भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का अंत हो गया है। गुवाहाटी टेस्ट में मेहमान प्रोटियाज ने टीम इंडिया 408 रन से करारी शिकस्त दी और सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली। इसी के साथ कप्तान टेम्बा बावुमा का टेस्ट में बतौर अजेय रहने का रिकॉर्ड भी बरकरार रहा।
Freedom Trophy, 2025
India
201(83.5)& 140(63.5)
South Africa
489(151.1)& 260/5dec
Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
South Africa beat India by 408 runs
चौथे दिन के अंत तक 549 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 27 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। नाइट वॉचमैन कुलदीप यादव 4 और साई सुदर्शन 2 रन बनाकर खेल रहे थे। पांचवें दिन 24वें ओवर में साइमन हार्मर ने कुलदीप यादव को भी क्लीन बोल्ड कर भारत को तीसरा झटका दिया।
उसके बाद पहले सत्र तक भारत ने 5 विकेट गंवा दिए। उसके बाद दूसरे सत्र में आधा खेल होने तक ही पूरी टीम 140 रन पर सिमट गई। भारतीय बल्लेबाजी क्रम में अकेले रविंद्र जडेजा ने लड़ाई जारी रखी और 54 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी खिलाड़ी नहीं टिक पाया। मेहमान टीम के लिए साइमन हार्मर ने 6 विकेट झटके। कोलकाता टेस्ट में भारत 30 रन से हारा था। इस तरह साउथ अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली।
इस मुकाबले की बात करें तो पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने 489 रन बनाए थे और जवाब में मेजबान भारतीय टीम 201 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद मेहमान कप्तान बावुमा ने भारत को फॉलो ऑन नहीं खिलाया और दोबारा खेलने का फैसला किया। दूसरी पारी में अफ्रीका ने 260 रन पर 5 विकेट गंवाकर पारी को घोषित किया और भारत के सामने रखा 549 रनों का विशाल लक्ष्य। जवाब में भारतीय टीम 140 रन ही बना पाई और मुकाबला हार गई।
LIVE IND vs SA: साउथ अफ्रीकी प्लेयर्स का जलवा
भारतीय टीम को दोनों मैच में परेशान करने वाले साइमन हार्मर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में छह विकेट लेने वाले और बल्ले से कमाल करते हुए 90 से ऊपर रनों की पारी खेलने वाले मार्को यानसेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
साउथ अफ्रीका से हार के बाद अब 8 महीने टेस्ट नहीं खेलेगा भारत, WTC फाइनल में पहुंचने के लिए बिगड़ गए समीकरण
ICC Rankings: रोहित शर्मा फिर बने नंबर 1 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की बादशाहत बरकरार; पाकिस्तानी ऑलराउंडर को झटका
गौतम गंभीर की 3 बड़ी गलतियां जो भारत की घर में हार का कारण, न्यूजीलैंड के बाद साउथ अफ्रीका ने भी किया क्लीन स्वीप
IND vs SA: भारत का सूपड़ा साफ, साउथ अफ्रीका ने 408 रन से जीता दूसरा टेस्ट मैच, टीम इंडिया की घर में सबसे बड़ी हार
WTC Points Table: गुवाहाटी टेस्ट में हार से भारत को तगड़ा नुकसान, पाकिस्तान से भी पीछे हुई टीम इंडिया; देखें पूरी अंक तालिका
SMAT: अर्जुन तेंदुलकर ने पहले 127 के स्ट्राइक रेट से ओपनिंग की, फिर 14 गेंद में लुटा दिए 29 रन; यूपी ने 6 विकेट से हराया
LIVE IND vs SA: भारत की हार, साउथ अफ्रीका ने किया सूपड़ा साफ
भारतीय टीम को गुवाहाटी टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 408 रन से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। भारत की पूरी टीम 549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 140 रन पर ही सिमट गई। पहली पारी में भारत ने 201 रन बनाए थे।
LIVE IND vs SA: रविंद्र जडेजा आउट
रविंद्र जडेजा 54 रन बनाकर केशव महाराज का शिकार बने। भारत को 140 पर 9वां झटका लगा। अब साउथ अफ्रीका जीत से एक कदम दूर है। भारत को सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ेगा।
LIVE IND vs SA: जीत के करीब साउथ अफ्रीका
साइमन हार्मर ने अपना छठा विकेट लेते हुए नितीश रेड्डी को 0 पर आउट करते हुए पवेलियन भेज दिया। भारत ने 138 पर अपना 8वां विकेट गंवाया। साउथ अफ्रीका अब जीत के करीब है और महज दो विकेट दूर है।
LIVE IND vs SA: रविंद्र जडेजा का अर्धशतक
रविंद्र जडेजा आखिरी तक एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजी की रीढ़ बनकर खड़े हैं। उन्होंने अपना 28वां टेस्ट अर्धशतक पूरा किया। 78 गेंद पर 53 रन बनाकर वह खेल रहे हैं। उन्होंने छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा किया। भारत का स्कोर 136/7
LIVE IND vs SA: वाशिंगटन सुंदर आउट
वाशिंगटन सुंदर के रूप में भारत को 7वां झटका लगा है। इसी के साथ साइमन हार्मर ने अपना फाइव विकेट हॉल भी पूरा कर लिया। भारत को 130 के स्कोर पर 7वां झटका लगा। अब 47 रन पर खेल रहे रविंद्र जडेजा का साथ देने नितीश कुमार रेड्डी आए हैं।
LIVE IND vs SA: चायकाल के बाद सुदर्शन आउट
चायकाल के बाद आते ही साई सुदर्शन के रूप में भारत को छठा झटका लगा। सेनुरन मुथुसामी ने उन्हें वापस पवेलियन भेजा। उन्होंने 139 गेंदें खेली और 14 रन ही बना पाए। अब साउथ अफ्रीका जीत से महज 4 विकेट दूर है।
IND vs SA: साउथ अफ्रीकी कोच पर एक्शन लेगा ICC? घुटनों पर लाने वाले बयान से छिड़ा विवाद, 49 साल पहले भी हुआ था बवाल
LIVE IND vs SA: पहले सेशन का खेल खत्म
भारतीय टीम ने पांचवें दिन पहले सेशन में 3 विकेट गंवाए और 63 रन बनाए हैं। साई सुदर्शन और रविंद्र जडेजा क्रीज पर हैं। इस सत्र में भारत ने कुलदीप यादव, ध्रुव जुरेल और कप्तान ऋषभ पंत का विकेट गंवाया। भारतीय टीम को अभी यहां से कम से कम 59 ओवर तक और खेलते हुए अपने विकेट को बचाना होगा। जबकि मेहमान टीम जीत से 5 विकेट ही दूर है। साइमन हार्मर चार विकेट ले चुके हैं। छठे विकेट के लिए साई सुदर्शन और रविंद्र जडेजा के बीच 32 रन की साझेदारी अभी तक हुई है।
स्मृति मंधाना के पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी, पलाश मुच्छल से शादी को लेकर क्या है अपडेट?
LIVE IND vs SA: ऋषभ पंत भी लौटे पवेलियन
भारत की आधी टीम 58 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी है। साइमन हार्मर ने अपना चौथा शिकार कप्तान ऋषभ पंत को बनाया। भारतीय कप्तान ने 16 गेंद पर 13 रन बनाए। इसी के साथ भारतीय टीम अब हार की कगार पर आ चुकी है। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए पांच विकेट और चाहिए हैं।
LIVE IND vs SA: पहले घंटे में 31 रन दो विकेट
गुवाहाटी टेस्ट के पांचवें दिन पहले घंटे का खेल हो चुका है। भारतीय टीम ने कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल के रूप में दो विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय कप्तान ऋषभ पंत और साई सुदर्शन क्रीज पर हैं। भारत ने पहले घंटे में 31 रन बनाए हैं। भारतीय टीम का स्कोर 58/4
LIVE IND vs SA: ध्रुव जुरेल भी लौटे पवेलियन
साइमन हार्मर ने अपना तीसरा विकेट लेते हुए ध्रुव जुरेल को भी पवेलियन भेज दिया है। भारत ने 42 रन पर अपना चौथा विकेट गंवाया। अब साई सुदर्शन का साथ देने कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर आए हैं। भारत को मैच बचाने के लिए अभी पूरे दिन खेलना होगा। जबकि साउथ अफ्रीका को अब जीत के लिए 6 विकेट की जरूरत है।
LIVE IND vs SA: भारत को लगा तीसरा झटका
कुलदीप यादव के रूप में भारत को तीसरा झटका लग गया है। साइमन हार्मर ने उन्हें 5 के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने 38 गेंदों का सामना किया था। भारत का स्कोर 40/3
T20 World Cup: 17 साल, 9 विश्व कप; सिर्फ 10 बल्लेबाज ही लगा पाए शतक, एक भारतीय भी लिस्ट का हिस्सा
