India vs Afghanistan Highlights, Asia Cup 2018:  अफगानिस्तान ने सुपरफोर के अपने अंतिम मैच में भारत से कड़ा मुकाबला करते हुए मैच टाई करा लिया। अंतिम ओवर तक चले मुकाबले में भारत अपना आखिरी विकेट गंवाकर मैच में जीत हासिल करने से सिर्फ 1 रन पीछे रह गया। जीत के लिए 253 रनों की चुनौती के जवाब में भारत ने 49.5 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 252 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत का पहला विकेट 110 रनों के टीम स्कोर पर गिरा। 49 गेंदों में 57 रन बनाकर खेल रहे अंबाती रायडू को मोहम्मद नबी ने चलता किया। रायडू के जाने के कुछ देर बाद लोकेश राहुल भी पवेलियन लौट गए। 66 गेंदों में 60 रन बनाकर खेल रहे राहुल राशिद खान की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। 17 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे महेंद्र सिंह धोनी को अहमदी ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए मनीष पांडे 15 गेंदों में 8 रन बनाकर आफताब आलम का शिकार बने।

204 रन के टीम के स्कोर पर केदार जाधव को मुजीब ने रन आउट कर दिया। वह 26 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे थे। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे दिनेश कार्तिक को रिव्यू न होने की वजह से पवेलियन लौटना पड़ा। उन्हें मोहम्मद नबी ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। कार्तिक 66 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे थे। 45वें ओवर की चौथी गेंद पर दीपक चाहर के रूप में भारत को 7वां झटका लगा। वह 14 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे थे। 49वें ओवर की दूसरी गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हो गए। वह 11 गेंदों में 9 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद सिद्धार्थ कौल को भी शाहिदी ने रन आउट कर दिया। सिद्धार्थ बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आखिरी विकेट निर्णायक साबित हुआ। भारत को जीत के लिए सिर्फ 1 रन की जरूरत थी। राशिद खान की गेंद पर रवींद्र जडेजा बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में नजीब को कैच थमा बैठे। वह 34 गेंदों में 25 रन बनाकर खेल रहे थे। खलील अहमद 1 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को मोहम्मद शहजाद ने तूफानी शुरुआत दिलाई। एक छोर से शहजाद टीम के लिए लगातार रन बनाते रहे। इस दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर का पांचवां शतक भी पूरा किया। शहजाद ने 116 गेंदों में 124 रनों की पारी खेलनी है। शहजाद और जावेद अहमदी ने पहले विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी की। रहमत शाह 5 रन बनाकर जडेजा की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। जडेजा ने अगले ही ओवर में रहमत शाह को 3 रनों पर बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी।

इसके बाद हसमातुल्लाह शाहिदी को कुलदीप यादव ने धोनी के हाथों स्टंप आउट कराया। इसकी अगली ही गेंद पर यादव ने अफगानिस्तान के कप्तान असगर को खाता खोले बिना ही बोल्ड कर दिया। अंत में नबी ने 56 गेंदों में 64 रनों की विस्फोटक पारी खेली। नबी को 64 के स्कोर पर खलील अहमद ने आउट किया।

India vs Afghanistan Match Highlights, Asia Cup 2018 Super 4 Match: Full Scorecard

Live Blog

India vs Afghanistan Live Cricket Score, Asia Cup 2018 Ind vs Afg Live Cricket Score | Follow Live Score Updates in English Here

01:10 (IST)26 Sep 2018
भारत-अफगानिस्तान मुकाबला हुआ ड्रॉ

49 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर 246 रन। आखिरी ओवर में भारत को 7 रनों की जरूरत है। वहीं अफगानिस्तान को जीत के लिए भारत का सिर्फ 1 विकेट गिराना है। आखिरी ओवर राशिद खान करा रहे हैं। पहली गेंद पर कोई रन नहीं लिया। दूसरी गेंद पर रवींद्र जडेजा ने शानदार शॉट लगाया। गेंद सीमा रेखा के पार। भारत के खाते में 4 रन जुड़ेंगे। जीत के लिए अभी भी 3 रनों की जरूरत है। अगली गेंद पर 1 रन लिया। स्ट्राइक खलील अहमद के पास है। अगली गेंद पर खलील ने 1 रन लिया है। मुकाबला बराबरी पर है। 2 गेंद शेष हैं। रवींद्र जडेजा स्ट्राइक पर हैं। भारत का आखिरी विकेट गिरा। रवींद्र जडेजा आउट हो गए। मुकाबला टाई।

