दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के आखिरी दिन रविवार (15 सितंबर) को इंडिया ए ने इंडिया डी को 186 रन से हरा दिया। इंडिया बी और इंडिया सी के बीच मैच ड्रॉ रहा। आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम में चौथे दिन लंच तक इंडिया डी की टीम 488 रन के टारगेट के जवाब में 301 रन पर आउट हो गई। उसे 186 रन से हार मिली। इंडिया डी दोनों मैच हारी है।
दलीप ट्रॉफी 2024 अंक तालिका, सबसे ज्यादा रन वाले बल्लेबाज, सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाजों की लिस्ट
इंडिया डी के लिए रिकी भुई ने 113 रन की पारी खेली, यश दुबे 37, अथर्व तायडे बगैर खाता खोले आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल 1 और श्रेयस अय्यर 41 रन बनाकर आउट हुए। संजू सैमसन 40, सरांश जैन 5, सौरभ कुमार 22 और हर्षित राणा 24 रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप सिंह 7 रन बनाकर नाबाद रहे। विद्वाथ कवरप्पा बगैर खाता खोले आउट हुए।
तनुष कोटियान ने 4 विकेट लिए
इंडिया बी के लिए तनुष कोटियान ने 4 शम्स मुलानी ने 3 और खलील अहमद और रियान पराग ने 1-1विकेट लिए। इंडिया ए ने तीसरे दिन दूसरी पारी में 3 विकेट पर 380 रन बनाकर पारी की घोषणा कर दी थी। इंडिया डी को 487 रन का टारगेट मिला था। इंडिया ए ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे। इंडिया डी की टीम पहली पारी में 183 रन पर आउट हो गई थी।
मयंक अग्रवाल और शाश्वत रावत का अर्धशतक
कप्तान मयंक अग्रवाल ने 56 रन का योगदान दिया जबकि शाश्वत रावत ने नाबाद 64 रन की पारी खेली। इंडिया डी पहली पारी में 183 रन पर आउट हो गई थी। इंडिया ए ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे। इंडिया ए के लिए पहली पारी में प्रथम सिंह ने 122 रन जबकि तिलक वर्मा ने नाबाद 111 रन की पारी खेली।
इंडिया बी और इंडिया सी के बीच मैच ड्रॉ
रूरल डेवलपमेंट ट्रस्ट स्टेडियम बी में इंडिया बी और इंडिया सी के बीच मैच ड्रॉ हो गया। इंडिया सी ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 128 रन बनाकर घोषित कर दी। बी साई सुदर्शन 11, ऋतुराज गायकवाड़ ने 62,रजत पाटीदार ने 42 और इशान किशन 1 रन बनाकर आउट हुए। बाबा इंद्रजीत 5 और अभिषेक पोरेल 4 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया बी के लिए दीपक चाहर ने 2, मुशीर खान और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए। इससे पहले आखिरी दिन इंडिया बी की टीम चौथे दिन पहले सत्र में पहली पारी में 332 रन पर ऑल आउट हो गई। इंडिया सी को 193 रन की बढ़त मिली।
अभिमन्यु ईश्वरन 286 गेंद पर 157 रन बनाकर नाबाद रहे
इंडिया बी के लिए अभिमन्यु ईश्वरन 286 गेंद पर 157 रन बनाकर नाबाद रहे। एन जगदीसन 70, मुशीर खान 1, सरफराज खान 16, रिंकू सिंह 6, नितिश रेड्डी 2, वाशिंगटन सुंदर 13 और आर साई किशोर 21 रन बनाकर आउट हुए। राहुल चाहर 18 रन बनाकर आउट हुए। नवदीप सैनी बगैर खाता खोले और मुकेश कुमार 4 रन बनाकर आउट। इंडिया सी के लिए अंशुल कंबोज ने 8 विकेट लिए। इंडिया सी ने पहली पारी में 525 रन बनाए थे। दलीप ट्रॉफी का तीसरा राउंड 19 सितंबर से अनंतपुर में इंडिया बी और इंडिया डी और इंडिया ए और इंडिया सी के बीच खेला जाएगा।
इंडिया ए ने इंडिया डी को 186 रन से हराया। हर्षित राणा 24 रन बनाकर आउट। तनुष कोटियान को विकेट मिला। इसके बाग रियान पराग ने विद्वाथ कवरप्पा को पवेलियन भेजा। अर्शदीप सिंह 7 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया डी की टीम 301 पर ऑल आउट।
इंडिया बी और इंडिया सी के बीच मैच ड्रॉ हो गया। इंडिया सी ने दूसरी पारी 4 विकेट पर 128 रन बनाकर घोषित कर दी। बी साई सुदर्शन 11, ऋतुराज गायकवाड़ ने 62,रजत पाटीदार ने 42 और इशान किशन 1 रन बनाकर आउट हुए। बाबा इंद्रजीत 5 और अभिषेक पोरेल 4 रन बनाकर नाबाद रहे। इंडिया बी के लिए दीपक चाहर ने 2, मुशीर खान और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट लिए।
