वेस्टइंडीज के खिलाफ डकवर्थ लुईस नियम के तहत भारत ने दूसरे टी-20 मैच को 22 रनों से अपने नाम किया। खेल रोके जाने के समय विंडीज ने 15.3 ओवर में 4 विकेट पर 98 रन बना लिए थे। वह अभी जीत से 70 रन दूर थी और उसकी पारी में सिर्फ 27 गेंद बाकी रह गए थे।  168 रनों का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर 98 रन बना चुकी थी। इससे पहले रोहित शर्मा के अर्धशतक से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में पांच विकेट पर 167 रन बनाए। रोहित ने 51 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से 67 रन की पारी खेली। उन्होंने शिखर धवन (23) के साथ पहले विकेट के लिए 67 और कप्तान विराट कोहली (28) के साथ दूसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी की। कृणाल पंड्या ने भी अंत में 13 गेंद में नाबाद 20 रन बनाए। रोहित अपनी इस पारी के दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज बने। उनके नाम पर अब 107 छक्के दर्ज हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (105) को पीछे छोड़ा।

ओशेन थामस (27 रन पर दो विकेट) और शेल्डन कोटरेल (25 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने डेथ ओवरों में वेस्टइंडीज को वापसी दिलाई लेकिन भारतीय टीम मजबूत स्कोर बनाने में सफल रही। कोहली ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया जिसके बाद रोहित और शिखर धवन (23) ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। रोहित ने थामस की मैच की पहली गेंद पर चौके के साथ खाता खोला और फिर इस तेज गेंदबाज के अगले ओवर में भी चौका मारा। धवन ने भी थामस पर चौका जड़ा। भारत के सलामी बल्लेबाजों को वेस्टइंडीज के गेंदबाजों का सामना करने में अधिक दिक्कत नहीं हुई।

India vs West Indies 2nd T20 Live Cricket Score Online, Ind vs WI Live Score

Ind vs WI 2nd T20 Live Cricket Score: Full Scorecard, Watch Live

Live Blog

Highlights

    23:19 (IST)04 Aug 2019
    खराब मौसम की वजह से रुका खेल

    वेस्टइंडीज को 27 गेंदों में जीत के लिए 70 रनों की दरकार थी तभी मैच को खराब मौसम की वजह से रोक दिया गया।

    23:05 (IST)04 Aug 2019
    पंड्या ने झटका विकेट

    दो विकेट जल्दी गिरने के बाद निकलोस पूरन और रोवमैन पॉवेल ने तीसरे विकेट के लिए 76 अहम रनों की साझेदारी की। क्रुणाल पंड्या ने पूरन को 19 के स्कोर पर मनीष पांडे के हाथों कैच आउट कराया।

    22:52 (IST)04 Aug 2019
    सैनी ने फेंका नो बॉल

    नवदीप सैनी की गेंद पर पॉवेल ने चौका जड़ा। अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया। फ्री हिट का फायदा पॉवेल उठाने में नाकाम रहे।

    22:35 (IST)04 Aug 2019
    35 के स्कोर पर पॉवेल

    महज 15 गेंदों में 5 चौके और दो छक्के की मदद से पॉवेल 35 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। विंडीज की टीम ने मैच में जोरदार वापसी की।

    22:23 (IST)04 Aug 2019
    पॉवेल ने जड़ा छक्का

    पॉवेल अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। रोवमैन पॉवेल खलील अहमद की गेंद पर पारी का पहला छक्का लगाया। वेस्टइंडीज वापसी करने की ओर।

    22:12 (IST)04 Aug 2019
    नरेन लौटे पवेलियन

    सुनील नरेन भी कुछ खास नहीं कर सकें और 4 रन बनाकर वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। नरेन के पास आज टीम के लिए रन बनाने का मौका था।

    22:04 (IST)04 Aug 2019
    भुवी ने झटका विकेट

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज इविन लुईस खाता खोले बिना ही भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर बोल्ड हो गए।

    21:34 (IST)04 Aug 2019
    रोहित ने गेल को पछाड़ा

    रोहित के अब टी20 इंटरनैशनल क्रिकेट में 107 छक्के हो गए हैं। गेल ने इस फॉर्मैट में 105 छक्के जड़े हैं। रोहित टी-20 के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। 

    21:24 (IST)04 Aug 2019
    पंत आउट

    ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉप रहे। पंत 4 रन बनाकर थॉमस की गेंद पर किरोन पोलार्ड को अपना कैच थमा बैठे। पंत के बाद मनीष पांडे बल्लेबाजी करने आए हैं।

