भारत-इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे टेस्ट का नजीता भी पांचवें दिन आएगा। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में बुधवार (23 जुलाई) से खेले जा रहे चौथे दिन के खेल के बाद इंग्लैंड का पलड़ा भारी है। भारत को मैच बचाने के लिए 5वें दिन ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी करनी होगी। चौथे दिन शुक्रवार (26 जुलाई) को इंग्लैंड पहली पारी में 157.1 ओवर में 669 रन आउट हो गया। 311 रन की बढ़त हासिल की।
IND vs ENG 4th Test Day 3 Highlights
भारत ने 63 ओवर में 2 विकेट पर 174 रन बनाए। इंग्लैंड 137 रन से आगे। शुभमन गिल 78 और केएल राहुल 87 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों ने 373 गेंदों का सामना किया। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन पहले ही ओवर में लगातार 2 गेंद पर आउट हुए। क्रिस वोक्स ने 2 विकेट लिए। इसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने गजब का संघर्ष दिखाया। दोनों ने पहले ओवर में 2 विकेट गिरने के बाद अगले 62 ओवर विकेट नहीं गिरने दिया।
Anderson-Tendulkar Trophy, 2025
England
669 (157.1)
India
358(114.1)& 425/4(143.0)
Match Ended ( Day 5 – 4th Test )
England drew with India
इंग्लैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो जो रूट 150 और बेन स्टोक्स ने 141 रन बनाए, जैक क्रॉली 84, बेन डकेट 94, ओली पोप 71 रन बनाकर आउट हुए। ब्रायडन कार्स 47 और लियाम डॉसन 26 रन बनाकर आउट हुए। हैरी ब्रूक 3, जेमी स्मिथ 9 और क्रिस वोक्स 4 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर 2 रन बनाकर नाबाद रहे। रविंद्र जडेजा ने 4 विकेट लिए। वाशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 विकेट लिए। अंशुल कम्बोज और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिए।
मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। शुभमन गिल और केएल राहुल ने गजब का संघर्ष दिखाया। पहले ओवर में 2 विकेट गिरने के बाद अगले 62 ओवर विकेट नहीं गिरने दिया। भारत ने 63 ओवर में 2 विकेट पर 174 रन बनाए। इंग्लैंड 137 रन से आगे। शुभमन गिल 78 और केएल राहुल 87 रन बनाकर क्रीज पर। दोनों ने 373 गेंदों का सामना किया है।
भारत ने 50 ओवर में 2 विकेट 138 रन बनाए। इंग्लैंड 173 रन से आगे। केएल राहुल 62 और शुभमन गिल 67 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 43 ओवर में 2 विकेट पर 116 रन बनाए। इंग्लैंड 195 रन से आगे। केएल राहुल 50 और शुभमन गिल 59 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 40 ओवर में 2 विकेट पर 102 रन बनाए। इंग्लैंड 209 रन से आगे। शुभमन गिल 57 और केएल राहुल 41 रन बनाकर क्रीज पर।
मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन चायकाल के बाद भारत की दूसरी पारी में बल्लेबाजी जारी है। भारत ने 33 ओवर में 2 विकेट पर 94 रन बनाए। 217 रन की बढ़त हुई। केएल राहुल 36 और शुभम गिल 54 रन बनाकर क्रीज पर।
मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन चायकाल तक भारत ने दूसरी पारी में 29 ओवर में 2 विकेट पर 86 रन बनाए। इंग्लैंड 225 रन से आगे। केएल राहुल 30 और शुभमन गिल 52 रन बनाकर क्रीज पर।
भारत ने 25 ओवर में 2 विकेट पर 76 रन बनाए। इंग्लैंड 235 रन से आगे। शुभमन गिल 48 और केएल राहुल 24 रन से आगे। 76 रन की साझेदारी हुई।
भारत ने 15 ओवर 2 विकेट पर 47 रन बनाए। इंग्लैंड 264 रन से आगे। शुभमन गिल 28 और केएल राहुल 17 रन बनाकर क्रीज। 47 रन की साझेदारी हुई।
भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 14 रन बना। शुभमन गिल 5 और केएल राहुल 9 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड 297 रन से आगे।
मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने 4 ओवर में 2 विकेट पर 3 रन बनाए। इंग्लैंड 308 रन से आगे। शुभमन गिल 2 और केएल राहुल 1 रन बनाकर क्रीज पर।
एशिया कप 2025 की तारीखों का ऐलान, भारत की मेजबानी में यहां होगा टूर्नामेंट
भारत की दूसरी पारी में खराब शुरुआत हुई है। 3 ओवर में 1 रन पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। इंग्लैंड 310 रन से आगे। केएल राहुल 1 और शुभमन गिल बगैर खाता खोले क्रीज पर। यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन लगातार 2 गेंद पर आउट हुए। क्रिस वोक्स ने 2 विकेट लिए।
भारत की दूसरी पारी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल क्रीज पर उतरे। जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। अगली गेंद पर साई सुदर्शन आउट। केएल राहुल क्रीज पर। भारत का स्कोर 0.5 ओवर में बगैर रन के 2 विकेट।
इंग्लैंड ने पहली पारी में 157.1 ओवर में 669 रन बनाए। 311 रन की बढ़त हासिल की। ब्रायडन कार्स को रविंद्र जडेजा ने पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की पारी को समाप्त किया। उन्होंने 47 रन बनाए। जोफ्रा आर्चर ने 2 रन बनाए।
बेन स्टोक्स आउट हो गए हैं। 141 रन बनाए। इंग्लैंड ने 155.3 ओवर में 9 विकेट पर 660 रन बनाए। 302 रन की बढ़त हुई। ब्रायडन कार्स 39 और जोफ्रा आर्चर 1 रन बनाकर क्रीज पर।
बेन स्टोक्स ने गेंद के बाद बल्ले से दिखाया दम, 14वां शतक जड़ा; 2 साल का सूखा खत्म
बेन स्टोक्स ने शतक जड़ा। वह इंग्लैंड के लिए 1 ही टेस्ट मैच में शतक जड़ने वाले और 5 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के पहले कप्तान बने। इंग्लैंड ने 146 ओवर में 8 विकेट पर 594 रन बनाए। 236 रन की बढ़त हुई।
लियाम डॉसन को जसप्रीत बुमराह ने पवेलियन भेजा। उन्होंने 26 रन बनाए। बेन स्टोक्स 91 रन बनाकर क्रीज पर। इंग्लैंड ने 139.3 ओवर में 8 विकेट पर 563 रन बनाए। 205 रन की बढ़त हुई।
मैनचेस्टर टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। इंग्लैंड ने 136 ओवर में 7 विकेट पर 545 रन बनाए। 187 रन की बढ़त हुई। लियाम डॉसन 21 और बेन स्टोक्स 78 रन बनाकर क्रीज पर।
एशेज में नहीं मिलेगी सपाट पिच, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का इंग्लैंड को चेतावानी
जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह गेंदबाजी की तैयारी कर रहे हैं। अंशुल कम्बोज भी अभ्यास कर रहे हैं। अर्शदीप सिंह खूब गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वह ओवल में डेब्यू करते दिखेंगे।
मैनचेस्टर में बादल छाए हुए हैं। थोड़ी देर पहले सुबह में बारिश भी हुई। पहले सत्र में भी बारिश का अनुमान है। हालांकि, जैसे-जैसे दिन गुजरेगा मौसम साफ होगा।
इंग्लैंड की बल्लेबाजी की बात करें तो जो रूट 150, जैक क्रॉली 84, बेन डकेट 94, ओली पोप 71 रन बनाकर आउट हुए। हैरी ब्रूक 3, जेमी स्मिथ 9 और क्रिस वोक्स 4 रन बनाकर आउट हुए। रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर ने 2-2 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, अंशुल कम्बोज और मोहम्मद सिराज ने 1-1 विकेट लिए।
IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह संन्यास लेने वाले हैं? मैनचेस्टर में खराब गेंदबाजी के बाद भारत के पूर्व क्रिकेटर का दावा
मैनचेस्टर में तीन दिन के खेल के बाद भारत बैकफुट पर है। चौथे दिन शुक्रवार (26 जुलाई) को इंग्लैंड 135 ओवर में 7 विकेट पर 544 रन से आगे खेलना शुरू करेगा। 186 रन की बढ़त हुई। बेन स्टोक्स 77 और लियाम डॉसन 21 रन बनाकर क्रीज पर।
नमस्कार! मैनचेस्टर में खेले जा रहे भारत-इंग्लैंड चौथे टेस्ट के लाइव अपडेट्स में स्वागत है। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज समेत खेल जगत से जुड़ी अन्य खबरों के लिए जनसत्ता.कॉम के साथ बने रहें।