ICC Women’s Cricket World Cup 2025, IND-W vs NZ-W LIVE Cricket Score: आईसीसी महिला एकदिवसीय विश्व कप 2024 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच जारी है। नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन ने टॉस जीतकर फील्डिंग चुनी। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। अमनजोत की जगह जेमिमा रोड्रिग्स को अंतिम एकादश में शामिल किया गया।

भारतीय पारी के 48 ओवर हुए थे, तभी बारिश आ गई। इस कारण मैच रोकना पड़ा। जिस समय मैच रोका गया तब भारत का स्कोर 48 ओवर में 2 विकेट पर 329 रन था। जेमिमा रोड्रिग्स के 51 गेंद में 69 और हरमनप्रीत कौर के 10 गेंद में 10 रन थे। दोनों के बीच 30 गेंद में 41 रन की साझेदारी हो चुकी है। जेमिमा ने 10 और हरमनप्रीत ने एक चौका लगाया था। करीब 25 मिनट बाद यानी शाम 6:45 बजे के आसपास बारिश रुक गई। हालांकि, कुछ ही समय बाद फिर से बारिश आ गई, लेकिन इस बार ज्यादा समय तक नहीं हुई।

शाम सात बजे खेल फिर से शुरू करने का समय तय हुआ। भारतीय समयानुसार शाम 7:50 बजे खेल फिर से शुरू करने का समय है। हर टीम को 49 ओवर खेलने होंगे। इसका मतलब है कि भारत को बल्लेबाजी के लिए एक और ओवर मिलेगा। 10 मिनट का पारी का ब्रेक भी तय किया गया है।

भारत की ओर से स्मृति मंधाना ने शतक लगाया। उन्होंने 88 गेंद में अपना शतक पूरा किया। स्मृति मंधाना 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 95 गेंद में 109 रन बनाकर आउट हुईं। आउट होने से पहले प्रतीका रावल के साथ 33.2 ओवर में 212 रन की साझेदारी की।

यह अब विश्व कप (किसी भी विकेट) में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के ही नाम था। स्मृति मंधाना ने 2022 में हैमिल्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर 184 रन की साझेदारी की थी।

स्मृति मंधाना के बाद उनकी साथी ओपनर प्रतिका रावल ने भी अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 122 गेंद में अपनी सेचुरी पूरी की। प्रतिका का विश्व कप में यह पहला शतक है। महिला वनडे वर्ल्ड कप में 37 साल बाद किसी टीम की दोनों ओपनरों ने शतक लगाया है। भारतीय जोड़ी ने पहली बार ऐसी उपलब्धि अपने नाम की है।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं जेमिमा रोड्रिग्स ने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। जेमिमा का महिला विश्व कप में यह पहला अर्धशतक है। बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों के लिए यह मैच बहुत अहम है। न्यूजीलैंड यदि यह मैच हार जाती है तो उसका विश्व कप का अभियान समाप्त हो जाएगा। वहीं, भारत यदि यह मैच गंवाती है तो उसके पास सिर्फ एक मौका रहेगा।

भारत न्यूजीलैंड से हारने पर भी सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर सकता है, लेकिन उसे इंग्लैंड पर निर्भर रहना होगा और उम्मीद करनी होगी कि नेट साइवर-ब्रंट की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे। इसके बाद भारत अगर बांग्लादेश को हरा देता है, तो भारत और जीत के आधार पर न्यूजीलैंड को पछाड़कर शीर्ष चार में पहुंच जाएगा।

Live Updates
19:30 (IST) 23 Oct 2025
IND W vs NZ W LIVE Score: सभी कवर हटाए गए

शाम 7:30 बजे: सभी कवर हटा दिए गए हैं। सुपरसॉपर अपना काम कर रहा है। सुपरसॉपर आउटफील्ड पर घूम रहा है। भारतीय कोच अमोल मजूमदार पिच का निरीक्षण करने के लिए बाहर आए हैं। खेल फिर से शुरू होने में अभी 20 मिनट बाकी हैं।

19:20 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE Score: बारिश रुकी, लेकिन पिच अभी ढकी

भारतीय समयानुसार शाम 7.15 बजे बारिश फिर से रुक गई। इस बार हल्की बौछारें ही पड़ीं। हालांकि, पिच अभी ढकी हुई है, लेकिन बाकी कवर हटा दिए गए हैं।

