IND vs WI 2nd Test Match Day 2 Live Scorecard (भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत-वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार (10 अक्टूबर) से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने दूसरे दिन शनिवार (11 अक्टूबर) को लंच ब्रेक तक 116 ओवर में 4 विकेट पर 427 रन बना लिए। शुभमन गिल 75 और ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर क्रीज पर।

IND vs WI 2nd Test Day 2 LIVE Score: Watch Here

पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल 175 और नितीश कुमार रेड्डी 43 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन साई सुदर्शन 87 और केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज के लिए तीन विकेट जोमेल वारिकन ने लिए हैं। बाकी 5 गेंदबाज खाली हाथ रहे हैं। यशस्वी जायसवाल रन आउट होकर दोहरा शतक से चूक गए।

West Indies in India, 2 Test Series, 2025

India 
427/4 (116.0)

vs

West Indies  

BattingRB
Shubman Gill *75 135
Dhruv Jurel7 30
BowlingORWKT
Khary Pierre *22770
Jomel Warrican29833

Lunch ( Day 2 – 2nd Test )
India elected to bat

Live Updates
11:34 (IST) 11 Oct 2025

India vs West Indies 2nd Test LIVE Score: दिल्ली टेस्ट दूसरे दिन लंच ब्रेक

दिल्ली टेस्ट दूसरे दिन भारत ने लंच ब्रेक तक 116 ओवर में 4 विकेट पर 427 रन बनाए। शुभमन गिल 75 और ध्रुव जुरेल 7 रन बनाकर क्रीज पर। पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल 175 और नितीश कुमार रेड्डी 43 रन बनाकर आउट हुए। जायसवाल रन आउट हुए। जोमेल वारिकन ने नितीश को आउट किया। वारिकन ने ही केएल राहुल और साई सुदर्शन को आउट किया।

11:30 (IST) 11 Oct 2025

IND vs WI LIVE Score: भारत मजबूत स्थिति में

भारत ने 115 ओवर में 4 विकेट पर 425 रन बनाए। शुभमन गिल 74 और ध्रुव जुरेल 6 रन बनाकर क्रीज पर। 9 रन की साझेदारी हुई।

11:06 (IST) 11 Oct 2025

India vs West Indies LIVE Score: नितीश कुमार रेड्डी को जोमैल वारिकन ने पवेलियन भेजा

नितीश कुमार रेड्डी को जोमैल वारिकन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 43 रन बनाए। ध्रुव जुरेल नए बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल 71 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 108.3 ओवर में 4 विकेट पर 416 रन।

10:59 (IST) 11 Oct 2025

यशस्वी जायसवाल की बेहतरीन पारी का निराशाजनक अंत! क्या रन आउट नहीं थे भारतीय ओपनर? वेस्टइंडीज को भी था संदेह

लेग अंपायर ने यशस्वी जायसवाल को क्रीज से काफी बाहर देख थर्ड अंपायर का सहारा नहीं लिया। हालांकि, रस्टन चेज की टीम को जायसवाल के रन आउट होने पर संदेह था। रिप्ले में देखने पर पता चला कि टेविन इमलाच ने जब गिल्लियां बिखेरी तब गेंद उनके कंट्रोल में नहीं थी। ...अधिक जानकारी
10:26 (IST) 11 Oct 2025

IND vs WI LIVE Score: शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा

शुभमन गिल ने 9 चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ा। वह 96 गेंद पर 9 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर क्रीज पर। नितीश कुमार रेड्डी 20 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 3 विकेट पर 371 रन बनाए।

10:17 (IST) 11 Oct 2025

India vs West Indies LIVE Score: शुभमन गिल अर्धशतक के करीब

भारत ने 98 ओवर में 3 विकेट पर 356 रन बनाए। शुभमन गिल 45 और नितीश कुमार रेड्डी 10 रन बनाकर क्रीज पर। 31 रन की साझेदारी।

09:57 (IST) 11 Oct 2025

ऐऐऐऐ…, नन्हें फैन के लिए स्कियोरिटी गार्ड पर भड़के रोहित शर्मा, देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर शिवाजी पार्क में रोहित शर्मा के अभ्यास सत्र का एक वीडियो वायरल है, जिसमें भारत के पूर्व कप्तान को नन्हें फैन के लिए स्कियोरिटी गार्ड पर भडकते देखा जा सकता है। ...और पढ़ें
09:42 (IST) 11 Oct 2025

India vs West Indies 2nd Test LIVE Score: यशस्वी जायसवाल रन आउट

यशस्वी जायसवाल रन आउट हो गए हैं। उन्होंने 258 गेंद पर 175 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी नए बल्लेबाज हैं। शुभमन गिल 25 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 91.3 ओवर में 3 विकेट पर 325 रन।

09:34 (IST) 11 Oct 2025

India vs West Indies LIVE Score: दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू

दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया। यशस्वी जायसवाल 173 और शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर। एंडरसन फिलिप ने वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की।

09:14 (IST) 11 Oct 2025

IND vs WI LIVE Score: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल

भारत-वेस्टइंडीज के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम दूसरे दिन 318/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू करेगी।

08:59 (IST) 11 Oct 2025

खबरदार इंग्लैंड! तीन मैच में चार शतक ठोक फॉर्म में लौटा ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी,एशेज में वापसी तय

मार्नस लाबुशेन का इंग्लैंड के खिलाफ उनका रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने 2 शतक और 7 अर्धशतक की मदद से 40.64 के औसत से 1016 रन बनाए हैं। ...और पढ़ें
08:49 (IST) 11 Oct 2025

LIVE Cricket Score: भारत का 2024 से घरेलू सरजमीं पर टेस्ट मैच के पहले दिन बल्लेबाजी का प्रदर्शन

336/6 बनाम इंग्लैंड विशाखापत्तनम।

326/5 बनाम इंग्लैंड राजकोट।

339/6 बनाम बांग्लादेश चेन्नई।

46 ऑलआउट बनाम न्यूजीलैंड बेंगलुरु।

318/2 बनाम वेस्टइंडीज दिल्ली।

08:16 (IST) 11 Oct 2025

India vs West Indies 2nd Test LIVE Score: शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीदें

भारतीय कप्तान शुभमन गिल से बड़ी पारी की उम्मीदें हैं। गिल ने पहले टेस्ट में अर्धशतक जड़ा था, लेकिन खराब शॉट खेलकर आउट हो गए थे।

07:23 (IST) 11 Oct 2025

केएल राहुल की WTC में खास उपलब्धि, मगर बाद में डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत से हैं पीछे

KL Rahul IND vs WI 2nd Test: केएल राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे मुकाबले की पहली पारी में खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। मगर उन्होंने 38 रन की पारी में भी एक खास मुकाम हासिल कर लिया। ...और पढ़ें
07:22 (IST) 11 Oct 2025

IND vs WI LIVE Score: साई सुदर्शन शतक से चूके

साई सुदर्शन 87 और केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज के लिए दोनों विकेट जोमेल वारिकन ने लिए हैं। बाकी 5 गेंदबाज खाली हाथ रहे हैं।

07:11 (IST) 11 Oct 2025

IND vs WI LIVE Cricket Score: भारत ने वेस्टइंडीज पर बनाया दबदबा

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत ने दिल्ली टेस्ट पर दबदबा बना लिया है। भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 318 रन बना लिए। यशस्वी जायसवाल 173 और शुभमन गिल 20 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

07:09 (IST) 11 Oct 2025

नमस्कार!

नमस्कार! भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार 10 अक्टूबर से खेला जा रहा है। मैच से जुड़े अपडेट्स और खेल जगत की अन्य खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ जुड़े रहें।