भारत बनाम इंग्लैंड पांच टेस्ट की सीरीज के अंतिम मैच का पहला दिन बारिश से प्रभावित रहा। खराब मौसम के कारण लंदन के केनिंग्टन ओवल मैदान में गुरुवार, 31 जुलाई 2025 को 64 ओवर का ही खेल हो पाया। दिन का खेल खत्म होने के समय भारत का स्कोर 6 विकेट पर 240 रन था। करुण नायर 52 और वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर नाबाद थे।

IND vs ENG 5th Test LIVE Streaming: Watch Here

इस मैच के लिए बेन स्टोक्स की जगह ओली पोप की हाथों में इंग्लैंड की कमान है। ओली पोप ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एक समय उनका यह फैसला सही साबित होता दिखा, क्योंकि भारत ने महज 83 रन के भीतर अपने 3 महत्वपूर्ण विकेट (यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल और शुभमन गिल) गंवा दिए थे। इसके बाद करुण नायर बल्लेबाजी के लिए आए।

Match Ended

Anderson-Tendulkar Trophy, 2025

England 
247(51.2)& 367(85.1)

vs

India  
224(69.4)& 396(88.0)

Match Ended ( Day 5 – 5th Test )
India beat England by 6 runs

करुण नायर ने साई सुदर्शन के साथ मिलकर स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। हालांकि, साई सुदर्शन, रविंद्र जडेजा और ध्रुव जुरेल के जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटने के कारण भारत का स्कोर 49.3 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन हो गया। इसके बाद करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर ने पारी संभाली और स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। करुण नायर और वाशिंगटन सुंदर के बीच अब तक 14.3 ओवर में 51 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है।

यशस्वी जायसवाल 2, केएल राहुल 14, साई सुदर्शन 38, शुभमन गिल 21, रविंद्र जडेजा 9 और ध्रुव जुरेल 19 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन और जोश टंग ने 2-2 विकेट लिए। क्रिस वोक्स ने एक विकेट लिया। गस एटकिंसन के डायरेक्ट थ्रो पर शुभमन गिल रन आउट हुए।

लगातार 5वां टॉस हारे शुभमन गिल

शुभमन गिल लगातार 5वां टॉस हारे। भारत की प्लेइंग 11 में शार्दुल ठाकुर की जगह करुण नायर की वापसी हुई। जसप्रीत बुमराह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका मिला। ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल की एंट्री हुई। अंशुल कम्बोज की जगह आकाशदीप की वापसी हुई। इंग्लैंड ने भी अपनी प्लेइंग 11 में 4 बदलाव किए। बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन और ब्रायडन कार्स की जगह जैकब बेथेल, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन और जोश टंग शामिल हुए।

भारत की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), करुण नायर, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप (कप्तान), जो रूट, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जेमी ओवरटन, जोश टंग।

Live Updates
00:02 (IST) 1 Aug 2025
IND vs ENG LIVE Score: पहले दिन का खेल खत्म

बारिश से प्रभावित पहले दिन भारत ने 64 ओवर में 6 विकेट पर 204 रन बनाए। साई सुदर्शन 52 और वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल 2, केएल राहुल 14, साई सुदर्शन 38, शुभमन गिल 21, रविंद्र जडेजा 9 और ध्रुव जुरेल 19 रन बनाकर आउट हुए।

23:56 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG 5th Test LIVE Score: करुण नायर ने अर्धशतक जड़ा

करुण नायर ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 52 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 19 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 62.2 ओवर में 6 विकेट पर 204 रन बनाए। 51 रन साझेदारी हुई।

23:35 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: भारतीय अब विकेट नहीं खोना चाहेगी

भारत ने 57 ओवर में 6 विकेट पर 184 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर 8 और करुण नायर 43 रन बनाकर क्रीज पर। 31 रन की साझेदारी हुई। पहले दिन थोडी़ देर का खेल बाकी है। भारतीय टीम यहां विकेट नहीं खोना चाहेगी।

23:19 (IST) 31 Jul 2025

VIDEO: जडेजा ऐसे हुए आउट लगा सुदर्शन के विकेट का रिप्ले चल रहा हो, गजब स्विंग हुई टंग की गेंद

साई सुदर्शन और रविंद्र जडेजा के विकेट गिरने से भारतीय टीम दबाव में आ गई। भारत का स्कोर 5 विकेट पर 123 रन हो गया। …यहां पढ़ें
22:53 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: ध्रुव जुरेल आउट