19:11 (IST) 23 Oct 2025

मुंबई में फिर से आई बारिश

अरे नहीं, बारिश फिर से शुरू हो गई है। कवर फिर से लगाए जा रहे हैं। इलाके में बिजली भी चमक रही है। फिलहाल हल्की बूंदाबांदी लग रही है, लेकिन इतनी कि ग्राउंड स्टाफ को फिर से काम पर लगना पड़ा।

19:06 (IST) 23 Oct 2025

खेल फिर शुरू होने का समय तय, 49-49 ओवर का होगा मैच

शाम 7:00 बजे मुंबई से अच्छी खबर है। खेल फिर से शुरू करने का समय तय हो गया। भारतीय समयानुसार शाम 7:50 बजे खेल फिर से शुरू करने का समय है। हर टीम को 49 ओवर खेलने होंगे, यानी भारत को बल्लेबाजी के लिए एक और ओवर मिलेगा। 10 मिनट का पारी का ब्रेक भी तय किया गया है।

19:03 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE Score: आउटफील्ड में गड्ढे बने चिंता

शाम 6.57 बजे के आसपास भारत और न्यूजीलैंड की कप्तानों यानी हरमनप्रीत कौर और सोफी डिवाइन को अंपायरों ने अपडेट किया। आउटफील्ड में कुछ गड्ढे हैं जो इस समय चिंता का विषय है।

18:54 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE Score: मुंबई से आई अच्छी खबर, बारिश थमी

नवी मुंबई से अच्छी खबर है! बारिश रुक गई है और कवर हटाए जा रहे हैं। अभी एक घंटे से ज्यादा का समय नहीं हुआ है, इसलिए अगर खेल स्थानीय समयानुसार शाम 7.20 बजे से पहले शुरू होता है तो भारतीय पारी के बाकी बचे 2 ओवर पूरे हो जाएंगे।

18:51 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE Score: कम हुई बारिश की तीव्रता

दुर्भाग्य से आपको बताने के लिए कोई अपडेट नहीं है। कवर मजबूती से लगे हुए हैं। हालांकि, बारिश की तीव्रता कम हो गई है, फिर भी खुले क्षेत्रों में कुछ गड्ढे बन रहे हैं। खेल के मैदान के अधिकांश हिस्से पर कवर लगा दिए गए हैं, लेकिन पूरी तरह से कवर नहीं हो पाया है।

18:34 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE Score: आज बारिश का था पूर्वानुमान

मुंबई में आज बारिश का पूर्वानुमान था और लगता है कि पूर्वानुमान सच हो रहा है। उम्मीद है कि बारिश जल्द रुक जाएगी और खेल जल्द शुरू होगा। बारिश के कारण ओवर कम होने की अभी स्थिति नहीं है, लेकिन यदि एक घंटे तक नहीं रुकती है तो ओवर कटना शुरू हो जाएंगे।

18:30 (IST) 23 Oct 2025
IND W vs NZ W LIVE Score: बारिश के कारण रुका मैच

भारतीय पारी के 48 ओवर हुए थे तभी बारिश आ गई, जिस वजह से मुकाबला रोकना पड़ा। बारिश के बावजूद अंपायरों ने कुछ ओवर तक खेल जारी रखा, लेकिन जब भारतीय समयानुसार शाम 6.20 बजे बारिश तेज हो गई तब उन्हें कवर्स का सहारा लेना पड़ा। ग्राउंड स्टाफ मुस्तैद रहा और मैदान का एक बड़ा हिस्सा ढक दिया गया।

18:19 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE Score: हरमनप्रीत कौर ने लगाया चौका

रोजमेरी मेयर 47वां ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर हरमनप्रीत कौर ने चौका लगाया। इस ओवर से भारत के खाते में 8 रन आए। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 323 रन है। जेमिमा रोड्रिग्स के 48 गेंद में 66 और हरमनप्रीत कौर के 7 गेंद में आठ रन हैं।

18:08 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE Score: जेमिमा रोड्रिग्स ने ठोका पचासा

एमेलिया केर 45वां ओवर लेकर आईं। जेमिमा रोड्रिग्स ने उनकी 5वीं गेंद पर चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया। विश्व कप में जेमिमा का यह पहला अर्धशतक है। जेमिमा ने 38 गेंद में अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट पर 302 रन है। हरमनप्रीत कौर के चार गेंद में 2 रन हैं। जेमिमा के 39 गेंद में 51 रन हैं।

