इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच 2 मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का पहला मैच कैंटबरी के सेंट लारेंस ग्राउंड में खेला जा रहा है। दो दिन का खेल पूरा हो चुका है। दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय इंग्लैंड लायंस का स्कोर 52 ओवर में 2 विकेट पर 237 रन है। स्टम्प्स के समय टॉम हेंस 11 चौके की मदद से 147 गेंद में 103 और मैक्स होल्डन 8 चौके और एक छक्के की मदद से 61 गेंद में 64 रन बनाकर नाबाद थे।

IND A vs ENG Lions Test Match Day 3 Live Cricket Score In Hindi: Watch Here

इससे पहले दूसरे दिन इंडिया ए की पहली पारी 125.1 ओवर में 557 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की ओर से करुण नायर ने दोहरा शतक लगाया। वह 204 रन बनाकर आउट हुए। सरफराज खान और ध्रुव जुरेल शतक से चूक गए। सरफराज 92 और ध्रुव जुरेल 94 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इंग्लैंड लायंस की पारी: टॉम हेंस का शतक पूरा

इंग्लैंड लायंस के टॉम हेंस ने 50वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शतक पूरा किया। ओपनर टॉम हेन्स ने 81 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इससे पहले 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकार मैक्स होल्डन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले इंग्लैंड लायंस का पहला विकेट बेन मैकिनी के रूप में गिरा था। बेन मैकिनी ने 16 रन की पारी खेली। उन्हें अंशुल कम्बोज ने बोल्ड किया। एमिलियो गे को 46 रन पर हर्ष दुबे ने आउट किया।

इंडिया ए की पहली पारी; करुण नायर का दोहरा शतक

इंडिया ए के ओपनर बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन पहली पारी में 17 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हो गए तो वहीं यशस्वी जायसवाल ने 55 गेंदों पर 24 रन की पारी खेली। करुण नायर ने पहली पारी में लायंस के खिलाफ 85 गेंदों पर चौका लगाकर अर्धशतक पूरा किया। सरफराज खान ने भी पहली पारी में 84 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। सरफराज खान ने 92 रन की पारी खेली और शतक से चूक गए। करुण नायर ने अपना शतक 155 गेंदों पर पूरा किया।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने 68 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और 94 रन बनाकर आउट हो गए। नितीश रेड्डी 7 रन के स्कोर पर कैच आउट हो गए। करुण नायर ने अपना दोहरा शतक 272 गेंदों पर पूरा किया जबकि वो 204 रन बनाकर आउट हो गए। शार्दुल ठाकुर ने 27 रन जबकि हर्ष दुबे ने 32 रन की पारी खेली। अंत में अंशुल कम्बोज ने 23 रन का योगदान दिया।

इंडिया ए प्लेइंग इलेवन

अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे, अंशुल कंबोज, हर्षित राणा, मुकेश कुमार।

इंग्लैंड लायंस प्लेइंग इलेवन

टॉम हेन्स, बेन मैककिनी, एमिलियो गे, मैक्स होल्डन, जेम्स रेव (विकेटकीपर/कप्तान), डैन मूसली, रेहान अहमद, जमान अख्तर, एडी जैक, जोश हल, अजीत डेल।

पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के लिए इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस की टीमें

इंडिया ए की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुतार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।

इंग्लैंड लायंस की टीम: जेम्स रीव (कप्तान), फरहान अहमद, रेहान अहमद, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैन्स, जॉर्ज हिल, जोश हल, एडी जैक, बेन मैककिनी, डैन मूसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स, मैक्स होल्डन।

Live Updates
22:59 (IST) 31 May 2025
IND A vs ENG Lions Test Live Score: टॉम हेंस का शतक, मैक्स होल्डन का अर्धशतक

टॉम हेंस ने 50वें ओवर की पहली गेंद को डीप एक्स्ट्रा कवर की ओर खेलकर दौड़कर 2 रन लिए और अपना शतक पूरा किया। इससे पहले मैक्स होल्डन ने 48वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया था। 51 ओवर के बाद इंग्लैंड लायंस का स्कोर 2 विकेट पर 235 रन है। टॉम हेंस के 141 गेंद में 101 रन हैं। मैक्स होल्डन के 61 गेंद में 64 रन हैं। दोनों के बीच 112 गेंद में 104 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड लायंस अभी इंडिया ए से 322 रन पीछे है।

22:41 (IST) 31 May 2025
IND A vs ENG Lions Test Live Score: इंग्लैंड लायंस 200 के पार

इंग्लैंड लायंस का स्कोर 200 के पार पहुंच चुका है। टॉम हेंस शतक के करीब हैं। 46 ओवर के बाद इंग्लैंड लायंस का स्कोर 2 विकेट पर 212 रन है। टॉम हेंस के 127 गेंद में 95 रन हैं। मैक्स होल्डन के 45 गेंद में 47 रन हैं। दोनों के बीच 82 गेंद में 81 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड लायंस अभी इंडिया ए से 345 रन पीछे है।

