इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस के बीच नॉर्थम्प्टन के काउंटी ग्राउंड में दूसरा अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खराब लाइट की वजह से जल्दी ही खत्म हो गया। खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड लायंस ने 3 विकेट पर 192 रन बना लिए थे। इंडिया ए अब भी 156 रन आगे है।

भारत की तरफ से दूसरे दिन अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान को एक-एक सफलता मिली। इंग्लैंड की तरफ से अभी क्रीज पर जॉर्डन कॉक्स 31 रन बनाकर मौजूद हैं जबकि कप्तान जेम्स रेव अपना खाता नहीं खोल पाए हैं। इससे पहले इंडिया ए ने पहली पारी में बैटिंग करते हुए केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर 348 रन बनाए थे।

इंग्लैंड लायंस की पारी, टॉम हेन्स-एमिलियो गे के अर्धशतक

इंग्लैंड लायंक का पहला विकेट बेन मैकिनी के रूप में गिरा जिन्होंने 12 रन बनाए। पहली पारी में हेन्स ने अपना अर्धशतक 78 गेंदों पर पूरा किया और फिर 54 रन बनाकर तुषार देशपांडे की गेंद पर आउट हो गए। एमिलियो गे ने अपनी टीम के लिए 88 गेंदों पर अर्धशतक लगाया और 71 रन बनाकर तनुष कोटियान की गेंद पर पवेलियन लौटे।

इंडिया ए की पारी, केएल राहुल का शतक

इंडिया ए की तरफ से पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने 17 रन बनाए, जबकि कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 11 रन की पारी खेली। चौथे नंबर पर आए करुण नायर पहली पारी में 40 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी, अभिमन्यु और करुण तीनों को तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने आउट किया।

ध्रुव जुरेल ने अपना अर्धशतक 66 गेंद में पूरा किया। वह 52 रन बनाकर आउट हुए। केएल राहुल ने पहली पारी में अपना शतक 151 गेंदों पर पूरा किया और वह 116 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने पहली पारी में 19 रन बनाए। नितीश रेड्डी ने 34 रन का योगदान टीम के लिए किया। इंग्लैंड लायंस की तरफ से पहली पारी में क्रिस वोक्स ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि जॉर्ज हिल और जोश टंग को 2-2 विकेट मिले।

इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन में हुए 4 बदलाव

इससे पहले इंग्लैंड लायंस के कप्तान जेम्स रियू ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच के लिए इंडिया ए ने अपनी प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किए। टीम में केएल राहुल, तनुष कोटियान, तुषार देशपांडे और खलील अहमद की एंट्री हुई, जबकि सरफराज खान, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और मुकेश कुमार को बाहर किया गया।

इंडिया ए की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), करुण नायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे, खलील अहमद।

इंग्लैंड लायंस की प्लेइंग इलेवन

टॉम हेन्स, बेन मैकिनी, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जेम्स रेव (कप्तान और विकेटकीपर), मैक्स होल्डन, जॉर्ज हिल, क्रिस वोक्स, फरहान अहमद, जोश टंग, एडी जैक।

Live Updates
22:23 (IST) 7 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत 156 रन आगे

दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन खराब लाइट की वजह से खेल को जल्दी खत्म कर दिया गया। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड लायंस ने 46 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बना लिए थे। भारत की तरफ से दूसरे दिन अंशुल कंबोज, तुषार देशपांडे और तनुष कोटियान को एक-एक सफलता मिली। इंग्लैंड की तरफ से अभी क्रीज पर जॉर्डन कॉक्स 31 रन बनाकर मौजूद हैं जबकि कप्तान जेम्स रेव अपना खाता नहीं खोल पाए हैं।

21:15 (IST) 7 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: तनुष ने दिलाई तीसरी सफलता, खराब लाइट की वजह से रुका मैच

भारत को तीसरी सफलता तनुष कोटियान ने दिलाई। उन्होंने 71 रन के स्कोर पर एमिलियो गे को आउट किया। खराब लाइट की वजह से फिलहाल मैच रुका हुआ है। इंग्लैंड लायंस ने 46 ओवर में 3 विकेट पर 192 रन बना लिए हैं। भारत अभी 156 रन आगे है।

