भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा टी20 मैच 25 जनवरी 2025 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम पर खेला गया। इस रोमांचक मैच में भारत ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने 5 मैच की टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल की। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। सूर्यकुमार ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किये। रिंकू सिंह और नितीश कुमार रेड्डी की जगह ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला।

Match Ended

England in India, 5 T20I Series, 2025

India 
166/8 (19.2)

vs

England  
165/9 (20.0)

Match Ended ( Day – 2nd T20I )
India beat England by 2 wickets

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर की पारियों की मदद से 19.2 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन बनाकर मैच जीत लिया। तिलक वर्मा प्लेयर ऑफ द मैच चुने गये। वह 4 चौके और 5 छक्के की मदद से 55 गेंद में 72 रन बनाकर नाबाद रहे। वाशिंगटन सुंदर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 19 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

अभिषेक-सूर्या ने 12-12 रन बनाये

इन दोनों के अलावा अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 12-12 रन बनाये। दसवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आये रवि बिश्नोई ने 5 गेंद में चौके लगाये और 9 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से ब्रायडन कार्स सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिये। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, आदिल रशीद, जेम्स ओवर्टन और लियाम लिविंगस्टोन भी 1-1 विकेट लेने में सफल रहे।

बटलर, स्मिथ और कार्स ने खेली तूफानी पारियां

इससे पहले इंग्लैंड के लिये कप्तान जोस बटलर ने 30 गेंद में 45, डेब्यूटेंट जेमी स्मिथ ने 12 गेंद में 22 और ब्रायडन कार्स ने 17 गेंद में 31 रन की धुआंधार पारी खेली। इन तीनों के अलावा हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन ने 13-13 रन की पारी खेली। आदिल रशीद ने 11 गेंद में 10 रन बनाये। जोफ्रा आर्चर 9 गेंद में 12 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिये। अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिये।

भारत के लिए आसान नहीं रहा लक्ष्य हासिल करना

भारतीय टीम के लिए लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं रहा। टीम को तेज शुरुआत मिलती दिख रही थी, लेकिन पारी की 9वीं गेंद पर अभिषेक शर्मा और 15वीं गेंद पर संजू सैमसन पवेलियन लौट गए। तिलक वर्मा एक छोर पर टिके रहे, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त साथ नहीं मिला। स्थिति यह हो गई कि एक समय भारत का स्कोर 9.1 ओवर में 5 विकेट पर 78 रन हो गया। सूर्यकुमार यादव ने 3 चौके लगाए लेकिन 7 गेंद खेलकर ही आउट हो गए। ध्रुव जुरेल 4 रन ही बना पाये। हार्दिक पंड्या (7 रन) भी कुछ खास नहीं कर सके।

तिलक और वाशिंगटन की ‘सुंदर’ बल्लेबाजी

इसके बाद वाशिंगटन सुंदर बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने तिलक वर्मा का अच्छा साथ दिया। तिलक वर्मा और वाशिंगटन सुंदर ने अगली 27 गेंद में 38 रन की साझेदारी की। वॉशिंगटन सुंदर 3 चौके और एक छक्के की मदद से 19 गेंद में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी जगह बल्लेबाजी के लिए आये अक्षर अपने खाते में सिर्फ 2 रन जोड़कर पवेलियन लौट गये।

रवि बिश्नोई ने भी दिखाया धैर्य

अर्शदीप सिंह भी 4 गेंद में 6 रन बनाकर आउट हो गये। भारत का स्कोर 17 ओवर में 8 विकेट पर 146 रन हो गया। उसे जीत के लिए 18 गेंद में 20 रन की जरूरत थी। अर्शदीप सिंह की जगह रवि बिश्नोई बल्लेबाजी के लिए आये। उन्होंने धैर्यपूर्ण और परिपक्व बल्लेबाजी का परिचय दिया और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 2 बेहतरीन चौके भी लगाये।

Live Updates
22:37 (IST) 25 Jan 2025
India vs ENG Live Score: तिलक वर्मा ने लगाया विजयी चौका

आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जैनी ओवर्टन ने तिलक वर्मा ने दो रन लिए। वहीं अगली गेंद पर उन्होंने एक्सट्रा कवर पर चौका लगाया और टीम की जीत तय की।

22:32 (IST) 25 Jan 2025
India vs ENG Live Score: आखिरी ओवर में भारत को चाहिए 6 रन

19वें ओवर की आखिरी गेंद पर लिविंगस्टन ने रवि बिश्नोई के खिलाफ इंग्लैंड ने रिव्यू लिया लेकिन फायदा नहीं हुआ। आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए छह रन चाहिए।

22:25 (IST) 25 Jan 2025
India vs ENG Live Score: अर्शदीप सिंह भी आउट

17वें ओवर की आखिरी गेंद पर अर्शदीप सिंह भी आउट हो गए। उन्होंने 4 गेंदों में केवल 6 रन बनाए। डीप स्क्वायर लेग पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह पवेलियन लौट गए।

22:23 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG Live score: जोफ्रा आर्चर का महंगा ओवर

16वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने 19 रन दिए। इस ओवर में तिलक वर्मा ने बैक टू बैक दो छक्के लगाए। वह इस मैच में भारतीय टीम की आखिरी उम्मीद हैं।

22:16 (IST) 25 Jan 2025
India vs England 2nd T20 Live Score: अक्षर पटेल आउट

लिविंगस्टन 15वां ओवर डालने आए। ओवर की की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने चौका लगाया। हालांकि पांचवीं गेंद पर अक्षर पटेल स्ल़ॉगस्वीप की कोशिश में आउट हो गए। उन्होंने 3 गेंदों में केवल 3 रन बनाए।

22:07 (IST) 25 Jan 2025
भारत बनाम इंग्लैंड मैच LIVE क्रिकेट स्कोर: वॉशिंगटन सुंदर भी हुए बोल्ड

14वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर बोल्ड हो गए। ओवर की चौथी गेंद पर ब्रॉयडन कार्स ने थर्ड मैन पर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन मिस गए और बोल्ड हो गए। 19 गेंदों में सुंदर ने 26 रन बनाए। पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।

21:49 (IST) 25 Jan 2025
India vs England 2nd T20 Live Score: भारत के लिए अच्छा ओवर

11वां ओवर लेकर आए आदिल रशीद ने तीन रन दिए। इस ओवर में केवल तीन सिंगल आए। अगले ओवर की पहली गेंद पर सुंदर ने बैकवर्ड स्क्वायरलेग पर चौका लगाया। वहीं तीसरी गेंद पर वाइड के साथ चार रन आए। भारत के लिए एक अच्छा ओवर जिसमें उनके खाते में 13 रन आए।

21:42 (IST) 25 Jan 2025
India vs England 2nd T20 Live Score: हार्दिक पंड्या आउट

10वें ओवर की पहली गेंद पर जैमी ओवर्टन ने हार्दिक पंड्या को आउट किया। हार्दिक के बल्ले के किनारे पर गेंद लगी और विकेटकीपर फिल सॉल्ट ने कैच लपका। सॉल्ट ने 6 गेंदों में सात रन बनाए। इस पारी में उन्होंने एक चौका भी लगाया।

21:37 (IST) 25 Jan 2025
India vs ENG Live Score: आदिल राशीद ने दिए 7 रन

नौवें ओवर में आदिल रशीद ने सात रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर तिलक वर्मा ने शॉर्ट थर्डमैन पर चौका लगाया।

21:35 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG 2nd T20 Live Score: ध्रुव जुरेल भी हुए आउट

भारत की मुश्किल बढ़ती हुई नजर आ रही है। 8वें ओवर की चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल को पवेलियन भेजा। जुरेल ने मिड विकेट पर गेंद को पुल करके खेला और वह रेहान अहमद को कैच थमाया। जुरेल ने केवल चार ही रन बनाए।

21:27 (IST) 25 Jan 2025
India vs ENG Live Score: सूर्यकुमार यादव बोल्ड

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ब्रायडन कार्स का शिकार बने। सूर्यकुमार ने थर्ड मैन पर शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन वह बोल्ड हो गए। सूर्यकुमार ने सात गेंदों में 12 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए।

21:14 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG 2nd T20 Live Score: संजू सैमसन भी आउट

संजू सैमसन भी आउट हो गए। तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर जोफ्रा आर्चर ने सैमसन को आउट किया। सैमसन पुल करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह ब्रायडन कार्स को कैच दे बैठे। उन्होंने 7 गेंदों में 5 रन बनाए। भारत की ओपनिंग जोड़ी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

21:10 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG Live score: अभिषेक शर्मा आउट

मार्कवुड की गेंद पर अभिषेक शर्मा आउट हो गए। दूसरे ओवर की तीसरी गेंद अभिषेक के पैड पर लगी। अंपायर ने एलबीडब्ल्यू दिया लेकिन अभिषेक ने रिव्यू लिया। हालांकि इसका कोई फायदा नहीं हुआ। अभिषेक ने 6 गेंदों में 12 रन बनाए।

20:55 (IST) 25 Jan 2025
India vs ENG Live Score: अभिषेक शर्मा ने पहले ही ओवर में लगाए 3 चौके

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ओपनिंग करने उतरे। पहले ही ओवर में अभिषेक ने तीन चौके लगाए। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में 13 रन दिए।

20:45 (IST) 25 Jan 2025
India vs England 2nd T20 Live Score: भारत को मिला 166 का लक्ष्य

इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और नौ विकेट खोकर 20 ओवर में 165 रन बनाए। टीम के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 45 रन बनाए। वहीं ब्रायडन कार्स ने 31 रन बनाए। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल ने 2-2,अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा ने 1-1 विकेट लिए।

20:30 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG 2nd T20 Live Score: आदिल रशीद हुए आउट

18वें ओवर की आखिरी गेंद पर आदिल राशीद भी आउट हो गए। हार्दिक पंड्या की गेंद राशीद के बल्ले के ऊपरी किनारे पर लगी और संजू सैमसन ने कैच लपका।

20:26 (IST) 25 Jan 2025
Live Cricket Score: ब्रायडन कार्स आउट

17वें ओवर की पहली गेंद पर ब्रायडन कार्स रनआउट हुए। रवि की गेंद पर कार्स ने मिड विकेटपर गेंद को खेला। क्रीज पर मौजूद दोनों बल्लेबाजों के बीच तालमेस की कमी दिखाई दी। उन्होंने 17 गेंदों में 31 रन बनाए।

20:16 (IST) 25 Jan 2025
India vs England, Live Score: जैमी ओवर्टन भी आउट

16वें ओवर में वरुण चक्रवर्ती ने जैमी ओवर्टन को पवेलियन भेजा। ओवर की आखिरी गेंद पर ओवर्टन के बल्ले के अंदरुनी किनारे पर लगी और जैमी को पवेलियन लौट गए। सात गेंदों में 5 रन बनाकर जैमी लौट गए।

20:11 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG, LIVE Score: अभिषेक शर्मा ने जैमी स्मिथ को किया आउट

13वां ओवर करने आए अभिषेक शर्मा ने जैमी स्मिथ को आउट किया। ओवर की तीसरी गेंद पर जैमी ने लॉन्ग ऑफ पर तिलक वर्मा को कैच थमाया। उन्होंने 12 गेंदों में 22 रन बनाए। पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।

20:06 (IST) 25 Jan 2025
भारत बनाम इंग्लैंड, लाइव क्रिकेट स्कोर: लियाम लिविंगस्टन आउट