18:05 (IST) 23 Oct 2025

IND vs NZ LIVE Score: प्रतिका रावल ने पूरा किया शतक

प्रतिका रावल 43वें ओवर की आखिरी गेंद पर पवेलियन लौटीं। एमेलिया केर की गेंद पर वह लॉन्ग ऑफ पर लपकी गईं। खास यह है कि स्मृति मंधाना की तरह उनका कैच भी स्थानापन्न खिलाड़ी हन्ना रोवे ने लिया। प्रतिका रावल 134 गेंद में 122 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और 2 छक्के लगाए।

17:53 (IST) 23 Oct 2025

IND vs NZ LIVE Score: भारत ने 41 ओवर में बनाए 266 रन

41 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 266 रन है। प्रतिका रावल के 130 गेंद में 114 रन हैं। जेमिमा रोड्रिग्स के 23 गेंद में 27 रन हैं। प्रतिका और जेमिमा के बीच 46 गेंद में 54 रन की साझेदारी हो चुकी है। जेमिमा अब तक 4 चौके लगा चुकी हैं।

17:45 (IST) 23 Oct 2025

LIVE IND W vs NZ W: प्रतिका रावल ने ठोका शतक

रोजमेरी मेयर 39वां ओवर लेकर आईं। प्रतिका रावल ने उनकी पहली गेंद पर एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 122 गेंद में अपना शतक पूरा किया। अपना शतक पूरा करने में उन्होंने 13 चौके लगाए। प्रतिका रावल का विश्व कप में यह पहला शतक है। प्रतिका रावल इस साल वनडे शतक लगाने वाली 41वीं खिलाड़ी हैं। साल 2024 में 29 खिलाड़ियों ने वनडे शतक लगाए थे।

17:40 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W: स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिखाया दम, महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का किया कमाल

Womens World Cup 2025: स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना शतक सिर्फ 88 गेंदों पर पूरा किया। ...अधिक जानकारी
17:35 (IST) 23 Oct 2025

LIVE SCORE: भारत ने 37 ओवर में बनाए 235 रन, गंवाया स्मृति मंधाना का विकेट

37 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर एक विकेट पर 235 रन है। जेमिमा रोड्रिग्स के 13 गेंद में 13 रन हैं। प्रतीका रावल के 116 गेंद में 97 रन हैं।

17:29 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W: स्मृति मंधाना ने 14वां शतक जड़ा, क्या वर्ल्ड कप में ही बन जाएंगी नंबर-1 बल्लेबाज?

महिला वर्ल्ड कप 2025 के अहम मुकाबले में भारत की उप-कप्तान स्मृति मंधाना ने वनडे करियर का 14वां शतक जड़ा। मैग लेनिंग, स्मृति मंधाना और सूजी बेट्स के अलावा इंग्लैंड की टैमी ब्यूमोंट और नट साइवर-ब्रंट ने महिला वनडे क्रिकेट में 10 या 10 से ज्यादा शतक लगाए हैं। ...यहां पढ़ें
17:24 (IST) 23 Oct 2025

LIVE IND W vs NZ W: शतक ठोककर पवेलियन लौटीं स्मृति मंधाना

सूजी बेट्स 34वां ओवर लेकर आईं। उनकी दूसरी गेंद पर स्मृति मंधाना बाउंड्री लाइन के पास स्थानापन्न खिलाड़ी हन्ना रोवे के हाथों लपकी गईं। स्मृति मंधाना 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 95 गेंद में 109 रन बनाकर आउट हुईं। आउट होने से पहले उन्होंने पहले विकेट के लिए प्रतीका रावल के साथ 33.2 ओवर में 212 रन की साझेदारी की। यह अब विश्व कप (किसी भी विकेट) में भारतीय महिला टीम के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड स्मृति मंधाना के ही नाम था। स्मृति मंधाना ने 2022 में हैमिल्टन में वेस्टइंडीज के खिलाफ हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर 184 रन की साझेदारी की थी।

17:17 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE CRICKET SCORE: स्मृति मंधाना ने ठोका शतक

स्मृति मंधाना ने 31वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। यह उनका 14वां वनडे शतक है। उन्होंने 88 गेंद में अपना शतक पूरा किया। वह महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गईं। उनका 2025 में यह पांचवां शतक है। वह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गईं।

17:02 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE: स्मृति मंधाना ने जड़ा छक्का

एमेलिया केर 29वां ओवर लेकर आईं। स्मृति मंधाना ने उनकी पहली गेंद पर छक्का लगाया। दूसरी गेंद पर चौका लगाया। तीसरी गेंद पर एक रन लेकर स्ट्राइक प्रतीका रावल को दी। प्रतीका अगली गेंदों में कोई रन नहीं बना पाईं। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 181-0

