भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के पहले दिन बुधवार (2 जुलाई) को शुभमन गिल का शानदार शतक और यशस्वी जायसवाल का अर्धशतक देखने को मिला। बर्मिंघम के एजबेस्टन में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 85 ओवर में 5 विकेट पर 310 रन बनाए।

IND vs ENG 2nd Test Day 2 LIVE Score: Watch Here

शुभमन गिल 114 और रविंद्र जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 99 रन की साझेदारी हुई। तीसरे सत्र में ऋषभ पंत आउट हुए। उन्होंने 25 रन बनाए। नितीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें क्रिस वोक्स ने पवेलियन भेजा। शोएब बशीर को उनका विकेट मिला। दूसरे सत्र में यशस्वी जायसवाल 87 रन बनाकर आउट हुए। बेन स्टोक्स को उनका विकेट मिला। पहले सत्र में केएल राहुल 2 और करुण नायर 31 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 1 और ब्रायडन कार्स ने 1 विकेट लिए।

Match Ended

Anderson-Tendulkar Trophy, 2025

England 
407(89.3)& 271(68.1)

vs

India  
587(151.0)& 427/6dec

Match Ended ( Day 5 – 2nd Test )
India beat England by 336 runs

इंग्लैंड ने बर्मिंघम टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान 48 घंटे पहले ही कर दिया था। उसने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया। भारत की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव हुए। जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप, साई सुदर्शन की जगह वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला। गिल ने कहा कि कुलदीप यादव को खिलाना चाहते थे, लेकिन पिछले मैच में लोअर ऑर्डर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था इसलिए बल्लेबाजी में गहराई लाने का फैसला हुआ।

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का पहला मैच जीतकर इंग्लैंड सीरीज में 1-0 से आगे है। बर्मिंघम में भारत एक भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। 8 में से 7 मैच हारा है। 1 मैच ड्रॉ रहा है। इंग्लैंड ने भी यहां पिछले पांच टेस्ट मैचों में से तीन गंवाए हैं, जो उसका गढ़ माना जाता है।

Live Updates
22:44 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: शुभमन गिल ने शतक जड़ा

शुभमन गिल ने जो रूट 2 गेंद पर 2 चौके लगाए और शतक पूरा किया। भारत ने 80 ओवर में बगैर विकेट के 291 रन बनाए। 80 रन की साझेदारी हुई। रविंद्र जडेजा 35 और शुभमन गिल 102 रन बनाकर क्रीज पर।

22:28 (IST) 2 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Cricket Score: गिल-जडेजा की अर्धशतकीय साझेदारी

भारत ने 76 ओवर में 5 विकेट पर 270 रन बनाए। शुभमन गिल 86 और रविंद्र जडेजा 30 रन बनाकर क्रीज पर। 59 रन की साझेदारी।

21:54 (IST) 2 Jul 2025
LIVE Cricket Score: जडेजा-गिल क्रीज पर

भारत ने 69 ओवर में 5 विकेट पर 244 रन बनाए। रविंद्र जडेजा 14 और शुभमन गिल 77 रन बनाकर क्रीज पर। 33 रन की साझेदारी हुई।

21:15 (IST) 2 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Cricket Score: नितीश रेड्डी को क्रिस वोक्स ने बोल्ड किया

नितीश रेड्डी को क्रिस वोक्स ने बोल्ड किया। उन्होंने 1 रन बनाए। शुभमन गिल 59 रन बनाकर क्रीज पर। रविंद्र जडेजा नए बल्लेबाज हैं। भारत ने 61.4 ओवर में 5 विकेट पर 211 रन बनाए।

21:09 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: ऋषभ पंत को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा

ऋषभ पंत को शोएब बशीर ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 25 रन बनाए। शुभमन गिल 57 रन बनाकर क्रीज पर। नितीश कुमार रेड्डी नए बल्लेबाज हैं। भारत का स्कोर 60.3 ओवर में 4 विकेट पर 208 रन।

