India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला गया।इस मैच में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की और सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। स्टीव स्मिथ के शतक के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 287 रनों का लक्ष्य दिया था।

इस लक्ष्य का पीछा करने जब टीम इंडिया उतरी तो चोट के चलते शिखर धवन मैदान से बाहर ही रहे। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने इस लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया। दोनों अच्छी लय में दिखे लेकिन केएल राहुल आउट हो गए। इसके बाद कोहली और रोहित के बीच कमाल शतकीय साझेदारी हुई।

रोहित ने 119 रनों की आतिशी पारी खेलकर मुकाबला टीम इंडिया की झोली में डाल दिया। इसके बाद कोहली ने भी 89 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, बाद के ओवरों में अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ सीरीज 2-1 से विराट सेना ने अपने नाम कर ली है।

 

Live Blog

Highlights

    21:04 (IST)19 Jan 2020





















    भारत ने जीती 2-1 से सीरीज

    287 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ सीरीज 2-1 से भारत के नाम हो गई है।

    20:41 (IST)19 Jan 2020





















    श्रेयस का एक और कमाल चौका

    श्रेयस अय्यर अब शानदार लय में खेलते दिख रहे हैं और लगातार चौके जड़ रहे हैं। 43 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 246 पर दो विकेट है। 

    20:23 (IST)19 Jan 2020





















    68 रनों की दरकार

    इस मुकाबले को जीतने के लिए अब टीम इंडिया को 66 गेंदों यानी की 11 ओवर में 68 रनों की दरकार है। कोहली 70 और अय्यर 4 रन पर खेल रहे हैं। 

    20:05 (IST)19 Jan 2020





















    विराट ने पूरा किया अर्धशतक

    चौके के साथ विराट कोहली ने 36वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।  टीम इंडिया का स्कोर अब 200 के पार चला गया है। 

    19:49 (IST)19 Jan 2020





















    रोहित ने जड़ा छक्का

    32वां ओवर लेकर हेजलवुड आए थे और इस ओवर में रोहित शर्मा ने कमाल का छक्का जड़ दिया है। विराट के साथ अब साझेदारी 100 के पार हो गई है। 

    19:40 (IST)19 Jan 2020





















    रोहित का शतक पूरा

    30वें ओवर में रोहित शर्मा ने एक और कमाल का शतक जड़ दिया है। टीम का स्कोर अब 150 के पार चला गया है। कमाल की बल्लेबाजी। 

    19:30 (IST)19 Jan 2020





















    रोहित ने जड़ा छक्का

    27वें ओवर में रोहित ने कमाल का छक्का जड़कर अपना स्कोर 86 पर पहुंचा दिया है। कमाल की बल्लेबाजी हिटमैन के द्वारा। 

    19:18 (IST)19 Jan 2020





















    विराट ने जड़ा चौका

    23वें ओवर में विराट कोहली ने कमाल का चौका जड़ दिया है। रोहित और कोहली कमाल की लय में दिख रहे हैं। भारत का स्कोर 117 रन है। 

    19:07 (IST)19 Jan 2020





















    20 ओवर के बाद भारत

    20 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर 96 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 60 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

    18:51 (IST)19 Jan 2020





















    रोहित का अर्धशतक पूरा

    टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कमाल का अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनका 44वां अर्धशतक है। कमाल की बल्लेबाजी। 

    18:45 (IST)19 Jan 2020





















    विराट कोहली मैदान में

    केएल राहुल के आउट होने के बाद अब विराट कोहली मैदान में आ गए हैं। रोहित और विराट को पारी संवारनी होगी। 13 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 71 रन है। 

    18:36 (IST)19 Jan 2020





















    9000 रन पूरे

    टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे में 9000 रन पूरे कर लिए हैं। ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय हो गए हैं। 

    18:31 (IST)19 Jan 2020





















    हेजलवुड ने डाला मेडन ओवर

    10 ओवर का खेल हो चुका है और भारत ने बिना विकेट गंवाए 287 के जवाब में 61 रन बना लिए हैं। हेजलवुड अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और मेडन ओवर डाला है। 

