पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 395 रन बनाने होंगे। चौथे दिन अफ्रीकी ने एक विकेट खोकर 11 रन बना लिए हैं। वहीं भारत ने अपनी दूसरी पारी 323 रनों पर घोषित कर दी थी। भारत की ओर से रोहित शर्मा ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम के लिए शानदार शतक जड़ने का काम किया। भारत ने अपनी दूसरी पारी 4 विकेट खोकर 323 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 127 तो वहीं चेतेश्वर पुजारा ने 81 रनों की पारी खेली।

चौथे दिन का खेल शुरू होने पर अश्विन ने दो विकेट जल्दी झटककर 431 पर साउथ अफ्रीका की पहली पारी को रोक दिया था। इसके चलते टीम इंडिया के पास अभी 71 रनों की बढ़त था। अश्विन ने 7 विकेट झटके हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने भारत के खिलाफ शुरूआती टेस्ट के तीसरे दिन स्टंप तक पहली पारी में आठ विकेट पर 385 रन बनाये। भारत ने पहली पारी सात विकेट पर 502 रन पर घोषित की थी। इससे दक्षिण अफ्रीकी टीम 117 रन से पिछड़ रही है और उसके दो विकेट बाकी हैं। केशव महाराज तीन और सेनुरान मुथुसैमी 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

भारतीय गेंदबाजों की कोशिश जल्द से जल्द दो विकेट झटकर मैच में एक बार फिर पकड़ मजबूत करने की होगी। साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन की शुरुआत तीन विकेट पर 39 रन से की और तब मैच एकतरफा लग रहा था लेकिन इसके बाद एल्गर ने पारी को अच्छी तरह से संवारा और उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग मिला। एल्गर और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (55) ने पांचवें विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। इसके बाद डि कॉक ने बखूबी उनका साथ दिया। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए अब तक 164 रन जोड़े।

Live Blog

Highlights

    17:02 (IST)05 Oct 2019
    जडेजा को बड़ी सफलता

    रविंद्र जडेजा ने डीन एल्गर को आउट कर अफ्रीका को बड़ा झटका दिया। जडेजा ने एलबीडब्ल्यू की अपील की जिसे अंपायर ने नकार दिया। इसके बाद कप्तान कोहली ने रिव्यू लिया और भारत को सफलता दिलाई।

    16:45 (IST)05 Oct 2019
    भारतीय पारी घोषित

    पहले टेस्ट मैच को जीतने के लिए दक्षिण अफ्रीका को 395 रन बनाने होंगे। भारत ने अपनी दूसरी पारी 323 रनों पर घोषित कर दी। 

    16:21 (IST)05 Oct 2019
    जडेजा क्लीन बोल्ड

    कगिसो रबाडा की गेंद पर रविंद्र जडेजा क्लीन बोल्ड हो गए। जडेजा के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए हैं। भारतीय बल्लेबाज तेज गति से रन बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

    15:30 (IST)05 Oct 2019
    रोहित ने जड़ा शतक

    पहली पारी में 176 रनों का शानदार पारी खेलने वाले रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में भी शतक जड़ दिया है। कमाल की लय में दिख रहे हैं हिटमैन शर्मा।

    15:25 (IST)05 Oct 2019
    जडेजा ने जड़ा छक्का

    पुजारा के आउट होने के बाद अब जडेजा मैदान में आए थे और उन्होंने छक्के के साथ अपना खाता खोल लिया है। अब भारत की लीड 268 की हो गई है।

    14:44 (IST)05 Oct 2019
    दूसरे सेशन का खेल समाप्त

    दूसरी पारी में दूसरे सेशन के खेल तक टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 84 तो पुजारा 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की लीड अब 246 रनों की हो गई है।

    14:38 (IST)05 Oct 2019
    शतक के करीब पहुंचे रोहित शर्मा

    पहली पारी में 176 रनों की आतिशी पारी खेलने वाले रोहित शर्मा अब 84 रन बनाकर खेल रहे हैं। वो अपने लगातार दूसरे शतक से केवल16 रन दूर हैं।

    14:05 (IST)05 Oct 2019
    200 के पार पहुंची लीड

    रोहित-पुजारा के शानदार अर्धशतक की बदौलत अब भारत की लीड 200 के पार चली गई है। अब दोनों बल्लेबाजों की कोशिश होगी कि वो आतिशी लय में खेल दिखाएं।

    13:58 (IST)05 Oct 2019
    पुजारा की फिफ्टी पूरी

    मयंक अग्रवाल के बाद रोहित और पुजारा के बीच कमाल की साझेदारी पनप रही है। दोनों ही बल्लेबाजों ने कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। इसकी बदौलत भारत की बढ़त अब 200 के करीब पहुंच गई है। 

