India vs South Africa 2nd ODI: भारत बनाम साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच रायपुर में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 359 रन का विशाल लक्ष्य दिया और इस टीम ने मार्कराम की शतकीय पारी के दम पर मैच को 4 विकेट से जीत लिया और सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया। साउथ अफ्रीका ने विदेशी धरती पर वनडे का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। मार्कराम को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने इस मैच में टॉस जीता और फिर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट पर 358 रन बनाए। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने 49.2 ओवर में 6 विकेट पर 359 रन बनाकर मैच जीत लिया। भारत को इस मैच में खराब फील्डिंग का खमियाजा भुगतना पड़ा और यशस्वी द्वारा मार्कराम का कैच छोड़ना टीम पर भारी पड़ा। वहीं कोहली और ऋतुराज की शतकीय पारी इस हार के बाद बेकार हो गई।

Match Ended

South Africa in India, 3 ODI Series, 2025

India 
358/5 (50.0)

vs

South Africa  
362/6 (49.2)

Match Ended ( Day – 2nd ODI )
South Africa beat India by 4 wickets

भारतीय पारी, कोहली-ऋतुराज का शतक

रोहित शर्मा अच्छी लय में होने के बावजूद 8 गेंद में 14 रन बनाकर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल ने खराब शॉट खेलकर 22 रन पर अपना विकेट गंवा दिया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 77 गेंद में अपना शतक पूरा किया। विराट कोहली ने 90 गेंद में अपना 53वां वनडे इंटरनेशनल शतक पूरा किया। ऋतुराज गायकवाड़ 83 गेंद में 105 रन (12 चौके, 2 छक्के) और विराट कोहली 93 गेंद में 102 रन (सात चौके, 2 छक्के) बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर गलतफहमी का शिकार हुए और सिर्फ एक रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।

साउथ अफ्रीका की पारी, मार्कराम का शतक

मार्कराम ने 110 रन बनाए जबकि डिकॉक ने 8 रन बनाए। टेम्बा बावुमा ने 46 रन की पारी खेली जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 54 रन की तेज पारी खेली। ब्रिट्जके ने शानदार पारी खेली और 68 रन पर आउट हुए जबकि मार्को यानसेन के बल्ले से सिर्फ 2 रन ही निकले। टोनी डीजॉर्जी 17 रन के स्कोर पर रिटायर हर्ट होकर वापस लौट गए। इसके बाद कार्बिन बॉश ने 26 रन और केशव महाराज ने 10 रन की पारी खेलकर मैच जीत लिया। भारत की तरफ से अर्शदीप और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 जबकि हर्षिक राणा और कुलदीप यादव को एक-एक सफलता मिली।

भारतीय प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 3 बदलाव किए और टेम्बा बावुमा, केशव महाराज और लुंगी एनगिडी को अंतिम ग्यारह में शामिल किया गया। भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया।

Live Updates
16:44 (IST) 3 Dec 2025
India vs South Africa LIVE Score: सुंदर हो गए रन आउट

एडेन मार्कराम 41वां ओवर लेकर आए। उनकी आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर रन आउट हो गए। वॉशिंगटन सुंदर गलत जा रहे थे? यह उनका फैसला नहीं था, लेकिन उन्होंने शुरुआत की और इसकी कीमत चुकाई। ऑफ स्टम्प पर टॉस किया, उन्होंने रिवर्स स्वीप को सीधे शॉर्ट थर्ड पर मारा। केएल राहुल को कोई दिलचस्पी नहीं थी। वॉशिंगटन ने शॉट खेला, लेकिन वापस मुड़कर डाइव लगाना पड़ा, फिर भी अपना विकेट नहीं बचा पाए। अंपायर रॉड टकर ने गेंद को ऊपर भी नहीं भेजा और ऑनफील्ड फैसला सुनाया। कॉर्बिन बॉश ने स्लाइडिंग स्टॉप किया और डिकॉक को थ्रो किया। वॉशिंगटन सुंदर गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुंदर की जगह रविंद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए आए।

