India vs Australia: टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए आखिरी मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर सिर्फ तीन रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हो गए। लेकिन स्मिथ-लाबुशाने ने शानदार पारी खेली जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 287 रनों का टारगेट रखा था।
इस लक्ष्य का पीछा करने जब टीम इंडिया उतरी तो चोट के चलते शिखर धवन मैदान से बाहर ही रहे। केएल राहुल और रोहित शर्मा ने इस लक्ष्य का पीछा करना शुरू किया। दोनों अच्छी लय में दिखे लेकिन केएल राहुल आउट हो गए। इसके बाद कोहली और रोहित के बीच कमाल शतकीय साझेदारी हुई।
रोहित ने 119 रनों की आतिशी पारी खेलकर मुकाबला टीम इंडिया की झोली में डाल दिया। इसके बाद कोहली ने भी 89 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं, बाद के ओवरों में अय्यर ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ सीरीज 2-1 से विराट सेना ने अपने नाम कर ली है।

287 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 7 विकेट से जीत लिया। इसी के साथ सीरीज 2-1 से भारत के नाम हो गई है।
89 रनों के अपने स्कोर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली बोल्ड हो गए। 274 के स्कोर पर टीम इंडिया को तीसरा झटका लगा है।
रोहित के आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर कमाल की लय में दिख रहे हैं और शानदार चौके जड़ रहे हैं। 42 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 235 पर पहुंच गया है।
206 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा है और रोहित शर्मा 119 रन बनाकर आउट हो गए हैं। अब विराट कोहली से जीत दिलाने की उम्मीद होगी।
34वें ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली ने कमिंस को कमाल का चौका जड़ा है। इस चौके के साथ कोहली अपने अर्धशतक के काफी करीब आ गए हैं।
287 रनों के जवाब में उतरी टीम इंडिया ने एक विकेट खोकर रोहित शर्मा के शतक के साथ 156 रन बना लिए हैं। विराट कोहली अर्धशतक के करीब आ गए हैं।
रोहित शर्मा को रोकना अब मुश्किल दिख रहा है और वह कमाल की लय में दिखते हुए छक्का जड़ रहे हैं। रोहित इस छक्के के साथ 93 पर पहुंच गए हैं।
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अब 80 पर पहुंच गए हैं। 25 ओर का खेल चल रहा है और भारत का स्कोर 127 पर पहुंच गया है।
21वें ओवर में टीम इंडिया ने 100 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। रोहित-विराट अच्छी लय में दिख रहे हैं। रोहित खतरनाक दिख रहे हैं।
17वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने कमाल का चौका जड़ा है। टीम इंडिया का स्कोर अब 88 पर पहुंच गया है।
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने कमाल का चौका जड़ा और इसी के साथ टीम इंडिया का स्कोर 77 और रोहित का 49 पर पहुंच गया है।
69 के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा है और केएल राहुल 19 रन बनाकर आउट हो गए हैं। एगर को पहली सफलता मिली है।
11 ओवर के बाद टीम इंडिया ने 64 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 42 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह अर्धशतक से केवल 8 रन दूर हैं। कमाल की बल्लेबाजी हो रही है।
9वें ओवर की पहली गेंद पर रोहित शर्मा के चौके से टीम इंडिया का स्कोर 50 के पार चला गया है। रोहित 35 रन बनाकर खेल रहे हैं।
5 ओवर का खेल हो चुका है और टीम इंडिया ने 38 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा आतिशी लय में खेलते हुए छक्के चौकों की बारिश कर रहे हैं।
चौथा ओवर लेकर स्टार्क आए थे और इस ओवर में रोहित शर्मा ने एक और कमाल का चौका जड़ दिया है। दोनों आतिशी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं।
इस मुकाबले का दूसरा ओवर लेकर मिशेल स्टार्क आए थे और इस ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने कमाल का चौका जड़कर भारत का स्कोर 10 पर पहुंचा दिया है।
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ के शतक के दम पर भारत को 287 रनों का लक्ष्य दिया है। अब भारतीय बल्लेबाजों को दम दिखाना होगा।
276 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को आठवां झटका लगा है और पैट कमिंस बिना खाता खोले ही शमी का शिकार हो गए हैं। कमाल की यार्कर गेंद थी।
46वें ओवर का खेल चल रहा है और ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 250 के पार चला गया है। एगर और स्मिथ की जोड़ी अभी मैदान में है। स्मिथ अच्छी लय में खेल रहे हैं।
236 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने स्मिथ का शतक हासिल किया है। कमाल की बल्लेबाजी। 44वें ओवर का खेल चल रहा है।
40 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया की टीम 223 पर पहुंच गई है। स्मिथ अपने शतक के काफी करीब हैं। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश होगी कि वह 300 के पार जाए।
35 ओवर का खेल समाप्त हो गया है और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 4 विकेट खोकर 183 रन बना लिए हैं। स्मिथ और कैरी की जोड़ी अभी मैदान में है। सिमथ को शतक का इंतजार है।
173 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा है और कोहली ने कमाल का कैच लेकर लाबुशाने को आउट कर दिया है।
30 ओवर का खेल हो चुका है और स्मिथ-लाबुशाने के बीच अब 100 से अधिक रनों की साझेदारी हो गई है। टीम का स्कोर 165 पर पहुंच चुका है। लाबुशाने अपने अर्धशतक के करीब हैं।
25 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दो विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं। स्टीव स्मिथ और लाबुशाने कमाल की लय में दिख रहे हैं।
19वें ओवर का खेल चल रहा है और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। स्मिथ और लाबुशाने के बीच कमाल की साझेदारी हो रही है।
13 ओवर का खेल हो चुका है और ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2 विकेट खोकर 78रन बना लिए हैं। लाबुशाने इस मुकाबले में भी अच्छी लय में दिख रहे हैं।
डेविड वार्नर-फिंच के आउट होने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 50 के पार चला गया है। स्टीव स्मिथ और लाबुशाने की जोड़ी अभी मैदान में है।
7वां ओवर लेकर शमी आए थे और इस ओवर की पांचवी गेंद पर फिंच ने कमाल का छ्क्का जड़ दिया है। स्मिथ और फिंच साझेदारी बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
शिखर धवन एक बार फिर मैदान में चोटिल हो गए हैं। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है। फील्डिंग के दौरान उनके कंधे में चोट लगी है। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 27-1 है।
पहले ओवर में सिर्फ तीन रन खर्चने वाले जसप्रीत बुमराह ने दूसरे ओवर की शुरुआत खराब की। पांच रन बाई देने के बाद बुमराह ने वॉर्नर को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया।
चिन्नास्वामी के मैदान पर डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वॉर्नर के बल्ले से टी-20 और वनडे में इस पिच पर खूब रन निकले हैं। वॉर्नर आज भी बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।
एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर की कोशिश ऑस्ट्रेलिया को मजबूत शुरुआत दिलाने की होगी। दोनों ही बल्लेबाज संभलकर खेल रहे हैं और किसी तरह का रिस्क नहीं उठा रहे हैं।
ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की। भारत ने दमदार वापसी करते हुए अगला मैच अपने नाम किया। ऐसे में आज जीतने वाली टीम ट्रॉफी पर कब्जा जमाने में कामयाब रहेगी।
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने इस मैच में बड़ा बदलाव किया है। फिंच ने केन रिचर्डसन की जगह जोश हेजलवुड को टीम में शामिल किया है।
ऑस्ट्रेलिया कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया है।