दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के आखिरी दिन रविवार (15 सितंबर) को इंडिया ए ने इंडिया डी को 186 रन से हरा दिया। इंडिया बी और इंडिया सी के बीच मैच ड्रॉ रहा। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में चौथे दिन लंच तक इंडिया डी की टीम 488 रन के टारगेट के जवाब में 301 रन पर आउट हो गई। उसे 186 रन से हार मिली। इंडिया डी दोनों मैच हारी है।

दलीप ट्रॉफी 2024 अंक तालिका, सबसे ज्यादा रन वाले बल्लेबाज, सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाजों की लिस्ट

इंडिया डी के लिए रिकी भुई ने 113 रन की पारी खेली, यश दुबे 37, अथर्व तायडे बगैर खाता खोले आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल 1 और श्रेयस अय्यर 41 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन 40, सरांश जैन 5, सौरभ कुमार 22 और हर्षित राणा 24 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह 7 रन बनाकर नाबाद रहे। विद्वाथ कवरप्पा बगैर खाता खोले आउट हुए।

तनुष कोटियान ने 4 विकेट लिए

इंडिया बी के लिए तनुष कोटियान ने 4 शम्स मुलानी ने 3 और खलील अहमद और रियान पराग ने 1-1विकेट लिए। इंडिया ए ने तीसरे दिन दूसरी पारी में 3 विकेट पर 380 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी थी। इंडिया डी को 487 रन का टारगेट मिला था। इंडिया ए ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे। इंडिया डी की टीम पहली पारी में 183 रन पर आउट हो गई थी।

मयंक अग्रवाल और शाश्वत रावत का अर्धशतक

कप्तान मयंक अग्रवाल ने 56 रन का योगदान दिया जबकि शाश्वत रावत ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। इंडिया डी पहली पारी में 183 रन पर आउट हो गई थी। इंडिया ए ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे। इंडिया ए के लिए पहली पारी में प्रथम सिंह ने 122 रन जबकि तिलक वर्मा ने नाबाद 111 रन की पारी खेली।

इंडिया बी और इंडिया सी के बीच मैच ड्रॉ

रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम बी में इंडिया बी और इंडिया सी के बीच मैच ड्रॉ हो गया। इंडिया सी ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 128 रन बनाकर घोषित कर दी। बी साई सुदर्शन 11, ऋतुराज गायकवाड़ ने 62,रजत पाटीदार ने 42 और इशान किशन 1 रन बनाकर आउट हुए। बाबा इंद्रजीत 5 और अभिषेक पोरेल 4 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया बी के लिए दीपक चाहर ने 2, मुशीर खान और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए। इससे पहले आखिरी दिन इंडिया बी की टीम चौथे दिन पहले सत्र में पहली पारी में 332 रन पर ऑल आउट हो गई। इंडिया सी को 193 रन की बढ़त मिली।

अभिमन्यु ईश्वरन 286 गेंद पर 157 रन बनाकर नाबाद रहे

इंडिया बी के लिए अभिमन्यु ईश्वरन 286 गेंद पर 157 रन बनाकर नाबाद रहे। एन जगदीसन 70, मुशीर खान 1, सरफराज खान 16, रिंकू सिंह 6, नितिश रेड्डी 2, वाशिंगटन सुंदर 13 और आर साई किशोर 21 रन बनाकर आउट हुए। राहुल चाहर 18 रन बनाकर आउट हुए। नवदीप सैनी बगैर खाता खोले और मुकेश कुमार 4 रन बनाकर आउट। इंडिया सी के लिए अंशुल कंबोज ने 8 विकेट लिए। इंडिया सी ने पहली पारी में 525 रन बनाए थे। दलीप ट्रॉफी का तीसरा राउंड 19 सितंबर से अनंतपुर में इंडिया बी और इंडिया डी और इंडिया ए और इंडिया सी के बीच खेला जाएगा।