    21:15 (IST)04 Aug 2019
    रोहित आउट

    रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच दूसरे विकेट के लिए 48 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा को 67 के स्कोर पर थॉमस ने हेटमायर के हाथों कैच आउट कराया।

    21:01 (IST)04 Aug 2019
    कोहली ने जड़ा छक्का

    रोहित शर्मा अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 40 गेंदों में अर्धशतक जड़ रोहित भारत को 100 के करीब पहुंचाया। इसके बाद विराट कोहली ने भी छक्का जड़ अपने इरादे जाहिर कर दिए।

    20:53 (IST)04 Aug 2019
    शिखर 23 रन बनाकर आउट

    रोहित शर्मा और शिखऱ धवन ने पहले विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की। शिखर 23 रन बनाकर कीमो पॉल की गेंद पर बोल्ड हो गए।

    20:41 (IST)04 Aug 2019
    42 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी

    रोहित शर्मा और शिखऱ धवन के बीच 42 गेंदों में 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है। रोहित 30 गेंदों में 38 के स्कोर पर पहुंच गए हैं।

    20:32 (IST)04 Aug 2019
    भारत को मिली मजबूत शुरुआत

    पहले पांच ओवर के बाद भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 39 रन बना लिए हैं। रोहित और धवन को शुरुआती साझेदारी मिल चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज इस स्कोर को बड़ा बनाना चाहेंगे।

    20:24 (IST)04 Aug 2019
    रोहित ने जड़े दो चौके

    शेल्डन कॉटरेल की गेंद पर कवर्स के सिर के ऊपर से रोहित ने चौका लगा दिया। इस ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित के बल्ले से एक और चौका निकला।

    20:16 (IST)04 Aug 2019
    संभली शुरुआत

    शेल्डन कॉटरेल का ओवर अच्छा रहा। रोहित और धवन अभी किसी तरह की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। रोहित दो चौकों की मदद से 10 के स्कोर पर आ गए हैं।

    20:07 (IST)04 Aug 2019
    पहले ओवर से 6 रन

    ओशेन थॉमस पारी का पहला ओवर डालने आए। रोहित ने पहली ही गेंद पर चौके के साथ अपना और टीम का खाता खोला। पहले ओवर से 6 रन।

    19:55 (IST)04 Aug 2019
    वेस्टइंडीज ने किया एक बदलाव

    कार्लोस ब्रैथवेट (कप्तान), खारी पियरे, एविन लुईस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), शिमरन हेटमायर, किरोन पोलार्ड, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, कीमो पॉल, शेल्डन कॉटरेल, ओशाने थॉमस।

    19:43 (IST)04 Aug 2019
    खत्म नहीं हुई है नंबर-4 की दिक्कत

    कोहली के लिए नंबर-4 इस टी-20 में भी समस्या बना हुआ है। ऋषभ पंत पिछले मैच में बिना कोई रन बनाए पहली गेंद पर ही पवेलियन लौट गए और कप्तान चाहेंगे कि दूसरे मुकाबले में वह जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करें।

    19:36 (IST)04 Aug 2019
    पहले बल्लेबाजी करेगा भारत

    भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा और शिखऱ धवन टीम को मजबूत शुरुआत देना चाहेंगे।

    19:24 (IST)04 Aug 2019
    नवदीप सैनी पर होंगी नजरें

    पहले टी-20 में तीन विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज नवदीप सैनी पर सबकि नजरें होंगी। अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में सैनी ने चार ओवर में महज 17 रन देकर तीन विकेट लिए और मेजबान टीम के मिडिल ऑर्डर की कमर तोड़ दी।

    19:14 (IST)04 Aug 2019
    भारत का पलड़ा भारी

    दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से भारतीय टीम ने छह में जीत दर्ज की है जबकि वेस्टइंडीज को पांच मैचों में जीत मिली है। एक मुकाबले में नतीजा नहीं निकला।

    19:04 (IST)04 Aug 2019
    8 साल बाद सीरीज जीत सकता है भारत

    भारतीय टीम अगर दूसरा मुकाबला जीत लेती है तो वेस्ट इंडीज के खिलाफ विदेश में आठ साल बाद सीरीज जीतने का गौरव हासिल करेगी। पिछली बार भारत ने 2011 में वेस्ट इंडीज में 1-0 से सीरीज जीता था।