12वें ओवर की पहली गेंद पर लिविंगस्टन हर्षित राणा को कैच थमा बैठे। लिविंगस्टन अक्षर पटेल की गेंद पर पुल करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन वह हर्षित राणा को कैच दे बैठे। 14 गेंदों में उन्होंने हर्षित ने 13 रन बनाकर आउट हो गए।

19:55 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG, LIVE Score: जोस बटलर आउट

अक्षर पटेल ने जोस बटलर को आउट किया। बटलर ने पुल किया और गेंद बल्ले के किनारे पर लगी और तिलक वर्मा को कैच दे बैठे। 30 गेंदो में बटलर ने 45 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए।

19:42 (IST) 25 Jan 2025
India vs England, Live Cricket Score: हैरी ब्रूक बोल्ड

वरुण चक्रवर्ती ने सातवें ओवर में हैरी ब्रूक को बोल्ड किया। गेंद पैड और बल्ले के गैप में निकलकर स्टंप्स पर लग गई। ब्रूक 8 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया।

19:36 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG, 2nd T20I: अक्षर पटेल ने लुटाए 12 ओवर

अक्षर पटेल पांचवां ओवर डालने आए। ओवर की चौथी गेंद पर हैरी ब्रूक ने स्लॉग स्वीप के साथ लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। वहीं अगली गेंद पर ब्रूक ने चौका लगाया। इस ओवर में 12 रन आए।

19:30 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG, 2nd T20I, LIVE Score: बेन डकेट आउट

चौथे ओवर की शुरुआत में वॉशिंगटन सुंदर ने बेन डकेट को आउट किया। ओवर की पहली गेंद पर डकेट रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में थे लेकिन गेंद बल्ले के किनारे पर लगी ध्रुव जुरेल को कैच दे बैठे। 6 गेंदों में 3 रन बनाकर डकेट पवेलियन लौट गए।

19:26 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG: अर्शदीप सिंह का महंगा ओवर

तीसरे ओवर में अर्शदीप सिंह ने 16 रन दिए। ओवर की पहली गेंद पर जोस बटलर ने मिड विकेट पर चौका लगाया। वहीं पांचवीं गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया। ओवर की आखिरी गेंद पर बटलर ने डीप मिड पॉइंट पर चौका जमाया।

19:18 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG, 2nd T20I: हार्दिक पंड्या का किफायती ओवर

दूसरे ओवर में हार्दिक पंड्या ने दो रन दिए। ओवर की तीसरी गेंद पर बेन डकेट ने फाइन लेग पर शॉट खेला और सिंगल लिया। वहीं आखिरी गेंद पर जॉस बटलर ने भी सिंगल लिया।

19:13 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG, Live Updates: फिलिप सॉल्ट आउट

अर्शदीप सिंह को पहले ही ओवर फिलिप सॉल्ट को आउट किया और टीम को पहली सफलता दिलाई। अर्शदीप ने पहले ही गेंद पर चौका लगाने वाले सॉल्ट को आउट किया। तीन गेंदों में सॉल्ट ने केवल चार रन बनाए और वॉशिंगटन सुंदर को कैच दे बैठे।

19:02 (IST) 25 Jan 2025
LIVE Cricket Score: इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। फिलिप सॉल्ट और बेन डकेट ओपनिंग करने उतरे हैं। वहीं अर्शदीप सिंह भारत की ओर से पहला ओवर डालेंगे।

18:45 (IST) 25 Jan 2025
IND vs ENG, LIVE Score: इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड की टीम ने भी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। जैमी स्मिथ डेब्यू करने वाले हैं।

बेन डकेट, फिलिप साल्ट (डब्ल्यू), जोस बटलर (सी), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी स्मिथ, जेमी ओवरटन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड

18:43 (IST) 25 Jan 2025
LIVE Cricket Score: भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती