Ind vs Ban 3rd T20: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला नागपुर में खेला गया। इस मैच को भारत ने 30 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही भारत ने टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने बंग्लादेश के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य रखा था। भारत की ओर से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ने का काम किया। बांग्लादेश के कप्तान महमुदूल्लाह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

 

Live Blog

Highlights

    22:26 (IST)10 Nov 2019
    दुबे का जलवा

    अंतिम के ओवरों में शिवम दुबे ने दो गेंदों में लगातार दो विकेट झटकर भारत को मैच में पूरी तरह से वापस ला दिया।  

    22:18 (IST)10 Nov 2019
    30 गेंद में 50 रन की जरूरत

    बांग्लादेश को 30 गेंद में 50 रन चाहिए। भारतीय गेंदबाजों की कोशिश अंतिम के ओवरों में बेहतर गेंदबाजी करने की होगी।

    22:09 (IST)10 Nov 2019
    भारत को बड़ी सफलता

    दो विकेट जल्दी गिरने के बाद मोहम्मद नईम और मोहम्मद मिथुन के बीच 98 रन की अहम साझेदारी हुई। मिथुन को 27 के स्कोर पर आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई।

    21:56 (IST)10 Nov 2019
    लगातार झटकने होंगे विकेट

    युजवेंद्र चहल के ओवर में दो बार रन आउट का मौका आया, लेकिन दोनों बार थोड़ी सी चूक की वजह से भारत विकेट से दूर रह गया। भारत को जीत के लिए लगातार विकेट लेने होंगे।

    21:43 (IST)10 Nov 2019
    नईम ने जड़ा जोरदार छक्का

    वॉशिंगटन सुंदर की पहली गेंद पर नईम ने जोरदार छक्का लगाया। भारत के लिए पांचवां गेंदबाज सिरदर्द बनना हुआ है। रोहित को जल्द ही सोचना होगा।

    21:33 (IST)10 Nov 2019
    फॉर्म में नईम

    चहल के ओवर में लगातार तीन चौके लगने के बाद शिवम दुबे के ओवर में भी नईम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। नईम ने इस ओवर में दो लगातार चौके लगाए। 

    21:20 (IST)10 Nov 2019
    5 ओवर में 18 रन

    पहले पांच ओवर का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दो विकेट खोकर 18 रन बना लिए हैं।  भारतीय गेंदबाज लगातार उन पर दबाब बना रहे हैं।

    21:09 (IST)10 Nov 2019
    चहर ने झटके दो विकेट

    लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। दीपक चहर ने अपने पहले ही ओवर में लिटन दास और सौम्य सरकार को पवेलियन भेजा।

    20:46 (IST)10 Nov 2019
    175 रनों का लक्ष्य

    केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के अर्धशतक की बदौलत भारत ने बंग्लादेश के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से अय्यर ने सबसे अधिक 62 रन बनाए।

    20:34 (IST)10 Nov 2019
    2 ओवर का खेल बाकी

    मनीष पांडे 7 गेंद में 12 के स्कोर पर पहुंच गए हैं पांडे को अंत के ओवरों में भारत के लिए अधिक से अधिक रन बटोरना चाहेंगे। पांडे का साथ दुबे भी निभा रहे हैं।

    20:26 (IST)10 Nov 2019
    6 के स्कोर पर आउट पंत

    ऋषभ पंत एक बार फिर फ्लॉर रहे और बड़े शॉट लगाने की कोशिश में बोल्ड होकर पवेलियन लौटे। पंत को सौम्या सरकार ने 6 के स्कोर पर आउट किया।

    20:18 (IST)10 Nov 2019
    17 गेंद में 35 रनों की साझेदारी

    पंत और अय्यर के बीच महज 17 गेंद में 35 रनों की साझेदारी हो चुकी है। अय्यर ने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक पूरा किया।

    20:10 (IST)10 Nov 2019
    59 रनों की साझेदारी टूटी

    केएल राहुल और श्रेयस अय्यर के बीच 59 रनों की साझेदारी को अल-अमीन हुसैन तोड़ा। अल-अमीन हुसैन की गेंद पर राहुल 52 रन बनाकर आउट हुए।