LIVE IND vs SA: बाल-बाल बचे साई सुदर्शन
साई सुदर्शन 4 के स्कोर पर आउट हो गए थे और मार्को यानसेन जश्न भी मना चुके थे। लेकिन बाद में फील्ड अंपायर ने इस गेंद को नो बॉल करार दिया क्योंकि यानसेन का फ्रंट फुट लाइन के बाहर था। ऐसे में बाल-बाल सुदर्शन बचे और भारत को तीसरा झटका लगते-लगते रहे गया।
LIVE IND vs SA: कुलदीप डटकर खेल रहे
कुलदीप यादव को चौथे दिन नाइट वॉचमैन के तौर पर लाया गया था। वह अभी तक 25 गेंद खेल चुके हैं और सूझबूझ के साथ क्रीज पर डटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने 4 रन बनाए हैं और साई सुदर्शन का साथ दे रहे हैं।
LIVE IND vs SA: पांचवें दिन का खेल शुरू
पांचवें दिन का खेल शुरू हो चुका है। साइमन हार्मर के ओवर की आखिरी गेंद बची थी उसे कुलदीप यादव ने संभलकर खेला। उसके बाद मार्को यानसेन के ओवर की पहली गेंद सुदर्शन के पैड से लगते हुए लेग स्टंप की बाउंड्री के बाहर गई। भारत का स्कोर 31/2
LIVE IND vs SA: पांचवें दिन पिच हुई खतरनाक?
अभी तक गुवाहाटी की पिच पर जिस तरह मुकाबला चला है ऐसा लग रहा था कि भारतीय बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों में किसी अलग पिच पर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने 489 और 260 रन बनाए। जबकि भारतीय पारी 201 पर सिमट गई थी। अब पांचवें दिन पिच और खतरनाक हो सकती है। स्पिनर्स के लिए क्रैक बढ़ चुके हैं जिसका फायदा मिलेगा। वहीं शुरुआत में तेज गेंदबाज भी बाउंस और कंडीशन का फायदा उठा सकते हैं।
IND vs SA: मैच में अभी तक क्या-क्या हुआ
इस मुकाबले की बात करें तो पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने 489 रन बनाए थे और जवाब में मेजबान भारतीय टीम 201 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद मेहमान कप्तान बावुमा ने भारत को फॉलो ऑन नहीं खिलाया और दोबारा खेलने का फैसला किया। दूसरी पारी में अफ्रीका ने 260 रन पर 5 विकेट गंवाकर पारी को घोषित किया और भारत के सामने रखा 549 रनों का विशाल लक्ष्य। चौथे दिन के अंत तक लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 27 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। नाइट वॉचमैन कुलदीप यादव 4 और साई सुदर्शन 2 रन बनाकर खेल रहे थे। यशस्वी जायसवाल 13 और केएल राहुल 6 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।
Syed Mushtaq Ali Trophy Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी नजर, कब, कहां और कैसे देख पाएंगे टी20 टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग?
IND vs SA: बावुमा की कप्तानी में अजेय साउथ अफ्रीका
साउथ अफ्रीका की टीम ने हाल ही में टेम्बा बावुमा की कप्तानी में विश्व टेस्ट चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। वहीं टीम अभी तक कप्तान बावुमा के नेतृत्व में एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। बतौर कप्तान अभी तक उन्होंने 11 में से 10 मैच जीते हैं और एक ड्रॉ हुआ है। गुवाहाटी में भी साफ दिख रहा है कि उनकी हार नहीं होगी शायद। लेकिन उनका जीत का आंकड़ा 10 से 11 जरूर हो सकता है।
IND vs SA: मध्यक्रम के भरोसे टीम इंडिया
भारतीय टीम को अगर सीरीज में 0-2 की हार से बचना है तो मध्यक्रम के बल्लेबाजों को असाधारण खेल दिखाना होगा। ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन, कप्तान ऋषभ पंत , रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों को आगे बढ़कर आना होगा और इस मुकाबले में टीम को हार से बचाना होगा। अगर भारतीय टीम पूरे दिन बिना ऑल आउट हुए खेल जाती है तो यह मुकाबला ड्रॉ हो जाएगा। हालांकि, सीरीज तब भी मेहमान साउथ अफ्रीका की टीम जीत जाएगी।
