IND vs WI 2nd Test Match Live Scorecard (भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार (10 अक्टूबर) से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

IND vs WI 2nd Test LIVE Streaming: Watch Here

भारत ने पहले दिन चायकाल तक 58 ओवर में 1 विकेट पर 220 रन बनाए। दूसरे सत्र में एक भी विकेट नहीं गिरा। यशस्वी जायसवाल 111 और साई सुदर्शन 71 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 162 रन की साझेदारी। पहले सत्र में  केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए थे। जोमैल वारिकान को विकेट मिला।

West Indies in India, 2 Test Series, 2025

India 
232/1 (61.5)

vs

West Indies  

BattingRB
Yashasvi Jaiswal118 173
Sai Sudharsan *76 144
BowlingORWKT
Jayden Seales *10.5420
Roston Chase11470

Play In Progress ( Day 1 – 2nd Test )
India elected to bat

शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार भारत टॉस जीता। इससे पहले 6 बार वह टॉस हारे थे। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वेस्टइंडीज ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। ब्रैंडन किंग और जोहान लेन की जगह एंडरसन फिलिप और टेविन इमलाच को मौका मिला।

वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

जॉन कैंपबेल, तेगनरायम चंद्रपॉल, एलिक एथनाज, शाई होप, रस्टन चेज (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियर, एंडरसन फिलिप, जायडन सील्स।

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

Live Updates
14:36 (IST) 10 Oct 2025

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स से बाहर होंगे 5 खिलाड़ी, क्या संजू सैमसन को मना पाएगी राजस्थान रॉयल्स? ऑक्शन में आएंगे कई बड़े नाम

IPL 2026 Auction Updates: आईपीएल 2026 के ऑक्शन की तारीख और रिलीज व रिटेंशन पर बड़ी जानकारी सामने आई है। सीएसके की टीम अब कई खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। ...पूरी जानकारी
14:13 (IST) 10 Oct 2025

लाइव क्रिकेट स्कोर: पहले दिन चायकाल

भारत ने पहले दिन चायकाल तक 58 ओवर में 1 विकेट पर 220 रन बनाए। इस सत्र में एक भी विकेट नहीं गिरा। यशस्वी जायसवाल 111 और साई सुदर्शन 71 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 162 रन की साझेदारी।

13:56 (IST) 10 Oct 2025

IND vs WI LIVE Cricket Score: साई-जायसवाल क्रीज पर

भारत ने 54 ओवर में 1 विकेट पर 207 रन बनाए। साई सुदर्शन 63 और यशस्वी जायसवाल 106 रन बनाकर क्रीज पर। 149 रन की साझेदारी हुई।

13:40 (IST) 10 Oct 2025

India vs West Indies LIVE Score: यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा

यशस्वी जायसवाल ने शतक जड़ा। वह 145 गेंद पर 16 चौके की मदद से 101 रन बनाकर क्रीज पर। साई सुदर्शन 57 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 50.1 ओवर में 1 विकेट पर 196 रन बनाए।

13:39 (IST) 10 Oct 2025

यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड तोड़ शतक, एबी डिविलयर्स और रवि शास्त्री की बराबरी की; मोहम्मद अजहरुद्दीन को छोड़ा पीछे

Yashasvi Jaiswal 7th Test Hundred: यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 7वां शतक पूरा कर बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। वह सचिन तेंदुलकर और सर डॉन ब्रैडमैन जैसे खिलाड़ियों की लिस्ट का हिस्सा हैं। ...और पढ़ें
13:28 (IST) 10 Oct 2025

बज गया IPL 2026 का बिगुल, दिसंबर के दूसरे हफ्ते में नीलामी की संभावना, 15 नवंबर तक तय करनी होगी रिटेंशन लिस्ट

आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी भले छोटी हो, लेकिन इसमें कई बड़े नामों की किस्मत बदल सकती है। बीसीसीआई की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। ...अधिक जानकारी
13:13 (IST) 10 Oct 2025

IND vs WI LIVE Cricket Score: साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा

साई सुदर्शन ने अर्धशतक जड़ा। उनके टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक है। वह 89 गेंद पर 9 चौके की मदद से 52 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 45 ओवर में 1 विकेट पर 175 रन बनाए। 117 रन की साझेदारी हुई।