Live Updates
13:44 (IST) 14 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Cricket Score: अभिमन्यु ने लगाया शतक

इंडिया बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने इंडिया सी के खिलाफ अपना शतक पूरा किया और फिलहाल वो 107 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ क्रीज पर रिंकू सिंह थे जो 6 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल अभिमन्यू का साथ देने के लिए क्रीज पर वाशिंगटन सुंदर आए हैं।

13:14 (IST) 14 Sep 2024
Live Cricket Score: सरफराज खान फेल

सरफराज खान को अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 16 रन बनाए। अभिमन्यु ईश्वरन 80 और रिंकू सिंह 4 रन बनाकर क्रीज पर । इंडिया बी ने 3 विकेट पर 180 रन बना लिए थे। इंडिया ए 345 रनों से आगे।

12:53 (IST) 14 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Cricket Score: रियान पराग को सौरभ कुमार ने पवेलियन भेजा

रियान पराग को सौरभ कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 20 रन बनाए। इंडिया ए का स्कोर 3 विकेट पर 264 रन। बढ़त 371 रनों की हुई। तिलक वर्मा 63 रन बनाकर क्रीज पर।

12:51 (IST) 14 Sep 2024
Live Cricket Score: अभिमन्यु ईश्वरन 85 रन बनाकर क्रीज पर

इंडिया बी ने 3 विकेट पर 185 रन बना लिए हैं। इंडिया डी 340 रनों से आगे। अभिमन्यु ईश्वरन 85 और सरफराज खान 16 रन बनाकर क्रीज पर।

12:06 (IST) 14 Sep 2024
India B vs India C Live Score: इंडिया बी ने 2 विकेट पर 140 रन बनाए

इंडिया सी के खिलाफ इंडिया बी ने तीसरे दिन लंच तक 2 विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। वह 385 रन पीछे है। अभिमन्यु ईश्वरन 61 और सरफराज खान 2 रन बनाकर क्रीज पर। एन जगदीसन 70 और मुशीर खान 1 रन बनाकर क्रीज पर।

12:04 (IST) 14 Sep 2024
India A vs India D Live Score: इंडिया ए की बढ़त 367 रनों की हुई

इंडिया डी के खिलाफ इंडिया ए ने तीसरे दिन लंच तक 67 ओवर में 2 विकेट पर 260 रन बना लिए। बढ़त 367 रनों की हुई। तिलक वर्मा 60 और रियान पराग 19 रन बनाकर क्रीज पर। प्रथम सिंह 122 और मयंक अग्रवार 56 रन बनाकर आउट।

11:56 (IST) 14 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Cricket Score: तिलक वर्मा ने अर्धशतक ठोका

तिलक वर्मा ने अर्धशतक ठोका। वह 51 रन बनाकर क्रीज पर। रियान पराग 5 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ए ने 2 विकेट पर 237 रन बना लिए हैं। बढ़त 350 रनों की हो गई है।

11:43 (IST) 14 Sep 2024
Live Cricket Score: अभिमन्यु ईश्वरन शतक के करीब

इंडिया बी ने इंडिया सी के खिलाफ 2 विकेट पर 171 रन बना लिए हैं। 354 रन पीछे है। अभिमन्यु ईश्वरन 78 और सरफराज खान 14 रन बनाकर क्रीज पर।

11:42 (IST) 14 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Cricket Score: प्रथम सिंह 122 रन बनाकर आउट

प्रथम सिंह 122 रन बनाकर आउट। सौरभ कुमार क्रीज पर। इंडिया डी के खिलाफ इंडिया ए ने 2 विकेट पर 220 रन बनाए। बढ़त 327 रनों की हुई। तिलक वर्मा 39 और रियन पराग बगैर खाता खोले क्रीज पर।