22:27 (IST) 31 May 2025
IND A vs ENG Lions Test Live Score: शतक के करीब टॉम हेंस

इंग्लैंड लायंस की पारी के 43 ओवर हो चुके हैं। इंग्लैंड लायंस का स्कोर 2 विकेट पर 191 रन है। टॉम हेंस के 121 गेंद में 88 रन हैं। मैक्स होल्डन के 32 गेंद में 34 रन हैं। दोनों के बीच 63 गेंद में 60 रन की साझेदारी हो चुकी है। इंग्लैंड लायंस अभी इंडिया ए से 366 रन पीछे है।

21:53 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: लायंस का स्कोर 150 के पार

इंग्लैंड लायंस के बल्लेबाजों की कोशिश अब तेजी से रन जुटाने की है और वो इसमें सफल होते भी दिख रहे हैं। भारत को विकेट की तलाश है। 2 विकेट पर इस टीम ने 152 रन बना लिए हैं।

21:48 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: 35 ओवर में बने 146 रन

इंग्लैंड ने पहली पारी में 35 ओवर में 2 विकेट पर 146 रन बना लिए हैं। ये टीम अभी इंडिया ए से 411 रन पीछे चल रही है। टॉम हेन्स के साथ मैक्स होल्डन क्रीज पर हैं और दोनों के बीच 16 गेंदों पर 19 रन की साझेदारी हो चुकी है।

21:36 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

भारत को दूसरी सफलता हर्ष दुबे ने दिलाई। उन्होंने एमिलियो गे को आउट किया जिन्होंने 90 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली थी। उनका कैच सरफराज खान ने पकड़ा।

21:23 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: टॉम हेन्स ने लगाया अर्धशतक

इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज टॉम हेन्स ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है और वो 54 रन बनाकर खेल रहे हैं। इस टीम ने 30 ओवर में एक विकेट पर 118 रन बना लिए हैं। वहीं एमिलो गे भी अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

21:03 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: इंग्लैंड के 100 रन हूए पूरे

पहली पारी में इंग्लैंड की टीम ने इंडिया के खिलाफ 25 ओवर में एक विकेट पर 105 रन बना लिए हैं। भारत को दूसरे विकेट की तलाश जारी है। दूसरे विकेट के लिए गे और टॉम के बीच 85 रन की साझेदारी हो चुकी है।

19:49 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार

इंग्लैंड ने इंडिया के खिलाफ पहली पारी में 12 ओवर में एक विकेट पर 51 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से अब तक एक सफलता सिर्फ अंशुल कंबोज को मिली है।

19:30 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: भारत को मिली पहली सफलता

पहली पारी में भारत को पहली सफलता अंशुल कंबोज ने दिलाई और उन्होंने इंग्लैंड के ओपनर बेन मैककिनी को 16 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इस टीम ने एक विकेट पर 30 रन बना लिए हैं और फिलहाल भारत से 527 रन पीछे है।

19:10 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: इंग्लैंड लायंस की बैटिंग शुरू

इंग्लैंड के लिए पारी की शुरुआत बेन मैककिनी और टॉम हेन्स ने की। दोनों ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है और 4 ओवर में 16 रन बन चुके हैं।

18:41 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: इंडिया ए ने पहली पारी में बनाए 557 रन

इंडिया ए ने पहली पारी में शानदार बैटिंग की और 557 रन का विशाल स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ खड़ा कर दिया। इंडिया के लिए करुण नायर ने सबसे बड़ी 204 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की तरफ से जोश हल और जमान अख्तर ने 3-3 विकेट लिए।

18:34 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: इंग्लैंड लायंस को मिली 9वीं सफलता

इंग्लैंड लायंस को नौवीं सफलता अंशुल कंबोज के रूप में मिली जिन्होंने 23 रन की पारी खेली। अब मुकेश कुमार क्रीज पर आ चुके हैं। भारत ने 9 विकेट पर 557 रन बनाए हैं।

18:16 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: इंडिया का 8वां विकेट गिरा

इंडिया ने 8वां विकेट हर्ष दुबे के रूप में लंच के तुरंत बाद गंवा दिया जिन्होंने 47 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली। इंडिया का स्कोर 8 विकेट पर अब 533 रन हो गया है।

17:49 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: लंच तक 7 विकेट पर भारत ने बनाए 533 रन

पहली पारी में भारत बेहद मजबूत स्थिति में है और लंच तक 7 विकेट पर 533 रन बना लिए हैं। करुण नायर 204 रन बनाकर आउट हुए। अभी क्रीज पर हर्ष दुबे 32 जबकि अंशुल 16 रन बनाकर नाबाद हैं।

17:13 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: भारत का सातवां विकेट गिरा

भारत का सातवां विकेट शार्दुल ठाकुर के रूप में गिरा जिन्होंने 4 चौकों के साथ 27 रन की पारी खेली। भारत ने 7 विकेट पर 510 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अभी अंशुल कंबोज और हर्ष दुबे मौजूद हैं।

