India vs New Zealand, Ind vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत- न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भी विराट सेना ने अपना विजय रथ जारी रखा और न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया। 5 वनडे मैचों की सीरीज में अब टीम इंडिया 3-0 से आगे है। इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाज बेबस नजर आए और पूरी टीम 50 ओवर से पहले ही 243 रन पर सिमट गई।

इसके जवाब में भारतीय सलामी जोड़ी ने फिर से कमाल का प्रदर्शन किया और ठोस शुरुआत भारत को दिलाई। इसके बाद रोहित शर्मा और कप्तान कोहली के बीच एक शानदार शतकीय साझेदारी देखने को मिली, और दोनों ने ही शानदार अर्धशतक जड़ा। वहीं कार्तिक-रायडू की नाबाद पारियों की बदौलत भारत ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया।

भारतीय टीम में दो बड़े बदलाव किए थे। एमएस धोनी को चोट के चलते टीम में शामिल नहीं किया गया था उनकी जगह दिनेश कार्तिक को वापस बुलाया गया ,जबकि विजय शंकर की जगह टीम में हार्दिक पंड्या की वापसी हो गई है। भारत की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मोहम्मद शमी ने जहां 3 विकेट झटके तो वहीं भुवी, पंड्या और चहल को 2-2 सफलता मिली।

 

Live Blog

Highlights

    14:41 (IST)28 Jan 2019
    17 रनों की और जरूरत

    इस ऐतिहासिक सीरीज जीत से टीम इंडिया केवल 17 रन और दूर है। कार्तिक और रायडू अभी मैदान में हैं जबकि 48 गेंदे अभी शेष हैं।

    14:33 (IST)28 Jan 2019
    हुई अर्धशतकीय साझेदारी

    दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत को जीत के लिएअब केवल 26 रनों की और दरकार है। जबकि 10 ओवर अभी शेष हैं।

    14:21 (IST)28 Jan 2019
    सीरीज विजय की ओर भारत

    टीम इंडिया ने तीन विकेट खोकर 200 रनों का आंकड़ा छू लिया है। जीत के लिए 44 रन और चाहिए, इस जीत के साथ टीम इंडिया ऐतिहासिक सीरीज पर भी कब्जा जमा लेगा। 

    14:16 (IST)28 Jan 2019
    तेज पारी खेल रहे हैं रायडू

    रायडू और कार्तिक की जोड़ी मैदान में है। ऐसे में रायडू मौके की नजाकत को समझते हुए तेज शॉट खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए केवल 49 रन और चाहिए।

    14:03 (IST)28 Jan 2019
    67 रनों की और दरकार

    भारत को जीत के लिए अभी 67 रनों की और दरकार है। दिनेश कार्तिक और रायडू से उम्मीद होगी कि वो भारत को बिना विकेट गंवाए आसान सी जीत दिलाएं। 

    13:55 (IST)28 Jan 2019
    कप्तान कोहली भी हुए आउट

    रोहित शर्मा के बाद अब कप्तान कोहली भी आउट हो गए हैं। उनकी जगह दिनेश कार्तिक अब मैदान में आ गए हैं। कोहली 60 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

    13:53 (IST)28 Jan 2019
    76 रनों की दरकार

    भारत को इस मैच में जीत और सीरीज पर कब्जे के लिए 76 रनों की और दरकार है। अगर न्यूजीलैंड ने विकेट नहीं चटकाए तो फिर ये मैच उसके हांथों से फिसल जाएगा।

    13:39 (IST)28 Jan 2019
    टीम इंडिया के 150 रन पूरे

    टीम इंडिया ने 28वें ओवर में 150 रन के आंकड़े को छू लिया है। कप्तान कोहली 56 तो रोहित शर्मा 62 रन बनाकर खेल रहे हैं। न्यूजीलैंड को ये साझेदारी तोड़नी होगी अगर मैच में वापसी करना है तो।

    13:32 (IST)28 Jan 2019
    कप्तान कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक

    रोहित शर्मा के बाद कप्तान कोहली ने भी शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। दोनों बल्लेबाजों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

    13:22 (IST)28 Jan 2019
    जीत की ओर बढ़ती हुई टीम इंडिया

    अगर न्यूजीलैंड को इस मैच में वापसी करना है तो फिर रोहति-कोहली की इस जोड़ी को हर हाल में तोड़ना होगा। 24 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 130-1 है। दोनों ही अच्छी लय में दिख रहे हैं।

