Ind vs Aus India vs Australia 3rd ODI: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रविंद्र जडेजा की जोड़ी ने ग्लेन मैक्सवेल को रन आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। टी-20 सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद मैक्सवेल वनजे सीरीज में भी लगातार रन बना रहे हैं। रांची में पांच वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी मैक्सवेल आसानी से बड़े-बड़े शॉट्स लगा रहे थे। खासतौर पर रविंद्र जडेजा, केदार जाधव और कुलदीप यादव की गेंदों पर मैक्सवेल ने जमकर रन बटोरने का काम किया। मैक्सवेल तेजी से अर्धशतक की ओर बढ़ रहे थे, पारी के 42वें ओवर की पहली गेंद पर मैक्सवेल ने डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का लगाया। इसी ओवर की अंतिम गेंद पर खराब तालमेल और जडेजा के सटीक थ्रो की वजह से उन्हें आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। दरअसल, ओवर की आखिरी गेंद पर शॉन मार्श ने हल्के हाथों से खेलकर मैक्सवेल को रन लेने के लिए कहा, इसी बीच जडेजा ने तेजी से थ्रो महेंद्र सिंह के हाथों में फेंक दी।
महेंद्र सिंह धोनी ने बिना देर किए ही गेंद को स्टंप से लगाया और इस तरह धोनी-जडेजा की जोड़ी ने भारत को बड़ी सफलता दिलाने का काम किया। मैक्सवेल 31 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले ऑस्ट्रेलिय ने टॉस हारकर शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 314 रनों का टारगेट खड़ा किया। कप्तान एरोन फिंच और उस्मान ख्वाजा के बीच पहले विकेट के लिए 193 रनों की साझेदारी की। एरोन फिंच शतक बनाने से चूक गए लेकिन ख्वाजा वनडे करियर का अपना पहला शतक जड़ने मे कामयाब रहे।
— DRV (@OyePKMKB) March 8, 2019
उस्मान ख्वाजा 113 गेंदों में 104 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर जसप्रीत बुमराह को कैच थमा बैठे। वहीं एरोन फिंच को 93 के स्कोप पर कुलदीप यादव ने एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। कुलदीप ने फिंच के अलावा शॉन मार्श और पीटर हैंड्सकॉम्ब को भी पवेलियन भेजने का काम किया।