20:52 (IST) 2 Jul 2025
LIVE Cricket Score:शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा

शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़ा। वह 125 गेंद पर 5 चौके की मदद से 50 रन बनाकर क्रीज पर। ऋषभ पंत 17 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 57 ओवर में 3 विकेट पर 193 रन।

20:40 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: पहले दिन टी ब्रेक के बाद खेल शुरू

पहले दिन टी ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत ने 54 ओवर में 3 विकेट पर 182 रन बनाए। ऋषभ पंत 14 और शुभमन गिल 42 रन बनाकर क्रीज पर। 21 रन की साझेदारी हुई।

20:16 (IST) 2 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Cricket Score: पहले दिन टी ब्रेक

भारत ने पहले दिन टी ब्रेक तक 53 ओवर में 3 विकेट पर 182 रन बनाए। शुभमन गिल 42 और ऋषभ पंत 14 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों के बीच 21 रन की साझेदारी हुई। यशस्वी जायसवाल 87 रन बनाकर आउट हुए। बेन स्टोक्स को उनका विकेट मिला।

19:44 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: यशस्वी जायसवाल शतक से चूके

यशस्वी जायसवाल शतक से चूक गए हैं। बेन स्टोक्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 87 रन बनाए। भारत ने 45.1 ओवर में 3 विकेट पर 161 रन बनाए। शुभमन गिल 35 रन बनाकर क्रीज पर।

18:55 (IST) 2 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Cricket Score: शुभमन गिल-यशस्वी जायसवाल क्रीज पर

भारत 34 ओवर में 2 विकेट पर 127 रन बनाए। शुभमन गिल 17 और यशस्वी जायसवाल 75 रन बनाकर क्रीज पर। 33 रन की साझेदारी।

18:17 (IST) 2 Jul 2025
LIVE Cricket Score: लंच के बाद का खेल शुरू

पहले दिन लंच के बाद का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 26 ओवर में 2 विकेट पर 104 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 68 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर क्रीज पर।

17:35 (IST) 2 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Cricket Score: पहले दिन लंच ब्रेक

भारत ने पहले दिन लंच तक 25 ओवर में 2 विकेट पर 98 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 62 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर क्रीज पर। केएल राहुल 2 और करुण नायर 31 रन बनाकर बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 1 और ब्रायडन कार्स ने 1 विकेट लिए।

17:27 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: करुण नायर को ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा

करुण नायर को ब्रायडन कार्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 31 रन बनाए। शुभमन गिल नए बल्लेबाज हैं। यशस्वी जायसवाल 60 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 23.3 ओवर में 2 विकेट पर 95 रन।

17:18 (IST) 2 Jul 2025
LIVE Cricket Score: यशस्वी जायसवाल ने चौके से अर्धशतक पूरा किया

यशस्वी जायसवाल ने चौके से अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने जोश टंग को 3 गेंद पर 3 चौके लगाए। वह 11 चौके की मदद से 61 गेंद पर 58 रन बनाए। भारत ने 22 ओवर में 1 विकेट पर 91 रन बनाए। करुण नायर 29 रन बनाकर क्रीज पर। 81 गेंद पर 76 रन की साझेदारी।

17:04 (IST) 2 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Cricket Score: करुण नायर-यशस्वी जायसवाल की अर्धशतकीय साझेदारी

भारत ने 19 ओवर में 1 विकेट पर 71 रन बनाए। करुण नायर 26 और यशस्वी जायसावल 42 रन बनाकर क्रीज पर। 62 गेंद पर 56 रन की साझेदारी।

16:30 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: करुण नायर ने जोश टंग को 2 चौके जड़े

करुण नायर ने जोश टंग को 2 चौके जड़े। भारत का स्कोर 1 ओवर में बगैर विकेट के 30 रन। करुण नायर 13 और यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर क्रीज पर।

16:12 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को पवेलियन भेजा

क्रिस वोक्स ने केएल राहुल को पवेलियन भेजा। उन्होंने 2 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 8.4 ओवर में 1 विकेट पर 15 रन। नए बल्लेबाज करुण नायर हैं।

16:10 (IST) 2 Jul 2025

कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश: पत्नी और बेटी को 4 लाख रुपये महीना दें शमी; हसीन जहां ने कहा- अपने कुकर्मों से तौबा करें

कलकत्ता हाई कोर्ट के फैसले के बाद हसीन जहां ने कहा, ‘मेरे पास खुद की कमाई नहीं है। शमी ने जब हमारे भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाने से इनकार किया तो हमें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। ईश्वर का शुक्र है कि हमारे देश में कानून है जो लोगों को अपनी जिम्मेदारी उठाने का आदेश देता है…।’ …अधिक जानकारी
16:03 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: यशस्वी बचे

भारत ने 7 ओवर में बगैर विकेट के 14 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 12 और केएल राहुल 1 रन बनाकर क्रीज पर। क्रिस वोक्स के ओवर में जायसवाल के खिलाफ एलबीडब्ल्यू के लिए रिव्यू लिया गया। अंपयार्स कॉल होने के कारण यशस्वी बच गए।

15:37 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर। क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। जायसवाल ने 5 वीं गेंद पर चौके से खाता खोला। पहले ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 रन।

15:29 (IST) 2 Jul 2025

ICC Ranking: जसप्रीत बुमराह, रविंद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल का दबदबा कायम, ऋषभ पंत को भी मिला बड़ा इनाम

आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में शुभमन गिल को एक स्थान का नुकसान हुआ है। रविंद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडर्स की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। …अधिक जानकारी
15:10 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

15:07 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: भारत की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

15:05 (IST) 2 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Cricket Score: इंग्लैंड ने चुनी गेंदबाजी

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव हुए। जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप, साई सुदर्शन की जगह वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिला। गिल ने कहा कि कुलदीप यादव को खिलाना चाहते थे, लेकिन पिछले मैच में लोअर ऑर्डर का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था इसलिए बल्लेबाजी में गहराई लाने का फैसला हुआ।

14:45 (IST) 2 Jul 2025
LIVE Cricket Score: सिराज-आकाशदीप का खेलना तय

बर्मिंघम टेस्ट में मोहम्मद सिराज के साथ-साथ आकाशदीप का खेलना तय है। दोनों ने रनअप मार्क कर ली है। नितीश रेड्डी ने भी रन अप मार्क कर ली है।

14:32 (IST) 2 Jul 2025
IND vs ENG: बर्मिंघम में रविंद्र जडेजा पर होगा दबाव

रविंद्र जडेजा ने बर्मिंघम में 1 मैच खेला है। 2022 में उन्होंने पहली पारी में 2 ओवर किए थे। दूसरी पारी में उन्होंने 1 भी विकेट नहीं लिया था। बल्ले से बात करें तो उन्होंने पहली पारी में शतक और दूसरी पारी में 23 रन बनाए थे। …अधिक जानकारी

13:25 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: भारत की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन/करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर/नितीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

13:23 (IST) 2 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Cricket Score: इंग्लैंड की प्लेइंग 11

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।

12:30 (IST) 2 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Cricket Score: इंग्लैंड ने नहीं किया बदलाव

इंग्लैंड ने बर्मिंघम टेस्ट के लिए प्लेइंग 11 का ऐलान 48 घंटे पहले ही कर दिया। उसने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया।

12:29 (IST) 2 Jul 2025
India vs England 2nd Test LIVE Score: भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 3 बदलाव

भारत की प्लेइंग 11 में 3 बदलाव संभव है। जसप्रीत बुमराह की जगह आकाशदीप, साई सुदर्शन की जगह वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जगह नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिल सकता है।