India vs South Africa, Ind vs SA 1st Test: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने 8 विकेट खोकर 385 रन बना लिए हैं। । तीसरे दिन 3 सत्र का खेल खेला गया। डीन एलगर 160 रन बनाकर आउट हुए। चायकाल के समय दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 87 ओवर में 5 विकेट पर 292 रन था। वहीं, लंच के समय उसने 50 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन बनाए थे।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने के समय दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 3 विकेट पर 39 रन बनाए थे। भारत ने पहली पारी सात विकेट पर 502 रन बनाने के बाद घोषित की थी। दक्षिण अफ्रीका अब भी 463 रन से पिछड़ रहा है जबकि उसके सात विकेट शेष हैं। डीन एल्गर 27 जबकि तेंबा बावुमा दो रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारत-साउथ अफ्रीका पहला टेस्ट मैच: जानिए तीसरे दिन किसका पलड़ा भारी
इससे पहले भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने दो विकेट लिए हैं और रवींद्र जडेजा के हिस्से एक विकेट आया है। भारत के लिए मयंक अग्रवाल ने 215 और रोहित शर्मा ने 176 रनों की पारियां खेलीं। वहीं साउथ अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने तीन विकेट लिए। वार्नोन फिलेंडर, सुनेयुर मुथुसामी, डीन एल्गर ने एक-एक विकेट लिए।
Highlights
क्विंटन डीकॉक ने अपना पांचवां टेस्ट शतक पूरा किया। यह भारत के खिलाफ उनका पहला टेस्ट शतक है। भारतीय मैदान पर 9 साल बाद एक ही मैच में 2 शतक लगे हैं।
चायकाल के बाद फेंके गए 13वें ओवर में दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका लगा। उसके ओपनर डीन एलगर 160 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी 287 गेंदों की पारी के दौरान 18 चौके और 4 छक्के लगाए। उनका विकेट रविंद्र जडेजा ने लिया। जडेजा ने इसके साथ ही अपने 200 टेस्ट विकेट पूरे किए।
भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन दो सत्र का खेल हो चुका है। चायकाल के समय दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 87 ओवर में 5 विकेट पर 292 रन बनाए थे। क्विंटन डीकॉक 69 और डीन एलगर 133 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
दक्षिण अफ्रीकी पारी का 77वां ओवर रोहित शर्मा लेकर आए। उन्होंने बल्ले के बाद गेंदबाजी में भी जलवा बिखेरा। रोहित शर्मा के ओवर में क्विंटन डीकॉक एक भी रन नहीं बना पाए।
लंच के बाद जहां साउथ अफ्रीका को फाफ डुप्लेसिस के रूप में पांचवां झटका लगा, वहीं उसके ओपनर डीन एलगर ने छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया।
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस 41 रन पर पहुंच गए हैं। यह उनका भारत में टेस्ट क्रिकेट में उच्चतम स्कोर है। इससे पहले वे भारत में टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा से ज्यादा 39 रन ही बना पाए थे।
टेम्बा बावुमा की जगह दक्षिण अफ्रीकी टीम के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने क्रीज संभाली।
इशांत शर्मा ने तीसरे दिन भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने टेम्बा बावुमा को 18 रन के निजी स्कोर पर एलबीडब्ल्यू किया। टेम्बा ने पहले डीआरएस लेने की सोची, लेकिन साथी बल्लेबाज डीन एलगर से बात करने के बाद पवेलियन की ओर बढ़ गए।
इशांत शर्मा तीसरे दिन का पहला ओवर लेकर आए। उनकी दूसरी ही गेंद पर टेम्बा बावुमा ने चौका जड़ दिया। इस समय दक्षिण अफ्रीका को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद भी है।