20:34 (IST) 7 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: एमिलियो गे का अर्धशतक

एमिलियो गे ने 88 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड लायंस ने अब तक 36 ओवर में 2 विकेट पर 162 रन बनाए। भारत अभी इंग्लैंड लायंस से 185 रन आगे है।

19:24 (IST) 7 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: तुषार ने इंडिया ए को दिलाई दूसरी सफलता

तुषार देशपांडे ने इंडिया ए को दूसरी सफलता दिलाई और उन्होंने बेहतरीन बैटिंग कर रहे हेन्स को कैच आउट करवा दिया। हेन्स ने 54 रन की पारी खेली। इंग्लैंड ने 2 विकेट पर 123 रन बना लिए हैं।

19:08 (IST) 7 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: हेन्स ने लगाया अर्धशतक

इंडिया ए के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले टॉम हेन्स ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में अर्धशतक लगाया। इंग्लैंड लायंस ने अब तक 26 ओवर में एक विकेट पर 114 रन बना लिए हैं।

18:20 (IST) 7 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: लंच के बाद खेल शुरू

लंच के बाद का खेल शुरू हो चुका है और पहली पारी में इंग्लैंड लायंस ने 17 ओवर में एक विकेट पर 62 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी हेन्स के साथ एमिलियो गे मौजूद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी हो चुकी है।

17:51 (IST) 7 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: लंच तक इंग्लैंड लायंस का स्कोर एक विकेट पर 58 रन

लंच तक पहली पारी में इंग्लैंड लायंस ने एक विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। इंडिया ए अभी 290 रन आगे है। भारत को विकेट की तलाश है। अंशुल को छोड़कर किसी अन्य को कोई विकेट नहीं मिला है।

17:26 (IST) 7 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: इंग्लैंड लायंस का स्कोर 50 के पार

इंग्लैंड लायंस ने इंडिया ए के खिलाफ पहली पारी में एक विकेट पर 52 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से अब तक एकमात्र सफलता अंशुल कंबोज को मिला है।

16:55 (IST) 7 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: अंशुल कंबोज ने इंडिया ए को दिलाई पहली सफलता

अंशुल कंबोज ने इंडिया ए को पहली सफलता दिलाई और इंग्लैंड लायंस के ओपनर बेन मैकिनी को आउट किया जिन्होंने 25 गेंदों पर 12 रन की पारी खेली। अब बैटिंग के लिए तीसरे नंबर पर एमिलियो गे आए हैं। इस टीम ने एक विकेट पर 29 रन बना लिए हैं।

16:24 (IST) 7 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: इंग्लैंड लायंस की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड लायंस की बैटिंग शुरू हो चुकी है और पारी की शुरुआत टॉम हेन्स और बेन मैकिनी ने की। इस टीम ने 2 ओवर में बिना किसी नुकसान के 8 रन बना लिए हैं।

16:22 (IST) 7 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: इंडिया ए ने बनाए 348 रन

दूसरे दिन इंडिया ए की बैटिंग ज्यादा देर नहीं चल पाई और पूरी टीम 348 रन पर आउट हो गई। पहली पारी में इंडिया ए के लिए केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली जबकि इंग्लैंड लायंस के लिए क्रिस वोक्स ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

15:12 (IST) 7 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल

इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार (7 जून) का खेल भारतीय समयानुसार शाम 3.30 बजे शुरू होगा। इंडिया ए ने 83 ओवर में 7 विकेट पर 319 रन बना लिए हैं। तनुष कोटियान 5 और अंशुल कंबोज 1 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

23:32 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: पहले दिन का खेल खत्म