    13:15 (IST)28 Jan 2019
    रोहित शर्मा ने जड़ा अर्धशतक

    रोहति शर्मा के बल्ले से एक और खूबसूरत अर्धशतक देखने को मिला। ये इस सीरीज में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 116 पर पहुंच गया है।

    13:10 (IST)28 Jan 2019
    फिर गेंदबाजी में किया बदलाव

    भारत ने अब 100 रनों का आंकड़ा छू लिया है। ऐसे में अब एक बार फिर गेंदबाजी में बदलाव करते हुए ब्रेसबेल को आक्रमण पर बुलाया गया है।

    13:04 (IST)28 Jan 2019
    हुई अर्धशतकीय साझेदारी

    कप्तान कोहली और रोहित शर्मा के बीच अब 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। 20 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर अब 93 पर पहुंच गया है। 

    12:50 (IST)28 Jan 2019
    अच्छी लय में दोनों खिलाड़ी

    धवन का विकेट गिरने के बाद कप्तान कोहली और रोहित शर्मा दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 75 रन है। ईश सोढ़ी को आक्रमण पर बुलाया गया है। 

    12:41 (IST)28 Jan 2019
    रोहित ने जड़ा पहला छक्का

    रोहित शर्मा के बल्ले से इस इनिंग का पहला छक्का देखने को मिला है। 14 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट खोकर 69 रन है तो वहीं रोहित 31 पर पहुंच गए हैं। 

    12:34 (IST)28 Jan 2019
    भारत ने छुआ 50 रनों का आंकड़ा

    एक विकेट खोकर टीम इंडिया ने 12वें ओवर में 50 रनों का आंकड़ा छू लिया है। कोहली-रोहित की जोड़ी इस वक्त मैदान में है। 

    12:20 (IST)28 Jan 2019
    भारत का पहला विकेट गिरा

    धवन 28 रन बनाकर आउट हो गए हैं। 39 के स्कोर पर 9वें ओवर में भारत को ये बड़ा झटका लगा है। कप्तान कोहली अब मैदान में आ गए हैं। 

    12:14 (IST)28 Jan 2019
    अच्छी लय में दिख रहे धवन

    7 ओवर के बाद भारत का स्कोर 35 रन पर पहुंच गया है। वहीं धवन ने 23 गेंदों पर शानदार 26 रन बना लिए हैं जबकि रोहित 9 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

    12:05 (IST)28 Jan 2019
    भारत की अच्छी शुरुआत

    टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने एक बार फिर सधी हुई शुरुआत टीम को दिलाई है। 5 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 31 रन पर पहुंच गया है। 

    11:55 (IST)28 Jan 2019
    दो ओवर के बाद का हाल

    244 रनों के जवाब में उतीर रोहित-धवन की जोड़ी ने दो ओवर के बाद भारत का स्कोर 16 रन है। इस दूसरे ओवर से भारत ने 13 रन बटोर। लगातार तीन चौकों की मदद से शिखर धवन अच्छी लय में दिख रहे हैं।

    11:45 (IST)28 Jan 2019
    भारतीय सलामी जड़ी पर रहेगी नजर

    न्यूजीलैंड के 244 रनों के जवाब में भारतीय सलामी जोड़ी पर खासा नजर रहेगी। अगर न्यूजीलैंड को ये मैच जीतना है तो फिर उसे लगातार विकेट चटकाने होंगे।

    11:08 (IST)28 Jan 2019
    18 गेंदें और शेष

    तीन ओवर और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के पास है। देखना होगा कि आखिर वो कितने और रन जोड़ पाती है। अभी टीम का स्कोर 230 रन पर 7 विकेट है।

    10:59 (IST)28 Jan 2019
    शतक से चूके रॉस टेलर

    222 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को सातवां झटका लगा है। अच्छी लय में दिख रहे टेलर 93 रन बनाकर आउट हो गए। शमी की ये दूसरी सफलता है।

    10:50 (IST)28 Jan 2019
    86 पर पहुंचे टेलर

    रॉस टेलर 86 रन पर पहुंच गए हैं। वहीं 44 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 214-6 रन है। देखना होगा कि 36 गेंदों में न्यूजीलैंड कितने रन बना पाती है। 

    10:39 (IST)28 Jan 2019
    पंड्या को मिली दूसरी सफलता

    पंड्या ने अपनी दूसरी सफलता से न्यूजीलैंड को छठां झटका दे दिया है। सेंटनर 3 रन बनाक आउट हो गए हैं। न्यूजीलैंड को स्कोर 42वें ओवर में 198 रन है।