    13:22 (IST)05 Oct 2019
    पुजारा कर रहे तेज बल्लेबाजी

    रोहित शर्मा के बाद चेतेश्वर पुजारा आतिशी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर अब 90 पर पहुंच गया है। वहीं, भारत की बढ़त 162 की हो गई है।

    13:14 (IST)05 Oct 2019
    रोहित ने जड़ा अर्धशतक

    हिटमैन शर्मा ने तीन चौके और तीन छक्के की मदद से दूसरी पारी में भी अर्धशतक लगा दिया है। भारत का स्कोर अब 74 पर पहुंच गया है।  अब बढ़त 145 की हो गई है।

    12:39 (IST)05 Oct 2019
    रोहित के चौके से 50 के पार पहुंचा भारत

    रोहित शर्मा ने शानदार चौका जड़कर दूसरी पारी में भी टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया है। अब भारत 123 रनों से आगे चल रहा है। रोहित 40 रन पर खेल रहे हैं।

    12:15 (IST)05 Oct 2019
    दूसरे सेशन का खेल शुरू

    लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। टीम इंडिया का स्कोर अभी 35-1 है। रोहित और पुजारा इस सेशन में तेजी से रन बनाना चाहेंगे।

    11:32 (IST)05 Oct 2019
    लंच ब्रेक तक का हाल

    चौथे दिन के पहले सेशन का खेल हो गया है और भारत ने दूसरी पारी में एक विकेट खोकर 35 रन जोड़ लिए हैं और अब बढ़त 10 रनों की हो गई है। रोहित और पुजारा बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    11:25 (IST)05 Oct 2019
    रोहित का एक और छक्का

    रोहित इस दूसरी पारी में संभलकर खेल रहे हैं लेकिन कमजोर गेंदों पर जमकर प्रहार कर रहे हैं और अपनी 24 रनों की पारी में अबतक उन्होंने 2 छक्के और एक चौका जड़ दिया है।

    11:10 (IST)05 Oct 2019
    भारत को पहला झटका

    मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत को 21 के स्कोर पर पहला झटका लगा है। अब उनकी जगह पुजारा मैदान में आ गए हैं।

    11:00 (IST)05 Oct 2019
    रोहित ने जड़ा छक्का

    रोहित शर्मा ने दूसरी पारी के छठें ओवर में केशव की गेंद पर कमाल का छक्का जड़ा है। इसी ओवर में उनकी स्टंपिंग को लेकर अपील भी हुई थी।

    10:43 (IST)05 Oct 2019
    रोहित ने जड़ा चौका

    दूसरी पारी में भी रोहित शर्मा ने धमाकेदार अंदाज में अपनी पारी की शुरुआत की है और चौका जड़कर अपना और टीम का खाता खोला है।

    10:35 (IST)05 Oct 2019
    रोहित शर्मा और मयंक की जोड़ी मैदान में

    71 रनों की बढ़त के बाद अब दूसरी पारी के लिए रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान में आ गए हैं। दोनों से एक बार फिर कमाल की बल्लेबाजी की उम्मीद होगी।

    10:29 (IST)05 Oct 2019
    431 पर सिमटी साउथ अफ्रीका

    रविचंद्रन अश्विन ने सातव विकेट झटककर साउथ अफ्रीका की टीम को 431 रन पर समेट दिया है। इसके चलते अभी टीम इंडिया के पास पहली पारी से 71 रनों की बढ़त बरकरार है।

    10:19 (IST)05 Oct 2019
    75 रन पीछे साउथ अफ्रीका

    अब साउथ अफ्रीका टीम इंडिया का पहली पारी के स्कोर से केवल 75 रन पीछे है। मुथुस्वामी और रबाडा आखिरी जोड़ी मैदान में है जो कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं।

    09:53 (IST)05 Oct 2019
    केशव महाराज आउट

    396 के स्कोर पर साउथ अफ्रीका को 9वां झटका लगा है और अश्विन को छठीं सफलता मिली है। भारत को पहले विकेट की तलाश है।

    09:30 (IST)05 Oct 2019
    केशव और मुथुसैमी मैदान में

    चौथे दिन के खेल का आगाज हो गया है और केशव महाराज और मुथुसैमी मैदान में आ गए हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर अभी 385 रन है। उसने 8 विकेट गंवा दिए हैं। 

    09:19 (IST)05 Oct 2019
    साउथ अफ्रीका को जल्द समेटना चाहेगी टीम इंडिया

    इस मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाजों की कोशिश होगी कि वो साउथ अफ्रीका की पहली पारी को जल्द ही समेट दें। जिससे कि तेजी से कुछ रन जोड़कर इस मैच में पकड़ को मजबूत किया जा सके।