भारत ने 49.3 ओवर में 6 विकेट पर 153 रन बनाए। ध्रुव जुरेल आउट हुए। उन्होंने 19 रन बनाए। वाशिंगटन सुंदर नए बल्लेबाज हैं। करुण नायर 21 रन बनाकर क्रीज पर।

22:41 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG 5th Test LIVE Score: जुरेल-नायर ने संभाला

भारत ने 48 ओवर में 5 विकेट पर 148 रन बनाए। ध्रुव जुरेल 14 और करुण नायर 21 रन बनाकर क्रीज पर। 25 रन की साझेदारी हुई।

22:03 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score:रविंद्र जडेजा आउट

रविंद्र जडेजा आउट हुए। उन्होंने 9 रन बनाए। जोश टंग ने विकेट लिया। ध्रुव जुरेल नए बल्लेबाज है। भारत ने 39.3 ओवर में 5 विकेट पर 123 रन बनाए। करुण नायर 12 रन बनाकर क्रीज पर।

21:44 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: साई सुदर्शन को जोश टंग ने पवेलियन भेजा

साई सुदर्शन को जोश टंग ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 38 रन बनाए। करुण नायर 4 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 35.4 ओवर में 4 विकेट पर 101 रन बने।

21:19 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG 5th Test LIVE Score: ओवल टेस्ट के आखिरी सत्र का खेल शुरू

ओवल टेस्ट के आखिरी सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 30 ओवर में 3 विकेट पर 85 रन बनाए। करुण नायर बगैर खाता खोले और साई सुदर्शन 28 रन बनाकर क्रीज पर।

21:07 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू होने में देरी

ओवल टेस्ट के पहले दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू होने में देरी है। आखिरी सत्र का खेल भारतीय समयानुसार रात 9.15 बजे से शुरू होगा।

20:55 (IST) 31 Jul 2025
India vs England LIVE Score: कब शुरू होगा मैच

ओवल टेस्ट के पहले दिन बारिश से प्रभावित रहा है। बारिश रुक गई है। आखिरी सत्र का खेल भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से शुरू होगा।

20:37 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG 5th Test LIVE Score: टी ब्रेक

ओवल में दूसर सत्र में बारिश के कारण मैच रुकने के बाद खेल फिर से शुरू नहीं हुआ। टी ब्रेक हो गया है। भारत ने 29 ओवर में 3 विकेट पर 85 रन बनाए। साई सुदर्शन 28 और करुण नायर बगैर खाता खोले क्रीज पर।

20:04 (IST) 31 Jul 2025
India vs England LIVE Score: ओवल में बारिश के कारण खेल रुका

ओवल में बारिश के कारण खेल रुकने तक भारत ने 29 ओवर में 3 विकेट पर 85 रन बनाए। साई सुजर्शन 28 और करुण नायर बगैर खाता खोले क्रीज पर। 2 रन की साझेदारी हुई। शुभमन गिल रन आउट हुए।

19:52 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG 5th Test LIVE Score: शुभमन गिल रन आउट

शुभमन गिल रन आउट हो गए। उन्होंने 21 रन बनाए। साई सुदर्शन 28 रन बनाकर क्रीज पर। करुण नायर नए बल्लेबाज हैं। भारत ने 27.2 ओवर में 3 विकेट पर 83 रन।

19:37 (IST) 31 Jul 2025
LIVE Cricket Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

ओवल टेस्ट के पहले दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 24 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन बनाए। शुभमन गिल 15 और साई सुदर्शन 25 रन बनाकर क्रीज पर। 34 रन की साझेदारी हुई।

19:30 (IST) 31 Jul 2025
India vs England LIVE Score: दूसरे सत्र का खेल शुरू

ओवल में बारिश की आंख मिचौली जारी है। मैच शुरू होने से ठीक थोड़ी पहले फिर बारिश आ गई थी। हालांकि, बारिश रुक गई है। दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है।

19:08 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: शाम 7.30 बजे मैच शुरू होगा

ओवल में बारिश रुक गई है। आउट फील्ड सूख गई है। खबर है कि भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे मैच शुरू होगा।

18:37 (IST) 31 Jul 2025
India vs Engalnd LIVE Score: मैदान का मुआयना शाम 7 बजे

अंपायर कुमार धर्मसेना और अहसान रजा ने मैदान का मुआयना किया। भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे एक बार फिर मैदान का मुआयना होगा।

18:21 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG 5th Test LIVE Score: मैदान गीला होने के कारण लंच के बाद मैच शुरू नहीं हुआ