    10:28 (IST)28 Jan 2019
    पंड्या ने न्यूजीलैंड को दिया 5वां झटका

    4वां ओवर पंड्या लेकर आए थे और उन्होंनेअपनी सफळता हासिल करते हुए निकल्स को आउट कर दिया है। 191 के स्कोर पर निकल्स 6 रन बनाकर आउट हो गए हैं।

    10:17 (IST)28 Jan 2019
    लेथम हुए आउट

    चहल ने अर्धशतक मार चुके लेथम को अपना शिकार बना लिया है। दोनों के बीच शतकीय साझेदारी पनप गई थी लेकिन भारत को जिस विकेट की तलाश थी वो मिल गई है। 178 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को चौथा झटका लगा है।

    10:07 (IST)28 Jan 2019
    100 रनों की हुई साझेदारी

    क्या कमाल की पारी खेल रहे हैं रॉस टेलर और लेथम दोनों के बीच अब 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 35ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर अब 160 पर पहुंच गया है।

    10:01 (IST)28 Jan 2019
    भारत को एक विकेट की होगी तलाश

    लेथम और टेलर की जोड़ी अब भारतीय खेमे के लिए परेशानी बन रही है। टीम इंडिया इस साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ना चाहेगा। 33 ओवर के बाद मेजबान टीम का स्कोर 149 रन है।

    09:49 (IST)28 Jan 2019
    ये साझेदारी बेहद अहम

    ये तीसरा मुकाबला भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। ऐसे में रॉस टेलर और लेथम के बीच ये 70 रनों की साझेदारी अब तक की न्यूजीलैंड के लिहाज से सबसे बड़ी साझेदारी है। 31 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 135 रन है।

    09:40 (IST)28 Jan 2019
    हुई अर्धशतकीय साझेदारी

    चौथे विकेट के लिए टेलर और लेथम के बीच 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं। 29 ओवर के बाद टीम का स्कोर 123 रन पर तीन विकेट है।

    09:26 (IST)28 Jan 2019
    न्यूजीलैंड ने छुआ 100 का आंकड़ा

    26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 102 पर पहुंच गया है। तीन विकेट खोकर मेजबान टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

    09:12 (IST)28 Jan 2019
    शमी को वापस से आक्रमण पर बुलाया

    भारतीय टीम लगातार विकेट की तलाश में है। ऐसे में एक बार फिर शमी को आक्रमण पर बुलाया गया है। 23 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 84 रन है तीन विकेट के नुकान पर। 

    08:59 (IST)28 Jan 2019
    20 ओवर के बाद का हाल

    20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन पर तीन विकेट है। रॉस टेलर और लेथम की जोड़ी मैदान में मौजूद हैं। 5 ओवर के बाद पंड्या ने केवल 9 रन दिए हैं, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली है।

    08:59 (IST)28 Jan 2019
    20 ओवर के बाद का हाल

    20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 70 रन पर तीन विकेट है। रॉस टेलर और लेथम की जोड़ी मैदान में मौजूद हैं। 5 ओवर के बाद पंड्या ने केवल 9 रन दिए हैं, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली है।

    08:41 (IST)28 Jan 2019
    चहल ने दिया तीसरा झटका

    चहल की गेंद पर पंड्या ने शानदार कैच लपककर कप्तान विलियमसन को आउट कर दिया है। 59 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा है।

    08:31 (IST)28 Jan 2019
    हार्दिक पंड्या कर रहे सधी गेंदबाजी

    लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे हार्दिक पंड्या ने अपने दो ओवर के स्पेल में अभी तक केवल 4 रन दिए हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर 14 ओवर के बाद 55-2 है।

    08:13 (IST)28 Jan 2019
    गेंदबाजी में हुआ बदलाव

    9 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 36 रन पर दो विकेट है। ऐसे में अब पावरप्ले के इस आखिरी ओवर में चहल के हांथों में गेद थमाई गई है। अब देखना होगा कि आखिर चहल कैसी पहल करते हैं।

    07:57 (IST)28 Jan 2019
    भुवी ने दिया दूसरा झटका

    एक बार फिर न्यूजीलैड के सलामी बल्लेबाजों ने निराश किया है और 7वें ओवर कि पहली गेंद पर भुवी ने इस बार गप्टिल को निशाना बनाते हुए पवेलियना का रास्ता दिखाया है। 26 के स्कोर पर ये टीम को दूसरा झटका लगा है।

    07:51 (IST)28 Jan 2019
    इस मैच का पहला छक्का

    5वें ओवर के मैच में भुवी की गेंद पर कप्तान केन विलियमसन ने इस पारी का पहला छक्का जड़ा है। 5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 22 रन हो गया है।