इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस पहला अनौपचारिक टेस्ट मैच कैंटरबरी के सेंट लॉरेंस ग्राउंड में ड्रा समाप्त हुआ। इंडिया ए के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की। पहली पारी में करुण नायर ने दोहरा शतक जड़ा था। सरफराज खान और ध्रुव जुरेल शतक से चूके थे। दूसरी पारी में 4 बल्लेबाजों को मौका मिला और चारों ने अर्धशतक जड़ा। अभिमन्यन ईश्वरन और नितीश रेड्डी का बल्ला चलना भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए अच्छी खबर है।

चौथे दिन इंडिया ए ने दूसरी पारी में 241 रन बनाए। 211 रन की बढ़त हासिल की। ध्रुव जुरेल 53 गेंद पर 53 और नितीश कुमार रेड्डी 47 गेंद पर 52 रन बनाकर नाबाद रहे। यशस्वी जायसवाल 64 रन और अभिमन्यु ईश्वरन 68 बनाकर आउट हुए। रेहान अहमद को दोनों विकेट मिला।

इससे पहले नितीश कुमार रेड्डी ने इंग्लैंड लांयस की पहली पारी का अंत किया। उन्होंने 146वें ओवर की 5वीं गेंद पर एडवर्ड जैक को विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया। एडवर्ड जैक ने 25 रन बनाए। इंग्लैंड लायंस 145.5 ओवर में 587 रन पर ऑलआउट हुई। इस तरह उसे इंडिया ए के खिलाफ 30 रन की बढ़त हासिल हुई। इंग्लैंड लायंस के लिए एडवर्ड जैक और अजीत डेल ने 10वें विकेट के लिए 75 गेंद में 49 रन की साझेदारी की। अजीत डेल 5 चौके की मदद से 45 गेंद में 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

हेन्स ने खेली 171 रन की पारी, इंग्लैंड लायंस की पहली पारी

इससे पहले अजीत डेल ने 134वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगाकर इंग्लैंड लायंस का स्कोर 557 रन के पार करा दिया। इंडिया ए की पहली पारी 125.1 ओवर में 557 रन पर ऑलआउट हुई थी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड लायंस का स्कोर 7 विकेट पर 527 रन था। तीसरे दिन इंडिया ए को पहली सफलता मुकेश कुमार ने दिलाई। उन्होंने मैक्स होल्डन को विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल के हाथों कैच कराया।

मैक्स होल्डन 12 चौके और एक छक्के की मदद से 101 गेंद में 101 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने इंडिया ए को चौथी सफलता भी दिलाई। मुकेश ने इंडिया को 5वीं सफलता भी दिलाई और रेहान अहमद को 3 रन पर आउट कर दिया। टॉम हेन्स ने पहली पारी में 232 गेंदों पर 150 रन पूरे किए।

डैन मुसली ने अपना अर्धशतक 87 गेंदों पर पूरा किया। हेन्स ने पहली पारी में 171 रन बनाए और शार्दुल ठाकुर ने उन्हें आउट किया। करुण नायर ने मूसली को 113 रन के स्कोर पर आउट किया। पहली पारी में अब तक भारत के लिए मुकेश कुमार ने 3 विकेट लिए जबकि अंशुल कंबोज, शार्दुल ठाकुर, हर्ष दुबे और करुण नायर को एक-एक सफलता मिली।

करुण ने लगाया था दोहरा शतक, इंडिया ए की पहली पारी

पहली पारी में करुण नायर के दोहरे शतक और सरफराज खान तथा ध्रुव जुरेल के अर्धशतकों की मदद से इंडिया ए ने 125.1 ओवर में 10 विकेट पर 557 रन बनाए थे। करुण नायर ने पहली पारी में सबसे ज्यादा 204 रन बनाए थे जबकि सरफराज खान और ध्रुल जुरेल अपने शतक से चूक गए थे। सरफराज ने 92 रन जबकि ध्रुव जुरेल ने 94 रन की पारी खेली थी। यशस्वी ने पहली पारी में 24 रन जबकि शार्दुल ठाकुर ने 27 रन बनाए थे। हर्ष दुबे ने 32 जबकि अंशुल कंबोज ने 23 रन बनाए थे।

Live Updates
17:28 (IST) 1 Jun 2025
IND A vs ENG Lions Test Live Score: मुकेश कुमार ने झटका तीसरा विकेट

