India A vs West Indies A, Ind A vs WI A 3rd ODI Cricket: इंडिया ए और वेस्ट इंडीज ए के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मैच एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंडिया ए ने विंडीज ए को 148 रनों से हरा दिया। इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मनीष पांडे के शानदार शतक की मदद से निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 295 रन बनाए। भारत के लिए मनीष के अलावा सलामी बल्लेबाज शुभमान गिल ने 77 रनों की पारी खेली।

जवाब में वेस्ट इंडीज की टीम मात्र 147 पर ढेर हो गई। उनके 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। भारत के लिए क्रुणाल पंड्या ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने 7 ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके। इस जीत के साथ भारत ने इस सीरीज पर 3-0 से बढ़त बनाते हुए कब्ज़ा जमा लिया है। अब भारत की नज़रें अगले दो मैच जीत क्लीन स्वीप पर होंगी

Live Blog

21:40 (IST)16 Jul 2019
अर्धशतक से चूके अय्यर

श्रेयस अय्यर 47 के स्कोर पर आउट होकरव पवेलियन लौटे। अय्यर के पास अर्धशतक लगाने का शानदार मौका था, लेकिन वह बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में ऐसा करने से चूक गए।

21:26 (IST)16 Jul 2019
साझेदारी बनाने की कोशिश में अय्यर और पांडे

श्रेयस अय्यर धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। अय्यर और पांडे भारत को एक मजबूत स्कोर की ओर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं।

21:03 (IST)16 Jul 2019
भारत को दूसरा झटका

शुभमन गिल 77 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हो गए हैं। थॉमस को आसान सा कैच पकड़ा कर गिल पवेलियन लौट गए। 

20:53 (IST)16 Jul 2019
100 के पार भारत

शुभमन गिल के शानदार अर्धशतक और श्रेयस अय्यर की समझबूझ भरी पारी की वजह से भारत ने 20 ओवर में 100 का आकड़ा पार कर लिया है। 

20:35 (IST)16 Jul 2019
गिल ने जड़ा अर्धशतक

शुभभन गिल ने पिछले मैच के फॉर्म को जारी रखते हुए एक और अर्धशतक अपने नाम किया। गिल इस सीरीज लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं।

20:21 (IST)16 Jul 2019
अर्धशतक के करीब गिल

गिल 55 गेंदों में 48 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं दूसरी ओर श्रेयस अय्यर भी उनका भरपूर साथ दे रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद टीम को संभाला है। 17 ओवर के बाद 70/1

20:04 (IST)16 Jul 2019
10 ओवर का खेल खत्म

पहले 10 ओवर का खेल खेला जा चुका है। शुरुआती दस ओवर में भारत ने एक विकेट खोकर 40 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 32 गेंदों में 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

19:47 (IST)16 Jul 2019
भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका अनमोलप्रीत सिंह के रूप में लगा है। अनमोल खाता खोले बिना गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। रोमारियो शेफर्ड ने अनमोल का विकेट झटक वेस्टइंडीज को पहली सफलता दिलाई।

19:36 (IST)16 Jul 2019
गिल और अनमोलप्रीत करेंगे पारी की शुरुआत

अनमोलप्रीत सिंह और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान में उतर चुके हैं। दोनों ही बल्लेबाज की कोशिश एक बड़ी साझेदारी करने पर होगी।

19:18 (IST)16 Jul 2019
भारत ने जीता टॉस

कप्तान मनीष पांडे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। शुभमन गिल एक बार फिर टीम को मजबूत शुरुआत देने का प्रयास करेंगे।