    18:18 (IST)19 Jan 2020





















    रोहित को रोकना मुश्किल

    7 ओवर का खेल हो चुका है और रोहित शर्मा आतिशी लय में खेलते दिख रहे हैं। टीम इंडिया का स्कोर 47 पर पहुंच गया है। उन्हें रोकना मुश्किल दिख रहा है। 

    18:04 (IST)19 Jan 2020





















    हिटमैन ने जड़ा छक्का

    चौथा ओवर भारत के लिए शानदार रहा और इस ओवर में रोहित ने पहले चौका जड़ा और फिर छक्का जड़ दिया है। कमाल की बल्लेबाजी भारत के द्वारा। 

    18:00 (IST)19 Jan 2020





















    केएल राहुल का चौका

    रोहित शर्मा के बाद केएल राहुल ने अब शानदार चौका जड़ दिया है। दोनों कमाल की लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत का स्कोर अब 20 पर पहुंच गया है। 

    17:51 (IST)19 Jan 2020





















    भारत की अच्छी शुरुआत

    शिखर धवन के चोटिल आउट होने के बाद अब केएल राहुल और रोहित शर्मा मैदान में उतरे हैं। भारत के सामने 287 रनों का टारगेट है। 

    17:16 (IST)19 Jan 2020





















    ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 286 रन

    इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के शतक के दम पर भारत को 287 रनों का लक्ष्य दिया है। अब भारतीय बल्लेबाजों को दम दिखाना होगा।

    17:00 (IST)19 Jan 2020





















    स्मिथ आउट

    273 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लगा है और अय्यर ने कमाल का कैच लपका है। स्मिथ 131 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 

    16:43 (IST)19 Jan 2020





















    टर्नर आउट

    238 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को छठां झटका लगा है। एश्टन टर्नर 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। स्मिथ शतक लगाकर खेल रहे हैं। 

    16:29 (IST)19 Jan 2020





















    कैरी हुए आउट

    231 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को 5वां झटका लगा है और एलेक्स कैरी आउट हो गए हैं। कुलदीप यादव को यह सफलता मिली है। 

    16:10 (IST)19 Jan 2020





















    200 के पार ऑस्ट्रेलिया

    37 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 200 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। स्मिथ अपने शतक के काफी करीब आ गए हैं। 

    15:49 (IST)19 Jan 2020





















    स्टार्क आउट

    173 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका  लगा है और लाबुशाने के बाद स्टार्क भी बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। एक ही ओवर में दो विकेट झटका है। 

    15:43 (IST)19 Jan 2020





















    लाबुशाने का अर्धशतक पूरा

    31 वें ओवर में लाबुशाने ने अपने करियर का पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है। स्मिथ के साथ वह कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

    15:29 (IST)19 Jan 2020





















    150 के पार ऑस्ट्रेलिया

    27वें ओवर का खेल चल रहा है और ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अब 150 के पार पहुंच गया है। भारतीय गेंदबाजों की कोशिश होगी कि वह जल्द से जल्द एक साझेदारी को तोड़ें। 

    15:12 (IST)19 Jan 2020





















    स्मिथ का अर्धशतक पूरा

    23वें ओवर में स्मिथ ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। पिछले मैच में भी उन्होंने 98 रनों की पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अभी 121 रन है। 

    14:52 (IST)19 Jan 2020





















    जडेजा का कमाल ओवर

    16वां ओवर और अपने खाते का पहला ओवर लेकर जडेजा आए थे और इस ओवर से केवल 2 रन ही आए। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर अभी केवल 85-2 है। 

    14:34 (IST)19 Jan 2020





















    पनप रही साझेदारी

    ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट गिरने के बाद अब स्मिथ और लाबुशाने के बीच कमाल की साझेदारी पनप रही है। 12 ओवर के बाद मेहमान टीम का स्कोर 65 रन है। 