    19:58 (IST)10 Nov 2019
    राहुल ने जड़ा अर्धशतक

    राहुल ने अपने टी-20 करियर का छठा अर्धशतक पूरा किया। राहुल और अय्यर ने 40 गेंद में 59 रन की साझेदारी पूरी कर ली है।

    19:51 (IST)10 Nov 2019
    राहुल ने जड़ा चौका

    श्रेयस अय्यर एक छोर से राहुल का बखूबी साथ दे रहे हैं। अमीनुल की गेंद पर चौका लगाकर राहुल 45 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। राहुल यहां अर्धशतक बनाना चाहेंगे।

    19:43 (IST)10 Nov 2019
    21 गेंद में 23 रन की साझेदारी

    केएल राहुल और अय्यर के बीच 21 गेंद में 23 रन की साझेदारी हो चुकी है। दोनों ही बल्लेबाज धीमी गति से रन रेट को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

    19:34 (IST)10 Nov 2019
    धवन भी लौटे पवेलियन

    सैफ़ुल इस्लाम ने शिखर धवन को भी महमुदूल्लाह के हाथों कैच आउट कराया। धवन 16 गेंदों में सिर्फ 19 रन ही बना सकें। धवन के बाद अय्यर बल्लेबाजी करने आए हैं।

    19:24 (IST)10 Nov 2019
    धवन का चौका

    अल-अमीन हुसैन की लगातार दो गेंदों पर चौका जड़कर शिखऱ धवन ने स्कोर को 10 के पार पहुंचाया। दूसरी छोर पर केएल राहुल समय ले रहे हैं।

    19:13 (IST)10 Nov 2019
    क्लीन बोल्ड हुए रोहित

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान रोहित शर्मा दूसरे ही ओवर में क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए।

    19:05 (IST)10 Nov 2019
    धीमी है पिच

    पहले ओवर से सिर्फ तीन रन आए। रोहित और धवन ने संभलकर पारी का आगाज किया है। पिछ धीमी नजर दिखाई पड़ रही है।

    18:50 (IST)10 Nov 2019
    पांडे को मौका

    रोहित ने पहले दोनों टी20 मैचों की टीम में कोई बदलाव नहीं किया, जिससे मनीष पांडे को खेलने का नहीं मिला। हालांकि, रोहित ने मनीष पांडे पर भरोसा जताया।

    18:43 (IST)10 Nov 2019
    भारत की बल्लेबाजी

    बांग्लादेश के कप्तान महमुदूल्लाह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।  भारतीय टीम ने एक बदलाव किया है, टीम में क्रुणाल पंड्या की जगह मनीष पांडे को जगह मिली है।

    18:36 (IST)10 Nov 2019
    पठान को महमूदुल्लाह में दिखाई दिए धोनी

    भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान का मानना है कि बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह रियाद में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी की झलक दिखती है।

    18:22 (IST)10 Nov 2019
    रहीम को रोकना जरूरी

    मुशफिकुर रहीम ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास काफी अनुभव है। वह स्पिन और तेज गेंदबाजी के खिलाफ सहज हैं। बांग्लादेश के लिए उन्हें सबसे ज्यादा जिम्मेदारी उठानी होगी। उन्हें महमुदूल्लाह से ज्यादा अनुभव है।

    18:00 (IST)10 Nov 2019
    पंत के बचाव में रोहित

    रोहित शर्मा ने शनिवार को आलोचनाओं से घिरे ऋषभ पंत का समर्थन करते हुए आलोचकों से कहा कि उसे छोड़ दें क्योंकि वह सिर्फ टीम प्रबधंन की रणनीति पर अमल की कोशिश कर रहा है।

    17:37 (IST)10 Nov 2019
    चहल के पास 50 विकेट पूरा करने का मौका

    लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल टी-20 में इंटरनैशनल स्तर पर अपने 50 विकेट पूरे करने से महज 1 विकेट की दूरी पर हैं। चहल आज यह खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

    17:17 (IST)10 Nov 2019
    मैच से पहले बोले बांग्लादेशी कोच

    बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो ने कहा कि उनकी टीम रविवार को टी20 श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले में भारत के कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण का फायदा उठाकर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।