12:47 (IST) 10 Oct 2025

India vs West Indies LIVE Score: जायसवाल-सुदर्शन के बीच बेहतरीन साझेदारी

भारत ने 37 ओवर में 1 विकेट पर 143 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 70 और साई सुदर्शन 35 रन बनाकर क्रीज पर। 85 रन की साझेदारी हुई।

12:32 (IST) 10 Oct 2025

कौन हैं टेविन इमलाच, जिन्हें वेस्टइंडीज ने दिल्ली टेस्ट में दिया मौका? वर्ल्ड कप फाइनल में भारत को हराने में थी अहम भूमिका

टेविन इमलाच के पास भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का ज्यादा अनुभव न हो, लेकिन वह भारत को दर्द दे चुके हैं। 2016 में अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत की हार में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इमलाच ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋषभ पंत को पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज पर स्टंपिंग कर दिया था। ...अधिक जानकारी
12:18 (IST) 10 Oct 2025

IND vs WI LIVE Cricket Score: यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक

यशस्वी जायसवाल ने लंच के बाद पहली दो गेंदों पर जायडन सील्स को चौका जड़ा। इसके बाद चौथी गेंद पर उन्होंने चौका जड़कर अर्धशतक पूरा किया। भारत का स्कोर 28.4 ओवर में 1 विकेट पर 106 रन। यशस्वी जायसवाल 10 चौके की मदद से 52 और साई सुदर्शन 16 रन बनाकर क्रीज पर।

11:34 (IST) 10 Oct 2025

LIVE Cricket Score: पहले दिन लंच ब्रेक

भारत ने पहले दिन लंच ब्रेक तक 28 ओवर में 1 विकेट पर 94 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 40 और साई सुदर्शन 16 रन बनाकर क्रीज पर। 36 रन की साझेदारी हुई। केएल राहुल 38 रन बनाकर आउट हुए। जोमैल वारिकान को विकेट मिला।

11:04 (IST) 10 Oct 2025

India vs West Indies LIVE Score: केएल राहुल आउट

केएल राहुल को जोमैल वारिकन ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 38 रन बनाए। राहुल आगे निकले गेंद टर्न हुई और टेविन इमलाच ने स्टंप किया। याशस्वी जायसवाल 20 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 17.3 ओवर में 1 विकेट पर 58 रन।

10:57 (IST) 10 Oct 2025

IND vs WI LIVE Cricket Score: भारत का अर्धशतक

भारत ने 16 ओवर में बगैर विकेट के 51 रन बनाए। केएल राहुल 31 और यशस्वी जायसवाल 20 रन बनाकर क्रीज पर। खैरी पियर और जस्टिन ग्रीव्स गेंदबाजी कर रहे हैं।

10:33 (IST) 10 Oct 2025

India vs West Indies LIVE Score: पहले 1 घंटे का खेल समाप्त

भारत ने 12 ओवर में बगैर विकेट के 29 रन बनाए। केएल राहुल 19 और यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर क्रीज पर। एंडरसन फिलिप और जस्टिन ग्रीव्स गेंदबाजी कर रहे हैं।

10:12 (IST) 10 Oct 2025

IND vs WI LIVE Cricket Score: 8 ओवर का खेल हुआ

भारत ने 8 ओवर में बगैर विकेट के 16 रन बना लिए हैं। यशस्वी जायसवाल 5 और केएल राहुल 11 रन बनाकर क्रीज पर। जायडन सील्स और एंडरसन फिलिप गेंदबाजी कर रहे हैं।

09:47 (IST) 10 Oct 2025

India vs West Indies LIVE Score: राहुल-जायसवाल का खाता खुला

केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का खाता खुल गया है। राहुल 3 और जायसवाल 1 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 3 ओवर में बगैर विकेट के 4 रन।

09:37 (IST) 10 Oct 2025

IND vs WI LIVE Cricket Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर। वेस्टइंडीज के लिए जायडन सील्स ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में कोई रन नहीं बना।

09:16 (IST) 10 Oct 2025

India vs West Indies LIVE Score: भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

09:15 (IST) 10 Oct 2025

LIVE Cricket Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन

जॉन कैंपबेल, तेगनरायम चंद्रपॉल, एलिक एथनाज, शाई होप, रस्टन चेज (कप्तान), टेविन इमलाच (विकेटकीपर), जस्टिन ग्रीव्स, जोमेल वारिकन, खैरी पियर, एंडरसन फिलिप, जायडन सील्स।