01:00 (IST)26 Sep 2018
भारत के 9 विकेट गिरे

49वां ओवर आफताब आलम करा रहे हैं। भारत को जीत के लिए 12 गेंदों में 13 रनों की जरूरत है। पहली गेंद पर तीन रन लेने की कोशिश में भारत को एक और झटका लग सकता है। थर्ड अंपायर ने कुलदीप यादव को आउट करार दे दिया है। वह 11 गेंदों में 9 रन बनाकर खेल रहे थे। अगली गेंद पर जडेजा ने 2 रन लिया। अगली गेंद पर हवाई शॉट लगाने की कोशिश की। बाल-बाल बचे। इस गेंद पर कोई रन नहीं लिया। अगली गेंद पर 1 रन लिया। नए बल्लेबाज सिद्धार्थ कौल स्ट्राइक पर हैं। सिद्धार्थ कौल ने 1 रन लेने की कोशिश की। अफगानिस्तान की ओर से रन आउट की अपील। भारत को एक और झटका। सिद्धार्थ कौल पवेलियन लौट गए हैं।

00:50 (IST)26 Sep 2018
भारत को जीत के लिए चाहिए 17 रन

47 ओवर की समाप्ति के बाद भारत को जीत के लिए 18 गेंदों में 17 रनों की जरूरत है। वहीं अफगानिस्तान को जीत चाहिए तो उसे भारत के शेष तीन विकेट गिराने होंगे। फिलहाल, अफगानिस्तान ने निवर्तमान एशिया कप चैंपियन की चिंता बढ़ा दी है।

00:37 (IST)26 Sep 2018
भारत को 7वां झटका

45वें ओवर में भारत को एक और झटका लगा है। आफताब ने दीपक चाहर को क्लीन बोल्ड कर दिया। दीपक 14 गेंदों में 12 रन बनाकर खेल रहे थे। आफताब का मैच में यह दूसरा विकेट है। 

00:27 (IST)26 Sep 2018
मैच पर पकड़ मजबूत करता अफगानिस्तान

अफगानिस्तान धीरे-धीरे मैच पर अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रहा है। उसने भारत के 6 विकेट झटक लिए हैं। जीत से वह 4 विकेट दूर है जबकि भारत को जीत के लिए 48 गेंदों में 42 रनों  की जरूरत होगी। 43वां ओवर राशिद खान करा रहे हैं। इस ओवर में कुल 3 रन आए। 43 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर - 216/6

00:15 (IST)26 Sep 2018
भारत को 6ठा झटका

नबी की गेंद पर दिनेश कार्तिक एलबीडब्ल्यू हो गए। वह 66 गेंदों में 44 रन बनाकर खेल रहे थे। भारत के पक्ष में अगर रिव्यू बचा होता तो दिनेश कार्तिक आउट होने से बच जाते। 40 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत ने 6 विकेट खोकर 207 रन बना लिए हैं।

23:53 (IST)25 Sep 2018
धीमी गति से जीत की ओर बढ़ता भारत

15 ओवर का खेल बचा है। भारत को जीत के लिए 90 गेंदों में 63 रन चाहिए। मुजीब अपना 7वां ओवर फेंक रहे हैं। इस ओवर में उन्होंने 6 रन दिए। भारत का स्कोर - 196/4

23:38 (IST)25 Sep 2018
भारत का स्कोर - 180/4

33वां ओवर राशिद खान करा रहे हैं। यह उनका 5वां ओवर है। ओवर की पहली 4 गेंदों में कोई रन नहीं बने हैं। 5वें और 6ठे गेंद पर सिंगल मिले। 33 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर - 180/4

23:26 (IST)25 Sep 2018
भारत का चौथा विकेट गिरा

31वें ओवर की तीसरी गेंद पर ही भारत को चौथा झटका लगा। मनीष पांडे 15 गेंदों में 8 रन बनाकर चलते बने। आफताब आलम की गेंद पर विकेट कीपर मोहम्मद शाहजाद ने  उनका कैच लिया।

