Ind vs SL 1st ODI: भारत ने श्रीलंका दौरे पर जीत के साथ शुरुआत की। उसने 18 जुलाई 2021 को कोलंबो के आर प्रेमदास स्टेडियम में खेले गए तीन मैच की सीरीज के पहले वनडे में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया। भारत ने 80 गेंदें शेष रहते मैच जीत लिया। भारत की श्रीलंका के खिलाफ वनडे में यह लगातार 9वीं जीत है।

बतौर कप्तान पहला वनडे खेल रहे शिखर धवन 86 और अपना पहला वनडे इंटरनेशनल खेल रहे सूर्यकुमार यादव 31 रन बनाकर नाबाद रहे। धवन ने 95 गेंद की अपनी पारी के दौरान 6 चौके और एक छक्का, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 20 गेंद में 5 चौके लगाए। इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी।

श्रीलंका ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 262 रन बनाए। भारत ने 36.4 ओवर में 3 विकेट पर 263 रन बना मैच अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से पृथ्वी शॉ ने 24 गेंद में 43, इशान किशन ने 42 गेंद में 59 और मनीष पांडे ने 40 गेंद में 26 रन बनाए। पृथ्वी ने 9 चौके लगाए। इशान ने 8 चौके और 2 छक्के, जबकि मनीष ने एक चौका और एक छक्का लगाया।

श्रीलंका की ओर से चामिका करुणारत्ने टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहे। श्रीलंका की ओर से चामिका करुणारत्ने टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने एक चौके और 2 छक्के की मदद से 35 गेंद में नाबाद 43 रन बनाए। भारत की ओर से कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल और दीपक चाहर ने 2-2 विकेट लिए। हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या भी एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

छोटा डायनामाइट इशान किशन की गर्लफ्रेंड भी हैं बेहद हॉट, फैशन मॉडल के आगे फेल हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस

भुवनेश्वर ने पारी का आखिरी ओवर फेंका। उन्होंने आखिरी गेंद पर दसमंथा चमीरा का रन आउट किया। हालांकि, उन्होंने आखिरी ओवर में 19 रन लुटाए। वह सबसे महंगे साबित हुए। भुवी ने 9 ओवर में 63 रन दिए। उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला।

India vs Sri Lanka 1st ODI Live Cricket Score Online: भारत-श्रीलंका मैच का लाइव स्कोर यहां जानें

Live Blog

Highlights

    22:29 (IST)18 Jul 2021
    भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ली

    गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बाद कप्तान के रूप में पहले ही मैच में शिखर धवन और पदार्पण कर रहे इशान किशन के अर्धशतक से भारत ने पहले एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां श्रीलंका को सात विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाई। धवन ने 95 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 86 रन की पारी खेलने के अलावा पृथ्वी शॉ (43) के साथ पहले विकेट की 58, इशान (59) के साथ दूसरे विकेट की 85 और मनीष पांडे (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन की साझेदारी करके आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत को आसान जीत दिला दी। भारत ने 263 रन के लक्ष्य को 36.4 ओवर में तीन विकेट पर 263 रन बनाकर हासिल किया। धवन इस पारी के दौरान एक दिवसीय क्रिकेट में छह हजार रन पूरे करने वाले 10वें भारतीय बल्लेबाज भी बने।

    21:19 (IST)18 Jul 2021
    धवन ने की धोनी-तेंदुलकर की बराबरी

    शिखर धवन ने बतौर कप्तान अपना पहला वनडे अर्धशतक पूरा किया। इसके साथ ही वह अजित अगरकर, रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर, अजय जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल हो गए। इन सब दिग्गजों ने भी बतौर कप्तान पहला वनडे खेलते हुए अर्धशतक लगाया था। ओवरऑल यह उनकी 33वीं वनडे फिफ्टी है। उन्होंने 61 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके और मनीष पांडे के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। 

    20:52 (IST)18 Jul 2021
    शिखर धवन ने रचा इतिहास

    इशान किशन 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर 59 रन के स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने अपनी 42 गेंद की पारी के दौरान 8 चौके और 2 छक्के लगाए। उनकी जगह मनीष पांडे क्रीज पर आए। इस बीच, शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ 1000 वनडे रन पूरे किए। वह श्रीलंका के खिलाफ सबसे कम पारियों में 1000 वनडे रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं।