09:12 (IST) 10 Oct 2025
IND vs WI LIVE Cricket Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 में 2 बदलाव

भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। वेस्टइंडीज ने प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए। ब्रैंडन किंग और जोहान लेन की जगह एंडरसन फिलिप और टेविन इमलाच को मौका मिला।

09:05 (IST) 10 Oct 2025

India vs West Indies LIVE Score: भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल की कप्तानी में पहली बार भारत टॉस जीता। इससे पहले 6 बार वह टॉस हारे थे।

08:57 (IST) 10 Oct 2025

IND vs WI: साई सुदर्शन के लिए 'करो या मरो' जैसा होगा दिल्ली टेस्ट, भारत के पास नंबर 3 के लिए ये 5 हैं विकल्प

जब चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम में चुने गए थे तब उनके नाम 14 प्रथम श्रेणी शतक थे और उनका औसत 60.38 था। साई सुदर्शन के नाम केवल 8 प्रथम श्रेणी शतक हैं और उनका औसत 39.86 है। यह दर्शाता है कि साई को रन के आधार पर नहीं बल्कि प्रतिभा के आधार पर चुना गया है। ...अधिक जानकारी
08:53 (IST) 10 Oct 2025

सचिन तेंदुलकर के डेब्यू से पहले से कोटला में अजेय भारत, 18 साल बाद प्लेइंग इलेवन में नहीं होगा दिल्ली का कोई खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर का डेब्यू 1989 में हुआ था और दिल्ली में भारत आखिरी बार 1987 में हारा था। वेस्टइंडीज ने ही उसे 5 विकेट से हराया। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम उतरेगी तो उसकी प्लेइंग 11 में कोई दिल्ली का खिलाड़ी नहीं होगा। ऐसा आखिरी बार 2008 में हुआ था। ...और पढ़ें
08:36 (IST) 10 Oct 2025

IND vs WI LIVE Cricket Score: गिल की कप्तानी में पहली सीरीज जीतने पर निगाहें

भारतीय टीम को वेस्टइंडीज से कुछ खास चुनौती नहीं मिलने वाली है। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम की निगाहें पहली सीरीज जीत पर होंगी। इंग्लैंड में सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी।

08:04 (IST) 10 Oct 2025
India vs West Indies LIVE Score: वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग 11

जॉन कैंपबेल, तेगनारायण चंद्रपॉल, एलिक एथनाज, ब्रैंडन किंग, रस्टन चेज (कप्तान), शाई होप, जस्टिन ग्रीव्स, खारी पियर, जोमेल वार्रिकन, जोहान लेन/जेडिया ब्लेड्स, जेडन सील्स।

07:57 (IST) 10 Oct 2025

IND vs WI LIVE Cricket Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

07:49 (IST) 10 Oct 2025

Womens World Cup 2025 Points Table: भारत-साउथ अफ्रीका मैच के बाद अंकतालिका, इस नंबर पर टीम इंडिया

Womens World Cup 2025 Points Table: भारत को साउथ अफ्रीका के हाथों 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और उसे 2 अंक का नुकसान हुआ। ...पूरी जानकारी
07:44 (IST) 10 Oct 2025

'शुभमन गिल का हाल भी रोहित, द्रविड़ या मेरे जैसा होगा', सौरव गांगुली ने कप्तानी को लेकर दिया तीखा बयान

सौरव गांगुली ने रोहित शर्मा के बारे में बात करते हुए कहा कि ऐसा हर कप्तान के साथ होता है। एक दिन संन्यास लेना ही होता है। ...अधिक जानकारी
07:43 (IST) 10 Oct 2025

IND vs WI 2nd Test Live Streaming: भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट का लाइव सीधा प्रसारण, ऐसे देखें मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

India vs West Indies Live Streaming, IND vs WI 2nd Test Match Live Streaming channel online, Star Sports, JioHotstar: यहां भारत बनाम वेस्टइंडीज शृंखला के दूसरे टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स दी गईं हैं। यहां दूसरे टेस्ट मैच का लाइव स्कोरकॉर्ड और लाइव कमेंट्री भी उपलब्ध है। ...पूरी जानकारी
07:30 (IST) 10 Oct 2025

LIVE Cricket Score: वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी बार हराया था

वेस्टइंडीज ने भारत को आखिरी बार 2002 में 26 मैच पहले टेस्ट मैच में हराया था। तब से वे भारत से 9 सीरीज हार चुके हैं।