मैदान गीला होने के कारण लंच के बाद मैच शुरू नहीं हुआ है। कवर हटाए जा रहे हैं। भारत ने 23 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन बनाए। साई सुदर्शन 25 और शुभमन गिल 15 रन बनाकर क्रीज पर। 34 रन की साझेदारी हुई।

17:26 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: बारिश के कारण जल्दी लंच हुआ

ओवल टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण जल्दी लंच हो गया। भारत ने 23 ओवर में 2 विकेट पर 72 रन बनाए। साई सुदर्शन 25 और शुभमन गिल 15 रन बनकर क्रीज पर। दोनों के बीच 34 रन की साझेदारी। यशस्वी जायसवाल 2 और केएल राहुल 14 रन बनाकर आउट हुए। गस एटकिंसन और क्रिस वोक्स ने विकेट लिया।

17:10 (IST) 31 Jul 2025
LIVE Cricket Score: भारत का अर्धशतक पूरा

भारत ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 56 रन बनाए। शुभमन गिल 6 और साई सुदर्शन 18 रन बनाकर क्रीज पर। 18 रन की साझेदारी हुई। जेमी ओवरटन और क्रिस वोक्स गेंदबाजी कर रहे हैं।

16:47 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG 5th Test LIVE Score: केएल राहुल को क्रिस वोक्स ने पवेलियन भेजा

केएल राहुल को क्रिस वोक्स ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 14 रन बनाए। शुभमन गिल नए बल्लेबाज हैं। साई सुदर्शन 8 रन बनाकर क्रीज पर। भारत ने 15.1 ओवर में 2 विकेट पर 38 रन।

16:34 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG 5th Test LIVE Score: कंडिशन बल्लेबाजी के लिए चैलेंजिंग

भारत ने 13 ओवर में 1 विकेट पर 36 रन बनाए। केएल राहुल 13 और साई सुदर्शन 8 रन बनाकर क्रीज पर। 26 रन की साझेदारी हुई। जोश टंग और गस एटकिंसन गेंदबाजी कराई। कंडिशन बल्लेबाजी के लिए चैलेंजिंग।

16:10 (IST) 31 Jul 2025
LIVE Cricket Score: गेंदबाजी में बदलाव

भारत ने 8 ओवर में 1 विकेट पर 18 रन बनाए। केएल राहुल 9 और साई सुदर्शन 5 रन बनाकर क्रीज पर। क्रिस वोक्स की जगह जोश टंग गेंदबाजी कर रहे हैं।

15:59 (IST) 31 Jul 2025

भारत ने ओवल टेस्ट की प्लेइंग 11 में किए 4 बदलाव, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर हाथ मलते स्वदेश लौटेंगे ये 3 खिलाड़ी

भारत के इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज में अभिमन्यु ईश्वरन, कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह को 1 भी मैच खेलने को मौका मिला, जबकि भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में हर मैच में बदलाव हुए हैं। …यहां पढ़ें
15:49 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG 5th Test LIVE Score: यशस्वी जायसवाल आउट

यशस्वी जायसवाल आउट हो गए हैं। उन्होंने 2 रन बनाए। केएल राहुल 7 रन बनाकर क्रीज पर। भारत का स्कोर 3.1 ओवर में 1 विकेट पर 10 रन। साई सुदर्शन नए बल्लेबाज हैं।

15:35 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर। क्रिस वोक्स ने गेंदबाजी की शुरुआत की। जायसवाल ने दूसरी और राहुल ने तीसरी गेंद पर खाता खोला। भारत ने पहले ओवर में 2 रन बनाए।

15:19 (IST) 31 Jul 2025
India vs England LIVE Score: भारत की बल्लेबाजी से पहले बारिश

भारत की बल्लेबाजी से पहले बारिश हुई। हालांकि, थोड़ी ही देर में बंद हो गई। मैच तय समय भारतीय समयानुसार शाम 3.30 बजे शुरू होना चाहिए।

15:07 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG 5th Test LIVE Score: इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। शुभमन गिल लगातार 5वां टॉस हारे। भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में करुण नायर की वापसी हुई। प्रसिद्ध कृष्णा को जसप्रीत बुमराह की जगह मौका मिला।

15:02 (IST) 31 Jul 2025
IND vs ENG LIVE Score: बारिश बंद

लंदन में बारिश बंद हो गई है। ओवल स्टेडियम की पिच से कवर्स हटाए जा रहे हैं। थोड़ी देर में टॉस हो सकता है।