15:35 (IST) 23 Oct 2025

LIVE IND W vs NZ W: स्मृति मंधाना ने जड़ा छक्का

एडेन कार्सन नौवां ओवर लेकर आईं। उनकी तीसरी गेंद पर स्मृति मंधाना ने छक्का लगाया। चौथी गेंद पर एक रन लिया। पांचवीं गेंद डॉट रही। आखिरी गेंद पर भी डॉट रही। नौ ओवर के बाद भारत का स्कोर 35-0

15:32 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE CRICKET SCORE: मंधाना ने 7 गेंद में जड़े दो चौके

स्मृति मंधाना ने सातवें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाया। सोफी डिवाइन आठवां ओवर लेकर आईं। स्मृति मंधाना ने उनकी पहली गेंद को ही सीमा रेखा के बाहर भेज दिया। तीसरी गेंद पर एक रन लिया और स्ट्राइक प्रतीका रावल को दी। प्रतीका अगली तीन गेंद में एक भी रन नहीं ले पाईं। आठ ओवर के बाद भारत का स्कोर 28-0

15:22 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE: प्रतीका रावल ने एक ओवर में जड़े दो चौके

रोजमेरी मैयर पांचवां ओवर लेकर आईं। उनकी तीसरी गेंद पर प्रतीका रावल ने चौका लगाया। यह इस पारी की पहली बाउंड्री है। प्रतीका ने आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। प्रतीका के 19 गेंद में 1 और स्मृति मंधाना के 11 गेंद में 2 रन हैं। भारत का स्कोर 15-0

15:18 (IST) 23 Oct 2025

LIVE IND W vs NZ W: स्मृति मंधाना ने खोला खाता

जेस केर चौथा ओवर लेकर आईं। उनकी तीसरी गेंद पर प्रतीका रावल ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर स्मृति मंधाना ने एक रन लेकर अपना खाता खोला। स्मृति मंधाना ने नौवीं गेंद पर अपना खाता खोला। चार ओवर के बाद भारत का स्कोर 6-0

15:09 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE CRICKET SCORE: मंधाना नहीं खोल पाईं खाता

जेस केर दूसरा ओवर लेकर आईं। उनका ओवर मेडन रहा और स्मृति मंधाना छह गेंदें खेलने के बावजूद अपना खाता नहीं खोल पाईं। भारत का स्कोर 2-0

15:06 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE: प्रतीका रावल ने 2 रन से खोला अपना खाता

भारत की ओर से प्रतीका रावल और स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की। न्यूजीलैंड के लिए रोजमैरी मैयर पहला ओवर लेकर आईं। प्रतिका रावल ने पहली गेंद खेली। वह शुरुआत की पांच गेंद में अपना खाता नहीं खोल पाईं। आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। भारत का स्कोर 2-0

14:40 (IST) 23 Oct 2025

LIVE IND W vs NZ W: ये है न्यूजीलैंड महिला टीम की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, रोजमेरी मैयर, ली ताहुहू, ईडन कार्सन।

14:38 (IST) 23 Oct 2025
IND W vs NZ W LIVE CRICKET SCORE: ये है भारत की महिला प्लेइंग इलेवन

भारतीय महिला टीम की प्लेइंग इलेवन: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

14:37 (IST) 23 Oct 2025

IND W vs NZ W LIVE: सोफी ने बताया क्यों चुनी पहली गेंदबाजी?

टॉस जीतने के बाद सोफी डिवाइन ने कहा, आज हम पहले गेंदबाजी करेंगे। पिच ज्यादा नहीं बदली दिख रही है। उम्मीद है कि दूधिया रोशनी में यह बेहतर हो जाएगी, ओस भी पड़ेगी। हम बहुत कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं और कुछ अतिरिक्त सत्रों से ज्यादा कुछ नहीं बदलेगा। यही वह पल है जब सभी क्रिकेटर दबाव वाला खेल खेलना चाहते हैं। हम भारत के साथ भारत में खेलना चाहते हैं।

14:35 (IST) 23 Oct 2025

LIVE IND W vs NZ W: न्यूजीलैंड ने टॉस जीत फील्डिंग चुनी

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। नवी मुंबई के मैदान में गर्मी और उमस है। हरमनप्रीत ने सिक्का उछाला। सोफी डिवाइन ने हेड की मांग की और हेड ही आता है।