India vs Pakistan (Ind vs Pak), Manchester Weather Forecast Report Today: भारत और पाकिस्तान के बीच  विश्व कप 2019 का रोमांचक महामुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है।  इस विश्वकप में अबतक बारिश के चलते चार मुकाबले रद्द किए जा चुके हैं। मौसम विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे बारिश शुरू हो सकती है। इंग्लैंड के समयानुसार  यही समय टॉस का भी है। बारिश रुकने के बाद भी राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि  दोपहर 3 बजे, शाम 5 बजे, रात 8 और रात 9 बजे बारिश होने की आशंका जताई गई है।

रद्द हुए मुकाबलों में भारत का भी एक मैच शामिल है, जो कि न्यूजीलैंड के खिलाफ  बीते गुरुवार खेला जाना था।  भारत पाकिस्तान के मुकाबले में भी बारिश होने के आसार हैं। खबरों के मुताबिक भारतीय समयानुसार मैच शुरू होने से करीब आधा घंटा पहले यानी दोपहर 2:30 बजे 30 प्रतिशत बारिश होने के अनुमान हैं। इसके बाद भी बारिश अगर रुक जाती है तो दोबारा बारिश होने के आसार हैं। शाम के करीब 8:30 बजे भी बारिश के आसार हैं। 8:30 बजे बारिश होने के 70 प्रतिशत आसार हैं।

मौजूदा  मौसम की बात करें तो मैनचेस्टर में बारिश अभी जारी है। पिच हॉलर कवर और बाकी मैदान शीट्स से ढका गया है। एहतियात के तौर पर पिच का खासा ध्यान रखा गया है। तापामान की बात करें तो  मैनचेस्टर का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है और 15 से 25 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

 

Live Blog

15:34 (IST)16 Jun 2019
बीच मुकाबले में होगी बारिश

टीम इंडिया ने अच्छी शुरुआत की है और रोहित शर्मा और केएल राहुल दोनों कमाल की लय में दिख रहे हैं। हालांकि मौसम की देखे तो इस मुकाबले में बारिश भी हो सकती है।

14:58 (IST)16 Jun 2019
टीम इंडिया पहले करेगी बल्लेबाजी

इस महामुकाबले में टॉस जीतकर पाकिस्तान की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। देखना होगा कि आखिर रोहित और केएल राहुल की जोड़ी किस तरह की शुरुआत करती है।

14:13 (IST)16 Jun 2019
श्रीलंका को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

बारिश के चलते श्रीलंका के सबसे ज्‍यादा दो मैच रद्द हुए हैं। केवल इंग्‍लैंड, ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें ही ऐसी हैं जिन्‍हें बारिश के चलते मैच नहीं गंवाना पड़ा है।

13:59 (IST)16 Jun 2019
बारिश के आसार

ब्रिटेन के मौसम विभाग के अनुसार दो मौकों पर बारिश कर संभावना 50 प्रतिशत से ज्‍यादा है। दोपहर में 12 से 1 बजे और शाम को 5 से 7 बजे के करीब बारिश की संभावना 50 प्रतिशत से ज्‍यादा है। ऐसे में  मैच में बीरिश बाधा डाल सकती है।

12:56 (IST)16 Jun 2019
तेज गेंदबाजों को मदद

ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच की बात करें को यहां कि  पिच  पर तेज गेंदबाजी का औसत 29.37 है. मतलब चार रनों की एवज में एक विकेट।  इस मैदान पर स्पिनरों का औसत 33.89 रहा है।

12:41 (IST)16 Jun 2019
टॉस में देरी!

इंग्लैंड-वेल्स में खेले जा रहे वर्ल्ड कप में स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे) टॉस होता है। रविवार को वहां के स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे बारिश होने की 43% संभावना है।  बारिश के चलते टॉस में देरी हो सकती है।

12:13 (IST)16 Jun 2019
बारिश पहले भी बिगाड़ चुकी है खेल

भारत पाकिस्तान के बीच मैच में बारिश का साया है बारिश इससे पहले भी खेल बिगाड़ चुका है। 7 जून को पाकिस्तान-श्रीलंका, 10 जून को दक्षिण अफ्रीका-वेस्टइंडीज और 11 जून को बांग्लादेश-श्रीलंका का मैच रद्द हुआ था। तीनों मुकाबलों में टॉस भी नहीं हुआ। दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले टॉस हुआ था, लेकिन 7.3 ओवर के बाद मैच नहीं हुआ।

12:03 (IST)16 Jun 2019
कुल खेले गए 131 मुकाबले

भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 131 हुए हैं जिसमें से भारत ने 54 मुकाबले अपने नाम किए हैं, पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सक्सेस रेट 43 प्रतिशत रहा है।

11:52 (IST)16 Jun 2019
पाकिस्तान का बैड लक

पाकिस्तान के साथ बैड लक यह जुड़ा है किउसके नंबर-1 गेंदबाज मोहम्मद आमिर के 5 विकेट लेने पर भी टीम मैच हार जाती है। पाकिस्तान के टॉप स्कोरर बल्लेबाज इमाम उल हक के रन बनाने पर भी टीम 63% मैचों में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है।

11:45 (IST)16 Jun 2019
मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान है  कि सुबह 10 बजे बारिश शुरू हो सकती है। इंग्लैंड के समयानुसार  यही समय टॉस का भी है। बारिश रुकने के बाद भी राहत के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि  दोपहर 3 बजे, शाम 5 बजे, रात 8 और रात 9 बजे बारिश होने की आशंका जताई गई है।

11:35 (IST)16 Jun 2019
बारिश की आशंका

Ind vs Pak मैच से आधा घंटा पहले बारिश की आशंका है। 8.30 बजे रात भी बादल बरसने का अनुमान है। ऐसे में मैच बारिश की भेंट चढ़ सकता है। इस टूर्नामेंट में पहले ही चार मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं।