India vs New Zealand, Ind vs NZ 3rd ODI Highlights: भारत- न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले में भी विराट सेना ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इस जीत के साथ भारत 5 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से आगे हो गई है। इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। हालांकि एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों के सामने कीवी बल्लेबाज बेबस नजर आए और पूरी टीम 50 ओवर से पहले ही 243 रन पर सिमट गई।

इसके जवाब में भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और रोहित शर्मा और कप्तान कोहली ने जहां एक तरफ शानदार अर्धशतक जड़े तो वहीं दूसरी तरफ रायडू और कार्तिक की नाबाद कमाल पारियों की बदौलत भारत ने सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। दोनों टीमों के बीच अगला मुकाबला 31 जनवरी को खेला जाएगा।

भारत-न्यूजीलैंड मैच का सीधा प्रसारण Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर देखा जा सकता है। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Hotstar पर उपलब्ध रहेगी।

Ind vs NZ 3rd ODI Live Cricket Score Online –  यहां देखें ऑनलाइन स्कोर

Live Blog

Highlights

    14:46 (IST)28 Jan 2019
    भारत ने जीती ऐतिहासिक सीरीज

    टीम इंडिया ने 7 विकेटों से इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। कार्तिक और रायडू कमाल की बल्लेबाजी का मुजायरा पेश किया है। भारत इस सीरीज में अब 3-0 से आगे हैं।

    14:30 (IST)28 Jan 2019
    जीत के किए 32 रनों की दरकार

    भारत को जीत के लिए केवल 32 रन और चाहिए। रायडू अच्छी लय में दिख रहे हैं वहीं कार्तिक बखूबी उनका साथ निभा रहे हैं। अभी 65 गेंदें शेष हैं।

    14:14 (IST)28 Jan 2019
    गेंदबाजी में फिर किया बदलाव

    कीवी खिलाड़ी जानते हैं कि अगर इस मैच में जीत हासिल करनी है तो उन्हें विकेट हासिल करना होगा। ऐसे में अब ब्रेसवेल को गेंदबाजी के लिए लाया गया है। भारत को जीत के लिए केवल 51 रन चाहिए, जबकि 87 गेंद अभी शेष है।

    13:57 (IST)28 Jan 2019
    भारत को लगा तीसरा झटका

    रोहित  शर्मा के बाद कप्तान कोहील भी अपना विकेट गंवा बैठे और भारत को तीसरा झटका लगा है। अब दिनेश कार्तिक और रायडू की जोड़ी मैदान में है।

    13:48 (IST)28 Jan 2019
    खराब शॉट खेल रहे थे रोहित

    रोहित शर्मा अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन खराब शॉट खेलने के चक्कर में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया है। भारत को ये दूसरा झटका लगा है। रायडू अब बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।

    13:44 (IST)28 Jan 2019
    भारत को लगा दूसरा झटका

    62 रन बनाकर रोहित शर्मा के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है। खराब शॉट खेलने की कोशिश में रोहित ने अपना विकेट गंवा दिया। 

    13:34 (IST)28 Jan 2019
    कोहली ने भी जड़ा अर्धशतक

    रोहित के बाद कप्तान कोहली भी अर्धशतक जमाकर डंटे हुए हैं। भारत को अब जीत के लिए केवल 100 रनों की दरकार है। 

    13:26 (IST)28 Jan 2019
    अर्धशतक के करीब पहुंचे कप्तान कोहली

    रोहित शर्मा के बाद अब कप्तान कोहली भी अपने अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं। वो 41 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 25 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 132 पर एक विकेट है।

    13:16 (IST)28 Jan 2019
    रोहित की फिफ्टी

    रोहित शर्मा नेशानदार फिफ्टी जड़ दी है। भारत बेहद मजबूत स्थिति में है और सीरीज जीत की तरफ धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

    13:06 (IST)28 Jan 2019
    रोहित-कोहली की जोड़ी का अर्धशतक

    धवन के आउट होने के बाद कप्तान कोहली  और रोहित के बीच अब 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। रोहित 41 तो कप्तान कोहली 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

    12:55 (IST)28 Jan 2019
    दोनों तरफ से स्पिनर कर रहे गेंदबाजी

    कप्तान कोहली और रोहित की आंखे अब जम चुकी हैं तो ऐसे में कीवी खिलाड़ियों की तरफ से स्पिनर जोड़ी सेंटनर और सोढ़ी के हांथों में गेंद थमा दी गई है। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 80 -1 विकेट है।

    12:45 (IST)28 Jan 2019
    15 ओवर के बाद का हाल

    15 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 72 रन हो गया है। कप्तान कोहली और रोहित शर्मा दोनों अच्छी लय में दिख रहे हैं। 

    12:36 (IST)28 Jan 2019
    टीम का हुआ अर्धशतक

    धवन के आउट होने के बाद कोहली और रोहित पारी को संभाल रहे हैं। 13वें ओवर में भारत ने 50 रनों का आंकड़ा छू लिया है। 

    12:23 (IST)28 Jan 2019
    धवन के बाद कप्तान कोहली मैदान में

    अच्छे चट में दिख रहे धवन 28 रन बनाकर बोल्ट का शिकार बन गए हैं। ऐसे में अब कप्तान कोहली मैदान में आ गए हैं। 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39-1 है।

    12:11 (IST)28 Jan 2019
    पहला मेडन ओवर

    गेंदबाजी में बदलाव करते हुए फर्ग्यूसन को आक्रमण पर बुलाया गया था और उन्होंने अपना ओवर मेडन डाला है। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31 रन है। दोनों बल्लेबाज कोई खतरा नहीं उठाना चाह रहे हैं।

    12:02 (IST)28 Jan 2019
    4 ओवर के बाद का हाल

    4 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 26 रन है। शिखर धवन और रोहित शर्मा दोनों ही अच्छी लय में बल्लेबाजी करते दिख रहे हैं। वहीं, धवन आतिशी पारी खेलते दिख रहे हैं।

    11:50 (IST)28 Jan 2019
    बोल्ट के हांथों में गेद

    पहला ओवर लेकर ट्रेंट बोल्ट लेकर आए हैं और पहली ही गेंद पर रोहित ने टीम का खाता खोला है। इस पहले ओवर में भारत ने 3 रन बनाए। 

    11:14 (IST)28 Jan 2019
    न्यूजीलैंड को लगा नौवां झटका

    एक बार फिर 250 के स्कोर से पहले ही न्यूजीलैंड की टीम मुश्किलों में घिर गई है। 49वां ओवर चल रहा है और उसके 9 विकेट गिर गए हैं। 

    10:42 (IST)28 Jan 2019
    200 रन पूरे

    42 ओवर का खेल पूरा हो गया है और न्यूजीलैंड ने 6 विकेट खोकर 200 रनों का आंकड़ा छू लिया है। 8 ओवर में देखना होगा कि न्यूजीलैंड कितने रन बनाती है।

    10:31 (IST)28 Jan 2019
    10 ओवर का खेल और बाकी

    40 ओवर का खेल हो चुका है और न्यूजीलैंड ने 5 विकेट खोकर अभी 191 रन बना लिए हैं। अब देखना होगा कि आखिर बचे 10 ओवर में मेजबान टीम कितने और रन जोड़ पाती है।

    10:24 (IST)28 Jan 2019
    भुवी आएं हैं गेंदबाजी के लिए

    अब विराट कोहली ने भुवनेश्वर कुमार को वापस से आक्रमण पर बुलाया है। 39 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 187 पर 4 विकेट है। टेलर का विकेट भारत जल्दी समेटना चाहेगी।

    10:14 (IST)28 Jan 2019
    लेथम ने जड़ा अर्धशतक

    रॉस टेलर के बाद अब लेथम ने भी खूबसूरत अर्धशतक जड़ दिया है। 37ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर अब 176 पर पहुंच गया है। 

    10:02 (IST)28 Jan 2019
    150 के पार न्यूजीलैंड की टीम

    न्यूजीलैंड की टीम ने 34वें ओवर में 150 रनों के आंकड़े को पार कर लिया है। रॉस टेलर अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं लेथम भी 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

    09:51 (IST)28 Jan 2019
    रॉस टेलर ने जड़ा अर्धशतक

    रॉस टेलर ने कमाल का अर्धशतक जड़ा है। लेथम भी उनका पूरा साथ निभा रहे हैं। दोनों अब न्यूजीलैंड को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं।

    09:42 (IST)28 Jan 2019
    40 पर पहुंचे रॉस टेलर

    पहले दोनों मैच में अपनी लय ढूंंढ़ रहे रॉस टेलर इस मैच में अच्छी लय में दिख रहे हैं और अब 40 के स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं लेथम उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। दोनों के बीच 60 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है।