पहले दिन का खेल पूरा हो चुका है। पहले दिन का आखिरी ओवर (83वां) फरहान अहमद लेकर आए। उनके इस ओवर से इंडिया ए के खाते में सिर्फ एक रन आया। इंडिया ए का स्कोर 7 विकेट पर 319 रन है। तनुष कोटियान 31 गेंद में 5 और अंशुल कम्बोज 16 गेंद में 1 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच 23 गेंद में सिर्फ 5 रन की साझेदारी हुई है। अब कल यानी शनिवार 7 जून को भारत की कोशिश लंच से पहले तेजी से रन बनाकर स्कोर को कम से कम 400 के पार पहुंचाने की होगी।

23:26 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: इंडिया ए का स्कोर 318/7 (82)

82 ओवर का खेल हो चुका है। इंडिया ए का स्कोर 7 विकेट पर 318 रन है। अंशुल कम्बोज के 12 गेंद में 1 रन हैं। तनुष कोटियान के 29 गेंद में 4 रन हैं।

23:18 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: नितीश कुमार रेड्डी लौटे पवेलियन

टॉम हेंस 80वां ओवर लेकर आए। उनकी तीसरी गेंद पर नितीश कुमार रेड्डी अपना विकेट गंवा बैठे। उन्होंने अपनी 57 गेंद की पारी में 5 चौके की मदद से 34 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी की जगह अंशुल कम्बोज बल्लेबाजी के लिए आए हैं। चौथी गेंद पर डॉट रही। पांचवीं गेंद नोबॉल रही। अगली गेंद पर एक रन लेकर अंशुल कम्बोज ने अपना खाता खोला। आखिरी गेंद डॉट रही। इंडिया ए का स्कोर 80 ओवर में 7 विकेट पर 316 रन है। तनुष कोटियान के 25 गेंद में 3 रन हैं। अंशुल कम्बोज के 3 गेंद में 1 रन हैं।

23:03 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: नितीश रेड्डी ने फिर जड़े 2 चौके

फरहान अहमद 77वां ओवर लेकर आए। नितीश कुमार रेड्डी ने उनकी दूसरी गेंद पर चौका लगाया। इसके साथ ही इंडिया ए का स्कोर 300 रन के पार पहुंच गया। अगली गेंद पर 2 रन लिए। चौथी गेंद पर चौका लगाया। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर नितीश रेड्डी ने एक रन लिया। इंडिया ए का स्कोर 6 विकेट पर 309 रन है। नितीश कुमार रेड्डी के 50 गेंद में 31 रन हैं। तनुष कोटियान के 15 गेंद में 2 रन हैं। दोनों के बीच 37 गेंद में 24 रन की साझेदारी हुई है।

22:59 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: नितीश रेड्डी ने 2 गेंद में जड़े 2 चौके

टॉम हेंस 76वां ओवर लेकर आए। उनकी पहली 2 गेंदों पर चौके लगाए। चौथी गेंद पर एक रन लिया। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद भी डॉट रही। इंडिया ए का स्कोर 6 विकेट पर 298 रन है। नितीश कुमार रेड्डी के 44 गेंद में 20 रन हैं। तनुष कोटियान के 15 गेंद में 2 रन हैं। दोनों के बीच 31 गेंद में अभी सिर्फ 13 रन की साझेदारी हुई है। 77वां ओवर शायद दिन का अंतिम ओवर हो सकता है।

22:56 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: इंडिया ए का स्कोर 289/6

फरहान अहमद 75वां ओवर लेकर आए। उनके इस ओवर से इंडिया ए के खाते में 2 रन आए। इंडिया ए का स्कोर 6 विकेट पर 289 रन हो गया।

22:52 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: तनुष कोटियान ने खोला खाता

टॉम हेंस 74वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर नितीश कुमार रेड्डी ने एक रन लिया। आखिरी गेंद पर तनुष कोटियान ने कवर की ओर खेलकर एक रन लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपना खाता खोला। इंडिया ए का स्कोर 6 विकेट पर 287 रन है। तनुष कोटियान के 8 गेंद में एक रन हैं। नितीश कुमार रेड्डी के 39 गेंद में 10 रन हैं। उन्होंने अब तक एक चौका लगाया है।