मुकेश कुमार ने 74वें ओवर की दूसरी गेंद पर रेहान अहमद को पवेलियन की राह दिखाई। मुकेश की गेंद पर सरफराज खान ने उन्हें लपका। रेहान अहमद 7 गेंद में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह बाएं हाथ के बल्लेबाज डैन मूसली बल्लेबाजी के लिए आए हैं।

17:26 (IST) 1 Jun 2025
IND A vs ENG Lions Test Live Score: इंग्लैंड लायंस का चौथा विकेट गिरा

मुकेश कुमार ने 72वें ओवर की चौथी गेंद पर जेम्स रियू को एलबीडब्ल्यू किया। जेम्स रियू 23 गेंद में महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

16:59 (IST) 1 Jun 2025
IND A vs ENG Lions Test Live Score: मैक्स होल्डन को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा

मैक्स होल्डन को मुकेश कुमार ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 101 गेंद 101 रन बनाए। जेम्स रिव नए बल्लेबाज हैं। टॉम हेंस 135 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ए का स्कोर 67.3 ओवर में 3 विकेट पर 312 रन। भारत 245 रन चाहिए।

16:19 (IST) 1 Jun 2025

IND vs ENG: यशस्वी जायसवाल इंग्लैंड की धरती पर पहली बार खेलेंगे टेस्ट सीरीज, बेहतरीन रिकॉर्ड के बीच यहां है रन बनाने की चुनौती

यशस्वी जायसवाल ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ जितने भी टेस्ट मैच खेले हैं वो भारत में ही खेले हैं जिसमें उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है, लेकिन इंग्लैंड में वो पहली बार खेलने जा रहे हैं। …पूरी जानकारी
16:13 (IST) 1 Jun 2025
IND A vs ENG Lions Test Live Score: क्रीज पर टिके हेंस और होल्डन

इंडिया ए और इंग्लैंड लायंस टेस्ट मैच में मेहमान टीम के 59 ओवर हो चुके हैं। इंग्लैंड लायंस का स्कोर 2 विकेट पर 269 रन है। टॉम हेंस के 173 गेंद में 113 और मैक्स होल्डन के 83 गेंद में 85 रन हैं। दोनों के बीच 166 गेंद में 138 रन की साझेदारी हो चुकी है।

15:39 (IST) 1 Jun 2025
IND A vs ENG Lions Test Live Score: अंशुल के खाते में आये 2 रन

अंशुल कम्बोज के ओवर से इंग्लैंड लायंस के खाते में 2 रन आये। 53 ओवर के बाद इंग्लैंड लायंस को स्कोर 2 विकेट पर 239 रन है। टॉम हेंस के 151 गेंद में 104 रन हैं। मैक्स होल्डन के 63 गेंद में 65 रन हैं।

15:32 (IST) 1 Jun 2025
IND A vs ENG Lions Test Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस अनौपचारिक टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। तीसरे दिन का पहला ओवर अंशुल कम्बोज लेकर आये।

15:21 (IST) 1 Jun 2025

IPL 2025: यहां जानिए चौके-छक्कों से लेकर शतकों तक की पूरी कहानी; ये हैं क्वालिफायर 2 से पहले तक के आंकड़े

आईपीएल 2025 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है और क्वालिफायर 2 से पहले इस सीजन में बल्लेबाजों ने रन की बारिश की वहीं गेंदबाजों ने विकेटों का अंबार लगाया, और फील्डरों ने शानदार कैच पकड़कर दर्शकों का दिल जीता। इस सीजन के शानदार आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं। …यहां पढ़ें
15:10 (IST) 1 Jun 2025

IND vs ENG: नितीश रेड्डी बल्ले के बाद गेंद से भी नाकाम, ‘AK47’ और रणजी के स्टार ने जगाई उम्मीदें

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट में नितीश रेड्डी दूसरे बल्लेबाज रहे जो दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। शार्दुल ठाकुर ने 32 गेंद पर 27 रन की पारी खेली, लेकिन गेंद से प्रभावी नहीं रहे। …यहां पढ़ें
15:07 (IST) 1 Jun 2025
IND A vs ENG Lions Test Live Score: शार्दुल और नितीश रेड्डी ने किया निराश