    09:30 (IST)28 Jan 2019
    हार्दिक पंड्या को वापस बुलाया

    न्यूजीलैंड ने 100 रनों का आंकड़ा छू लिया है। इनिंग का 27वां ओवर लेकर पंड्या आए हैं। अब तक 6 ओवर के स्पेल में पंड्या ने 21 रन खर्चे हैं। वहीं लेथम और टेलर के बीच 50 रनों की साझेदारी भी हो चुकी है।

    09:14 (IST)28 Jan 2019
    भारतीय गेंदबाजों का बेजोड़ प्रदर्शन

    टीम इंडिया के गेंदबाजों ने इस सीरीज और मैच में जिस तरह का प्रदर्शन दिखाया है वो बेजोड़ है। पूरी तरह से गेंदबाजों ने कीवी बल्लेबाजों को बांध कर रखा है।

    09:02 (IST)28 Jan 2019
    3.48 के औसत से बन रहे रन

    न्यूजीलैंड की टीम के ऊपर शुरुआती झटकों का असर साफतौर पर देखने को मिल रहा है। 21 ओवर के बाद टीम का स्कोर महज 75-3 रन है। 3.48 के औसत से टीम स्कोर बना रही है।

    08:45 (IST)28 Jan 2019
    चहल को पहली सफलता

    एक अच्छी साझेदारी पनप रही थी कॉस टेलर और विलियमसन के बीच लेकिन चहल ने केन विलियमसन को आउट कर दिया है। 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 60 रन है।

    08:35 (IST)28 Jan 2019
    15 ओवर के बाद का हाल

    15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट के नुकासन पर 57 रन हो गया है। रॉस टेलर और कप्तान विलियमसन के बीच एक अच्छी साझेदारी पनप रही है।

    08:14 (IST)28 Jan 2019
    पहले पावरप्ले का हाल

    पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पहले पावरप्ले यानी कि शुरुआती 10 ओवर में 42 रन दो विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। रॉस टेलर और कप्तान केन विलियमसन क्रीज पर मौजूद हैं।

    07:58 (IST)28 Jan 2019
    गप्टिल भी हुए आउट

    मनरो के बाद गप्टिल को भुवी ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। अब रॉस टेलर और केन विलियमसन की जोड़ी मैदान में है।

    07:52 (IST)28 Jan 2019
    5 ओवर के बाद का हाल

    5 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने 22 रन बना लिए हैं जबकि उसके दो विकेट गिर गए हैं। अब देखना होगा कि कप्तान विलियमसन और गप्टिल किस तरह से पारी को संवारते हैं। 

    07:42 (IST)28 Jan 2019
    मनरो फिर हुए फेल

    मोहम्मद शमी ने अपने खाते के पहले ही ओवर में मनरो को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। एक बार फिर न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत देखने को मिली। 

    07:32 (IST)28 Jan 2019
    पहले ओवर का ये रहा हाल

    पहला ओवर लेकर भुवी आए हैं वहीं, इस ओवर में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो और गप्टिल ने 4 रन बटोरे। 

    07:23 (IST)28 Jan 2019
    गेंदबाजी की धार हुई और मजबूत

    पंड्या की वापसी के बाद अब टीम इंडिया की गेंदबाजी और धारदार नजर आएगी। देखना होगा लंबे समय के बाद वापसी कर रहे पंड्या किस तरह से मैदान में वापसी करते हैं। 

    07:11 (IST)28 Jan 2019
    न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवनः

    मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (सी), रॉस टेलर, टॉम लाथम (डब्ल्यू), हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, डग ब्रेसवेल, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

    07:05 (IST)28 Jan 2019
    न्यूजीलैंड ने चुनी बल्लेबाजी

    न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। भारत में दो बदलाव किए गए हैं। हार्दिक पंड्या की मैदान में वापसी हुई है। वहीं दिनेश कार्तिक को भी शामिल किया गया है। 

    06:52 (IST)28 Jan 2019
    खास रणनीति के साथ उतरना चाहेगी न्यूजीलैंड

    पहले दोनों ही मैचों में हार के बाद कीवी खिलाड़ी इस मैच में एक खास रणनीति के साथ उतरना चाहेंगे । खासकर बल्लेबाजों के लिए एक चुनौती होगी कि वो किस तरह से भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हैं। 

    06:40 (IST)28 Jan 2019
    आज जीते तो सीरीज पर होगा कब्जा

    टीम इंडिया इस 5 मैचों की वनडे सीरीज में अभी 2-0 से आगे चल रही है। ऐसे में आज का मुकाबला अगर उसने जीत लिया तो फिर न्यूजीलैंड की धरती पर भारत एक बार इतिहास रच देगा।