23:18 (IST)25 Sep 2018
भारत को जीत के लिए चाहिए 93 रन

28 ओवर की समाप्ति पर भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिया है। 29वें ओवर की गेंद आफताब फेंक रहे हैं। उन्होंने इस ओवर में महज 2 रन दिए हैं। भारत को जीत के लिए 21 ओवर में 93 रनों की जरूरत है।

22:57 (IST)25 Sep 2018
भारत को जीत के लिए चाहिए 114 रन

24 ओवर का खेल खत्म हो चुका है। भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (6) और दिनेश कार्तिक (11) मैदान पर मौजूद हैं। जीत के लिए भारत को 26 ओवर में 114 रन बनाने हैं। भारत का स्कोर - 139/2

22:43 (IST)25 Sep 2018
भारत का दूसरा विकेट गिरा

भारत का दूसरा विकेट गिरा। 21वें ओवर की दूसरी गेंद पर स्टंपिंग की अपील की गई लेकिन राहुल पूरी तरह सुरक्षित थे। तीसरी गेंद पर केएल राहुल को अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट करार दे दिया है। दिनेश कार्तिक से डिस्कशन करने के बाद केएल राहुल ने रिव्यू लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। 66 गेंदों में 60 रन बनाकर राहुल को पवेलियन लौटना पड़ा।

22:33 (IST)25 Sep 2018
राशिद खान की अच्छी गेंदबाजी

राशिद खान अपना दूसरा ओवर करा रहे हैं। उन्होंने पारी में अब तक 1 ओवर में 7 रन दिए हैं। अपने दूसरे ओवर में पहली 5 गेंदें बीट करा चुके हैं। आखिरी गेंद पर कार्तिक ने शानदार चौका लगा दिया। भारत का स्कोर - 118/1

22:24 (IST)25 Sep 2018
भारत को लगा पहला झटका

18वें ओवर की पहली ही गेंद पर भारत को बड़ा झटका लगा है। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे अंबाती रायडू मोहम्मद नबी की गेंद पर आउट हो गए। वह 49 गेंदों में 57 रन बनाकर खेल रहे थे। हवाई शॉट खेलने की कोशिश कर रहे रायडू का कैच नजीब ने पकड़ा।

22:19 (IST)25 Sep 2018
अंबाती रायडू का अर्द्धशतक पूरा

नबी की गेंद पर सिंगल लेते हुए अंबाती रायडू ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का 8वां अर्द्धशतक पूरा कर लिया। वह 45 गेंदों में 51 रन बनाकर खेल रहे हैं। इसके लिए उन्होंने मैच में 3 चौके और 4 छक्के लगाए हैं।

22:12 (IST)25 Sep 2018
अफगानिस्तान की शानदार फील्डिंग

14वां ओवर मोहम्मद नबी करा रहे हैं। पहली 4 गेंदों पर ंमहज 3 रन मिले हैं। 5वीं गेंद पर दूसरा रन लेते हुए रन आउट की अपील की गई जिसे थर्ड अंपायर ने खारिज कर दिया है। नजीबुल्लाह ने डायरेक्ट हिट से रायडू का विकेट खतरे में डाल दिया था। आखिरी गेंद पर राहुल ने 1 रन लिया। 14 ओवर की समाप्ति पर भारत का स्कोर - 86/0

22:04 (IST)25 Sep 2018
12 ओवर में भारत ने बनाए बिना किसी नुकसान के 76 रन

मोहम्मद नबी के हाथ में गेंद है। 11 ओवर का खेल खेला जा चुका है। पहली गेंद पर केएल राहुल ने 1 रन लिया। दूसरी गेंद पर रायडू ने 1 रन लिया। तीसरी गेंद पर कोई रन नहीं मिला। चौथी गेंद पर राहुल ने फिर सिंगल लिया। 5वीं गेंद पर कोई रन नहीं मिला। आखिरी गेंद भी डॉट बॉल। इस ओवर में केवल तीन रन आए। भारत को जीत के लिए 32 ओवर में  177 रनों की जरूरत है। भारत का स्कोर - 76/0