16:35 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: शतकवीर कोहली आउट, केएल राहुल-सुंदर क्रीज पर

लुंगी एनगिडी 40वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर एडेन मार्कराम के हाथों विराट कोहली को लॉन्ग ऑन पर कैच करा दिया। विराट कोहली 93 गेंद में सात चौके और 2 छक्के की मदद से 102 रन बनाकर आउट हुए। कोहली की जगह वॉशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी करने के लिए आए।

16:26 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: विराट कोहली का शतक पूरा

मार्को यानसेन 38वां ओवर लेकर आए। उनकी आखिरी गेंद पर विराट कोहली ने एक रन लेकर अपना 53वां वनडे इंटरनेशनल शतक पूरा किया। इसके साथ ही उनके कुल अंतरराष्ट्रीय शतकों की संख्या 84 हो गए हैं। कोहली ने पिछले वनडे में भी शतक लगाया था। उन्होंने 11वीं बार दो ODI पारियों में शतक लगाया है। इस मामले में वह शीर्ष पर हैं। दूसरे नंबर पर एबी डिविलियर्स हैं। उन्होंने 6 बार ऐसा किया है।

16:14 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: मार्को यानसेन ने झटका ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट

मार्को यानसेन 36वां ओवर लेकर आए। उन्होंने चौथी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को पवेलियन की राह दिखाई। उन्हें बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर डी जोरजी ने लपका। ऋतुराज गायकवाड़ 12 चौके और 2 छक्के की मदद से 83 गेंद में 105 रन बनाकर आउट हुए। ऋतुराज गायकवाड़ की जगह केएल राहुल बल्लेबाजी के लिए आए। विराट कोहली का स्कोर 85 गेंद में 96 रन है।

16:05 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: ऋतुराज गायकवाड़ ने पूरा किया शतक

कॉर्बिन बॉश 34वां ओवर लेकर आए। पहली गेंद पर कोहली ने चौका लगाया। दूसरी गेंद पर एक रन लिया। तीसरी गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने चौका लगाया। अगली गेंद पर चौका लगाकर वनडे इंटरनेशनल में अपना पहला शतक पूरा किया। ऋतुराज गायकवाड़ ने 77 गेंद में अपना शतक पूरा किया। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकटे पर 249 रन है।

16:02 (IST) 3 Dec 2025

LIVE क्रिकेट स्कोर: भारत का स्कोर 234 रन

भारतीय पारी के 33 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 234 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 75 गेंद में 92 रन हैं। विराट कोहली के 77 गेंद में 86 रन हैं। दोनों के बीच 140 गेंद में 172 रन की साझेदारी हो चुकी है।

15:50 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: कोहली-गायकवाड़ के बीच 150 रन की साझेदारी

भारत का 31 ओवर के बाद स्कोर 2 विकेट पर 212 रन है। विराट कोहली के 67 गेंद में 69 और ऋतुराज गायकवाड़ के 73 गेंद में 87 रन हैं। दोनों के बीच 128 गेंद में 150 रन की साझेदारी हो चुकी है।

15:41 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA LIVE Score: विराट-ऋतुराज ने 116 गेंद में जोड़े 136 रन

भारतीय पारी के 29 ओवर हो चुके हैं। भारत का स्कोर 2 विकेट पर 198 रन है। ऋतुराज गायकवाड़ के 69 गेंद में 79 रन हैं। विराट कोहली के 59 गेंद में 63 रन हैं। दोनों के बीच 116 गेंद में 136 रन की साझेदारी हो चुकी है।

15:23 (IST) 3 Dec 2025

विराट कोहली ने भी पूरा किया अर्धशतक

नांद्रे बर्गर 25वां ओवर लेकर आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। विराट कोहली के यह 50 रन 47 गेंद में आए हैं। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच 92 गेंद में 96 रन की साझेदारी हो चुकी है। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर 158-2(25)

15:21 (IST) 3 Dec 2025

ऋतुराज गायकवाड़ ने पूरा किया पचासा

एडेन मार्कराम 24वां ओवर लेकर आए। उनकी पांचवीं गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 52 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके लिए एक बड़ा मौका है और वह इसका फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने अपना बल्ला उठाया और विराट कोहली ने उन्हें बधाई दी। क्या वह इसे बड़े स्कोर में बदल सकते हैं? 24 ओवर के बाद भारत का स्कोर 154-2.