    20:36 (IST)18 Jul 2021
    इशान ने छक्के से खोला खाता, 33 गेंद में ठोका पचासा

    इशान किशन ने डेब्यू वनडे में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 33वीं गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। खास यह है कि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू में भी अर्धशतक लगाया था। उन्होंने छक्का लगाकर वनडे में खाता खोला। उन्होंने चौका लगाकर टी20 इंटरनेशनल की शुरुआत की थी। इस मैच में भारत ने 15 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं। इशान 34 गेंद में 53 और धवन 32 गेंद में 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

    20:10 (IST)18 Jul 2021
    पृथ्वी शॉ के बाद इशान किशन ने शुरू की गेंदबाजों की कुटाई

    छठे ओवर में भारत को पहला झटका लगा। पृथ्वी शॉ ओवर की तीसरी गेंद पर 24 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए। धनंजय डिसिल्वा ने उन्हें अविष्का फर्नांडो के हाथों मिडविकेट पर कैच कराया। पृथ्वी की जगह इशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने आते ही गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी। उन्होंने छक्के से खाता खोला। अगली गेंद पर चौका जड़ा। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 89 रन था। इशान किशन ने 12 गेंद में 23 रन बनाए थे।

    19:50 (IST)18 Jul 2021
    गेंदबाजों की कुटाई कर रहे पृथ्वी शॉ

    पृथ्वी शॉ की श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे हैं। वह अब तक 23 गेंद में 43 रन बना चुके हैं। इसमें उनके 9 चौके भी शामिल हैं। भारतीय टीम का 5 ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट खोए 57 रन है। टीम इंडिया ने 27वीं गेंद पर अपना पचासा पूरा किया। धवन ने 7 गेंद में 7 रन बनाए हैं।

    19:38 (IST)18 Jul 2021
    पृथ्वी शॉ कर रहे ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

    भारत की ओर से पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की। पृथ्वी शॉ ने भारत को शानदार शुरुआत दी। श्रीलंका की ओर से चमीरा पहला ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर में 9 रन बने। दूसरा ओवर इसरू उडाना ने फेंका। उनके इस ओवर में पृथ्वी ने 13 रन बटोरे। तीसरे ओवर में धवन ने चौके से अपना खाता खोला। तीन ओवर के बाद भारत का स्कोर बिना विकेट खोए 31 रन था। पृथ्वी ने 3 ओवर में 12 गेंदें खेलीं और 22 रन बनाए। शिखर धवन ने 6 गेंद में 6 रन बनाए। 

    19:02 (IST)18 Jul 2021
    हार्दिक पंड्या और कुलदीप यादव की वापसी भारत के लिए शुभ संकेत

    इस मैच में हार्दिक पंड्या ने गेंदबाजी की और विकेट भी निकाला। आगामी टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए भारतीय टीम के लिए यह बहुत शुभ संकेत है। कुलदीप यादव के लिए श्रीलंका टीम फिर लकी साबित हुई। उन्होंने काफी लंबे समय बाद विकेट लिए। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ आखिरी द्विपक्षीय सीरीज के आखिरी वनडे में तीन विकेट लिए थे।

    18:39 (IST)18 Jul 2021
    हार्दिक पंड्या ने झटका विकेट

    47वें ओवर में श्रीलंका का 8वां विकेट गिरा। हार्दिक पंड्या ने ओवर की 5वीं गेंद पर इसरू उडाना को डीप मिड-ऑन पर दीपक चाहर के हाथों लपकवाया। इसरू उडाना 9 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह दशमंथा चमीरा क्रीज पर आए। 47वां ओवर भुवनेश्वर कुमार लेकर आए। उनके इस ओवर में श्रीलंका ने 7 रन बनाए। करुणारत्ने 23 और चमीरा एक रन बनाकर क्रीज पर हैं।

    18:38 (IST)18 Jul 2021
    युजवेंद्र ने झटका 7वां विकेट

    युजवेंद्र चहल ने भारतीय टीम को 7वीं सफलता दिलाई। उन्होंने श्रीलंका कप्तान दासुन शनाका को हार्दिक पंड्या के हाथों कैच कराया। शनाका 44वें ओवर की 5वीं गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 50 गेंद की अपनी पारी में 2 चौके और एक छक्का लगाया। उनकी जगह इसरू उडाना क्रीज पर आए। 46 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 218 रन था। इसरू 6 और करुणारत्ने 14 रन बनाकर क्रीज पर थे।

