महिला एशिया कप 2024 में भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष टी20 इंटरनेशनल में अर्धशतक जड़ने वाली पहली विकेटकीपर बन गईं। वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाली बल्लेबाज बन गईं। ओपनर स्मृति मंधाना के नाम सबसे तेज 24 गेंद पर अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड है। मंधाना के नाम दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड। उन्होंने 25 गेंद पर भी अर्धशतक जड़ा है। शैफाली वर्मा के नाम 26 गेंद पर अर्धशतक है। ऋचा घोष ने भी 26 गेंद पर अर्धशतक जड़ा।

IND-W vs UAE-W Women’S Asia Cup 2024 LIVE Score: Watch Here

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और ऑस्ट्रेलिया की फोबे लिचफील्ड के नाम है। सोफी ने 2015 भारत के खिलाफ 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। लिचफील्ड ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक स्मृति मंधाना ने 24 गेंद पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में जड़ा था। इंग्लैंड के खिलाफ 2018 में 25 गेंद पर अर्धशतक जड़ा था। शैफाली वर्मा 26 गेंद पर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2019 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2021 में अर्धशतक जड़ चुकी हैं।

भारत ने महिला टी20 में पहली बार 200 रन बनाए

महिला एशिया कप के 5वें मैच में भारत ने यूएई के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट पर 205 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंद पर 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 66 रन बनाए। ऋचा घोष ने 29 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से नबााद 64 रन बनाए। यह टी20 इंटरनेशनल में उनका पहला अर्धशतक था। उन्होंने आखिरी ओवर में 5 गेंद पर 5 चौके जड़े। भारत ने महिला टी20 में पहली बार 200 रन बनाए।

भारत की बल्लेबाजी

भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो शुरुआत बहुत अच्छा नहीं रहा। स्मृति मंधाना 2.2 ओवर में 1 विकेट पर 23 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। मंधाना ने 9 गेंद पर 13 रन बनाए। कविशा एगोडागे ने उन्हें पवेलियन भेजा। शैफाली वर्मा ने 18 गेंद पर 37 रन बनाए। समाइरा धरनीधरका ने उन्हें आउट कर दिया। दयालन हेमलता 2 रन बनाकर आउट हुईं। हीना होतचंदानी ने विकेट लिया। जेमिमा रोड्रिग्स को कविशा एगोडागे ने आउट किया। उन्होंने 14 रन बनाए। आखिरी ओवर में हरमनप्रीत कौर आउट हुईं।