    14:18 (IST)19 Jan 2020





















    भारत को दूसरी सफलता

    46 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लगा है और एरॉन फिंच 19 रन बनाकर रन आउट हो गए हैं। स्टीव स्मिथ की गलती से भारत को दूसरी सफलता मिल गई है। 

    14:03 (IST)19 Jan 2020





















    सैनी ने डाला कमाल ओवर

    इस मुकाबले का छठा और पहला ओवर अपने खाते का नवदीप सैनी लेकर आए थे और इस ओवर में उन्होंने केवल 1 रन ही दिया। सामने स्मिथ बल्लेबाजी कर रहे थे। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 28 रन है।

    13:56 (IST)19 Jan 2020





















    भारत को बड़ी सफलता

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सिर्फ तीन रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर केएल राहुल के हाथों काच आउट हो गए।

    13:38 (IST)19 Jan 2020





















    फिंच ने जड़ा चौका

    मोहम्मद शमी की गेंद पर एरोन फिंच ने पारी का पहला चौका लगाया। बुमराह ने पहले ओवर में सिर्फ तीन रन खर्चे थे। शमी का दूसरा ओवर में महंगा रहा।

    13:26 (IST)19 Jan 2020





















    बल्लेबाजों के लिए अनुकूल पिच

    भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस में कहा कि टॉस हारना उनके लिए ठीक ही रहा। वह बाद में चेज करना चाहेंगे। विकेट बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जा रही है। 

    13:17 (IST)19 Jan 2020





















    भारत में कोई बदलाव नहीं

    फिंच ने केन रिचर्डसन की जगह जोश हेजलवुड को टीम में शामिल किया है। वहीं भारतीय कप्तान ने अपनी विनिंग कॉम्बिनेश के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं किया है। 

    13:06 (IST)19 Jan 2020





















    ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस

    ऑस्ट्रेलिया कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।

    12:56 (IST)19 Jan 2020





















    बुमराह की शानदार गेंदबाजी

    चोट से उबरकर वापसी करने वाले जसप्रीत बुमराह की कसी हुई गेंदबाजी भारत के लिए एक और सकारात्मक पहलू रहा। उन्होंने एक छोर से दबाव बनाया और दूसरे छोर से विकेट मिलते रहे।

    12:46 (IST)19 Jan 2020





















    बददलाव की संभावना कम

    ऑस्ट्रेलिया भी हार के बाद बहुत ज्यादा बदलाव करेगा ऐसी संभावना नहीं है। कुलदीप के ओवर में दो विकेट गंवाने से पहले वह लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में बना हुआ था।

    12:31 (IST)19 Jan 2020





















    यहां देख सकते हैं लाइव मैच

    India vs Australia 3rd ODI मैच का लाइव प्रसारण आप Star Sports Network पर देख सकते हैं। Star Sports 1, Star Sports HD1, Star Sports 2 and Star Sports HD2 पर इंग्लिश कमेंट्री के साथ मैच को देखा जा सकता है। वहीं, Star Sports 3 और Star Sports 3 एचडी पर आप हिंदी कमेंट्री के साथ मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

    12:10 (IST)19 Jan 2020





















    पंत पर नजरें

    पिछले मैच में चोटिल ऋषभ पंत की जगह मनीष पांडे को खेलने का मौका मिला और यह देखना होगा कि बाएं हाथ का यह विकेटकीपर बल्लेबाज मैच के लिए फिट हो पाएगा या नहीं। राजकोट में भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण राहुल की पारी रही जो उन्होंने नंबर पांच पर खेली।

    11:59 (IST)19 Jan 2020





















    भारत की दमदार वापसी

    इस सीरीज के शुरू से ही रोमांचक होने की संभावना थी लेकिन जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की उससे एकबारगी लगने लगा था कि वह वह भारत में लगातार दूसरी सीरीज जीतने में कामयाब रहेगा। लेकिन भारत ने दमदार वापसी की।