सौरभ कुमार को तनुष कोटियान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 22 रन बनाए। इंडिया डी ने 8 विकेट पर 279 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 209 रन चाहिए। हर्षित राणा 9 और अर्शदीप सिंह बगैर खाता खोले क्रीज पर।
रिकी भुई को तनुष कोटियान ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 113 रन बनाए। इंडिया डी ने 7 विकेट पर 276 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 212 रन चाहिए। सौरभ कुमार 22 और हर्षित राणा 6 रन बनाकर क्रीज पर।
सरांश जैन आउट। उन्होंने 5 रन बनाए। तनुष कोटियान को विकेट मिला। रिकी भुई 104 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया डी ने 6 विकेट पर 237 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 251 रन चाहिए।
इंडिया बी के खिलाफ इंडिया सी ने 1 विकेट पर 96 रन बना लिए हैं। बढ़त 289 रन की हुई। ऋतुराज गायकवाड़ 50 और रजत पाटीदार 32 रन बनाकर क्रीज पर।
संजू सैमसन अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 45 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट। इंडिया डी ने 5 विकेट पर 220 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 268 रन चाहिए। रिकी भुई 92 रन बनाकर क्रीज पर।
चौथे दिन लंच तक इंडिया डी ने 488 रन के टारगेट के जवाब में 4 विकेट पर 190 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 298 रन चाहिए। इंडिया ए को जीत के लिए 6 विकेट चाहिए। रिकी भुई 85 और संजू सैमसन 17 रन बनाकर क्रीज पर। यश दुबे 37, अथर्व तायडे बगैर खाता खोले आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल 1 और श्रेयस अय्यर 41 रन बनाकर आउट हुए। शम्स मुलानी ने 2 और खलील अहमद ने 1 विकेट लिए।
श्रेयस अय्यर को शम्स मुलानी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 41 रन बनाए। इंडिया डी ने 4 विकेट पर 158 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 330 रन चाहिए। रिकी भुई 71 रन बनाकर क्रीज पर। नए बल्लेबाज संजू सैमसन हैं।
इंडिया डी ने 3 विकेट पर 135 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 353 रन चाहिए। रिकी भुई 68 और श्रेयस अय्यर 25 रन बनाकर क्रीज पर।
इंडिया सी ने दूसरी पारी में 1 विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। बढ़त 214 रनों की हो गई है। बी साई सुदर्शन 11 रन बनाकर आउट हुए। मुकेश कुमार को विकेट मिला। ऋतुराज गायकवाड़ 8 और रजत पाटिदार 1 रन बनाकर क्रीज पर।
देवदत्त पडिक्कल को शम्स मुलानी ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 1 रन बनाए। इंडिया डी ने 3 विकेट 105 रन पर गंवा दिए हैं। जीत के लिए 383 रन चाहिए। रिकी भुई 63 और श्रेयस अय्यर बगैर खाता खोले क्रीज पर।
इंडिया डी ने 2 विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 386 रन चाहिए। रिकी भुई 61 और देवदत्त पडिक्कल बगैर खाता खोले क्रीज पर। यश दुबे 37 रन बनाकर आउट।
इंडिया बी की टीम 332 रन पर ऑल आउट हो गई। इंडिया सी को 193 रन की बढ़त मिली। अभिमन्यु ईश्वरन 286 गेंद पर 157 रन बनाकर नाबाद रहे। नवदीप सैनी बगैर खाता खोले और मुकेश कुमार 4 रन बनाकर आउट।
अभिमन्यु ईश्वरन ने शानदार बल्लेबाजी की है। उन्होंने 150 रन ठोक दिए हैं। 267 गेंद पर 152 रन बनाकर खेल रहे हैं। नवदीप सैनी क्रीज पर मौजूद। इंडिया बी ने 8 विकेट पर 318 रन बनाए। इंडिया सी 207 रन से आगे।
दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंडिया बी ने 8 विकेट पर 309 रन बना लिए हैं। इंडिया सी 216 रन से आगे। अभिमन्यु ईश्वरन 143 और नवदीप सैनी बगैर खाता खोले क्रीज पर। राहुल चाहर 18 रन बनाकर आउट।
दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। इंडिया ए के खिलाफ इंडिया डी की बल्लेबाजी जारी है। इंडिया डी ने 1 विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 424 रन चाहिए। रिकी भुई 44 और यश दुबे 17 रन बनाकर क्रीज पर।
इंडिया बी और इंडिया सी के बीच मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। इंडिया बी ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 309 रन बना लिए। इंडिया सी के पास 216 रन की बढ़त है। अभिमन्यु ईश्वरन 143 और राहुल चाहर 18 रन बनाकर क्रीज पर। ईश्वरन लंगर डाले शुक्रवार शाम से ही बल्लेबाजी कर रहे हैं।
दलीप ट्रॉफी के दूसरे राउंड का आज आखिरी दिन है। इंडिया डी को जीत के लिए 426 रन चाहिए। 488 रन के टारगेट के जवाब में इंडिया डी ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट पर 62 रन बना लिए। यश दुबे 15 और रिकी भुई 44 रन बनाकर क्रीज पर। अथर्व तायडे बगैर खाता खोले आउट हुए।
इंडिया बी ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट पर 309 रन बना लिए। इंडिया सी के पास 216 रन की बढ़त। अभिमन्यु ईश्वरन 143 और राहुल चाहर 18 रन बनाकर क्रीज पर। एन जगदीसन 70, मुशीर खान 1, सरफराज खान 16, रिंकू सिंह 6, नितिश रेड्डी 2, वाशिंगटन सुंदर 13 और आर साई किशोर 21 रन बनाकर आउट हुए।
इंडिया डी ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 1 विकेट पर 62 रन बना लिए। जीत के लिए 426 रन चाहिए। यश दुबे 15 और रिकी भुई 44 रन बनाकर क्रीज पर। अथर्व तायडे बगैर खाता खोले आउट हुए।
रिकी भुई ने तेज बल्लेबाजी की है। उन्होंने 42 गेंद पर 40 रन ठोक दिए हैं। यश दुबे 10 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया डी ने 1 विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 435 रन चाहिए।
आर साई किशोर 21 रन बनाकर आउट। मयंक मार्कंडे को विकेट मिला। इंडिया बी ने 7 विकेट पर 285 रन बनाए। इंडिया सी 240 रन से आगे। अभिमन्यु ईश्वरन 138 रन बनाकर क्रीज पर।
इंडिया डी ने 1 विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 461 रन चाहिए। रिकी भुई 17 और यश दुबे 7 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 25 रन की साझेदारी हुई।
इंडिया बी ने 6 विकेट पर 274 रन बना लिए हैं। इंडिया सी 251 रन से आगे। अभिमन्यु ईश्वरन 133 और आर साई किशोर 17 रन बनाकर क्रीज पर।
इंडिया बी ने 6 विकेट पर 263 रन बना लिए हैं। इंडिया सी 262 रन से आगे। अभिमन्यु ईश्वरन 128 और आर साई किशोर 11 रन बनाकर क्रीज पर।
इंडिया डी की शुरुआत काफी खराब रही है। खलील अहमद ने अथर्व तायडे को पवेलियन भेजा। वह खाता भ नहीं खोल पाए। रिकी भुई नए बल्लेबाज हैं। यश दुबे 1 रन बनाकर क्रीज पर। इंडिया डी ने 1 विकेट पर 2 रन बना लिए हैं। इंडिया डी को जीत के लिए 486 रन और चाहिए।
इंडिया ए ने दूसरी पारी में प्रथम सिंह के 122 रन और तिलक वर्मा के नाबाद 111 रन की पारी के दम पर 3 विकेट पर 380 रन बनाए और फिर पारी की घोषणा कर दी। इंडिया ए की कुल बढ़त 487 रन की हो गई और इंडिया डी को जीत के लिए अब 488 रन बनाने हैं।
टी ब्रेक तक इंडिया ए ने इंडिया डी के खिलाफ 477 रन की बढ़त हासिल कर ली और क्रीज पर अभी तिलक वर्मा 104 रन बनाकर जबकि शास्वत रावत 61 रन बनाकर मौजूद हैं। टी तक इस टीम ने 3 विकेट पर 370 रन बना लिए हैं।
तिलक वर्मा ने इंडिया डी के खिलाफ दूसरी पारी में शतक लगाया और उन्होंने अपनी सेंचुरी 177 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से पूरी की। इंडिया ए का स्कोर 3 विकेट पर 362 रन हो गया है जबकि दूसरी पारी में इस टीम की कुल बढ़त 469 रन हो गया है।