10:58 (IST) 14 Sep 2024
India A vs India D Live Score: प्रथम सिंह ने शतक ठोका

प्रथम सिंह ने शतक ठोक दिया है। उन्होंने 149 गेंदों पर 11 चौके और 1 छक्के की मदद से 102 रन बनाए। तिलक वर्मा 27 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया ए ने इंडिया डी के खिलाफ दूसरी पारी में 1 विकेट पर 186 रन बना लिए हैं। बढ़त 293 रनों की हो गई है।

10:49 (IST) 14 Sep 2024
India B vs India C Live Score: सरफराज और ईश्वरन क्रीज पर

इंडिया बी ने 2 विकेट पर 139 रन बना लिए हैं। इंडिया सी 386 रन से आगे है। अभिमन्यु ईश्वरन 60 रन बनाकर क्रीज पर। सरफराज खान 2 रन बनाकर क्रीज पर।

10:45 (IST) 14 Sep 2024
India A vs India D Live Score: प्रथम सिंह शतक के करीब

प्रथम सिंह शतक के करीब हैं। वह 85 रन बनाकर खेल रहे है। तिलक वर्मा 22 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया डी के खिलाफ इंडिया ए ने 1 विकेट पर 164 रन बना लिए हैं। बढ़त 271 रनों की हो गई है।

10:30 (IST) 14 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Cricket Score: मुशीर खान आउट

मुशीर खान 1 रन बनाकर आउट। अंशुल कंबोज को विकेट मिला। इंडिया बी ने 2 विकेट पर 135 रन बनाए। इंडिया बी 390 रनों से आगे। अभिमन्यु ईश्वरन 58 रन बनाकर क्रीज पर।

10:27 (IST) 14 Sep 2024
India A vs India D Live Score: इंडिया ए मजबूत स्थिति में

इंडिया ए मजबूत स्थिति में है। इंडिया डी के खिलाफ उसने 1 विकेट पर 157 रन बना लिए हैं। बढ़त 264 रनों की हुई। तिलक वर्मा 20 और प्रथम सिंह 81 रन बनाकर क्रीज पर।

09:57 (IST) 14 Sep 2024
India B vs India C Live Score: एन जगदीसन आउट

इंडिया बी ने 1 विकेट पर 129 रन बना लिए है। इंडिया सी 396 रन से आगे है। अभिमन्यु ईश्वरन 53 रन बनाकर क्रीज पर। एन जगदीसन 70 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अंशुल कंबोज ने पवेलियन भेजा।

09:35 (IST) 14 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 Live Cricket Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंडिया ए ने इंडिया डी के खिलाफ 1 विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। बढ़त 227 रन की हो गई है। प्रथम सिंह 59 रन का साथ देने तिलक वर्मा उतरे हैं। उन्होंने दिन की पहली ही गेंद पर चौका लगाया।

08:50 (IST) 14 Sep 2024
India B vs India C Live Score: इंडिया बी के पास 401 रनों की बढ़त

रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम बी में इंडिया बी और इंडिया सी के बीच मैच चल रहा है। इंडिया सी ने पहली पारी में 525 रन बनाए। जवाब में इंडिया बी ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बगैर विकेट के 124 रन बना लिए। इंडिया बी के पास 401 रनों की बढ़त है। अभिमन्यु ईश्वरन 51 और एन जगदीसन 67 रन बनाकर क्रीज पर।

08:35 (IST) 14 Sep 2024
India A vs India D Live Score: इंडिया ए क पास 222 रनों की बढ़त

इंडिया ए ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। उसके पास 222 रनों की बढ़त है। प्रथम सिंह 59 रन बनाकर क्रीज पर। मयंक अग्रवाल 56 रन बनाकर आउट हुए। इंडिया ए ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे। जवाब में इंडिया डी की टीम 183 रन पर आउट हो गई थी।

07:57 (IST) 14 Sep 2024
Duleep Trophy 2024 LIVE Cricket Score:

दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड में रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में इंडिया ए और इंडिया डी के बीच मैच चल रहा है। इंडिया ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 115 रन बना लिए हैं। उसके पास 222 रनों की बढ़त है।