15:12 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA 2nd ODI Live Score: कोहली-ऋतुराज ने भारतीय पारी को संभाला

रोहित और यशस्वी के आउट होने के बाद कोहली और ऋतुराज ने भारतीय पारी को संभालने का काम किया और दोनों काफी संभलकर आगे बढ़ रहे हैं। भारत ने 22 ओवर में 2 विकेट पर 137 रन बना लिए हैं।

15:04 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA 2nd ODI Live Score: कोहली-ऋतुराज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

कोहली और ऋतुराज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है और भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 121 रन बना लिए हैं। भारतीय पारी को दोनों की एक लंबी साझेदारी की सख्त जरूरत है।

14:57 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: रायपुर में रन बनाना आसान नहीं

रायपुर की पिच थोड़ी धीमी है और यहां पर गेंद, बल्लेबाज पर पूरे तरीके से नहीं आ रही है जिसकी वजह से बल्लेबाजों को रन बनाने में मुश्किल हो रही है। ये बात भारतीय बैटिंग में साफ तौर पर दिख भी रहा है। भारत ने 18 ओवर में 2 विकेट पर 108 रन बना लिए हैं।

14:50 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: भारत के 100 रन पूरे

भारत ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ के बीच अब तक 39 गेंदों पर 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी अच्छी हो रही है और भारतीय बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं।

14:40 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: ऋतुराज गायकवाड़ की परीक्षा

ऋतुराज चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए आए हैं और दो विकेट गिरने के बाद उनकी बड़ी परीक्षा है। वो अब तक 19 गेंदों पर 25 रन बना चुके हैं। भारत ने 14 ओवर में 2 विकेट पर 92 रन बना लिए हैं।

14:33 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: यानसेन की शानदार बॉलिंग

मार्को यानसेन शानदार बॉलिंग कर रहे हैं और उन्होंने अपने स्पैल के तीसरे ओवर में सिर्फ 3 रन दिए। भारत ने 12 ओवर में 2 विकेट गंवा दिए हैं और 77 रन बन चुके हैं।

14:25 (IST) 3 Dec 2025
India vs South Africa LIVE Score: यशस्वी 22 रन बनाकर हुए आउट

यशस्वी जायसवाल सेट हो चुके थे और 38 गेंदों पर 22 रन बना चुके थे, लेकिन यानसेन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। ऋतुराज गायकवाड़ चौथे नंबर पर आए हैं। भारत ने 10 ओवर में 2 विकेट पर 66 रन बना लिए हैं।

14:21 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: केशव महाराज की शानदार शुरुआत

केशव महाराज ने अपने स्पैल की शानदार शुरुआत की और अपने पहले ओवर में सिर्फ 2 रन दिए। केशव ने कोहली और जायसवाल दोनों पर लगाम लगाए रखा। भारत ने 9 ओवर में एक विकेट पर 61 रन बना लिए हैं।

14:14 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: भारत के 50 रन पूरे

यशस्वी ने 7वें ओवर में नांद्रे बर्गर की 5वीं गेंद पर शानदार छक्का लगाया और भारत के 50 रन पूरे हो गए। भारत ने 7 ओवर में एक विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। यशस्वी काफी संभलकर बैटिंग कर रहे हैं और वो इस मौके को छोड़ना नहीं चाह रहे।

14:07 (IST) 3 Dec 2025
India vs South Africa LIVE Score: कोहली ने छक्के के साथ की पारी की शुरुआत

रोहित के आउट होने के बाद कोहली तीसरे नंबर पर बैटिंग के लिए आए और उन्होंने पारी की शुरुआत छ्क्के के साथ की। भारत ने 6 ओवर में एक विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। यशस्वी 14 रन पर खेल रहे हैं।

14:01 (IST) 3 Dec 2025
India vs South Africa LIVE Score: हैट्रिक चौका लगाकर रोहित हुए आउट

