शर्मा ने छक्का लगाया। अगली दो गेंदों पर चौके। इस ओवर से 15 रन। अगले ओवर में विराट कोहली आउट। आरसीबी को दूसरा झटका।
9:53PM : बैंगलोर की ओर से क्रिस गेल और मनदीप शर्मा ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे। गेंद संदीप शर्मा के हाथ में। चौथी गेंद पर क्रिस गेल कैच आउट।
9:34PM : शेन वॉट्सन पारी का आखिरी ओवर डालते हुए। पहली बॉल पर पटेल ने छक्का लगाया। तीसरी और चौथी गेंद पर चौका। पंजाब की पारी में अचानक से तेजी और इसी के साथ पंजाब ने बैंगलोर को 139 रन का लक्ष्य दिया।
9:30PM : वॉट्सन पारी का 18वां ओवर कराते हुए। दूसरी बॉल पर ऋद्धिमान साहा बोल्ड। पंजाब को छठा झटका। अगले ओवर में चौधरी ने मोहित शर्मा का विकेट लिया।
9:18PM : चौधरी 17वां ओवर डालते हुए। पांचवी गेंद पर चौका। इस ओवर से 9 रन बने। पंजाब को तेजी से रन बनाने की जरूरत।
9:13PM : 15वें ओवर में 5 सिंगल, जबकि 16वें ओवर में एक छक्के और एक चौक्के की मदद से 15 रन बने।
9:01PM : नेगी पारी का 14वां ओवर डालते हुए। इसमें एक चौका लगा। अगले ओवर में चहल की गेंदों पर दो बार बल्लेबाज और विकेटकीपर बीट हुए और बॉल बाउंड्री पार। इस ओवर में ग्लेन मैक्सवेल भी आउट। पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी।
8:53PM : 11वें ओवर में चहल ने मनन वोहरा को आउट किया। पंजाब को चौथा झटका। इस सफल ओवर से 3 रन बने।
8:37PM : पवन नेगी अपना दूसरा ओवर डालते हुए। पांचवी गेंद पर मार्श ने शानदार छक्का लगाया। इस ओवर से 11 रन। पंजाब को तीसरा झटका। इस ओवर में पंजाब का पहला छक्का लगा।
8:31PM : पवन नेगी अपना पहला ओवर डालते हुए। आखिरी गेंद पर शॉन मार्श आउट। पंजाब को तीसरा झटका। इस सफल ओवर से महज 4 रन बने। आठवें ओवर से सिर्फ 3 रन।
8:25PM : तीसरे ओवर की तीसरी बॉल पर मार्टिन गप्टिल भी चलते बने। पंजाब को दूसरा झटका। चौथे ओवर में दो चौकों की मदद से 10 रन बने। पांचवां ओवर पवन बद्री ने डाला और इस ओवर में • • • 2 • 4
8:07PM : पंजाब की ओर से मार्टिन गप्टिल और हाशिम अमला ओपनिंग के लिए मैदान पर। अनिकेत चौधरी के पहले ही ओवर में हाशिम अमला 1 रन बनाकर जाधव के हाथों कैच आउट। पंजाब को पहला झटका।
7:40PM : दोनों टीमें इस प्रकार हैं :
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डीविलियर्स, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, केदार जाधव, शेन वॉटसन, पवन नेगी, सैमुअल बद्री, श्रीनाथ अरविन्द, अनिकेत चौधरी, युजवेंद्र चहल।चौधरी।
किंग्स इलेवन पंजाब: मार्टिन गप्टिल, हाशिम अमला, मनन वोहरा, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, ऋद्धिमान साहा, अक्षर पटेल, मोहित शर्मा, वरुण एरोन, संदीप शर्मा, टी नटराजन।
7:35PM : बैंगलोर की टीम में क्रिस गेल और सैमुअल बद्री की वापसी। वहीं पंजाब ने कोई बदलाव नहीं किया है।
7:30PM : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।