21:55 (IST)25 Sep 2018
अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं अंबाती रायडू

रॉयडू अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने शानदार चौका लगाया। फिलहाल वह 24 गेंदों में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं। 10 ओवर समाप्त होने के बाद भारत का स्कोर बिना किसी नुकसान के 64 रन। 

21:42 (IST)25 Sep 2018
केएल राहुल के पास बड़ा मौका

केएल राहुल और रायडू संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों के पास यहां एक बड़ी पारी खेलने का मौका है। केएल राहुल की कोशिश फाइनल से पहले एक यादगार पारी खेल टीम में जगह बनाने की होगी। 

21:29 (IST)25 Sep 2018
भारत की शानदार शुरुआत

पहले तीन ओवर का खेल हो चुका है। भारत की ओर से अंबाती रायडू और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की है। वहीं अफताब आलाम और रहमान लगातार विकेट लेने का प्रयास कर रहे हैं।  

20:24 (IST)25 Sep 2018
नबी 64 रन बनाकर आउट

खलील अहमद ने नबी को 64 के स्कोर पर आउट किया। नबी ने 56 गेंदों में 64 रन बनाए। कुलदीप यादव ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा।  

20:20 (IST)25 Sep 2018
आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं नबी

राशिद खान और मोहम्मद नबी टीम के स्कोर को 260 से ऊपर पहुंचाने का प्रयास करेंगे।  खलील अहमद की गेंद पर नबी ने छक्का लगाया।  नबी 32 गेंदों में 57 रन बना चुके हैं। स्कोर-243/7(47)

20:06 (IST)25 Sep 2018
मोहम्मद नबी ने जड़ा अर्धशतक

मोहम्मद नबी ने अपना 12वां अर्धशतक पूरा किया। नबी ने अफगानिस्तान की टीम को सम्मानजनक स्कोर से आगे पहुंचा दिया है। भारतीय टीम के लिए इस लक्ष्य को पाना आसान नहीं होगा। स्कोर-226/6(44)

19:46 (IST)25 Sep 2018
124 रन बनाकर शहजाद आउट

केदार जाधव ने आखिरकार भारत को शहजाद का विकेट दिलाया। शहजाद ने 115 गेंदों में 124 रनों की पारी खेली। शहजाद के आउट होने से टीम के स्कोर पर भी फर्क पड़ेगा। स्कोर- 184/6(39)

19:32 (IST)25 Sep 2018
अकेले दम पर टीम को संबाल रहे हैं शहजाद

शहजाद ने 88 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद शहजाद ने रन बनाने की रफ्तार को धीमा कर दिया है। वह जानते हैं कि अफगानिस्तान को अगर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचना है तो उनका पिच पर खड़े रहना जरूरी है। स्कोर- 169/5(36)

19:13 (IST)25 Sep 2018
दीपक चहर को मिला डेब्यू विकेट

दीपक चहर ने गुलबादिन नाइब को आउट कर वनडे मैच में अपनी पहली सफलता हासिल की। नाइब ने शहजाद का अच्छा साथ दिया। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 50 रनों की साझेदारी हुई थी। स्कोर- 144/5(31)

19:00 (IST)25 Sep 2018
शहजाद ने जड़ा शानदार शतक

मोहम्मद शहजाद शतक के करीब पहुंचने के बाद संभलकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दीपक चहर के ओवर में शहजाद ने चौका लगाकर शतक लगाया।  शहजाद का यह पांचवां वनडे शतक है। 

18:46 (IST)25 Sep 2018
25 ओवर के बाद 117 रन

जडेजा की गेंद पर शहजाद बड़ा शॉट लगाने से नहीं चूक रहे हैं। 95 रनों के बाद शहजाद ने रन बनाने की रफ्तार को धीमा कर दिया है। स्कोर- 117/4(25)

18:32 (IST)25 Sep 2018
शतक के करीब शहजाद

अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद को अंपायर ने आउट दिया। रिव्यू लिया गया और वह नोट आउट पाए गए। 75 गेंदों में 93 रन बनाकर शहजाद अभी भी मैदान पर बने हुए हैं। स्कोर - 110/4(21)

18:23 (IST)25 Sep 2018
अफगानिस्तान की टीम ने पूरे किए 100 रन

कुलदीप यादव दो विकेट लेने के बाद आत्मविश्वास से भरे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं शहजाद आक्रमक अंदाज में शॉट खेले जा रहे हैं। अफगानिस्तान की टीम ने 19 ओवर में अपने 100 रन पूरे किए। स्कोर - 100/4(19)

18:10 (IST)25 Sep 2018
अफगानिस्तान को लगे दो बड़े झटके

रहमत शाह को तीन रनों पर जडेजा ने अगले ही ओवर में आउट किया। रहमत शाह को 3 रनों पर बोल्ड कर भारत को दूसरी सफलता दिला दी। वहीं कुलदीप यादव ने अगले ओवर में शहिदी को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेजा। शहिदी को धोनी ने स्टंप आउट किया। स्कोर - 82/3(15.2)

18:00 (IST)25 Sep 2018
जडेजा ने दिलाई पहली सफलता

जडेजा ने अहमदी को भले ही आउट कर दिया हो, लेकिन शहजाद अपना स्वभाविक खेल खेल रहे हैं। शहजाद ने जाधव की गेंद पर शानदार छक्का लगाया। स्कोर- 75/1(14)

17:51 (IST)25 Sep 2018
भारत को विकेट की तलाश

शहजाद एक ओर जहां तेज तरार्र पारी खेल रहे हैं तो वहीं जावेद अहमदी अपना समय ले रहे हैं। केदार जाधव गेंदबाजी करने आए हैं। स्कोर - 65/0(12)

17:42 (IST)25 Sep 2018
शहजाद ने जड़ा अर्धशतक

सिद्धार्थ कौल अपना दूसरा ओवर लेकर आए। दूसरी गेंद पर चौका लगाकर शहजाद ने अफगानिस्तान का स्कोर 50 के पार पहुंचाया। कौल के इस ओवर में शहजाद ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। स्कोर - 57/0(9)

17:35 (IST)25 Sep 2018
आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं शहजाद

दीपक चहर के स्थान पर सिद्धार्थ कौल गेंदबाजी करने आए हैं। तीसरी गेंद पर शहजद ने चौका लगाया। खलील अहमद की पहली गेंद पर शहजाद ने छक्का लगाया। 48/0(7)

17:25 (IST)25 Sep 2018
अफगानिस्तान की तेज शुरुआत

फ्री हिट पर छक्का लगाकर शहजद ने अफगानिस्तान को तेज शुरुआत दिला दी है। चहर के बाद खलील अहमद ने कुछ हद तक पांचवें ओवर में बल्लेबाजों को बांधने का काम किया। 35/0(5)

17:14 (IST)25 Sep 2018
भारत के लिए आज अपना पहला वनडे खेल रहे हैं चहर

दीपक चहर भारत के लिए आज अपना पहला वनडे मैच खेल रहे हैं। चहर ने पहले ओवर में 7 रन दिए वहीं खलील अहमद ने अपने दूसरे ओवर से 5 रन खर्चे। 18/0(3)

17:05 (IST)25 Sep 2018
पहले ओवर से आए 6 रन

खलील अहमद भारत के लिए पहला ओवर लेकर आए हैं। वाइड के साथ अफगानिस्तान का खाता खुला। तीसरी गेंद पर चौका, अंतिम गेंद पर एक रन। स्कोर - 6/0(1)

17:01 (IST)25 Sep 2018
इन खिलाड़ियों को मिला आराम

रोहित शर्मा, शिखर धवन भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल को भी आराम दिया गया है। भारत ने सुपर-4 के अपने अभी तक के दोनों मैच जीतकर फाइनल की दावेदारी लगभग पक्की कर ली है।

16:50 (IST)25 Sep 2018
अफगानिस्तान की टीम

असगर अफगान (कप्तान), मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमत शाह, हशतमुल्लाह शाहिदी, मोहम्मद नबी, गुलबादिन नाइब, राशिद खान, अफताब आलम, मुजीब उर रहमान, जावेद अहमदी, नाजीबुल्लाह जादरान।