रोहित शर्मा ने नांद्रे बर्गर की गेंदों पर 5वें ओवर की पहली तीन गेंदों परें हैट्रिक चौका जड़ा, लेकिन 5वीं गेंद पर वो कैच आउट हो गए। उनका कैच विकेट के पीछे क्विंटन डिकॉक ने लपका। रोहित ने 8 गेंदों पर 14 रन की पारी खेली। भारत ने 5 ओवर में एक विकेट पर 40 रन बना लिए हैं।

13:56 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: साउथ अफ्रीका ने पकड़ की मजबूत

पहले दो ओवर में साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी दिशाहीन जरूर दिखी, लेकिन पिछले 2 ओवर्स में इस टीम के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर लगाम लगा दिया। पिछले 2 ओवर में सिर्फ 6 रन बने हैं। भारत ने 4 ओवर में 28 रन बना लिए हैं।

13:50 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: तीसरा ओवर रहा मेडल

साउथ अफ्रीका की तरफ से तीसरा ओवर नांद्रे बर्गर ने फेंका और ये मेडन रहा। हालांकि इस ओवर में बर्गर ने दो वाइड जरूर दिए, लेकिन यशस्वी पर पूरी तरह से लगाम लगाए रखा। 3 ओवर में भारत ने 24 रन बना लिए हैं।

13:46 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: 2 ओवर में बने 22 रन

भारत ने पहले 2 ओवर में 22 रन बना लिए हैं और पूरी तरह से विरोधी टीम पर हावी हैं। भारत को रन के इस मोमेंटम को बनाए रखना है। साउथ अफ्रीकी गेंदबाजी अब तक दिशाहीन रही है।

13:42 (IST) 3 Dec 2025

LIVE Cricket Score: लुंगी की वाइड की हैट्रिक

लुंगी एनगिडी दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी शुरुआती तीनों गेंद वाइड रहीं। ओवर की पहली वैध गेंद डॉट रही। रोहित शर्मा ने ओवर की दूसरी वैध गेंद में एक रन लेकर अपना खाता खोला। तीसरी गेंद भी वाइड रही। अगली गेंद पर यशस्वी जायसवाल ने दौड़कर दो रन पूरे किए।

13:38 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: यशस्वी ने फिर जड़ा चौका

यशस्वी जायसवाल ने नांद्रे बर्गर की आखिरी गेंद पर भी चौका लगाया। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 14-0 है। यशस्वी जायसवाल के 6 गेंद में 8 रन हैं, जबकि अतिरिक्त रनों की संख्या 6 है। रोहित शर्मा का अभी खाता नहीं खुला है।

13:34 (IST) 3 Dec 2025

India vs South Africa LIVE Score: भारत का स्कोर 10/0

नांद्रे बर्गर की दूसरी गेंद वाइड रही। उनकी अगली गेंद भी यशस्वी के लेग स्टम्प के काफी बाहर से निकलते हुए बाउंड्री के पार चली गई। कुल मिलाकर देखें तो अभी एक वैध गेंद ही फेंकी गई है। भारत का स्कोर 10/0 है।

13:31 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA LIVE Score: यशस्वी ने खोला खाता

यशस्वी जायसवाल ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला।

13:30 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA LIVE Score: भारतीय पारी की शुरुआत

भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पारी की शुरुआत की। साउथ अफ्रीका के लिए नांद्रे बर्गर पहला ओवर लेकर आए। यशस्वी जायसवाल स्ट्राइक पर हैं।

13:15 (IST) 3 Dec 2025

IND vs SA LIVE Score: रायपुर में कभी नहीं हारा भारत

शहीर वीर नारायण सिंह स्टेडियम पर एकमात्र वनडे जनवरी 2023 में खेला गया था जब पिच से मिलने वाली सीम की मदद से मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड टीम को 108 रन पर आउट कर दिया था। भारत ने 30 ओवर बाकी रहते आठ विकेट से जीत दर्ज की थी। यहां दिसंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच में भी भारत ने 20 रन से जीत दर्ज की थी।