16:58 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: 204 रन बनाकर आउट हुए करुण नायर

करुण नायर ने पहली पारी में 204 रन बनाए और आउट हो गए। इंडिया ने छठा विकेट गंवा दिया। इस टीम ने अब तक 6 विकेट पर 485 रन बना लिए हैं। क्रीज पर हर्ष दुबे और शार्दुल ठाकुर मौजूद हैं।

16:23 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: करुण ने लगाया दोहरा शतक

करुण नायर ने चौका लगाकर अपना दोहरा शतक 272 गेंदों पर पूरा किया। भारत ने इस मैच में 5 विकेट पर 454 रन बना लिए हैं। करुण का साथ शार्दुल ठाकुर दे रहे हैं।

16:18 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: भारत का 5वां विकेट गिरा

भारत ने 5वां विकेट नितीश रेड्डी के रूप में गंवा दिया। भारत का ये विकेट 445 रन के स्कोर पर गिरा। नितीश रेड्डी ने इस मैच में सिर्फ 7 रन की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर क्रीज पर आ चुके हैं।

15:53 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: 94 रन पर आउट हुए ध्रुव जुरेल

ध्रुव जुरेल ने शानदार बैटिंग की, लेकिन वो शतक से चूक गए। उन्होंने 120 गेंदों पर 94 रन बनाए। भारत ने 4 विकेट पर 427 रन बना लिए हैं। क्रीज पर अब नितीश कुमार रेड्डी आए हैं।

15:43 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू हुआ

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है और इंडिया ने 3 विकेट पर 418 रन बना लिए हैं। नायर अभी 187 रन पर जबकि ध्रुव 89 रन पर खेल रहे हैं।

15:22 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: दोहरे शतक के करीब करुण नायर

भारतीय बल्लेबाज दोहरे शतक के करीब हैं और अभी 186 रन पर नाबाद हैं। हालांकि दूसरे दिन की शुरुआत में उन्हें सावधानी से खेलना होगा, लेकिन टेस्ट टीम में वापसी के बाद उन्होंने इंग्लैंड में जिस तरह से खेला है इससे उम्मीद है कि वो प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं।

14:50 (IST) 31 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: 3.30 बजे शुरू होगा मैच

इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन की खेल की शुरुआत भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे से होगी। इस मैच की पहली पारी में पहले दिन भारत ने अपनी दमदार बैटिंग की वजह से पूरी तरह से मैच पर अपना शिंकजा कस लिया था।

22:55 (IST) 30 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: पहले दिन का खेल खत्म, इंडिया का स्कोर 3 विकेट पर 409 रन

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंडिया ए टीम ने 3 विकेट पर 409 रन बनाए। पहले दिन करुण नायर 186 रन बनाकर जबकि ध्रुव जुरेल 82 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच पहले दिन चौथे विकेट के लिए 177 रन की बेहतरीन साझेदारी हुई। खेल के पहले दिन इंडिया पूरी तरह से इंग्लैंड पर हावी नजर आई।

22:38 (IST) 30 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: इंडिया के 400 रन हूए पूरे

लायंस के खिलाफ इंडिया ने 86 ओवर में 3 विकेट पर 400 रन बना लिए हैं। करुण नायर दोहरे शतक के करीब हैं और 182 रन पर खेल रहे हैं। ध्रुव जुरेल अभी 78 रन बनाकर खेल रहे हैं।

22:10 (IST) 30 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: ध्रुव जुरेल का अर्धशतक

ध्रुव जुरेल ने पहली पारी में 68 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। भारत ने अब तक 80 ओवर में 3 विकेट पर 351 रन बना लिए हैं। चौथे विकेट के लिए करुण और ध्रुव के बीच 144 गेंदों पर 119 रन की साझेदारी कर ली है।

21:50 (IST) 30 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: करुण नायर ने पूरे किए 150 रन

करुण नायर काफी अच्छी बैटिंग कर रहे हैं और उन्होंने 150 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 206 गेंदों पर एक छक्का और 21 चौकों की मदद से ये बन बनाए।

21:43 (IST) 30 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: भारत का स्कोर 300 के पार

इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 70 ओवर में 3 विकेट पर 302 रन बना लिए हैं। करुण नायर अभी 138 रन बनाकर जबकि ध्रुव जुरेल 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21:21 (IST) 30 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: इंडिया का स्कोर 250 के पार

इंडिया ए ने अब तक लायंस के खिलाफ पहली पारी में 63 ओवर में 3 विकेट पर 258 रन बना लिए हैं। करुण नायर अभी 114 रन बनाकर खेल रहे हैं।

20:55 (IST) 30 May 2025
Ind A vs Eng Lions Test Live Score: करुण ने पूरा किया शतक

करुण नायर ने 155 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। ये उनके फर्स्ट क्लास क्रिकेट करियर का 24वां शतक रहा। इंडिया ने 60 ओवर में 3 विकेट पर 260 रन बना लिए हैं।