    18:03 (IST)18 Jul 2021
    श्रीलंका के 6 बल्लेबाज पवेलियन लौटे

    दीपक चाहर ने 2 ओवर में 2 विकेट झटके। दीपक ने 38वें ओवर में चरिथ और 40वें ओवर में हसरंगा का विकेट लिया। चरिथ 65 गेंद में 38 रन बनाकर आउट हुए। वानिदु हसरंगा 7 गेंद में 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चरिथ का कैच बर्थडे बॉय इशान किशन ने लिया, जबकि धवन ने मिड-विकेट पर हसरंगा को लपका। 40 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 6 विकेट पर 186 रन है। कप्तान शनाका 29 रन पर हैं। चामिका करुणारत्ने ने अभी खाता नहीं खोला है।

    17:35 (IST)18 Jul 2021
    10 ओवर बाद लगी श्रीलंका की ओर से बाउंड्री

    31वें ओवर की तीसरी गेंद पर शनाका ने चौका लगाया। भुवनेश्वर की इस गेंद पर शनाका ने पॉइंट के ऊपर से बाउंड्री लगाई। श्रीलंका के लिए यह बाउंड्री करीब 10 ओवर बाद आई है। इससे पहले 21वें ओवर की चौथी गेंद पर धनंजय डिसिल्वा ने कुलदीप यादव को चौका जड़ा था।

    17:05 (IST)18 Jul 2021
    श्रीलंका के 4 विकेट गिरे

    श्रीलंका के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। 25वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथे विकेट के रूप में धनंजय डिसिल्वा आउट हुए। उन्होंने 27 गेंद में 14 रन बनाए। क्रुणाल पंड्या की गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने उनका कैच लपका। धनंजय ने आउट होने से पहले चरिथ के साथ चौथे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी की। धनंजय की जगह दासुन शनाका क्रीज पर आए। 

    16:33 (IST)18 Jul 2021
    कुलदीप यादव की शानदार वापसी

    कुलदीप यादव ने शानदार वापसी की। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में 2 विकेट झटके। उन्होंने 17वें ओवर की पहली गेंद पर राजपक्षा को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। राजपक्षा 22 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हुए। चौथी गेंद पर उन्होंने भानुका को पवेलियन की राह दिखा दी। भानुका 44 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए। भानुका का कैच पृथ्वी शॉ ने लपका। भानुका की जगह चरिथ असलांका और राजपक्षा की जगह धनंजय डिसिल्वा क्रीज पर आए।

    15:55 (IST)18 Jul 2021
    अविष्का फर्नांडो को 32 रन बनाकर आउट

    भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल  ने 10वें ओवर की पहली गेंद पर अविष्का फर्नांडो को 32 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन वापस भेज दिया। श्रीलंका ने 10 ओवर के बाद एक विकेट खोकर 57 रन बना लिए हैं। 

    15:49 (IST)18 Jul 2021
    श्रीलंका ने 9 ओवर में बिना कोई विकेट खोये बनाए 49 रन

    श्रीलंका की बेहतरीन शुरुआत। पहले 9 ओवर में बिना कोई विकेट खोये बनाए 49  रन। क्रीज़ पर अविष्का फर्नांडो (32 ) और मिनोड भानुका (12) रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

    15:12 (IST)18 Jul 2021
    श्रीलंका ने दो ओवर में 14 रन बनाए

    श्रीलंका ने दो ओवर के बाद बिना किसी विकेट के नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। क्रीज़ पर अविष्का फर्नांडो (13) और मिनोड भानुका (0) रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत के लिए दूसरा ओवर दीपक चहर ने किया। 

    12:47 (IST)18 Jul 2021
    श्रीलंका के ये खिलाड़ी निलंबित है

    भारतीय टीम श्रीलंका की उस टीम के खिलाफ पसंदीदा शुरूआत करेगी जो अपने कुछ शीर्ष खिलाड़ियों के बिना खेलने जा रही है। उनके तीन प्रमुख खिलाड़ियों - विकेटकीपर निरोशन डिकवेला, बल्लेबाज कुसल मेंडिस और दनुष्का गुणथिलाका को इंग्लैंड दौरे के दौरान जैव-सुरक्षित वातावरण का उल्लंघन करने के लिए अनुशासनात्मक आधार पर निलंबित कर दिया गया है।

    12:33 (IST)18 Jul 2021
    ऐसा है कोलंबो का मौसम

    श्रीलंका के मौसम विभाग ने रविवार को कोलंबो में बारिश होने का अनुमान जताया है। बारिश की वजह से दोनों टीमों की समस्या काफी बढ़ सकती है। बारिश की वजह से मैच का कितना हिस्सा प्रभावित होगा इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है।