शार्दुल ठाकुर ने अब तक 10 ओवर गेंदबाजी की है। इसमें उन्होंने 37 रन दिए हैं और एक भी विकेट लेने में सफल नहीं हुए हैं। नितीश कुमार रेड्डी ने 3 ओवर गेंदबाजी की है। इसमें उन्होंने 27 रन दिए हैं और खाली हाथ रहे। इंडिया ए के लिए अंशुल कम्बोज और हर्ष दुबे ने 1-1 विकेट लिए हैं। दोनों ही अनकैप्ड प्लेयर हैं। शार्दुल ठाकुर बल्लेबाजी में भी कुछ खास नहीं कर पाए थे। उन्होंने 27 रन बनाए थे। नितीश रेड्डी सिर्फ 7 रन ही बना पाए थे।

14:38 (IST) 1 Jun 2025

PBKS vs MI: ‘आज मेरे को इसको फोड़ना है…’ रोहित शर्मा ने खोला अपने फेवरेट शॉट का राज

जब बात क्रिकेट में स्टाइल, टाइमिंग और आक्रामकता की आती है, तो रोहित शर्मा का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। भारतीय क्रिकेट के ‘हिटमैन’ के रूप में मशहूर रोहित का पुल शॉट गेंदबाजों के लिए एक चुनौती है। रोहित का यह शॉट कंक्रीट की पिचों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मैदानों तक उनकी यात्रा को बयां करता है। …और पढ़ें
14:35 (IST) 1 Jun 2025
IND A vs ENG Lions Test Live Score: शार्दुल और नितीश पर बड़ी जिम्मेदारी

इंडिया ए के बल्लेबाजों ने तो अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन गेंदबाज अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। तीसरे दिन इंडिया ए के गेंदबाजों को इंग्लैंड लायंस का जल्द से जल्द पुलिंदा बांधना होगा। नहीं तो भारतीय टीम के लिए दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं। विकेट लेने की जिम्मेदारी खासकर शार्दुल ठाकुर और नितीश कुमार रेड्डी की होगी।

14:02 (IST) 1 Jun 2025

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव को बनाएं कप्तान, ये हैं PBKS और MI की संभावित प्लेइंग इलेवन और ड्रीम 11 टीमें

पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस 11, पंजाब किंग्स बनाम मुंबई किंग्स क्रिकेट टीम: यहां आईपीएल 2025 प्लेऑफ क्वालिफायर 2 यानी पंजाब किंग्स बनाम मुंबई किंग्स मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और फैंटेसी प्रतियोगिताओं के लिए ड्रीम 11 टीमें दी गई हैं। PBKS vs MI 11 Prediction and Dream 11 team Punjab Kings vs Mumbai Indians IPL Playoffs Qualifier 2 Cricket Team. …पूरी जानकारी
13:57 (IST) 1 Jun 2025

PBKS vs MI LIVE TV Free Online: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्ट्रीमिंग, IPL 2025 क्वालिफायर 2 मैच टीवी टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स चैनल और ऑनलाइन जिओ-हॉटस्टार पर

देखें पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्ट्रीमिंग, आईपीएल पीबीकेएस VS मुंबई किंग्स टीवी टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स चैनल और ऑनलाइन जिओ-हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर: यहां आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 2 मुकाबले यानी पंजाब किंग्स बनाम मुंबई किंग्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दी गईं हैं। Punjab Kings vs Mumbai Indians IPL 2025 Playoffs Qualifier 2 LIVE Streaming, Watch PBKS vs MI on Jio-Hotstar online and Free TV Coverage on Star Sports (Hindi), IPL 2025 Points Table. …और पढ़ें
13:27 (IST) 1 Jun 2025
ये है इंडिया ए की टीम

इंडिया ए की टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान) (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुतार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे।

13:27 (IST) 1 Jun 2025
ये है इंग्लैंड लायंस की टीम

इंग्लैंड लायंस की टीम: जेम्स रीव (कप्तान), फरहान अहमद, रेहान अहमद, सन्नी बेकर, जॉर्डन कॉक्स, रॉकी फ्लिंटॉफ, एमिलियो गे, टॉम हैन्स, जॉर्ज हिल, जोश हल, एडी जैक, बेन मैककिनी, डैन मूसली, अजीत सिंह डेल, क्रिस वोक्स, मैक्स होल्डन।

13:27 (IST) 1 Jun 2025
नमस्कार

नमस्कार। जनसत्ता.कॉम के लाइव ब्लाग में आपका स्वागत है। आज इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच का तीसरा दिन है। इस लाइव ब्लाग में हम अपने पाठकों के लिए इंडिया ए बनाम इंग्लैंड लायंस के लाइव स्कोर और सभी अपडेट्स लेकर आएंगे। इसके अलावा खेल की अन्य सभी खबरों के लिए आप जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहिए।