इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच 2 मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच कैंटबरी के सेंट लारेंस ग्राउंड में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल पूरा हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड लायंस का स्कोर 52 ओवर में 2 विकेट पर 237 रन है। स्टम्प्स के समय टॉम हेंस 11 चौके की मदद से 147 गेंद में 103 और मैक्स होल्डन 8 चौके और एक छक्के की मदद से 61 गेंद में 64 रन बनाकर नाबाद थे।
IND A vs ENG Lions Test Match Day 3 Live Cricket Score In Hindi: Watch Here
इससे पहले दूसरे दिन इंडिया ए की पहली पारी 125.1 ओवर में 557 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से करुण नायर ने दोहरा शतक लगाया। वह 204 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खान और ध्रुव जुरेल शतक से चूक गए। सरफराज 92 और ध्रुव जुरेल 94 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
इंग्लैंड लायंस की पारी: टॉम हेंस का शतक पूरा
इंग्लैंड लायंस के टॉम हेंस ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शतक पूरा किया। ओपनर टॉम हेन्स ने 81 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इससे पहले 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकार मैक्स होल्डन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले इंग्लैंड लायंस का पहला विकेट बेन मैकिनी के रूप में गिरा था। बेन मैकिनी ने 16 रन की पारी खेली। उन्हें अंशुल कम्बोज ने बोल्ड किया। एमिलियो गे को 46 रन पर हर्ष दुबे ने आउट किया।
इंडिया ए की पहली पारी; करुण नायर का दोहरा शतक
इंडिया ए के ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन पहली पारी में 17 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 55 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। करुण नायर ने पहली पारी में लायंस के खिलाफ 85 गेंदों पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। सरफराज खान ने भी पहली पारी में 84 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। सरफराज खान ने 92 रन की पारी खेली और शतक से चूक गए। करुण नायर ने अपना शतक 155 गेंदों पर पूरा किया।
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने 68 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 94 रन बनाकर आउट हो गए। नितीश रेड्डी 7 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए। करुण नायर ने अपना दोहरा शतक 272 गेंदों पर पूरा किया जबकि वो 204 रन बनाकर आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने 27 रन जबकि हर्ष दुबे ने 32 रन की पारी खेली। अंत में अंशुल कम्बोज ने 23 रन का योगदान दिया।
इंडिया ए प्लेइंग इलेवन
अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार।
इंग्लैंड लायंस प्लेइंग इलेवन
टॉम हेन्स, बेन मैककिनी, एमिलियो गे, मैक्स होल्डन, जेम्स रेव (विकेटकीपर/कप्तान), डैन मूसली, रेहान अहमद, जमान अख्तर, एडी जैक, जोश हल, अजीत डेल।
पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस की टीमें
इंडिया ए की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुतार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।
इंग्लैंड लायंस की टीम: जेम्स रीव (कप्तान), फरहान अहमद, रेहान अहमद, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैन्स, जॉर्ज हिल, जोश हल, एडी जैक, बेन मैककिनी, डैन मूसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स, मैक्स होल्डन।
सरफराज ने काफी अच्छी पारी खेली और वो अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 119 गेंदों पर 92 रन बनाए। अब चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए ध्रुव जुरेल आए हैं।
इंडिया ए ने टी तक 55 ओवर में 2 विकेट पर 227 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए अब तक 229 गेंदों पर 176 रन की साझेदारी हो चुकी है। करुण अभी 91 तो सरफराज 92 रन पर नाबाद हैं।
इंडिया ए ने 51.3 ओवर में 2 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। करुण नायर अभी 80 रन जबकि सरफराज खान 79 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 209 गेंदों पर 154 रन की साझेदारी कर ली है।
सरफराज खान ने भी इस मैच की पहली पारी में 84 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।