22:49 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: मैच शुरू

बारिश रुक गई है और मैच दोबारा शुरू हो चुका है। इससे पहले भी एक बार बारिश के कारण मैच में बाधा पड़ चुकी है। मैच शुरू होने पर पहले फरहान अहमद ने अपना ओवर पूरा किया। उनकी आखिरी गेंद पर कोई रन नहीं बना। 73 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 6 विकेट पर 285 रन है।

22:34 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: बारिश की वजह से मैच रुका

भारत ने 72.5 ओवर में 6 विकेट पर 285 रन बना लिए हैं। बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया है। अभी क्रीज पर नितीश रेड्डी और तनुष कोटियान मौजूद हैं। खेल के पहले दिन ये दूसरा मौका है जब बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया।

22:23 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: शार्दुल ठाकुर हुए आउट

भारत का छठा विकेट शार्दुल ठाकुर के रूप में गिरा जिन्होंने 34 गेंदों पर 19 रन की पारी खेली। उन्हें फरहान अहमद ने आउट किया। तनुष कोटियान अब बैटिंग के लिए आए हैं।

21:38 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG Live Cricket Score: केएल राहुल 116 रन बनाकर हुए आउट

केएल राहुल ने पहली पारी में 116 रन बनाए और आउट हो गए। उनका विकेट जॉर्ज हिल ने लिया। अब क्रीज पर बैटिंग के लिए शार्दुल ठाकुर आए हैं। नितीश रेड्डी का अब वो साथ देंगे।

21:24 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG L Live Cricket Score: ध्रुव जुरेल हुए आउट

ध्रुव जुरेल ने अच्छी पारी खेली और उन्होंने 87 गेंदों पर 52 रन बनाए। उनकी पारी का अंत जॉर्ज हिल ने किया। अब बैटिंग के लिए क्रीज पर नितीश कुमार रेड्डी आए हैं। राहुल अभी 111 रन पर खेल रहे हैं

21:02 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG L Live Cricket Score: केएल राहुल ने पूरा किया शतक

केएल राहुल ने इंडिया ए के लिए ओपन करते हुए इंग्लैंड लायंस के खिलाफ 151 गेंदों पर शतक पूरा किया। ये उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का 19वां शतक रहा।

20:54 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG L Live Cricket Score: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक

ध्रुव जुरेल ने अपना अर्धशतक पहली पारी में 66 गेंदोें पर चौका लगाकर पूरा किया। पहले मैच में की दोनों पारियों में भी उन्होंने अर्धशतक लगाए थे। ये उनका लगातार तीसरा अर्धशतक रहा।

20:38 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG L Live Cricket Score: टी तक भारत का स्कोर 3 विकेट पर 213 रन

पहली पारी में दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारत ने टी तक 3 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। अभी केएल राहुल 93 रन जबकि ध्रुव जुरेल 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत के पहले तीन विकेट क्रिस वोक्स ने लिए हैं।

20:19 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG L Live Cricket Score: इंडिया का स्कोर 200 के पार

इंडिया ए ने पहली पारी में 49 ओवर में 3 विकेट पर 202 रन बना लिए हैं। अभी क्रीज पर केएल राहुल के साथ ध्रुव जुरेल मौजूद हैं और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी हो चुकी है।

20:06 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG L Live Cricket Score: इंडिया ए का स्कोर 187/3 (47)

47 ओवर का खेल हो चुका है। इंडिया ए का स्कोर 3 विकेट पर 187 रन है। केएल राहुल के 131 गेंद में 82 रन हैं। ध्रुव जुरेल के 42 गेंद में 22 रन हैं। केएल राहुल और ध्रुव जुरेल के बीच 80 गेंद में 61 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:33 (IST) 6 Jun 2025
IND A vs ENG L Live Cricket Score: केएल राहुल का अर्धशतक पूरा

केएल राहुल ने 38वें ओवर की पहली गेंद पर 2 रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। 38 ओवर के बाद इंडिया ए का स्कोर 3 विकेट पर 139 रन है। केएल राहुल 107 गेंद में 54 रन हैं। ध्रुव जुरेल के 12 गेंद में 6 रन हैं।