इंडिया ए ने पहली पारी में लायंस के खिलाफ 43 ओवर में 2 विकेट पर 155 रन बना लिए हैं। करुण जहां 63 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं सरफराज खान 48 रन पर नाबाद हैं।
पहली पारी में करुण नायर ने 85 गेंदों पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। भारत ने 37 ओवर में 2 विकेट पर 130 रन बना लिए हैं। सरफराज उनका पूरा साथ दे रहे हैं।
करुण और सरफराज अर्धशतक के करीब हैं। करुण अभी 43 जबकि सरफराज 31 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच 108 गेंदों पर 67 रन की साझेदारी हो चुकी है।
इंडिया ए का स्कोर 100 के पार हो चुका है। लायंस के खिलाफ पहली पारी में भारत ने 31 ओवर में 2 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। सरफराज और करुण के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है और दोनों ने 89 गेंदों पर मिलकर 54 रन बनाए हैं।
लंच के बाद खेल शुरू हो चुका है और सरफराज व करुण पर बड़ी जिम्मेदारी है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही है। भारत के 2 विकेट जल्दी गिर गए थे।
इंडिया ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लंच तक 2 विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी सरफराज खान और करुण नायर मौजूद हैं जिनके बीच 61 गेंदों पर 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। सरफराज 17 तो करुण 26 रन पर नाबाद हैं।
IND vs ENG: अभिमन्यु ईश्वरन के बाद यशस्वी जायसवाल भी आउट, अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं बदल पाए
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहली पारी में भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने 55 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली और वो आउट हो गए। इंडिया ए ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 61 रन बना लिए हैं।
पहला विकेट जल्दी गिर जाने के बाद यशस्वी जायसवाल ने संभलकर खेलना शुरु किया। जिसके बाद उन्होंने कमजोर गेंदों पर फायदा उठाते हुए शानदार चौके लगाए।
IND A vs ENG L: ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड में भी अभिमन्यु ईश्वरन की खराब शुरुआत, नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
टीम इंडिया ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने जोश हल की गेंद पर खाता खोलने के बाद एक और चौका जड़ा उसके बाद LBW होकर पवेलियन लौटे। क्रीज पर करुण नायर और यशस्वी जायसवाल मौजूद।
भारत ए की ओर से शुरुआत के दो ओवर मेडन खेला गया वहीं तीसरे ओवर में यशस्वी जायसवाल ने अजीत डेल की गेंद को सीमा पार चार रन के लिए भेजा और अपना व टीम का खाता चौके से खोला।
अभिमन्यु ईश्वरन और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। जायसवाल स्ट्राइक पर हैं। अजीत डेल गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं।
भारत ए (प्लेइंग इलेवन): अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कम्बोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार।
इंग्लैंड लायंस (प्लेइंग इलेवन): टॉम हैन्स, बेन मैकिनी, एमिलियो गे, मैक्स होल्डन, जेम्स रेव (विकेट कीपर/कप्तान), डैन मूसली, रेहान अहमद, जमान अख्तर, एडी जैक, जोश हल, अजीत डेल।
IND A vs ENG L: इंग्लैंड लायंस के खिलाफ ये हो सकती है इंडिया ए की प्लेइंग 11,क्या ऋतुराज-इशान को मिलेगा मौका?
IND vs ENG: समय से पहले इंग्लैंड पहुंचेगा भारत का सबसे अनुभवी बल्लेबाज, दूसरा वॉर्म-अप मैच भी खेलेगा
ओपनिंग बल्लेबाजी के रूप में अभिमन्यु ईश्वरन और यशस्वी जयसवाल ओपनिंग करते दिख सकते हैं। नंबर 3 पर ऋतुराज गायकवाड़ खेल सकते हैं। वहीं नंबर 4 पर करुण नायर और पांच पर ध्रुव जुरेल होंगे।
नितीश रेड्डी को बैटिंग ऑलराउंडर और शार्दुल ठाकुर को बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर मौका मिल सकता है। दोनों खिलाड़ियों पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की निगाहें होंगी। इंग्लैंड में दोनों की भूमिका काफी अहम हो सकती है।
इंडिया ए की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुतार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।
इंग्लैंड लायंस की टीम: जेम्स रीव (कप्तान), फरहान अहमद, रेहान अहमद, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैन्स, जॉर्ज हिल, जोश हल, एडी जैक, बेन मैककिनी, डैन मूसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स, मैक्स होल्डन।